अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde)

Spread the love

अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) के बारे में। अपामार्ग का वर्णन आयुर्वेद में किया गया है और उसको जड़ी-बूटी का महत्व दिया गया है। यह पौधा बिल्कुल साधारण होता है और आपको अपने आसपास या फिर जंगलों में कहीं पर भी   दिख सकता है। आयुर्वेद की मानी जाए तो इसमें जड़ी बूटी जैसे गुण होते हैं।  यह एक तरह का पौधा है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में होता आ रहा है। अपामार्ग का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि की तरह  होता है। सुंदरता के इस लेख में आज हम जानेंगे अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde), इससे होने वाले नुकसान, इसके उपयोग, और इसमें मिलने वाले पोषक तत्व के बारे में।

अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde)
अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde)

 चलिए पहले जानते हैं अपामार्ग है क्या?

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों का वर्णन किया गया है उन्हीं जड़ी बूटियों में शामिल अपामार्ग भी है। वसंत ऋतु आते ही अपामार्ग अंकुरित होने लगता है और सर्दियों के मौसम में पत्ते और फल भी आने शुरू हो जाते हैं। जब गर्मियों का मौसम आता है तो अपामार्ग का पौधा बड़ा होकर गर्मी में ही सूखने लगता है। अगर आप इसके बीज को देखेंगे तो बिल्कुल चावल की तरह दिखाई देंगे। यह पौधा गोलाकार होता है और नुकीला भी होता है जिसके पत्ते काफी छोटे होते हैं।

Also, Read कामिनी विद्रावण रस के फायदे (Kamini Vidrawan Ras Ke Fayde in Hindi)

अपामार्ग में मिलने वाले पोषक तत्व

 चलिए जानते हैं अपामार्ग में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में:

 इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, fat, इत्यादि काफी फायदे पहुंचाते हैं।

अपमार्ग के इस्तेमाल कैसे करते हैं

 जानते हैं अपामार्ग के इस्तेमाल के बारे में:

  •  आप लोग अपामार्ग के पत्ते, जड़ और पंचांग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •  अपामार्ग से बनने वाला रस भी इस्तेमाल में आता है।
  •  इसकी जड़ से चूर्ण बनाया जा सकता है।
  •  इसके बीजों का इस्तेमाल भी होता आ रहा है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

फायदे (Apamarg ke fayde)

 चलिए अब हम जानते हैं अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) के बारे में:

दांत दर्द में

अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) में सबसे पहला फायदा है, दांत के दर्द में देता है राहत। अगर आपको दांतों में दर्द की समस्या है  और आप इस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके लिए अपामार्ग एक औषधि से  कम नहीं। इसका इस्तेमाल करके आपको काफी लाभ मिलेगा। पत्तों से रस पीसकर रुई में डूबा दें और जहां पर भी दांत में दर्द हो रहा है वहां पर इसे लगा ले। इसे लगाने के बाद दांत का दर्द ठीक हो जाएगा।

Also, Read हीरा भस्म के फायदे (Hira Bhasma ke Fayde)

भूख कम लगने पर

अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) में दूसरा फायदा है, ज्यादा भूख लगती है तो करता है शांत। भूख तो हम सभी को लगती है लेकिन एक सीमित मात्रा तक ठीक है। अगर अधिक भूख लगती है तो आपको भस्मक रोग की समस्या है। अगर आपको इस रोग का उपचार करना है तो अपामार्ग के बीज से बना पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एक हफ्ते तक पूरे दिन दो से तीन बार पाउडर का इस्तेमाल करना होगा। इस पाउडर के इस्तेमाल से आपकी अधिक भूख शांत होगी और आपको राहत मिलेगी।

खांसी में

अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) में तीसरा फायदा है, खांसी से देता है छुटकारा। बदलते मौसम के साथ या फिर  ठंडा पानी पीने के बाद या गले के इन्फेक्शन के कारण खांसी होना एक आम बात है। लेकिन अगर आपको बार बार खांसी होती है तो आपको इससे कफ  भी हो सकता है जो आपकी समस्या को बढ़ाएगा इसीलिए आपको अपनी खांसी को ठीक करने के लिए अपामार्ग का इस्तेमाल जरूर करना होगा। अगर आप लोग इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी फायदा देगी।

Also, Read कैशोर गुग्गुलु के फायदे (Kaishore guggul ke fayde)

बवासीर में

अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) में चौथा फायदा है, बवासीर से दिलाता है छुटकारा। बवासीर एक गंभीर समस्या है अगर इसका इलाज नहीं हुआ तो यह आपको अधिक परेशानी दे सकती है। अगर आप लोग इस गंभीर समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपामार्ग के 6 पत्तों को काली मिर्च के साथ अच्छे से पीसना है और छानकर दिन में 2 बार सेवन करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो बवासीर के समय निकलने वाला ब्लड रुक जाएगा।

Skin Infection

अपामार्ग के फायदे (apamarg ke fayde) में पांचवा फायदा है, स्किन इन्फेक्शन के लिए। अपामार्ग में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट होते हैं जो आपके शरीर की सफाई करने में काफी मदद करते हैं। अगर आपको  स्किन का इंफेक्शन हो गया है, या फिर फोड़े फुंसी की समस्या, या फिर किसी भी प्रकार का संक्रमण हो गया है तो आप इसकी पत्तियों से बना पेस्ट अगर स्किन पर लगाएंगे तो आपकी यह समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी।

Also, Read सालम पाक के फायदे (Salam Pak ke Fayde)

अपामार्ग के नुकसान (Apamarg Ke NUksan)

 चलिए अब हम जानते हैं अपामार्ग के नुकसान के बारे में:

  • अगर आप लोग इसे अधिक रूप में ले लेते हैं तो आपको उल्टी या फिर मिचलाने की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
  • जो महिलाएं प्रेग्नेंट है या फिर स्तनपान कराती है उनको इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • अगर पुरुषों में बांझपन है और वो इसका इलाज करवा रहे हैं तो उस समय अपामार्ग बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
  • अगर बच्चों की उम्र 12 साल से कम है तो उन्हें बिल्कुल भी ना दे।
  • इसकी पत्तियों से बने पेस्ट को स्किन पर लगाने से पहले इसे दूध के साथ मिला ले।

Also, Read मन्मथ रस के फायदे (Manmath Ras ke Fayde)

FAQ

Q.  अपामार्ग का दूसरा नाम क्या है?

अपामार्ग को लोग कई तरह के नामों से जानते हैं जैसे कि लटजीरा, चिरचिटा, और चिरचिरा इत्यादि।

Q. लटजीरा खाने से क्या फायदा होता है?

अगर आप लोग इसका सेवन करते हैं तो डायबिटीज और हृदय की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Q. अपामार्ग की जड़ से क्या फायदे हैं?

इसकी जड़ से बनाया गया चूर्ण आपको कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

Q. आप अपामार्ग के पौधे की पहचान कैसे करते हैं?

Ans:  इसका तना बैंगनी रंग का होता है और नुकीला भी होता है।

इस प्सोत के जरिये मैंने अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde) और नुकसान की जानकारी आपको बतायी हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा जरुर बताएं।

Also, Read कुटकी के फायदे (Kutki ke Fayde)

Leave a Comment