सालम पंजा के फायदे (Salam Panja ke Fayde)

Spread the love

सालम पंजा के फायदे(Salam Panja ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, सालम पंजा के फायदे(salam panja ke fayde) के बारे में। सालम मिश्री या सालम पंजा के नाम से जाना जाने  वाली यह जड़ी बूटी तिब्बत और  पश्चिमी हिमालय पर  मिलती है। भारत में इसका इंपोर्ट बाहर से किया जाता है। यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जो आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। इसके उपयोग से शरीर की शक्ति और योन शक्ति बढ़ती है। इस लेख में हम जानेंगे सालम पंजा के फायदे(salam panja ke fayde), नुकसान, इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व, और इसके इस्तेमाल के बारे में।

सालम पंजा के फायदे(Salam Panja ke Fayde)
सालम पंजा के फायदे(Salam Panja ke Fayde)

सालम पंजा में पायें जाने वाले पोषक तत्व

पहले जानते हैं इसमें मिलने वाले पोषक तत्व के बारे में:

एक ऐसी  वन औषधि जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है। हमारे शरीर को ताकत देने में मददगार यह औषधि अनेक पोषक तत्वों से भरी है। ऐसी जड़ी-बूटी जो सिर्फ पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है और हमारे शरीर की समस्याओं के उपचार में लाभदायक होती है। इसमें मिलने वाले औषधीय गुण जैसे starch,  फास्फेट, पोटैशियम, प्रोटीन, क्लोराइड,  और इत्यादि पोषक तत्वों से हमारी शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।

सालम पंजा खाने के तरीके

अब जानते हैं इसे खाने के तरीके के बारे में:

  • सालम पंजा का इस्तेमाल शरीर की ऊर्जा बनाने और  कमजोरी से राहत दिलाने में किया जाता है।
  • सालम पंजा के इस्तेमाल में आंतों की सूजन को दूर करना  और आंतों की दुर्बलता  को भी दूर करना शामिल है।
  • अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं  तो सालम पंजा उन्हें दूर करने में मदद करता है।
  • साला पंजे से बनने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती है।
  • विटामिन सी और विटामिन डी की कमी को भी सालम पंजा दूर करता है।

Also, Read गोमूत्र के फायदे(Gomutra ke Fayde)

फायदे(Salam Panja ke Fayde)

अब जानते हैं सालम पंजा के फायदे(salam panja ke fayde) के बारे में:

पुरुषों के लिए गुणकारी:

सालम पंजा के फायदे में(salam panja ke fayde) सबसे पहला फायदा है, पुरुषों के लिए गुणकारी।  हमारे जीवन में स्ट्रेस और तनाव बढ़ने की वजह से और डाइट खराब होने की वजह से पुरुषों में  योन से जुड़ी काफी समस्याएं हो सकती है। स्वप्नदोष, शीघ्रपतन, और नपुंसकता जैसी कई अन्य समस्याएं पुरुषों के जीवन में होती है।  सालम पंजा का इस्तेमाल इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।  सौ ग्राम सालम पंजा, 100 ग्राम काली मूसली, और 100 ग्राम सफेद मूसली इन तीनों का पाउडर बना लें। सुबह-शाम  इस पाउडर  का आधा चम्मच दूध में डालकर पी जाए।  यह आपके शरीर की समस्याओं को ठीक करने में मदद करेगा।

महिलाओं  के लिए गुणकारी:

सालम पंजा के फायदे में(salma panja ke fayde) दूसरा फायदा है, महिलाओं के लिए गुणकारी। श्वेत प्रदर जैसी समस्याएं महिलाओं को हो सकती है लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सालम पंजा  आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सालम पंजा, सफेद मूसली, और शतावरी इन तीनों को एक समान मात्रा में मिला ले और पाउडर बना ले। सुबह शाम आधा चम्मच दूध में डालकर इसका सेवन करें। यह आपकी  समस्या को ठीक करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

दुबलेपन से राहत – सालम पंजा के फायदे

सालम पंजा के फायदे में(salam panja ke fayde) तीसरा फायदा है, दुबलेपन से राहत दिलाना। अगर आप दुबलेपन से  परेशान है  और अलग-अलग नुस्खे आजमा चुके हैं लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिला। तो आप सालम पंजा को इस्तेमाल करके देख सकते हैं। यह आपकी शरीर की कमजोरी को दूर करेगा  पर आप को बलशाली बना देगा। सुबह शाम सालम पंजा का पाउडर दूध में मिलाकर पिए।

Also, Read अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)

जोड़ो एवं मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए:

सालम पंजा के फायदे में(salam panja ke fayde) चौथा फायदा है, जोड़ों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखना। अगर आपकी मांस पेशियां कमजोर है या फिर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आपको सालम पंजा इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। सालम पंजा और पीपली का पाउडर हर रोज  दूध में मिलाकर पिए। दिन में दो बार इसके सेवन से आप को राहत मिलेगी।

इम्यूनिटी बूस्टर करने के लिए:

सालम पंजा के फायदे(salam panja ke fayde) में पांचवा फायदा है,  इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार। सालम पंजा में मिलने वाले पोषक तत्व हमारी इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक है। अगर आपको खाना  पचाने में परेशानी होती है तो आप सालम पंजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सालम पंजा हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को मजबूत और ऊर्जा देने में मदद करता है।

Also, Read गोखरू के फायदे (Gokhru ke Fayde)

सालम पंजा के नुकसान (Salam Panja Ke Nuksan)

इसके कुछ नुकसान भी है:

सालम पंजा वैसे तो गुणकारी है लेकिन इसका इस्तेमाल करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कोई भी चीज अधिक मात्रा में इस्तेमाल की जाए तो उसके नुकसान ही होते हैं। ठीक उसी प्रकार सालम पंजा को अधिक इस्तेमाल करने के कुछ नुकसान है।

  • कई लोगों में इसके इस्तेमाल के बाद एलर्जी की समस्या देखने को मिली।
  • अगर सलमा पंजा अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया गया तो यह आपके पेट खराब होने का कारण हो सकता है।
  • अधिक मात्रा में सेवन की वजह से आंतों में इन्फेक्शन या फिर सूजन हो सकती है।
  • Also, Read जीरा खाने के फायदे(Jeera Khane ke Fayde)

FAQ:

सालम पंजा के क्या फायदे हैं?

सालम पंजा के बहुत से फायदे हैं जैसे ऊर्जा बढ़ाना, यौनशक्ति बढ़ाना, और जोड़ो के स्वास्थ्य को ठीक रखना, आदि।

सालम पंजा कितने दिनों तक खाना चाहिए?

आप हर रोज 2 महीने तक इसका सेवन कर सकते हैं।

सालम पंजा की तासीर क्या है?

सालम पंजा की तासीर शीतल है।

क्या हर रोज सालम पंजा खाना चाहिए?

जी हां, आप हर रोज  आप सालम पंजा खा सकते हैं।

Also, Read जीरा खाने के फायदे(Jeera Khane ke Fayde)

1 thought on “सालम पंजा के फायदे (Salam Panja ke Fayde)”

Leave a Comment