तुरंत गैस भगाने के उपाय :- गैस की समस्या एक आम समस्या है जिसकी प्रमुख वजह गलत खान-पान हैं। आज के समय में लोग घर के बने हेल्दी भोजन के बजाय बाहरी खाने की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। होटल और सड़क किनारे बनने वाले अधिकत्तर खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अनहेल्दी होते हैं। दरसल सड़क किनारे मिलने वाले फ़ास्ट फ़ूड और अन्य खाद्य सामग्रियों में सस्ते तेल और मसाले का उपयोग किया जाता हैं। हमारा पाचन तंत्र फ़ास्ट फूड्स को आसानी से नहीं पचा पाती हैं। हालांकि पेट में गैस बनने की अन्य कई वजहें हो सकती हैं। तो आइए सबसे पहले यह जानते है की गैस होने का कारण क्या है और तुरंत गैस भगाने के सबसे प्रभावकारी उपाय क्या हैं।

गैस की समस्या को तुरंत दूर करना बहुत ही जरुरी हैं। इस समस्या के चलते कभी-कभी सर, पेट और कमर में असहनीय दर्द महसूस होता हैं। दर्द की वजह से सभी आवश्यक काम भी पोस्टपोंड करना पड़ जाता हैं। सिर्फ स्वाद के लिए पेट की समस्या को बढ़ाना ठीक नहीं हैं। गैस की समस्या को दूर करने के लिए ज्यादात्तर लोग अंग्रेजी दवाओं का सेवन करने लगते हैं। दवाएं आपकी समस्या को कुछ समय के लिए जरुर ठीक कर देती है लेकिन एक समय के बाद इनका असर भी कम होने लगता हैं। तुरंत गैस भगाने के घरेलु उपाय करना सबसे बेस्ट हैं। घरेलु उपाय में एक्सरसाइज, सही खान-पान और नुस्खे शामिल हैं।
गैस की समस्या के प्रमुख कारण
पेट की गैस खराब लाइफस्टाइल, बाहरी खाने, स्मोकिंग और तैलीय खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से हो सकता हैं। इसके अलावे जो लोग कम पानी पीते है उनको कब्ज और गैस होना आम बात हैं। पाचन के लिए शरीर को पर्याप्त पानी चाहिए होता हैं। कुछ हरी साग-शब्जियों जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, के सेवन से भी गैस हो सकती हैं। अगर आपको गैस की समस्या है और आप पालक और पत्ता गोभी की शब्जी अधिक खाते है तो इसका सेवन कम कर देना चाहिए। दरसल इसमें मौजूद अत्याधिक फाइबर और फ्रक्टोज गैस उत्पन्न करता हैं। अगर आपको खाने के बाद रोजाना पेट में गैस हो जाती है तो इस समस्या की निम्नलिखित वजहें हो सकती हैं।
चना, पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मुली, फुल गोभी, बैगन, मटर, प्याज और भिंडी जैसी शब्जियां गैस से पीड़ित रोगियों के अच्छी नहीं मानी जाती हैं। चना, पालक, भिन्डी, पत्ता गोभी और ब्रोकली में मौजूद फाइबर गैस रोगियों के लिए ठीक नहीं हैं। मुली में फाइबर और सल्फर होता है जो आँतों में उपस्थित बैक्टीरिया के साथ मिलकर गैस बना सकती हैं।
वही फुल गोभी में कार्बोहाइड्रेट ( रैफ़िनोज़), फाइबर और ग्लूकोसाइनोलेट्स होते है जो की हाइड्रोजन सल्फ़ाइड का निर्माण कर गैस की समस्या को इनक्रीज करते हैं। वही बैंगन में मौजूद सोलेनिन, मटर में मौजूद रैफिनोज और प्याज में उपस्थित फ्रुक्टेन आसानी से पाच नहीं पाते और गैस का कारण बनती हैं। गैस की समस्या के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:-
गैस की अन्य वजहें
- अधिक फाइबर युक्त आहार का सेवन
- एक जगह बैठकर घंटों काम करते रहना
- शारीरिक श्रम की कमी
- गलत खान-पान जैसे :- गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, तैलीय भोजन, शराब और सिगरेट, फ़ास्ट फ़ूड
- कम पानी का सेवन
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन
- बहुत तीव्रता से भोजन करना
- खाने के बाद सो जाना
- बहुत अधिक स्ट्रेस लेना
- अधिक मात्रा में दूध से बनी सामग्रियों का सेवन
अब तक आपने जाना की पेट में गैस बन्ने की मुख्य वजहें क्या हैं। अब जानेंगे की तुरंत गैस भगाने के घरेलु उपाय कौन-कौन से हैं।
यह भी पढ़ें पेट में गैस बनने के लक्षण पेट में गैस बनने का कारण
तुरंत गैस भगाने के 6 सबसे प्रभावकारी घरेलु उपाय

पेट की गैस जब अधिक बढ़ जाती है तो लगातार डकार आने लगती हैं। कुछ मामलों में उल्टी बहुत ही ज्यादा होती हैं। गैस के प्रमुख लक्षणों में छाती में जलन, कमर में दर्द, उल्टी, सर दर्द, पेट दर्द, बदन दर्द और सर दर्द शामिल हैं। इसके अलावे गैस की वजह से कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता हैं। जिसकी वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता हैं। इसलिए सही समय पर इस समस्या को दूर करना आवश्यक हैं।
सबसे आवश्यक है शरीर में भरपूर पानी
शरीर में अपर्याप्त पानी पाचन क्रिया को स्लो करता हैं। पानी की कमी की वजह से कब्ज और गैस की समस्या का होना आम बात हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से सिर्फ पाचन क्रिया ही प्रभावित नहीं होती है। इस समस्या के चलते किडनी, लीवर, हार्ट और स्किन सहित पुरे शरीर के कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन 3 से 4 लिटर पानी जरुर पीना चाहिए। यदि आप शौच जाने से पहले हल्के गर्म पानी का सेवन करेंगे तो पेट आसानी से साफ़ हो जाती है। इस तरह गैस की बनने के चांसेज न के बराबर हो जाता हैं।
तुरंत गैस भगाने के उपाय है नमक और जीरा
तुरंत गैस भगाने के उपाय है नमक और जीरा से बना ड्रिंक। जीरा पाचन के लिए बहुत ही अच्छा हैं। इसमें फाइबर और पाचन एंजाइमों को एक्टिवेट करने के गुण हैं। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी सुजन का इलाज हैं। इस घरेलु उपाय को खाना खाने के बाद ही करना चाहिए। इस नुस्खे को बनाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में जीरा पाउडर और काले नमक को मिलाना हैं। इस ड्रिंक को आप दिन में दो बार अर्थात सुबह-शाम खाने के बाद सेवन कर सकते हैं।
अजवाइन, काला नमक और निम्बू
यह पेट गैस की घरेलू सबसे बेस्ट उपाय मानी जाती हैं। अजवाइन, काला नमक और निम्बू से बना ड्रिंक तुरंत गैस भगाने के ही उपाय हैं। इस उपाय से गैस की समस्या तुरंत ही दूर होती हैं। सबसे पहले अजवाइन को 6 घंटे तक फुलाकर किसी पात्र में रख उबाल लेना है। अब बचे हुए पानी को चाय छन्ने या फिर किसी सूती कपड़े की मदद से छान लेना हैं। अब इस खास पेय में थोड़ी सी काली नमक और निम्बू का रस मिक्स करें।
अजवाइन में मौजूद थायमोल और निम्बू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन क्रिया को बूस्ट करने में मदद करती हैं। यह पेय अपच, गैस और कब्ज में लाभप्रद हैं। आप चाहे तो अजवाइन और निम्बू की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
पेट गैस की टेबलेट है तुरंत गैस भगाने के उपाय
तुरंत गैस भगाने के उपाय में टेबलेट भी शामिल हैं। जब पेट में अत्याधिक गैस बनने लगती है तो लोग जल्दी से जल्दी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। ज्यादात्तर डॉक्टर्स पेट की गैस के लिए ऐसी लॉक, पेन फोर्टी, नो गैस टेबलेट और सिमेथिकोन टेबलेट जैसी दवाएं लेने की सलाह देते हैं। हालांकि इस समस्या को जड़ से नष्ट करने के लिए सबसे आवश्यक खान-पान में बदलाव, घरेलु नुस्खे और एक्सरसाइज हैं। दवाओं के सेवन के साथ लाइफस्टाइल में सही बदलाव ही इस समस्या से निजत पाने का तरीका हैं।
त्रिफला का का करें सेवन
तुरंत गैस भगाने के उपाय त्रिफला का सेवन भी शामिल हैं। इस आयुर्वेदिक जड़ीबूटी का सेवन गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं। यह पेट संबंधी कई समस्यायों जैसे :- गैस, अपच और कब्ज में लाभप्रद हैं। इसके सेवन से आँतों फंसी अधपचे भोजन आसानी से निकल जाते हैं। मार्केट में आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर त्रिफला पाउडर मिल जाएगा। इसका सेवन बिना भोजन ग्रहण किये ही करना होता हैं। इसके पाउडर को कम से कम 6 घंटे फुलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें पेट में गैस बनना और इसके लक्षण और उपाय
तुरंत गैस भगाने के उपाय exercise
ज्यादात्तर लोग भर पेट भोजन करने के बाद लेट जाते है अथवा बैठ जाते हैं। जिसकी वजह से खाना ठीक से पाच नहीं पाता हैं। भोजन को तुरंत पचाने के लिए शारीरिक गतिविधियां करते रहना जरुरी हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पवनमुक्तासन और भुजंगासन सबसे बेस्ट एक्सरसाइज़ मानी जाती हैं। तो आइए जानते है एक्सरसाइज द्वारा पेट की गैस तुरंत कैसे निकाले?
पवनमुक्तासन करने का तरीका

पेट के गैस को मिनटों में यह आसान बाहर निकाल देती हैं। इसे करने के लिए पीठ जमीन की तरफ करके लेटना हैं। अब अपने पैरों के घुटने को हाथों की सहायता से जितना हो सके छाती के करीब लाएं। उसके बाद अब सर को घुटने से टच करने की कोशिश करें। शुरुवात में यह थोड़ा कठिन लग सकता हैं लेकिन अभ्यास से आप यह आसानी से कर पाएंगे। इस आसन को 4 बार 15-15 सेकंड के लिए जरुर करें।
यह भी पढ़ें खाना खाने के बाद तुरंत दस्त जाना पड़ता है इसका कोई घरेलू आसान और उसका इलाज बताइए
तुरंत गैस भगाने के उपाय है भुजंगासन

भुजंगासन की मदद से गैस को आसानी से बाहर निकाला जा सकता हैं। इस आसन को करने के लिए पेट को धरती की तरफ कर लेटना होता हैं। उसके बाद दोनों हाथों को खोलकर कंधे के पास रखना हैं। अब धीरे-धीरे हाथों की सहायता से शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठाते हुए लम्बी सास ले। अब इसी अवस्था में कुछ देर बने रहें। इस पूरी प्रक्रिया को 2 से 3 बार करने से जल्द लाभ मिलता हैं। अक्सर लोग सवाल करते है की 2 मिनट में गैस से राहत कैसे पाएं? तो जान लीजिए की इस आसन से पेट की गैस सिर्फ 2 मिनट में छूमंतर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें बवासीर में रोटी खाना चाहिए या नहीं – इस रोग के लक्षण, कारण और इलाज
पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए
अक्सर लोग यह सवाल करते है की पेट में गैस बनना बंद कैसे करें?। दोस्तों आप बता दूं की पेट की गैस को बनने से रोकने के लिए सबसे पहले खान-पान को सुधारना जरुरी हैं। गैस की समस्या की मुख्य वजह पाचन क्रिया का ठीक से न होना ही हैं। अगर आपके लीवर की कार्य क्षमता किसी वजह से प्रभावित हुई है तो गैस बनना आम बात हैं। क्योकि लीवर का कार्य पोषक तत्वों को तोडना हैं। शराब, जंक फ़ूड और अधिक तैलीय भोजन लीवर को क्षति पहुंचाती हैं।
इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। पेट में गैस हो तो दवा के रूप में त्रिफला, मुलेठी, अजवाइन, जीरा, निम्बू, काला नमक आदि का सेवन करना चाहिए। अब आइए आपको बताते है की गैस वाले लोगों के लिए भोजन कैसा होना चाहिए।
रेगुलर भोजन में शामिल करें
गैस की समस्या में कम कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं। आप भोजन में ब्राउन राइस, छिलके वाली गेहूं से बनी रोटी और सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं। सिमित मात्रा में भोजन द्वारा लिया गया फाइबर कब्ज में लाभप्रद हैं। कार्बोहाइड्रेट वाली शब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, कद्दू, टमाटर और सेम की शब्जी इस समस्या में फायदेमंद हैं। ये सभी शब्जियां पाचन तन्त्र द्वारा आसानी से पचाया जा सकता हैं।
अधिक वसा वाले उत्पादों से भी दुरी बनाना जरुरी हैं। आप मीठे दही से बने मठ्ठे का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक होता है। इसके सेवन से पाचन तीव्र होती हैं। दरसल यह हानिकारक बैक्टीरिया को कम कर पाचन में सहायता करने वाले बैक्टीरिया को बढाता हैं। इस तरह गैस से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं। प्रोटीन के लिए आप बिना ज्यादा तेल मसाले के मछली और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
खट्टे फलों से करे परहेज
इसके अलावे खट्टे फलों से बचना जरुरी हैं। खट्टे फलों में मौजूद एसिड गैस को बढ़ा सकती हैं। पेट में गैस की स्थिति में केला, सेब, अमरुद और पपीता जैसे फल अच्छे माने जाते हैं। ये सभी फल आसानी से पचते है।
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की तुरंत गैस भगाने के उपाय क्या हैं। तुरंत गैस भगाने के लिए व्यायाम और गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से दुरी बनाना अनिवार्य हैं। इसके अलावे आपको भोजन करने के तरीकों में भी बदलाव की आवश्यकता हो सकती हैं। कुछ लोग भोजन सामान्य से अधिक तीव्र गति से करते हैं। जिससे भोजन ठीक से चबा नहीं पाते हैं। भोजन के बड़े-बड़े टुकड़ों को पचाने के लिए पाचन तन्त्र को आवश्यकता से अधिक कार्य करना पड़ता हैं। इसलिए भोजन को चबा कर ही खाएं।
उम्मीद है की यह जानकारी ” तुरंत गैस भगाने के उपाय : 2 मिनट में मिलेगी गैस से राहत ” आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। इस जानकारी को जरुरतमन्द लोगों तक शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी