शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे

Spread the love

शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे – कई देशों में शादी से पहले संबंध बनाना आम बात हैं। हालांकि भारतीय समाज शादी से पहले संबंध बनाने वाले को गलत दृष्टि से देखता हैं। आज के समय में भारत के लोग भी लव मैरिज को ज्यादा पसंद करते हैं। दरसल इसकी प्रमुख वजह अरेंज मैरिज में बढती हुई तलाक की दर हैं। लव मैरिज में लड़के और लड़की को एक दुसरे को जानने के लिए पर्याप्त समय होता हैं। इसके विपरीत अरेंज मैरिज में कपल्स के पास इतना वक्त नहीं होता की वे एक दुसरे को समझ सकें। इस आधुनिक समय में लड़के-लड़कियां शादी से पहले ही अपने पार्टनर को अच्छी तरह जान लेना चाहते हैं।

शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान
शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान

जब प्रेम होता है तो अक्सर संबंध बनाने की बात आती हैं। अगर आप भी शादी से पहले संबंध बनाने के बारें में सोच रहे है तो शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान के बारे में जरुर जान लें।

भारतीय लड़कियां समाज के डर से शादी पूर्व संबंध बनाने से डरती हैं। दरसल समाज में सीसे लोगों को कई गलत नामों से पुकारा जाता हैं। कई अध्ययन से यह पता चला है की शारीरिक संबंध बनाने से कपल्स के बीच इमोशनल बॉन्ड और प्रेम बढ़ता हैं। अक्सर लोग यह प्रश्न करते है की क्या शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे भी होते हैं ?। इसलिए आइए आपको बताते है की शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं।

शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान

शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान
शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शादी से पहले संबंध बनाने से व्यक्ति का शरीर अपवित्र हो जाता हैं। हालांकि आधुनिक सोच रखने वाले अधिकत्तर व्यक्ति शादी से पहले संबंध स्थापित करना आम बात समझते हैं। इस आधुनिक युग में लड़के-लड़कियां शादी से पहले लिव इन में रहना पसंद करते हैं। लिव इन में कपल्स एक दुसरे के साथ पति-पत्नी की तरह एक साथ समय व्यतीत करते हैं। एक साथ रहने से वे एक दुसरे के बारें में सबकुछ जान लेते हैं। लिव इन में रह रहे कपल्स भी अक्सर शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान के बारें में जानना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं की शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है ?

शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे

आपने कई ऐसी खबरें पढ़ी और सुनी होगी जिसमें शादी के बाद कपल्स को पता चलता हैं की वे एक दुसरे के लिए नहीं बने हैं। यानी सेक्सुअली दोनों के बीच कोई अट्रैक्शन पॉसिबल नहीं हैं। ऐसे में दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे में अगर दोनों शादी से पहले ही यह क्लियर कर लें तो यह सबसे बेहतर हैं।

  • इमोशनल बौन्डिंग मजबूत होती हैं।
  • एक दुसरे प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ता हैं।
  • फिजिकल कम्पैटिबिलिटी का पता चलता हैं।
  • सेक्स से रिलेटेड चीजों को जानने में आसानी होती हैं।
  • शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एक दुसरे के शरीर को जानने में मदद मिलती हैं।
  • पार्टनर को किस तरह और पोजीशन में संबंध बनाना अच्छा लगता हैं इसका पता चलता हैं।
  • संबंध बनाने के दौरान कपल्स को खुलकर बिना हिचकिचाहट बात करने में मदद मिलती हैं।
  • शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से अनुभव बढ़ता हैं।
  • ऐसे में जब आप शादी के बाद संबंध बनाते है तो बचकानी हरकतें करने से बचते हैं।
  • संबंध बनाने के लिए शारीरिक आकर्षण जरुरी हैं। अगर आप पहले यह अनुभव लेते है तो इससे पता चल सकता है की आप एक दुसरे के प्रति आकर्षण फील करते हैं या नहीं।
  • भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता हैं।
  • एक शोध से पता चला है की एक सफल शारीरिक संबंध आपके तन और मन को खुबसुरत एहसास देता हैं।
  • शारीरिक संबंध बनाने से फील गुड होरमोंस स्त्राव होता हैं जिससे तनाव कम होता हैं।

यह भी पढ़ें गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

शादी से पहले शारीरिक संबंध के नुकसान

फ्रेंड्स, शादी से पहले संबंध बनाने के कई बड़े नुकसान हैं। भारत में शादी से पहले बनाए जाने वाला संबंध हर धर्म में पाप समझा जाता हैं। अगर आपके आसपास के लोग या पड़ोसी आपके विषय में यह जान लेते है तो वे तरह-तरह की बातें करते हैं। समाज आपको गलत दृष्टि से देखने लगता हैं। खैर शादी से पहले शारीरिक संबंध के सिर्फ यही एक नुकसान नहीं हैं। इसके कई नुकसान हो सकते हैं जिसकी जानकरी नीचे प्रदान की गयी हैं।

  • जो लोग शादी से पहले बहुत बार संबंध बना लेते है उनकी स्त्रियों/पुरुषों के प्रति आकर्षण खत्म होने लगता हैं।
  • शादी से पहले प्रेगनेंसी को न तो आपका परिवार एक्सेप्ट करेगा और नहीं समाज ऐसे में आपको लोगों के ताने सुनने पड़ सकते हैं।
  • शादी से पहले बार-बार अलग-अलग व्यक्ति के साथ संबंध बनाना कई यौन रोगों को न्योता दे सकता हैं।
  • संबंध बनाने के बाद अगर किसी वजह से ब्रेकअप हो जाए तो व्यक्ति अंदर से इतना टूट जाता है की संभलने में सालों लग जाते हैं।
  • संबंध बनाने के बाद ली जाने वाली प्रेगनेंसी रोकने की पिल्स के लगातार सेवन से गर्भधारण करने की क्षमता में कमी आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें बचपन की गलती से आई कमजोरी का इलाज – शादी-शुदा लाइफ बनेगा खुशहाल

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है

दोस्तों, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से आपको ख़ुशी मिलेगी अथवा दर्द यह तो आपका पार्टनर और आने वाला समय ही बता सकता हैं। अगर पार्टनर का इंटेंशन और प्यार सच्चा है तो चिंता की कोई बात नहीं हैं। कई बार शारीरिक आकर्षण की वजह से लड़के-लड़कियां शादी से पहले संबंध तो बना लेते है लेकिन असुरक्षित संबंध के चलते बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। शादी से पहले प्रेगनेंसी को समाज बहुत गन्दी नजर से देखता हैं। इसलिए समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती हैं। इसके अलावे शादी से पहले असुरक्षित संबंध बनाने के बाद ज्यादात्तर स्त्रियां unwanted किट का सेवन कर प्रेगनेंसी को रोक देती हैं। इन दवाओं के अत्यधिक सेवन से महिला के शरीर को काफी नुकसान पहुंचता हैं। जी हां, इसकी वजह से गर्भाशय में सिकुड़न, डायरिया और मेनोरेजिया जैसी समस्या हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें भाई की शादी में क्या पहने – टिकी रह जाएँगी सबकी निगाहे सिर्फ आप पर

निष्कर्ष – शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान क्या हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की माने तो शादी से पहले संबंध बनाना कपल्स के लिए अच्छा हैं। क्योकि इससे दोनों के बीच भावनात्मक लगाव और प्रेम बढ़ता हैं। हालांकि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से नुकसान भी संभव हैं। अगर कोई महिला गलती से भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो उसे समाज में गलत नामों से पुकारा जाने लगता हैं।

उम्मीद हैं की यह पोस्ट ” शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे ” आपको अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को जरुरतमंद लोगों के साथ जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, दोबारा उगेंगे बाल करो यह उपाय

Leave a Comment