शनिवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ :- कई बार हमें अचानक से गिरा हुआ पैसा मिल जाता हैं। बहुत कम ही ऐसे लोग है जो गिरे हुए पैसे को इग्नोर करते हैं। ज्यादात्तर लोग गिरे हुए पैसों को उठा लेते हैं। पैसा या धन , माता लक्ष्मी का रूप है इसलिए अगर रोड पर गिरा मिलें तो युहीं नहीं छोड़ना चाहिए। लक्ष्मी जब स्वत: चलकर आती है तो उसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया की सप्ताह के अधिकत्तर दिन रोड पर किसी भी जगह पैसा मिलना ( Shaniwar ke din paisa Milna Shubh Ya Ashubh ) शुभ होता हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में पैसों का मिलना और उसका उपयोग करना अशुभ भी साबित हो सकता हैं। इसलिए आइए जानते है की शनिवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और सोमवार को पैसा मिलना शुभ है या अशुभ।

जब किसी व्यक्ति को कही गिरा हुआ पैसा मिलता है तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता हैं। पैसे कमाने के लिए व्यक्ति को काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में जब बिना मेहनत के पैसा मिलता है तो खुश होना तो बनता ही हैं। लेकिन क्या आप जानते है की गिरे हुए पैसे को उठाने के बाद क्या करना चाहिए। आज की इस पोस्ट में मैंने बताया है की शनिवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और सोमवार को अगर पैसा मिलता है तो उसका क्या करना चाहिए और यह शुभ होता है या अशुभ।
शनिवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ

शनिवार का दिन न्याय के देवता और भगवान शिव के शिष्य शनि का दिन हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन पर 9 ग्रहों का प्रभाव होता हैं। शनिदेव अन्य ग्रहों की अपेक्षा ज्यादा क्रोधी स्वाभाव के हैं। कुंडली में शनि की खराब स्थिति व्यक्ति के जीवन पर बड़ा ही बुरा प्रभाव डालता हैं। यही वजह है की लोग शनिवार के दिन किसी भी शुभ कार्य को करने से बचते हैं। परन्तु कुछ ऐसी चीजे भी है जो व्यक्ति के वस में नहीं होता हैं। अगर आपको शनिवार के दिन कही राह चलते अचानक से पैसा गिरा दीखता है तो उसे जरुर उठा लेना चाहिए। शनिवार के दिन पैसा मिलना शुभ है इसलिए मन में किसी भी प्रकार का संदेह न रखें।
लेकिन इस पैसे का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्र कहते है की इन पैसों को शनि मन्दिर में दान कर देने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता हैं। इतना ही नहीं शनिवार के दिन पैसा मिलना संकेत है की शनि साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव कम हो जाएगा। जिससे आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आइये जानते है की शनिवार के दिन पैसे मिलने से क्या होता है?
यह भी पढ़ें शरीर से नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें – लक्षण, मंत्र और अन्य उपाय
शुक्रवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ
शुक्रवार का दिन धन की देवी श्री हरी विष्णु जी की पत्नी लक्ष्मी जी का दिन हैं। इस दिन अगर आपको कही जमीन या रोड पर पड़ा सिक्का मिलता है तो आप निश्चित ही बड़े भाग्यशाली हैं। जी हां, शुक्रवार के दिन पैसा मिलना शुभ माना जाता हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपकी लाइफ को प्रभावित करती हैं। शुक्र गृह सांसारिक सुखों का कारक माना जाता हैं। ऐसे में इस दिन बिना मेहनत किए अगर आपको पैसा मिलता है तो यह संकेत है की लक्ष्मी जी कृपा बरसने वाली हैं। रात चलते इस दिन पैसे का मिलना यह भी इंगित करता है की जॉब और व्यवसाय से जल्द ही आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती हैं। अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे है और अचानक से सामने पैसे पाते है तो उस काम का पूरा होना तय हैं।
यह भी पढ़ें तुलसी में सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं : तुलसी पूजा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर
रविवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ
रवि अर्थात सूर्य, जिनकी कृपा सूखे हुए पत्तों को जीवित करने की क्षमता रखता हैं। पेड़-पौधे और सभी जीवों के लिए भगवान सूर्य की धुप आवश्यक हैं। सूर्य की धुप के बीना पेड़-पौधे अपना खाना तक नहीं बना सकते हैं। खैर, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य भी नौ ग्रहों में शामिल हैं। सूर्य ग्रह तेज, सम्मान, स्वास्थ्य, पहचान, प्रतिष्ठा और अधिकार से जुड़ा हैं। इस दिन पैसों का मिलना आम बात नहीं हैं। इस दिन पैसे का मिलना संकेत है की आपका नाम, सोहरत और पैसा दिन दुनी रात चौगुनी हो जाएगी। अर्थात निकट भविष्य आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है अगर आप मन लगाकर खूब मेहनत करेंगे। जिस किसी व्यक्ति को इस दिन पैसा मिलता है उसका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। और अस्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ हो जाता हैं।
यह भी पढ़ें सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या नहीं करना चाहिए – सम्पूर्ण जानकारी
मंगलवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ
मंगलवार मंगलदेव और शिव अंशावतार बजरंगबली का दिन हैं। मंगलवार के दिन भी पैसा मिलना शुभ होता हैं। इस दिन पैसा मिलना बजरंग बलि की कृपा को दर्शाता हैं। इस दिन जमीन पर पड़ा नोट या सिक्का मिलना संकेत है की आपकी लाइफ से जल्द ही समस्याएं जैसे शादी न होना, जॉब न मिलना, व्यापार का ठप पड़ना, खराब स्वास्थ्य, नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव आदि का समाधान होने वाला हैं। मंगलवार के दिन पैसों का मिलना पूर्वजों के आशीर्वाद का रूप भी माना जाता हैं।
यह भी पढ़ें कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय
सोमवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ
सोमवार माता पार्वती के पति अर्थात शिव जी का दिन हैं। भगवान शिव को महाकाल और विनाश का देवता भी कहा जाता हैं। भगवान शिव आमतौर पर बहुत ही भोले और दयालु स्वाभाव के है लेकिन उनके लिए विनाशक है जो गलत करते हैं। शिव के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन से अकाल मृत्यु, खराब स्वास्थ्य, खराब आर्थिक स्थिति और अन्य सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। मंगलवार के दिन पैसा मिलना इग्नित करता है की शिव जी आपसे प्रसन्न है और उनका आशीर्वाद आपके साथ हैं। अगर व्यक्ति वर्तमान में किसी तरह की मानसिक, आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की समस्यायों से जूझ रहा है तो पैसे का मिलना इन समस्यायों के अंत की शुरुवात हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 7 चमत्कारी उपाय
बुधवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ
बुधवार को गणेश जी की पूजा की जाती हैं। कुंडली में बुधग्रह की शुभ स्थिति मनुष्य की बुद्धि को प्रबल करती हैं। व्यक्ति का ध्यान एकाग्र रहता है जिससे सफलता मिलने के चांसेज भी ज्यादा होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पैसों की लेन-देन करना या गिरा हुआ पैसा उठाना अच्छा मन जाता हैं। बुधवार के दिन पैसा मिलना संकेत है की आप वर्तमान में जिन कार्यों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है उसमें सफलता मिलने पूर्ण योग बन रहे हैं। इसके अलावे कार्यक्षेत्र से धन की बारिश हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें सपने में बेटी पैदा होते हुए देखना शुभ या अशुभ
Mandir Me Paise Milna Shubh Ya Ashubh
मंदिर में पैसा मिलना ( Mandir Me Paise Milna Shubh Ya Ashubh ) शुभ है लेकिन पैसे का उपयोग अच्छे कार्यों में ही करना चाहिए। मन्दिर में पैसे मिलना संकेत है की देवी देवताओं के साथ-साथ आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ हैं। यह शुभ स्थिति दर्शाता है की जल्द ही आपकी लाइफ में कुछ बड़े और सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें बालों में तेल किस दिन लगाना चाहिए ( balo me tel kis din lagana chahiye )
पैसा गिरा हुआ मिले तो क्या करना चाहिए
ज्यादात्तर लोग गिरे हुए पैसों का उपयोग अपने हित के लिए करते हैं। अगर आप गरीब है तो मज़बूरी में पैसों को भगवान का आशीर्वाद समझ रख सकते हैं। अगर आप सर्वसमर्थ है तो पैसे को खर्च करने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार पैसे को या तो मंदिर में दान कर देने चाहिए या फिर उसे किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को दे देना चाहिए। इसके अलावे आप उन पैसों को हमेशा के लिए दुकान, घर या पैकेट में रख सकते हैं। इससे धन का आगमन सुनिश्चित होता हैं।
यह भी पढ़ें सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या नहीं करना चाहिए – सम्पूर्ण जानकारी
निष्कर्ष – शनिवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की किस दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ होता हैं । शास्त्रों के अनुसार हर दिन खास है क्योकि यह उन ९ ग्रहों से जुड़ा है जिनका कुंडली में गलत जगह पर होना पुरे जीवन में उथल-पुथल मचा देता हैं। अलग-अलग दिनों में जैसे :- शनिवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और सोमवार को पैसा मिलना अलग-अलग संकेत देते हैं। क्योकि यह अलग-अलग देवताओं और ग्रहों से जुड़ा हुआ हैं।
उम्मीद है की आज की यह जानकारी ” शनिवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और सोमवार को पैसा मिलना शुभ है या अशुभ ” आपको पसंद आयी होगी। यह जानकारी शास्त्रों और मान्यताओं के आधार पर प्रोवाइड की गयी हैं। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है?- ज्योतिषी के अनुसार