लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? – जानकर हैरान हो जाएंगे

Spread the love

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? :- हर किसी की पसंद-नापसंद समय, उम्र और जेंडर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता हैं। लड़कियों और लड़कों के पसंद में काफी अंतर हो सकता हैं। आज की यह पोस्ट युवा लड़कों की पसंद पर हैं। जब किसी लड़की को किसी लड़के से लव होता है तब वह उसकी पसंद-नापसंद को जानने की पूरी कोशिश करती हैं। रिश्ते को मजबूत करने के लिए कपल्स को एक दुसरे के विषय में सबकुछ जानना जरुरी होता हैं। हर किसी के जीवन में कोई न कोई खास पल जरुर होता हैं। उस पल को खास अंदाज में विश करने के लिए लड़के की पसंद का ख्याल रखना जरुरी होता हैं। मान लीजिए की लड़की अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे विश करना चाहती हैं। ऐसे में उसकी पसंद की जगह, केक और अन्य चीजों के बारें में जानना जरुरी हैं।

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? -
लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? –

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?, इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं। इस सवाल का जवाब इस बात पर भी डिपेंड करता है की यह पूछ कौन रहा हैं। हालांकि आज की यह पोस्ट कपल्स को ध्यान में रखकर लिखी गयी हैं। क्योकि इस सवाल को गूगल पर ज्यादात्तर युवा लड़कियां ही सर्च करती हैं। अपने पार्टनर को करीब से जानने और खुश रखने के लिए उसकी पसंद को भी जानना जरुरी हैं। इसलिए आइए बिना देरी किए यह जानते है की लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? -

लाइफ में हर किसी के लिए सबसे जरुरी पैसा और प्यार ही हैं। अगर पैसा और प्यार दोनों ही मिल जाए तो लाइफ खुशियों से भर जाती हैं। वैसे पैसा तो हर किसी को हर उम्र में चाहिए होता हैं। अगर आप एक लड़की है और पार्टनर को खुश देखना चाहती है। तो उसकी पसंद की चीजें कर उसे आसानी से खुश कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपके लिए यह जानना जरुरी है की लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? । हर लड़के की पसंद एक जैसी नहीं होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है जो हर लड़के को पसंद होती हैं। नीचे कुछ बेहद कॉमन चीजों की लिस्ट दी गयी है जिसे पाना हर लड़के की ख्वाइश होती हैं।

1. लड़कों को सबसे ज्यादा पैसा पसंद होता हैं

भला दुनियां कौन ऐसा होगा जिसे पैसा पसंद न हो। प्यार को छोड़कर पैसे से दुनियां की हर एक वास्तु खरीदी जा सकती हैं। एक बेहतरीन लाइफ के लिए पैसा का होना बहुत जरुरी हैं। आज के समय में जिसके पास पैसा है उसी की इज्जत भी हैं। व्यक्ति चाहे कितना ही ईमानदार और अच्छा क्यों न हो अगर उसके पास पैसा न हो तो उसकी तरफ कोई देखता भी नहीं हैं। यही आज के युग की कड़वी सच्चाई हैं।

शादी-विवाह करने के लिए भी जब लड़की वाले लड़के को देखने घर जाते है तो उनका सबसे पहला सवाल यही होता है की लड़का करता क्या हैं और कितना कमा लेता हैं। हर किसी के अपने अपने शौक भी होते हैं। लाइफ में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अपने शौक को पुरे करने के लिए पैसे से ज्यादा जरुरी और कुछ भी नहीं हैं। पैसे से घर, गाड़ी और यहां तक की ख़ुशी भी खरीदी जा सकती हैं।

2. लड़कों को सबसे ज्यादा बाइक्स पसंद होती हैं

लड़कों को बाइक्स से घूमना बेहद पसंद होता हैं। बाइक्स पर लड़के खुद को आजाद महसूस करते हैं। आजादी के साथ अकेले या दोस्तों के साथ बाइक पर नेचर का आनंद लेना हर लड़के को अच्छा लगता हैं। आज के समय में हर किसी के पास बाइक्स होती ही हैं। बाइक के जरिए दोस्तों के साथ घुमना, कॉलेज जाना और जॉब पार जाना आसान हो जाता हैं। इस तरह लड़के अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहते हैं। और साथ ही सोशल एक्टिविटी में साथ रह पाते हैं। इसके अलावे बाइक की तेज रफ्तार लड़कों को बहुत लुभाती हैं। तेज रफ्तार उन्हें पक्षियों की तरह उड़ने का एहसास दिलाती हैं। यही कारण है की लड़के अपने बाइक को लेकर बहुत भावुक होती हैं।

3. लड़कों को फिट, समझदार, ईमानदार और खुबसुरत लड़किया पसंद आती हैं

एक उम्र के बाद शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के चलते लड़कों को जीवनसाथी की कमी महसूस होती हैं। वैसे तो लड़के साथी का चुनाव खूबसूरती देखकर ही करते हैं। जी हां, ज्यादात्तर लड़के उन लड़कियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते है जो दिखने में खुबसुरत, स्मार्ट और क्यूट हो। लड़के उन लड़कियों को पसंद करते है जिनकी स्माइल, बाल, चीक्स, आंखें, हाइट और फिगर अच्छी और आकर्षक हो। लड़के के चेहरे का रंग बी भले ही फीका हो लेकिन वह खुबसुरत लड़की को ही पसंद करते हैं।

ऐसा नहीं है की सिर्फ लड़के ऐसा करते हैं। लड़कियां भी अपने से खुबसुरत लड़के को ही पसंद करती हैं। लड़कों ईमानदार और शक न करने वाली लड़कियां पसंद होती हैं।
प्यार और पसंद में अंतर होता हैं। किसी को पसंद करने का मतलब प्यार करना नहीं होता हैं। हम किसी को पसंद उसकी बाहरी और आंतरिक खूबसूरती को देखकर करते हैं।

लड़को को कैसी लड़की पसंद है ( Ladko ko kaisi ladki pasand hai )

हर लड़के की सोच और पसंद अलग हो सकती हैं। लेकिन लड़की के मामले सभी लड़कों की पसंद लगभग एक जैसी ही होती हैं। हर लड़के को खुबसुरत, लम्बी, गोरी, स्लिम, आकर्षक, ईमानदार, स्मार्ट, तेज-तर्रार, लम्बे बालों वाली और अच्छे फिगर वाली लड़की पसंद होती हैं। लेकिन पसंद और प्यार दो अलग-अलग चीजें हैं। हाल के एक शोध में पता चला है की लड़के उन लड़कियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जो उनकी तरह दीखते है।

अगर लड़की खुबसुरत हो तो लड़के उनकी मनमानी, गुस्से और जिद्दीपने को भी ख़ुशी-ख़ुशी झेल लेते हैं। उन्हें लगता है की उनका प्यार एक न एक दिन लड़की को सुधरने पर मजबूर कर देगी। लेकिन ऐसा ही हो यह जरुरी नहीं हैं। ऐसे रिश्ते ही एक समय के बाद तलाक का कारण बन जाते हैं। मेच्योर लड़के जिनकी उम्र 30 पार होती है वे बाहरी खूबसूरती की जगह आन्तरिक गुणों को महत्त्व देते हैं।

4. लड़कों को गेम्स खेलना पसंद होता हैं

इस आधुनिक युग में लड़के फिजिकल एक्टिविटी वाले गेम्स न के बराबर ही खेलते हैं। पहले के समय में लोग खूब क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल खेलते थे। फिजिकल एक्टिविटी से न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग भी फिट रहता हैं। लेकिन अब हर किसी के साथ में स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन में मनोरंजन के हर साधन उपलब्ध हैं। हाल के कुछ सालों में ऑनलाइन गेम्स खेलने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी हैं। ज्यादात्तर लड़के ऑनलाइन गेम्स में रूचि रखते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर ऑनलाइन गेम्स पसंद करता है तो उसके साथ आप भी खेल सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन गेम्स आंखों पर बेहद बुरा असल डालता हैं। ज्यादा समय तक ऑनलाइन गेम्स खेलने से शरीर और मष्तिष्क भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता हैं।

5. लड़कों को गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ घूमना बहुत पसंद होता हैं

gf बनाने के बाद भी लड़के दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। क्योकि लड़कों को घूमना, मौज मस्ती और शरारत करना बहुत पसंद होता हैं। हालांकि कुछ लड़के इसके उलट भी हो सकते हैं। उम्र के बढ़ने के साथ लड़कों में परिपक्वता भी आनी शुरू हो जाती हैं। एक उम्र के बाद लड़के टाइम वेस्ट करने के बजाय करियर पर फोकस करना ज्यादा सही मानते हैं। गर्लफ्रेंड बनाने के बाद लड़के दोस्तों से ज्यादा गर्लफ्रेंड के साथ घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शौपिंग करना, मूवी देखना, खाना खाना, गेम्स खेलना, कुकिंग करना, रोमांस करना और क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बहुत पसंद होता हैं।

6. लड़कों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पसंद हैं

लड़के को कुछ गिफ्ट करना है तो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता हैं। जीवन के कुछ खास पलों जैसे बर्थडे और फर्स्ट डेटिंग डे, फर्स्ट मीटिंग डे आदि को सेलिब्रेट करने के लिए लड़कियां अपने पार्टनर को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गिफ्ट कर सकती हैं। गिफ्ट देने से पता चलता है की आप अपने पार्टनर से कितनी मोहब्बत करती हैं। गिफ्ट मिलने पर पार्टनर स्पेशल फील करता हैं। जिससे पार्टनर को अपार ख़ुशी महसूस होती हैं। लेकिन लड़को को लड़कियों की चीजें तो गिफ्ट में नहीं दी जा सकती हैं। और लड़कियों को लड़कों की पसंद नहीं पता होती हैं।

इसलिए सबसे पहले उसकी पसंद को जानना जरुरी हैं। गिफ्ट में पसंद की चीज देखकर आपका पार्टनर ज्यादा खुश होगा। लड़कों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे :- स्मार्टफोन, मोबाइल चार्जर, एअर फोन, हेड फ़ोन, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, स्मार्टवाच और अन्य कई चीजें गिफ्ट में दी जा सकती हैं। यकीन मानिए अपनी पसंद की गैजेट्स देखकर आपका पार्टनर ख़ुशी से फुला नहीं समाएगा।

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की लड़कों को सब से ज्यादा क्या पसंद होता है ?। अधिकत्तर लड़को को पैसे, खुबसुरत लड़कियां, बाइक्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, अच्छा खाना, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ घूमना और ऑनलाइन गेम्स खेलना पसंद होता हैं। इस पोस्ट में जो भी चीजें बतायी गयी है वह ज्यादात्तर लडकों की कॉमन पसंद हैं। अगर आप अपने बॉयफ्रेंड की पसंद के बारें में अधिक जानना चाहते है तो उसी बातों ही बातों में सभी चीजें जान सकते हैं। जैसे: हर किसी को खाने में अलग-अलग चीजे पसंद हो सकती हैं। गेम्स और मूवीज भी अलग-अलग तरह की होती हैं। कुछ लड़कों को एक्शन मूवीज पसंद हो सकती है तो कुछ को रोमांटिक। इसलिए सही और सटीक पसंद जानने के लिए उस लड़के के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें।

उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? – जानकर हैरान हो जाएंगे ” आपको पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को अपने नजदीकी मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

Leave a Comment