कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि :- हलवा कई चीजों से बनायीं जाती हैं। लोग गाजर, सूजी, आटा और सिंघारे से बना हलवा खूब पसंद करते हैं। गाजर का हलवा अन्य किसी भी चीज से बने हलवे से ज्यादा स्वादिष्ट और फायदेमंद होता हैं। गाजर के हलवे को बनाने में काफी वक्त लग सकता हैं। इसलिए मैंने इस पोस्ट में कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि बतायी हैं। कुकर में बने गाजर का हलवा भी कड़ाही में बने हलवे की ही तरह स्वादिष्ट होता हैं। गाजर का हलवा स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। गाजर में शरीर के लिए आवश्यक कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं। यह Vitamin A,B,C,D,E से समृद्ध होता हैं। इसके अलावे इसमें बिटा-केरोटिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, पोटैशियम, कैल्शियम, फोस्फोरस, आयरन, फाइबर भी होता हैं।

बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर गाजर कैंसर और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन की विभिन्न समस्यायों जैसे:- सूखेपन, झुर्रियां और कालेपन को दूर करने में मदद करती हैं। जिन लोगों को कब्ज रहती है उन्हें फाइबर युक्त भोजन करने की सलाह दी जाती हैं। फाइबर से समृद्ध गाजर का हलवा मल को सॉफ्ट बनाकर पेट को साफ़ रखने में मदद करता हैं। इसके अलावे इसमें हड्डियों के लिए कैल्शियम, इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन सी और हार्ट के लिए पोटैशियम भी होता हैं। फाइबर युक्त भोजन भूख की तीव्रता को कम करता हैं। इस तरह आप ज्यादा खाने से बच जाते है और वजन नियंत्रित रहता हैं।
कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि
गाजर का सेवन सबसे ज्यादा सलाद, शब्जी और हलवे के रूप में ज्यादात्तर किया जाता हैं। हर प्रकार से गाजर का सेवन फायदेमंद ही हैं। कुछ लोग सलाद और शब्जी के रूप में गाजर का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो यकीन मानिए गाजर के हलवे का स्वाद आपको जरुर पसंद आएगा। आमतौर पर लोग गाजर का हलवा कड़ाही में बनाते हैं। लेकिन इसे कूकर में भी आसानी से और कम समय में पकाया जा सकता हैं। कुकर में गाजर का हलवा आसनी से और जल्द पक जाता है। दरसल बिन मौसम वाले गाजर बहुत अधिक मोटे और कड़े होते हैं जिसे पकाने में काफी समय लगता हैं। कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि और सामग्रियों की जानकरी नीचे प्रोवाइड की गयी हैं।

कुकर में गाजर का हलवा बनाने में लगने वाली सामग्रियां
गाजर के हलवे में तेल की जगह घी का उपयोग किया जाता हैं। अगर घर में घी नहीं है तो 100 ग्राम घी बाजार से खरीद लें। कुछ लोग तेल में गाजर का हलवा बनाते हैं। लेकिन तेल वाले गाजर के हलवे का स्वाद बेकार और बेस्वाद सा लगता हैं। कुकर में गाजर का हलवा बनाने में लगने वाली सभी सामग्रियों की सूचि नीचे दी गयी हैं।
- गाजर कद्दूकस किया हुआ – 500 ग्राम
- घी – 50 ग्राम
- दूध – आधा कप
- चीनी – स्वाद अनुसार या आधा कप
- इलायची – 5
- काजू किसमिस के – 10-10 पीस और 100 ग्राम मावा
- पानी – 1/6 कप
इस खास रेसिपी को बनाने के लिए इन सभी सामग्रियों को एक जगह इकठ्ठा करें। क्योकि बारी-बारी से इन सामग्रियों की जरूरत पड़ने वाली हैं। सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद गाजर को बारीक कद्दूकश करें। गाजर जितना बारीक होगा हलवा उतना ही स्वादिष्ट लगता हैं।
यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी
कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि – स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले कुकर को चूल्हे पर चढ़ाकर उसमें 50 ग्राम घी डालें।
- जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तब उसमें गाजर को डालकर चलाए।
- गाजर में ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं होती हैं क्योकि गर्म होने के बाद यह पानी छोड़ता हैं।
- इसलिए इसमें बताए अनुसार ही पानी डालें।
- पानी और दूध डालने के बाद कुकर को बंद करके सीटी लगने की प्रतीक्षा करें।
- एक सिटी के बाद ढक्कन को खोलकर उसमें चीनी मिला देना हैं।
- ध्यान रहे की गाजर प्राकृतिक रूप से मीठा होता हैं। इसलिए चीनी को स्वादनुसार ही मिलाए।
- अब इसे तब तक चलाते रहना जब तक की गाजर से पूरा पानी भाप बनकर खत्म न हो जाए।
- 5 मिनट तक इसे भूनने के बाद यह पूरी तरह सुख और पक जाता हैं।
- अब इसमें इलायची और मावा मिलाकर अच्छी तरह चलाएं।
- 2 से 3 मिनट में आपका गाजर का हलवा रेडी हो जाएगा।
- जिसके बाद आप काजू किसमिस से गाजर के हलवे को सजाकर सर्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि बतायी हैं। कुकर का हलवा भी कड़ाही में बने हलवे की तरह स्वादिष्ट होती हैं। हालांकि कुकर में बनाते वक्त सावधानी जरुरी हैं। कई बार लोग गाजर को जरूरत से ज्यादा पका देते है। गाजर को कुकर को पकाने के लिए एक सिटी दिलवाना ही पर्याप्त हैं। इसके अलावे चीनी, पानी और दूध की मात्रा का भी ख्याल रखना जरुरी हैं। क्योकि ज्यादा मात्रा में तरल डालने पर हलवा का स्वाद खराब भी हो सकता हैं।
आज की यह रेसिपी सभी के लिए हैं, बच्चे जवान और बूढ़े सभी इस रेसिपी का सेवन बड़े चाव से करते हैं। मैंने इस पोस्ट में कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप बताया हैं। उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। इस रेसिपी को बनाने का तरीका बेहद आसान हैं। लेकिन छोटी सी गलती भी हलवे के स्वाद को बिगाड़ सकती हैं। इसलिए बताए अनुसार ही इसे पकाना सही रहेगा।
यह भी पढ़ें मैगी कैसे बनाते हैं – मैगी बनाने का तरीका