घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी

Spread the love

घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी – बच्चे और नौजवान बर्गर खाना बहुत पसंद करते हैं। मार्किट में इसकी बिक्री अन्य फ़ास्ट फ़ूड की अपेक्षा बहुत ज्यादा हैं। लेकिन मार्किट में बिकने वाले ज्यादात्तर फ़ास्ट फ़ूड स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। मार्किट में कम्पटीशन ज्यादा होने की वजह से अधिकत्तर दुकानदार खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावे साफ़-सफाई की कमी भी अक्सर देखी जाती हैं। ज्यादात्तर दुकानदार शहर और गाँव में बर्गर के ठेले रोड के किनारे लगाते हैं। धुल-मिट्टी, प्रदुषण और कीड़े-मकोड़ों की वजह से भी बीमारियां फैलती हैं। इसलिए अगर आप बच्चों की सेहत का ख्याल रखना चाहते है तो बाजारू फ़ास्ट फ़ूड से दुरी बनाना जरुरी हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हूं की घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं ?

घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी
घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी

मार्किट में मिलने वाले बर्गर महंगे होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे नहीं होते हैं। घर पर बर्गर बनाना बहुत ही आसान हैं। आलू से बने बर्गर सबसे स्वादिष्ट होते हैं। आलू के बर्गर बच्चों को भी बहुत पसंद हैं। यकीन मानिए आज की यह बर्गर रेसिपी अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट के स्वाद को फेल कर देगी। इस रेसिपी को बनाने में मुश्किल से 15 मिनट का समय लगता हैं। तो आइए जानते है की आलू बर्गर बनाने की सामग्री कौन-कौन सी हैं। उसके बाद मैं आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताउंगी की आलू का बर्गर कैसे बनता है ?

बर्गर बनाने की सामग्री

आलू बर्गर बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। ज्यादात्तर सामग्री किचेन में पहले से ही मौजूद होती हैं। इसलिए आपको सामग्रियां अरेंज करने में परेशानी नहीं होगी। बर्गर का ब्रेड आपको किसी भी मिल्क शॉप पर आसानी से मिल जाएगी। अगर आपके आसपास ब्रेड शॉप है तो वहां से भी खरीद सकते हैं। बर्गर बनाने में आपको निम्न सामग्रियों की आवश्यकता हैं।

  • 3 बड़े उबले हुए आलू
  • 3 बर्गर ब्रेड
  • 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
  • 8से 10 लहसुन की कलियों का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • धनिया के बारीक़ पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार नमक
  • टोमेटो सौस
  • ग्रीन चिल्ली सौस
  • ३ बड़े चम्मच सरसों तेल
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर और एक प्याज के छल्ले
  • 1 गाजर और चुकुन्दर गोल कटे हुए
  • आधा चम्मच चाट मसाला

यह भी पढ़ें मैगी कैसे बनाते हैं – मैगी बनाने का तरीका

बर्गर रेसिपी इन हिंदी – बर्गर कैसे बनाते हैं

बर्गर रेसिपी इन हिंदी - बर्गर कैसे बनाते हैं
बर्गर रेसिपी इन हिंदी – बर्गर कैसे बनाते हैं

बर्गर बनाने के लिए ऊपर बतायी सभी सामग्रियों बर्तन में निकाल कर अपने पास रखें। क्योकि बर्गर बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला हैं। कच्चे आलू को उबालकर छिल लें। उसके बाद ठंडा कर मसल दें। ज्यादात्तर लोग आलू की टिक्की बनाते हैं। लेकिन आपको सिर्फ आलू को फ्राई करना हैं। फ्राइड अर्थात भुने हुए आलू से बने बर्गर टिक्की बर्गर से ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। इसलिए आइए सबसे पहले बताते है की आलू को सही तरीके से कैसे फ्राई करना हैं।

  • आलू को उबालकर छिल लें
  • छिलने के बाद थाली रखें
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें
  • उसके बाद उसमें हरी मिर्च, लहसुन पेस्ट, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और नमक डालें।
  • इसे तब भुने जब तक की इसका रंग सुनहरा न हो
  • अब इसमें उबले आलू को तोड़कर मिला दें।
  • इसमें धनियां की ताज़ी हरी पत्तियां तोड़कर डालें
  • 5 मिनट तक इसे भूनने के बाद उतार कर थाली में रखें

अब आपका आलू पेस्ट तैयार हो चूका हैं। इसके बाद सभी आवश्यक चीजों को रेडी रखना जरुरी हैं। टमाटर, प्याज, गाजर और चुकुन्दर को गोल-गोल काटकर पात्र में रखें। इसके बाद बर्गर वाले ब्रेड को तेल में दोनों तरफ से हल्का फ्राई करें। ब्रेड को तल देने से उपर और नीचे का भाग कड़ा हो जाता हैं। जिससे ब्रेड को दो भागों में बांटने में आसानी होती हैं। इसके अलावे इसका स्वाद भी बढ़ जाता हैं।

ब्रेड बनाने का का सिंपल तरीका

  • अब ब्रेड को बीच से दो भागों में काटें
  • ब्रेड के आंतरिक भाग पर आलू पेस्ट को भरपूर मात्रा में लगाएं।
  • अब इसपे दोनों तरह के सौस को डालें
  • उसके बाद चाट मसाले को डालें
  • फिर इसपे टमाटर, प्याज, गाजर और चुकुन्दर के गोल कटे भाग को डालें।
  • अब ब्रेड के दुसरे भाग से इसे ढक दें।
  • अब आपका ब्रेड आलू बर्गर तैयार हैं।

आप घर पर बने इस हेल्दी और स्वादिष्ट आलू बर्गर को बच्चों और फॅमिली मेम्बेर्स के साथ खा सकते हैं। बर्गर के साथ धनिया की चटनी और टमाटर का सौस लिया जा सकता हैं। बर्गर कई तरीकों से बनाये जाते है। लेकिन यहां बताया गया तरीका आसान, सस्ता और स्वादिष्ट हैं।

यह भी पढ़ें लौकी की सब्जी ( lauki sabzi) हाथ चाटने पर मजबूर कर देगी

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट उनके लिए है जो बर्गर के बिना नहीं रह सकते हैं। अगर मार्किट का बर्गर खाते-खाते आपका जी भर गया है तो एक बार घर का बना हुआ बर्गर जरुर ट्राई करें। घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं और इसके लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है की जानकारी इस विशेष पोस्ट में प्रदान की गयी हैं। घर का बना हुआ बर्गर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। मार्किट मिलने वाले अधिकत्तर बर्गर्स खराब तेल और मसालों से बनायी जाती हैं।

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल ” घर पर आलू बर्गर कैसे बनाते हैं : बर्गर रेसिपी इन हिंदी ” पसंद आयी होगी। बर्गर बनाने का यह तरीका बिलकुल यूनिक और आसान हैं। इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें बेसन की शब्जी

Leave a Comment