शादी के बाद लड़का क्या करते हैं – जानकर हो जाएंगे हैरान

Spread the love

शादी के बाद लड़का क्या करते हैं :- शादी दो अनजान परिवारों को एक करती हैं। विवाह पश्चात और विवाह के पहले का जीवन बिल्कुल अलग होता हैं। विवाह के पहले लड़के-लड़कियां खुलकर जीवन व्यतीत करते हैं। उन्हें किसी भी चीज की टेंशन नहीं होती हैं। क्योकि उनके माता-पिता हमेशा हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते हैं। लेकिन शादी के बाद चीजें बिल्कुल बदल जाती हैं। पति-पत्नी के कंधे पर जिम्मेदारियों का बोझ इतना अधिक बढ़ जाता है की उसका वहन करना मानसिक दबाव को बढाने लगता हैं। शुरुवात में एक दो साल तक कपल्स एक दुसरे के साथ खूब मौज मस्ती करते हैं।

लेकिन जैसा की हम जानते है की की शादी का मुख्य उद्देश्य वंश को आगे ले जाना हैं। बच्चे होने के बाद स्वास्थ्य, पढाई, खान-पान और अन्य कई चीजों पर खर्चे बढ़ जाते हैं। शादी के बाद लड़का क्या करते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गयी हैं।

शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?
शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?

कुल मिलाकर कहे तो पति-पत्नी पर सैकड़ों नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खुद को मजबूत करना जरुरी हैं। शादी से पहले लड़के-लड़कियों के मन में अनेकों सवाल आते हैं जैसे :- शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ? और मर्द शादी क्यों करते हैं ? आदि। अपने अपोसिट जेंडर को समझना इतना आसान नहीं होता हैं। यही वजह है की लोग गूगल सर्च के जरिए अपने सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। लड़के-लड़कियों की जिम्मेदारियों में काफी अंतर होता हैं। भारत में आमतौर पर लड़के को ही परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं। इसलिए आइए जानते है की शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?

शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?

शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन ही नहीं हैं। शादी से दो परिवार हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं। परिवार जब बड़ा हो जाता है तो निश्चित ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। पत्नी और बच्चों के अलावे पुरे परिवार का ख्याल रखना और जरूरतों को पूरा करना लड़के की ही जिम्मेदारी होती हैं। हालांकि आज के समय में स्त्रियां भी पुरुषों के साथ मिलकर परिवार की समस्त जिम्मेदारियों को निभाने में सहयोग करती हैं। पुराने समय में स्त्रियां सिर्फ घर के कार्य ही करती थी। लेकिन अब हर क्षेत्र में लड़कियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। लड़कियां भी अब घर से बाहर निकलकर कमाकर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहयोग कर रही हैं। हालांकि आज हम इस पोस्ट में शादी के बाद लड़कों की जिम्मेदारियों के बारें में बात करने जा रहे हैं। शादी के बाद लड़का क्या करते हैं विस्तार से जाने :-

शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?
शादी के बाद लड़का क्या करते हैं ?

1. खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करने की कोशिश करते हैं

बिना पैसे के व्यक्ति जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता हैं। आज के समय में पैसे के बिना न तो अच्छी शिक्षा मिल सकती है और न ही जीवन की अन्य आवश्यक जरूरते पूरी हो सकती हैं। यह कहना बेहद आसान होता है की जीवन में प्रेम सबसे जरुरी हैं। लेकिन कई घरों को मैंने खराब आर्थिक स्थिति की वजह से टूटते-बिखरते देखा हैं। शादी के बाद परिवार बड़ा हो जाता हैं। अर्थात आपकी फॅमिली में अन्य लोग जैसे:- पत्नी, बच्चे, सास, ससुर, साला, साली आदि शामिल हो जाते हैं। ऐसे में खर्चे भी बढ़ने लगते हैं। खानपान। मेडिसिन, गिफ्ट्स, शिक्षा और मेकअप आदि पर खर्चा सामान्य से तिन गुणा तक हो सकता हैं।

इसलिए लड़का परिवार की जरूरतों को बिना किसी समस्या के पूरा करने के लिए कमाई बढाने पर फोकस करना शुरू कर देते हैं। जरूरत पड़ने पर लड़के ओवरटाइम और पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं। अगर शादी के बाद लड़के के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है तो वह जॉब या बिज़नस शुरू करता है ताकि परिवार की हर आवश्यकता को पूरी कर सकें।

2. शादी के बाद लड़का परिवार के नए सदस्यों के साथ समय व्यतीत करता हैं

जी हां, ज्यादात्तर लड़के शादी के 1 से 2 साल अपना ज्यादात्तर समय पत्नी और परिवार के नए सदस्यों से मेल-जोल में व्यतीत करते हैं। शादी के बाद नए सदस्यों को जानना और समझना बहुत ही जरुरी हैं। खासकर अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना। जिस लड़की के साथ लड़के को पूरी लाइफ व्यतीत करनी है उसके साथ समय स्पेंड करना बहुत ही जरुरी माना जाता हैं। एक साथ समय व्यतीत करने से एक दुसरे पर विश्वास और प्रेम बढ़ता हैं। इसलिए ज्यादात्तर लड़के शादी के बाद पत्नी के साथ हनीमून पर जाते हैं। हनीमून पर कपल्स को डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होता हैं।

हनीमून कपल्स को एक दुसरे को समझने के लिए सबसे बेस्ट स्पॉट होता हैं। इसके अलावे लड़के शादी के बाद ससुराल में भी काफी टाइम स्पेंड करते हैं। ससुराल में दामाद कुछ दिनों के लिए ही जाते हैं। ऐसे में ससुराल वाले दामाद को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।यही वजह है की लड़के शादी के शुरुवाती दिनों में खूब ससुराल जाते हैं।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

3. शादी के बाद लड़के वंश को आगे बढाते हैं

यह तो आप जानते ही है की शादी करना क्यों जरुरी हैं। शादी से ही हमारा वंश आगे बढ़ता हैं। जब कोई व्यक्ति शादी नहीं करता तो समाज भी उसे गलत दृष्टिकोण से देखने लगता हैं। खैर, समस्या यह नहीं है की आप शादी करते है या नहीं। शादी करना या न करना निश्चित रूप से व्यक्ति का अपना डिसीजन हैं। लेकिन प्रकृति और पुरुष के मिलन से ही मनुष्यों का अस्तित्व हैं। समाज में उन लोगों को का प्रभाव कम हो जाता है जिनके वंश का बढ़ना किसी कारण से रुक जाता हैं।

बच्चे करने की भी एक उम्र होती हैं। समय से पहले बच्चे पैदा करना स्त्री और बच्चे दोनों ही के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। लेकिन आज के समय 35 की उम्र के बाद गर्भधारण में महिलाओं और पुरुषों को काफी समस्याएं आ रही हैं। इसलिए शादी के बाद लड़के जल्दी से जल्दी वंश बढाने के बारें में सोचते हैं।

यह भी पढ़ें धोखेबाज पति की पहचान

4. शादी के बाद लड़के बेकार समय और पैसे की बर्बादी पर पाबन्दी लगाते हैं

जी हां, जिम्मेदारियां बढ़ने पर खर्चे बहुत अधिक हो जाते हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़के अपना ज्यादात्तर समय दोस्तों के साथ व्यतीत करते हैं। विवाह पूर्व लड़के दोस्तों के साथ खूब घूमते और मौज मस्ती करते हैं। लेकिन शादी के बाद से लड़के अपना ज्यादात्तर समय अपनी पत्नी और परिवार को देने की कोशिश करते हैं। इसके अलावे दोस्तों के साथ पार्टी करना और घूमना कम कर देते हैं। जिससे बेवजह के खर्चे पर स्वत: लगाम लग जाती हैं। शादी के बाद परिवार की हर छोटी-बड़ी खुशियों में लड़के अचानक से शामिल होने लगते हैं। परिवार की देखरेख और जिम्मेदारियां ही उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी बन जाती हैं। दोस्तों के संग उठना-बैठना और खर्चे करना या तो कम कर देते है या फिर पूरी तरह बंद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में पति की दूसरी पत्नी देखना ( sapne me pati ki dusri patni dekhna )

5. शादी के बाद लड़के खुद की जरूरतों को भूल जाते हैं

जब जिम्मेदारियों का एहसास होता है तो लड़के खुद की जरूरतों पर ध्यान देना भूल ही जाते हैं। जो लड़का शादी से पहले खुलकर शौपिंग, फूड्स और पार्टी पर पैसे खर्च करता था वह अचानक से बदल जाता हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के बजाय वह बच्चे और पत्नी की जरूरतों को प्रायोरिटी देते हैं। जी हां, ज्यादात्तर लड़के ऐसा ही करते हैं। वही कुछ लड़के शादी के बाद भी नहीं बदलते हैं। ऐसे लोगों को समाज और परिवार का दबाव उन्हें एक समय के बाद बदल ही देता हैं।

एक एक्साम्प्ल के जरिए आप अच्छी तरह समझ सकते हैं। मान लीजिए की लड़के के पास सिर्फ 2000 रूपये बचे है और उसे खुद के लिए कपड़े या कोई जरुरी सामान खरीदने हैं। ऐसी स्थिति में भी वह उन पैसों को पत्नी और बच्चे के लिए बचाकर रखता हैं।

यह भी पढ़ें करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2025

मर्द शादी क्यों करते हैं ?

मर्द हो या औरत, शादी का मूल उद्देश्य संतान पैदा कर परिवार को आगे बढ़ाना ही हैं। लेकिन मर्द के शादी करने के पीछे सिर्फ यही एक वजह नहीं हैं। कुछ लोग शादी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन परिवार और समाज के दबाव में मर्द को शादी करनी पड़ती हैं। अगर कोई मर्द शादी नहीं करता है तो लोग उसमें कमियां निकालना शुरू कर देते हैं। यह भी एक बड़ी वजह है की मर्द शादी करते हैं। हालांकि मर्द के शादी करने की अन्य कई वजहे हो सकती है जैसे:- शारीरिक संबंध बनाने की जरूरत महसूस होना, एक ऐसे साथी की जरूरत महसूस होना जो सुख और दुःख में सदैव साथ खड़ा रहें।

यह भी पढ़ें पति को वश में कैसे करें ( pati ko vash mein kaise karen )

निष्कर्ष

शादी एक पवित्र संस्कार है जिसके द्वारा दो अनजान लोग एक बंधन में हमेशा के लिए बंध कर एक हो जाते हैं। शादी वास्तव में बड़ी और नयी जिम्मेदारियों की शुरुवात हैं। इसलिए शादी के बाद खुद को बदलना बहुत जरुरी होता हैं। ज्यादात्तर लड़के बेवजह पैसे खर्च करने की आदतों, बुरी लत और आवारगी को छोड़कर सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार पर फोकस करते हैं। हालांकि पुरानी आदतों को बदलना शुरुवात में काफी मुश्किल लगती हैं। लेकिन जिम्मेदारियां व्यक्ति को बदलने पर मजबूर कर ही देती हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” शादी के बाद लड़का क्या करते हैं – जानकर हो जाएंगे हैरान ” काफी पसंद आयी होगी। इस लेख को अपने दोस्तों को Whatsapp और Threads पर शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं – 4उपाय

Leave a Comment