हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत

Spread the love

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत – दोस्तों प्रदुषण, टेंशन, गलत आहार और लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में हार्ट सबंधी समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। हार्ट अटैक भी इन्हीं में से एक हैं। हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति जो मिनटों में लोगों की जान ले लेती हैं। अगर आप हार्ट सबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिकित्सक से सम्पर्क कर इसका इलाज जरुर करवाएं। सही समय पर चिकित्सक की मदद से इस समस्या को टाला जा सकता हैं। जी हाँ अगर सही समय पर इसके लक्षणों की पहचान की जाएँ तो इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता हैं।

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत
हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत

हाल ही में 1000 लोगों पर शोध के बाद पता चला हैं की हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर में कई ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जिससे इसकी पहचान की जा सकती हैं। हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं कुछ संकेत जो नीचे विस्तार से बताएं गए हैं। लेकिन इससे पहले यह जान लेते हैं की हार्ट अटैक क्या हैं और इसके कारण क्या हैं।

हार्ट अटैक क्या हैं और इसके कारण

दोस्तों हार्ट अटैक अचानक आने वाली ऐसी स्थिति हैं जिसमें व्यक्ति क्षण भर के लिए भी कुछ सोच नहीं पाता और वही गिर जाता हैं। इस स्थिति में कई बार रोगी की जान चली जाती हैं। साधारण शब्दों मे कहे तो जब नसों में रुकावट पैदा होती हैं जिसके कारन हार्ट को उचित मात्रा में खून नहीं मिलता हैं तब यह स्थिति उत्पन्न होती हैं। जी हाँ नसों के ब्लाक होने खून की आपूर्ति कम या पूरी तरह ठप पड़ जाती हैं। इसे Myocardial infarction के नाम से भी जाना जाता हैं। नसों का जाम होना या खून का हृदय तक नहीं पहुँच पाना प्लाक के कारण होता हैं। लम्बे समय तक यह स्थिति रहने के कारण हृदय की मान्शपेशियों के सेल्स धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं।

Also, Read अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत

दोस्तों कई लोगों पे शोध करने के बाद पता चला हैं की जिन्हें हृदय से जुड़ी समस्या होती हैं उनके शरीर में 1 महीने पहले ही शरीर कुछ संकेत देने लगता हैं। आइयें जानते हैं की वो संकेत आखिरकार क्या हैं। नीचे बताएं गए संकेत मुख्य तौर पे दिखाई देते हैं।

1. पेट में गड़बड़ी

हार्ट अटैक की बीमारी का सबसे बड़ा संकेत पेट की समस्या हैं। जी हाँ हार्ट अटैक आने से पहले अक्सर पाचन सबंधी समस्या देखी जाती हैं। इस संकेत को नजरंदाज नहीं करनी चाहिए। अगर सही समय पर आप शरीर द्वारा दिए गएँ संकेतों पर ध्यान देंगे तो स्थिति को संभाला जा सकता हैं।

Also, Read बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण -कारण और उपाय

2. छाती में दर्द का होना

अगर आपके सीने में दर्द या भारीपन जैसा महूसस हो रहा हैं तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता हैं। ध्यान रहें की दर्द की समस्या अधिक दिनों से हैं तो जल्द से जल्द आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

Also, Read सीने में घबराहट होना, डर लगना या शरीर में बेचैनी

3. थकान आलस

जी हाँ, हृदय से जुड़ी बीमारियों में खून के सही तरीके से प्रवाह में रुकावट आने की समस्या हो जाती हैं। इस स्थिति में थकान के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ हो सकती हैं।

4. सुजन

दरसल खून की आपूर्ति कम होने के कारण हार्ट सही तरीके पंप नहीं कर पाता हैं जो की पैरों के सुजन का कारण बन सकता हैं। यह सबसे सामान्य संकेत हैं इसे नजरंदाज न करें। हालाँकि सुजन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं लेकिन आपको हृदय से जुड़ी समस्या हैं तो इस संकेत को नजरंदाज न करें और डॉक्टर से जरुर मिलें।

5. चक्कर आने की समस्या का होना

दोस्तों हार्ट सबम्न्धी बीमारी में चक्कर आना बेहद गंभीर संकेत हैं। दरसल जब हार्ट में कोई परेशानी होती हैं तो रक्त के माध्यम से मष्तिष्क तक ओक्सिजन की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाती हैं। इस स्थिति में चक्कर आना स्वाभाविक हैं। ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

Also, Read चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं – चक्कर के कारण क्या हैं ?

निष्कर्ष

दोस्तों हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत” के इस पोस्ट में मैंने आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण संकेत बताएं हैं जिनपे ध्यान देकर आप हार्ट अटैक की समस्या को रोक सकते हैं। अगर सही समय पर इन संकेतों को पहचान लिया जाएँ तो स्थिति को संभाला जा सकता हैं।

उम्मीद हैं मेरे दोस्तों की हार्ट अटैक आने से पहले संकेत का यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Also, Read आँखों का धुंधलापन कैसे दूर करे – Sundarta

और अधिक पढ़े

2 thoughts on “हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत”

Leave a Comment