नींबू से दांत कैसे साफ करें :- दांतों का पीलापन चेहरे की खूबसूरती को छीन लेती हैं। जिन लोगों के दांत पीले अथवा गंदे होते है वे हंसने में भी कंजूसी करते हैं। दरसल लोग ऐसा इसलिए करते है क्योकि हंसने के दौरान उनके पीले दांत दिखने लगते हैं। जो लोग रोजाना ब्रश नहीं करते उनके दांतों में गंदगी चिपक जाती हैं। गंदे दांतों की वजह से आप अपना आत्मविश्वास भी खो बैठते हैं। जब कोई आपके पीले दांतों पर कमेंट करता है तो काफी शर्मिंदगी महसूस होती हैं। मार्किट में सैकड़ों तरह के टूथपेस्ट उपलब्ध हैं। अगर रोजाना ब्रश करने के बावजूद दांतों का पीलापन नष्ट नहीं हो रहा है तो निम्बू की सहायता से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइए जानते है की नींबू से दांत कैसे ( nimbu se dant kaise saaf karen ) साफ करें ?

निम्बू में ब्लीचिंग कंपाउंड केमिकल होता हैं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड और विटामिन दांतों के ऊपर जमें पीले परत को तोड़ती हैं। जिससे दांत जल्दी साफ़ होते हैं। निम्बू से बने नुस्खे से महज 2 मिनट में ही आपके दांतों पर जमी गंदगी साफ़ हो जाती हैं। दांतों के पीलेपन को साफ़ करना बेहद जरुरी हैं। क्योकि लम्बे समय तक पीलेपन को साफ़ न करने से दांत खराब होने लगते हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की 2 मिनट में खराब दांत को कैसे साफ करें?
नींबू से दांत कैसे साफ करें – 5 तरीके
कुछ लोग दांत को साफ़ करने के लिए सिर्फ निम्बू का उपयोग करते हैं। लेकिन अगर आप निम्बू के साथ कुछ अन्य सामग्रियों को मिलाकर दांत की सफाई करेंगे तो रिजल्ट जल्दी मिलेगा। सोडा, हल्दी और नमक जैसे आसानी से मिलने वाले खाद्य उत्पादों को निम्बू के साथ मिक्स कर एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट बनाया जा सकता हैं। नींबू की मदद से पीले दांत कैसे साफ करें इसके लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय नीचे बताए गए हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू से दांत साफ करने का तरीका
नींबू में मौजूद एसिड दांतों पर मौजूद गंदी परत को तोड़कर साफ़ करता हैं। ध्यान रहे की इसका अधिक इस्तेमाल दांतों की उपरी भाग इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए नींबू का इस्तेमाल दवा की तरह सिमित मात्रा में ही करना फायदेमंद हैं। निम्बू और सोडा को मिक्स कर दांतों पर हल्की मसाज करने से पीलापन दूर होता हैं। नुस्खा बनाने के लिए एक छोटे निम्बू के रस को किसी छोटे कटोरे में निचोड़ लें।
उसके बाद उसमें थोड़ी मात्रा में सोडा मिलाकर दांतों पर ऊँगली की सहायता से लगाए। इस नुस्खे को दांतों पर एक सप्ताह तक आजमाना हैं। पहले ही दिन से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। ध्यान रहे की इसका इस्तेमाल दिन में सिर्फ एक बार ही करना चाहिए। अधिक इस्तेमाल से आपके दांत कमजोर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें मुंह खोलने के घरेलु उपाय
नींबू और नमक से दांत कैसे साफ करें
नमक से दांत साफ करना न सिर्फ दांतों के ब्राइटनेस को बढाती है बल्कि इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लामेंट्री प्रॉपर्टी खराब और सड़े हुए सुजन वाले दांतों और मसुढे को भी ठीक करता हैं। इसके अलावे इसमें मौजूद खनिज दांतों की बाहरी परत को मजबूती देती हैं। नींबू और नमक से दांत साफ़ करने के लिए इसके मिश्रण से प्रभावित जगह पर मसाज देनी पड़ती हैं।
मिश्रण को बनाने के लिए आधे निम्बू का रस और आधा चम्मच नमक पर्याप्त हैं। नींबू और नमक का यह मिश्रण मुंह से निकलने वाली दुर्गंध को भी दूर करती हैं। ध्यान रहे है की इस मिश्रण को मिलाकर तुरंत दांतों पर अप्लाई करें। इससे दांतों पर घर्षण ज्यादा होगा और रिजल्ट जल्दी मिलेगा।
यह भी पढ़ें खुजली के घरेलू उपाय
हल्दी, निम्बू और नमक से दांत साफ कैसे करें?
हल्दी, निम्बू और नमक का पेस्ट दांतों के कीड़े, सडन और पीलेपन को नष्ट करता हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पेस्ट गहराई से दांतों को साफ़ करता हैं। यह घरेलु उपाय दिन में एक बार करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। इसमें मौजूद निम्बू पीलेपन से निजात देता हैं। अक्सर देखा जाता है की जिनके दांत सड़े हुए या क्षतिग्रस्त होते है उनके दांत उतने ही पीले होते हैं। दरसल क्षतिग्रस्त दांतों पर गंदगी आसानी से चिपक जाती हैं।
अधिक समय तक पीलेपन की समस्या पायरिया और दांतों की सडन का कारण बन सकती हैं। इसलिए समय रहते इसका इलाज किया जाना चाहिए। इस नुस्खे को बनाने के लिए आधी चम्मच हल्दी, आधे निम्बू का रस और १/३ चम्मच नमक लें। उसके बाद इसे दांतों पर लगाकर रगड़े। कुछ ही देर में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की नींबू से दांत कैसे साफ करें ?। दांतों को साफ़ करने के लिए निम्बू से बने नुस्खे सबसे प्रभावी हैं। निम्बू के साथ नमक, हल्दी और सोडा आदि मिलाकर लगाने से दांतों का पीलापन जल्दी नष्ट होता हैं। इन नुस्खों का इस्तेमाल दिन में एक बार करना पर्याप्त हैं। प्रतिदिन एक सप्ताह तक इन घरेलु उपायों को करने से दांत चमकीले और रोगमुक्त हो जाते हैं। इस पेस्ट का इस्तेमाल ब्रश की सहायता से की जा सकती हैं।
उम्मीद है की आपको यह जानकारी ” नींबू से दांत कैसे साफ करें : मिनटों में दांत लगेंगे चमकने ” अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को अपने करीबी दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय