एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice ke Fayde)

Spread the love

एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) के बारे में। ज्यादातर लोग एलोवेरा का पौधा अपने घर पर ही  लगा लेते हैं यह दिखने में छोटा होता है लेकिन इसके फायदे बड़े होते हैं। एलोवेरा हमारे बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ के साथ एलोवेरा जूस पीने के फायदे भी बहुत होते हैं। त्वचा से लेकर पेट तक एलोवेरा जूस हमारे शरीर की सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde), नुकसान, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice ke Fayde)
एलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice ke Fayde)

एलोवेरा में पोषक तत्व

चलिए सबसे पहले जानते हैं  एलोवेरा जूस में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में:

वैसे तो एलोवेरा का जूस आपको दुकान में मिल जाएगा लेकिन अगर आपने अपने घर पर ही एलोवेरा  लगा रखा है, तो आपने ध्यान दिया होगा कि इसे काटने पर इसमें से  चिपचिपा पदार्थ निकलता है। यही पदार्थ हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो आप  इस पदार्थ को अपने चेहरे पर लगाकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। एलोवेरा जूस में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और इत्यादि  हमारे शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जूस का सेवन कैसे करें

चलिए अब जानते हैं एलोवेरा जूस का सेवन कैसे करें:

वैसे तो आप घर पर ही एलोवेरा जूस बना सकते हैं, इसके लिए आपको एलोवेरा को काटना होगा और इसकी पत्तियों को छीलकर इसमें मौजूद  जेल को निकाल ले। इसको पानी में मिलाकर पीस लें और इसका इस्तेमाल आप कुछ दिनों तक कर सकते हैं।

  • दुकान से लाया गया एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पिया जा सकता है।
  • एलोवेरा जूस का सेवन आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं।
  • एलोवेरा को छीलकर उसमें से निकलने वाला जेल अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

Also ,Read जामुन खाने के फायदे (Jamun Khane ke Fayde)

चलिए जानते हैं एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) के बारे में:

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए:

एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) में सबसे पहला फायदा है, त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए। अगर आप लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।अगर आप हर सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो आपकी त्वचा एकदम खिली खिली रहेगी।  एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा जेल को आप अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं। एलोवेरा आपकी मुहासे की समस्या को भी दूर करने में मदद करेगा।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में एलोवेरा जूस के फायदे

एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) में दूसरा फायदा है, इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार। अगर आपका इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा और आप बीमारियों के शिकार जल्दी हो जाते हैं तो एलोवेरा जूस आपकी मदद करेगा। एलोवेरा में  पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुण हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर करता है।

स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए:

एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) में तीसरा फायदा है, पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए। अगर आप खाना ढंग से नहीं पचा पा रहे और आपको मल करने में बहुत परेशानी होती है  तो एलोवेरा जूस आपको आराम दिलाएगा। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी और खाना ढंग से पचेगा। एलोवेरा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

वजन कम करने में एलोवेरा जूस के फायदे

एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) में चौथा फायदा है, वजन को कम करने में मददगार है। अगर आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं और अधिक चर्बी की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो एलोवेरा जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। एलोवेरा जूस का सेवन सुबह उठकर खाली पेट करें।  एलोवेरा में मिलने वाले विटामिन और मिनरल हमारे शरीर के वजन को घटाने और कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

Also ,Read अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde)

शुगर को कंट्रोल करने में मददगार:

एलोवेरा जूस के फायदे(aloe vera juice ke fayde) में पांचवा फायदा है, शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए। अगर आप एक डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको एलोवेरा मदद कर सकता है। एलोवेरा का जूस इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है जो हमारे शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा में एंटी डायबिटिक गुण होने की वजह से यह हमारे शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

एलोवेरा जूस के नुकसान (Aloevera Juice Ke Nuksan)

एलोवेरा के फायदे तो हमने जान लिए लेकिन अब जानते हैं इसके कुछ नुकसान के बारे में:

  • एलोवेरा सेवन से शुगर लेवल कम होता है तो इसे अधिक रूप में इस्तेमाल ना करें।
  • अत्यधिक मात्रा में एलोवेरा के जूस सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं आ सकती है।
  • अगर आपको एलर्जी है तो एलोवेरा का सेवन ध्यानपूर्वक करें।
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर स्तनपान कराती हैं तो भी आपको एलोवेरा का जूस नहीं लेना चाहिए।
  • डॉक्टर की सलाह लिए बिना एलोवेरा का जूस ना ले।

Also ,Read खसखस के फायदे(Khas Khas ke fayde)

FAQ:

एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप एलोवेरा का जूस पी सकते।

एलोवेरा जूस कितना पीना चाहिए?

हर रोज सुबह एक चम्मच एलोवेरा को  पानी में मिलाकर पी लें।

क्या एलोवेरा रोज पीना सही है?

जी हां, आप हर रोज एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं

क्या एलोवेरा जूस आपको गैस देता है?

अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Also, Read सालम पंजा के फायदे(Salam Panja ke Fayde)

Leave a Comment