खाना खाने के तुरंत बाद लैट्रिन की तरफ बार-बार भागना दूसरों के सामने काफी शर्मिंदा करता हैं। ऑफिस में जब हर रोज लंच के बाद दस्त जाना पड़ता है तो बहुत ही अजीब सा लगता हैं। यह समस्या सामान्यत: गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स, खराब पाचन, फूड एलर्जी और स्टमक इन्फेक्शन की वजह से होता हैं। इसके अलावे कुछ शारीरिक समस्याएं जैसे इरीटेबल बाउल सिंड्रोम, सिलियक और क्रोंस बीमारी की वजह से भी होती हैं। जो लोग बार-बार लैट्रिन को रोककर रखने की कोशिश करते है उनमें गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स की समस्या अधिक देखी जाती हैं। खराब खानपान जैसे तेल-मसाले और अत्यधिक मिर्च का सेवन गैस्ट्रोकॉलिक रिफलेक्स को बढाता हैं। अगर आपको भी खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है तो नीचे बताए गए आसान घरेलु इलाज जरुर आजमाएं।

जब किसी व्यक्ति को खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना जैसी समस्या से पीड़ित होता हैं। तब वह अपनी पसंदीदा भोजन करने से भी डरता हैं। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति के शरीर का विकास भी आम लोगों की तुलना में स्लो हो जाती हैं। जिन लोगों को गैस्ट्रोकॉलिक रिफलेक्स की समस्या होती है उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान रखना जरुरी माना जाता हैं। अगर आपको भी बार-बार दस्त जाना पड़ रहा है तो दूध और शराब का सेवन कुछ दिनों के लिए छोड़ देना चाहिए। अगर आपको भी खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है तो समस्या के समाधान हेतु कुछ आसान घरेलू इलाज नीचे बताए गए हैं।
खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है इसका कोई घरेलू आसान और उसका इलाज बताइए
हमारे द्वारा ग्रहण किया गया भोजन मिनटों में नहीं पच सकता हैं। भोजन को पचाने में शरीर को 18 घंटे से 48 घंटे का समय लगता हैं। इसलिए यह जान लीजिए की खाना खाने के बाद तुरंत दस्त या लैट्रिन को जाना हाल में ग्रहण किए गए भोजन की वजह से नहीं होता हैं। दरसल जब हम भोजन करते है तो आँतों के अंदर पहले से मौजूद पचा हुआ भोजन नीचे की ओर खिसकता है। जिसकी वजह से लैट्रिन लगने का एहसास होता हैं। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। इस समस्या का निदान घरेलु नुस्खों, खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर संभव हैं। अगर खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है तो इन घरेलु उपायों को आजमा सकते हैं।

भोजन में बदलाव है आवश्यक
अक्सर खराब खानपान इस समस्या को जन्म देती हैं। जो लोग बहुत अधिक मात्रा में जंक फूड्स, तेल-मसाले और तीखे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है उनका पाचन तन्त्र खराब रहता हैं। इसलिए भोजन में हरी-शब्जियां, फल-फुल और दही आदि का सेवन ही करना चाहिए। इस समस्या में फाइबर और पोटाशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ ग्रहण करने की सलाह दी जाती हैं। दरसल सामान्य से अधिक भोजन करने से भी शरीर आँतों में इलेक्ट्रिक वेव्स पैदा करती है जिसकी वजह से तुरंत लैट्रिन की तलब होती हैं। साथ ही ध्यान रखे की गैस पैदा करने वाले किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को कब्ज होती है उन्हें लैट्रिन ठीक से नहीं होती हैं। जिसकी वजह से जब व्यक्ति भोजन करता है तो प्रेशर की वजह से तुरंत लैट्रिन की तरफ दौड़ना पड़ता हैं। कब्ज की समस्या में फाइबर युक्त आहार का सेवन फायदेमंद हैं। इसलिए फाइबर से भरपूर हरी शब्जियों, दाल, पालक, सोयाबीन, चना, अलसी बीज, अखरोट के साथ-साथ फलों जैसे सेब, जामुन और नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। मल को सॉफ्ट बनाने के लिए फाइबर और पानी बहुत जरुरी हैं। इसलिए शरीर में पर्याप्त पानी का होना जरुरी हैं। इसके अलावे ज्यादा मीठा खाना और नशीले खाद्य पदार्थों जैसे :- शराब, सिगरेट आदि से दुरी बनाना जरुरी हैं।
पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर
अदरक और जीरा
अदरक और जीरा हर घर के किचेन में मिलने वाला आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ हैं। खराब पाचन की समस्या में ये दोनों ही मसाले काफी असरदार मानी जाती हैं। इन दोनों मसालों को बराबर मात्रा में सुखाकर पावडर बनाकर दिन में दो बार सुबह शाम हल्के गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज, अपच और गैस में आराम तो मिलता ही है साथ ही अनपचा खाना भी बाहर निकल जाता हैं।
यह भी पढ़ें पीला पेशाब का घरेलू इलाज – कारण, लक्षण और इलाज
बेल चूर्ण
बेल का चूर्ण किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर आसानी से मिल जाता हैं। इस चूर्ण में मौजूद गुण पतले लैट्रिन की समस्या में लाभप्रद हैं। रोजाना सुबह-शाम २ चम्मच चूर्ण के साथ गर्म पानी का सेवन करने से दस्त पर लगाम लग जाती हैं। मल में कड़ापन आता है जिससे की भोजन पश्चात तुरंत दस्त के लिए नहीं जाना पड़ता हैं।
यह भी पढ़ें कुमारी आसव के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी
अधिक भोजन करने से बचें
भोजन करने की भी एक सीमा होती हैं। कुछ लोगों को बार-बार खाने की आदत होती हैं। सामान्यत: लोग दिन में तीन बार भोजन करते हैं। वही कुछ लोग ज्यादा भूख लगने की वजह से ३ बार से अधिक भोजन करते हैं। अगर आपको यह समस्या है तो भूख से कम ही भोजन करना सही हैं। अगर आप सामान्य से अधिक भोजन करने की लत परेशान है तो इस स्थिति में फाइबर वाले आहार का सेवन कर इस लत से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें 15 दिन में मोटे होने की दवा – कैप्सूल, घरेलू नुस्खा और आयुर्वेदिक दवा की जानकारी
स्ट्रेस से खुद को दूर रखें
गैस्ट्रोकोलिक रिफलेक्स के कारणों में स्ट्रेस भी शामिल हैं। इसलिए स्ट्रेस को दूर रखने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। योग और व्यायाम के साथ-साथ पसंदीदा कार्य और अच्छा वातावरण स्ट्रेस को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन सुबह-शाम टहलने और दौड़ने की आदत जरुर डालें।
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपके सवाल ” खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है इसका कोई घरेलू आसान और उसका इलाज बताइए ” का जवाब दिया हैं। भोजन पश्चात दस्त लगना आपके वजन को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। जिन लोगों को यह समस्या अधिक दिनों तक रहती है उनका वजन अचानक से गिरने लगता हैं। इसलिए सही समय पर दस्त की इस समस्या से छुटकारा पाना आवश्यक हैं।
उम्मीद है की यह पोस्ट ” खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है इसका कोई घरेलू आसान और उसका इलाज बताइए ” आपको पसंद आयी होगी। इस खास और उपयोगी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें।