बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika )

Spread the love

बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika ) – शादी के बाद की लाइफ हर किसी के लिए आसान नहीं होती हैं। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और छोटी-मोटी लड़ाईयां तो आम बात हैं लेकिन जब पति को बीवी में खामियां दिखने लगती हैं तो सुधारने के तरीके ढूंढने लगते हैं। कुछ पत्नियां अक्सर ही अपने पति से अकारण ही लड़ती-झगड़ती रहती हैं। घमंड, शक, क्रोध, जलन, जिद्द और गलत व्यवहार शादी-शुदा लाइफ को बर्बाद कर देती हैं। अगर आपकी बीवी बड़ों का आदर नहीं करती हैं और आपकी बातों को हमेशा अनुसुना करती हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरुर पढ़ें। बीवी को सुधारना इतना मुश्किल भी नहीं जितना लोग समझते है।

बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika )
बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika )

आज के समय में शादी के बाद ज्यादात्तर बीवियां पति के साथ अकेले रहने की जिद्द पर अड़ जाती हैं। ऐसे में अगर पति इसका विरोध कर दे तो घर में महाभारत छिड़ जाती हैं। आप बीवी को सुधारने का तरीका ढूंढ रहे तो इसका मतलब हैं की आप बीवी के नखरे, गुस्से और व्यवहार से परेशान हैं। हालांकि व्यक्ति को दूसरों की गलतियां आसानी से दिख जाती हैं। लेकिन अपनी गलतियों पर गौर नहीं करते हैं। हो सकता हैं की गलती दोनों की हो इसलिए खुद पर भी काम करने की जरूरत पड़ सकती हैं। तो आइए जानते है की बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika ) क्या हैं।

बीवी को सुधारने का तरीका ( pati patni ke rishte ko sudharne ke upay )

पत्नी पीड़ित पतियों को यही लगता हैं की बीवी को समझा पाना असंभव हैं। लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं हैं जितना पतियों को लगता हैं। प्रेम एक ऐसा अस्त्र जिसकी सहायता से पति पत्नी के रिश्ते को सुधारने की कोशिश कामयाब हो सकती हैं। बीवी को सुधारने से पहले हमे यह समझना होगा की किन वजहों से वह आपकी बात नहीं सुनती हैं। बीवी को सुधारने के लिए अक्सर लोग गलत तरीके अपनाते हैं। क्रोध से क्रोध को दबाना नामुमकिन हैं। इसलिए बीवी के साथ सम्मान और प्रेम से बात करें।

बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika )
बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika )

यह भी पॉसिबल की बीवी आपकी गलत आदतों और व्यवहार के कारण आपसे खफा हो। एक लड़की शादी के बाद अपना पूरा घर-परिवार छोड़कर एक ऐसे घर में रहने के लिए जाती हैं जहां वह किसी को भी नहीं जानती हैं। ऐसे में पति ही एकमात्र इन्सान होता हैं जिसके साथ वह सुख-दुःख की बातें कर सकती हैं। लेकिन जब पति अपनी बीवी को अपने फॅमिली मेम्बेर्स की तुलना में कम समझते हैं तो एक दुसरे के बीच अनबन शुरू हो जाती हैं। यह एक बड़ी वजह हैं की बीवी, पति और परिवार के सदस्यों के साथ गलत व्यवहार करने लगती हैं। बीवी को सुधारने ( biwi ko sudharne ka tarika ) का तरीका नीचे बताया गया हैं।

सर्व-प्रथम खुद से सवाल करें

दोस्तों, सबसे पहले बीवी के गलत आचरण और व्यवहार का कारण पता करना जरुरी हैं। बीवी को सुधारने के लिए आपको खुद में भी बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती हैं। जब बीवी, पति के कण्ट्रोल से बाहर होने लगती हैं तो अक्सर ही पति गूगल पर यह सवाल पूछते हैं की पत्नी को काबू में कैसे करें ?। लेकिन पत्नी को काबू में करना बहुत मुश्किल कार्य हैं। सिर्फ अच्छा व्यवहार और प्रेम ही एक मात्र ऐसा शस्त्र हैं जिससे यह संभव हैं। बीवी का रूठना, गुस्सा करना, अधिक खर्चीला होना और परिवार की इज्जत न करना इन सबके पीछे कोई-न कोई बड़ी वजह अवश्य होगी।

जब आप इसके पीछे की वजह समझ जाते हैं तो परिस्थितियों को नियंत्रित करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती हैं। इसलिए बीवी को सुधारने का पहला पड़ाव यही हैं की आप खुद से सवाल करते हुए बीवी के गलत व्यवहार, गुस्से और नाराजगी का असल कारण जानने का प्रयत्न करें। हर किसी का स्वभाव एक जैसा नहीं होता हैं। कुछ लोग गुस्सैल तो कुछ शांत होते हैं। अगर पत्नी अधिक गुस्सैल हैं तो प्यार से परिस्थितियों को कण्ट्रोल करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें एकतरफा प्यार में क्या करना चाहिए

शांत संवाद हैं बहुत जरुरी

बीवी का बचपना, गुस्सा और गलत व्यवहार के उत्तर में पति द्वारा किया क्रोध परिवार में कोहराम मचा देता हैं। अगर पत्नी का खर्चीला, गुस्सैल और अजीब सा स्वभाव आपकी लाइफ को प्रभावित कर रहा हैं तो बातचीत के जरिए इस समस्या का निदान संभव हैं। परन्तु यह ध्यान रखे की बातचीत शांत वातावरण और शांत दिमाग से करें। बीवी द्वारा किए जाने वाले व्यवहार के कारणों पर मंथन कर उसका समाधान किया जा सकता हैं। इसलिए अपनी बीवी की भावनाओं को समझे।

बीवी के साथ सम्मान, इज्जत और प्यारी सी स्माइल के साथ बात करें। बीवी के साथ प्यार भरे पल बिताएं। साथ ही हमेशा बीवी की तारीफ़ और मदद करने में आगे रहे। बीवी को समय देना, प्यार करना और केयर करना आपका कर्तव्य हैं। इस तरह आप बीवी के मन में चल रही चीजों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। ऐसे में जब आप बीवी से कुछ कहते हैं तो वह आपकी बातें जरुर सुनती हैं। इसलिए संवाद बीवी को सुधारने का सबसे अच्छा माध्यम ( biwi ko sudharne ka tarika ) हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है

क्षमा

क्षमा करना एक ऐसा गुण जो सामने वाले व्यक्ति को आपकी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप अपनी बीवी को सुधारना चाहते हैं तो एक बार ही सही उसे उसकी गलतियों के लिए माफ़ करके जरुर देखें। इससे आप दोनों के बीच का प्रेम बढेगा और वह आपकी हर बात को सीरियसली सुनेगी। अगर आप दोनों के बीच प्रेम, सम्मान और विश्वास होगा तो बीवी कभी भी आपकी बातों को काटने का प्रयत्न नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

मुश्किल वक्त में साथ देना

कई पुरुषों से आपने यह सुना होगा की मेरी बीवी मेरे माता-पिता के साथ ठीक से बात नहीं करती हैं, मेरी बीवी बहुत झगड़ालू हैं, मेरी बीवी हमेशा परिवार से अलग रहने की जिद्द करती हैं आदि। बीवी का यह व्यवहार आपको अजीब लगता हैं। लेकिन सच इसके विपरीत भी हो सकता हैं। क्या आपने कभी पत्नी की इस जिद्द का कारण जानने का प्रयत्न किया हैं। अगर नहीं किया तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें। अगर घर में किसी वजह से आपकी बीवी को परेशानी हो रही हैं तो उस समस्या को सोल्व करने की कोशिश करें।

अगर बीवी को उसकी सांस यानी आपकी माँ डांट रही हैं तो बीवी का साथ दें। साथ देने का मतलब यह नहीं हैं की माँ से लड़ाई करें। आप प्यार से माँ और बीवी दोनों को समझा सकते हैं। इसके अलावे बीवी की जरूरतों का भी ख्याल रखें। उसकी हर समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका साथ दें। कहने का साफ़ मतलब हैं की बीवी को सुधारने के लिए प्यार और एक दुसरे के बीच अंडरस्टैंडिंग जरुरी हैं। आप गुस्से से बीवी को कभी भी कण्ट्रोल नहीं कर सकते हैं। इसलिए बीवी को खूब प्यार दें।

यह भी पढ़ें सच्ची पत्नी की पहचान क्या हैं – 5 ऐसे गुण जो हर पत्नी को बनाता हैं विशेष

बीवी से सभी चीजे शेयर करें

कुछ पतियों की यह आदत होती हैं की वह अपनी बीवी से सबकुछ छिपाता रहता हैं जैसे – सैलरी, परिवार और खुद से जुड़ी जरुरी चीजें आदि। हर बीवी चाहती हैं की उसका पति उससे कुछ न छुपाएं। ज्यादात्तर बीवियां पति के बेकार खर्चे को कण्ट्रोल करने के लिए सैलरी के बारें में सही जानकारी लेने की कोशिश करती हैं। अगर पति सुख-दुःख, परिवार और जीवन में चल रहे हर पल को अपनी पत्नी के साथ शेयर करता हैं तो इससे दोनों के बीच विश्वास और प्रेम बढ़ता हैं। और जहां प्रेम और विश्वास होता हैं वहां चीजे बेहद सिम्पल होने लगती हैं। उसके बाद आप आसानी से अपनी बीवी को उसकी गलतियों का एहसास कराकर सुधार सकते हैं। इसलिए एक बात मन में उतार लीजिए की बीवी को सुधारने ( biwi ko sudharne ka tarika ) का तरीका सिर्फ और सिर्फ प्रेम ही हैं।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika ) क्या हैं। बीवी को सुधारने का सपना देखना अच्छी बात हैं लेकिन असल में सुधार पाना बेहद मुश्किल हो सकता हैं। लेकिन सच तो यह हैं की यह नामुमकिन भी नहीं हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास, सहयोग और सम्मान की भावना हो तो चीजें आसान हो सकती हैं। आखिर में मैं यही कहूंगी की बीवी से प्रेम करें और मुसीबत में उसके साथ सबसे आगे खड़े रहे।

मुझे उम्मीद हैं की यह पोस्ट ” बीवी को सुधारने का तरीका ( biwi ko sudharne ka tarika ) ” आपको अच्छी लगी होगी। दोस्तों के साथ इस जरुरी लेख को जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें बच्चा पैदा करने के लिए क्या करना पड़ता है पति-पत्नी को जानिए

Leave a Comment