क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं / क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम का उपयोग :- क्लोट्रिमेज़ोल एंटीफंगल मेडिसिन कई कंपनियों द्वारा बनायी जाती हैं। यह क्रीम आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर से ख़रीदा जा सकता हैं। स्किन इंफेक्शन की समस्या में अक्सर लोग इस क्रीम को लगाने का सुझाव देते हैं। इस दवा के कुछ साइडइफेक्ट्स भी है इसलिए बिना सम्पूर्ण जानकारी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फंगल इंफेक्शन स्किन को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इन्फेक्शन की वजह से प्रभावित स्थान की स्किन रेड हो और ब्लैक हो जाती हैं। जिसकी वजह से बहुत अधिक खुजली होती हैं। इस समस्या के लिए क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। इसलिए आइए जानते है की क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं ?

फ़ंगल इन्फ़ेक्शन कई वजहों से हो सकती हैं। यह संक्रमण किसी प्रभावित व्यक्ति की त्वचा सम्पर्क से भी फैलता हैं। इसके अलावे साफ़-सफाई की कमी, अत्याधिक पसीना और दूषित मिट्टी भी फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकती हैं। जब इन्फेक्शन का सही समय पर इलाज नहीं होता तो स्किन लाल से काली पड़ने लगती हैं। साथ ही यह तेजी से अन्य अंगों में भी फैलने लगती हैं। क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम की मदद से इंफेक्शन को महज 2 से 3 दिनों में ही खत्म किया जा सकता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं और यह क्या काम करती है?
क्लोट्रिमाजोल क्रीम क्या काम करती है?
क्लोट्रिमाजोल क्रीम के इस्तेमाल से फंगस के कारण होने वाली दाद-खाज, खुजली, त्वचा की रेडनेस और सुजन का इलाज किया जाता हैं। यह क्रीम फंगल संक्रमण से प्रभावित स्किन सेल्स को बढ़ने से रोकती हैं। लगातर कुछ दिनों तक यूज करने से इन्फेक्टेड स्किन ठीक हो जाती हैं। इसके साथ ही खुजली वाली स्किन से भी छुटकारा मिलता हैं। ध्यान रहे की फंगल इन्फ्केशन शरीर के नम और गर्म रहने वाले क्षेत्रों को जल्दी प्रभावित करते हैं। इसलिए इलाज के साथ-साथ बचाव भी जरुरी हैं।
यह भी पढ़ें पूरे शरीर को गोरा करने वाली क्रीम – गोरा होने की 5 बेस्ट क्रीम
क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं

आज के समय में लोग खुद को आकर्षक दिखाने के लिए टाइट कपड़े पहनते हैं। फंगल इंफेक्शन शरीर के उन अंगो को जल्दी प्रभावित करते है जहां पसीने का जमाव और गंदगी अधिक होती हैं। इसलिए इन्फेक्टेड एरिया को साफ़ जरुर करते रहें। प्रभावित स्थान को टाइट कपड़े से कभी नहीं ढंकना चाहिए। टाइट कपड़े संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाते हैं? इसकी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप नीचे प्रदान की गयी हैं।
- पहले हाथों को साबुन की सहायता से क्लीन करें।
- उसके बाद प्रभावित स्थान को किसी एंटी फंगल साबुन से साफ़ करें।
- अब जरूरत अनुसार क्रीम को हाथों पर लेकर प्रभावित स्थान पर लगाएं।
- इसे लगाने के बाद अच्छी तरह मिलाना जरुरी हैं।
- रात के समय इस क्रीम को लगाना सबसे बेस्ट हैं।
- इस क्रीम को दो बार लगाया जा सकता हैं।
- क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम प्राइवेट पार्ट में लगाते है तो ढीले-ढाले कपड़े या गमछा ही पहनें।
- उसके बाद हाथों को साफ़ करें।
क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम का इस्तेमाल चिकित्सक द्वारा सुझाएं अनुसार ही करना चाहिए। इसका आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल एलर्जिक प्रतिक्रिया भी दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है? – 5 सबसे प्रभावकारी क्रीम
क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम price
Clotrimazole Skin Care क्रीम कई कंपनियों का द्वारा निर्मित की जाती हैं। १५ ग्राम CANDID क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम की प्राइस 98 रूपये हैं। हालांकि दूसरी कंपनियों के इसी क्वांटिटी की कीमत अलग हो सकती हैं।
क्या आप रात में क्लोट्रिमेज़ोल लगा सकते हैं?
जी हां, क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम को रात और दिन में किसी भी समय लगाया जा सकता हैं। अगर इन्फेक्शन ज्यादा नहीं है तो सिर्फ रात के वक्त भी इस क्रीम का इस्तेमाल संक्रमण रोकने में प्रभावी साबित हो सकता हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल २ बार अर्थात दिन और रात में किया जाता हैं।
यह भी पढ़ें फुंसी हटाने वाली क्रीम
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं और इसका क्या उपयोग हैं। अक्सर लोग गूगल पर यह प्रश्न करते है की क्लोट्रिमाजोल क्रीम क्या काम करती है? और क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम की price कितनी है ?। इस क्रीम का उपयोग फंगल इन्फेक्शन को ट्रीट करने के लिए किया जाता हैं। इस क्रीम को स्किन पर लगाकर ६ घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए।
उम्मीद है की इस पोस्ट ” क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम कैसे लगाएं : क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम का उपयोग ” में प्रदत्त की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें लड़कियों के लिए सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है – बेस्ट परफ्यूम फॉर गर्ल्स