अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? – अंडे को उबालने का सही तरीका

Spread the love

अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? – अंडे को उबालने का सही तरीका :- अंडा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अंडा गर्म प्रकृति की होती हैं। यही कारण है की ठंड के दिनों इसकी खपत बढ़ जाती हैं। गर्मी के मौसम में इसका सेवन सिमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती हैं। दरसल अधिक सेवन से पाचन तन्त्र पर भार पड़ता है। जिससे अपच, कब्ज, गैस और दस्त की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते है तो डाईजेस्टीव सिस्टम को प्रोटीन को पचाने में अधिक उर्जा की आवश्यकता होती हैं। जिसकी वजह से शरीर अधिक गर्म होने लगता हैं। खैर, आज मैं आपको बताउंगी की अंडे को उबालने का सही तरीका क्या हैं और अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ?

अंडे से स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार करने के लिए इसे ठीक तरीके उबालना बेहद जरुरी हैं। जरूरत से ज्यादा या कम समय तक उबालने से कई तरह की समस्याएं आती है जैसे:- स्वाद का खराब होना, छिलने में दिक्कत होना, अंडे का टूटना आदि। अधपके अंडे को छिलने के दौरान टूटने का डर रहता हैं। इसलिए आपके लिए जानना जरुरी है की अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? और इसे उबालने का सही तरीका क्या हैं :-

अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ?

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी होता हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता हैं। इसमें मौजूद विटामिन विटामिन-ए, विटामिन-बी12 और सेलेनियम इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता हैं। अंडे में बहुत सारे खनिज और विटामिन होते है जो दिमाग को तेज करने और यादाश्त को ठीक करने में मदद कर सकता हैं।

अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? - अंडे को उबालने का सही तरीका
अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? –

ज्यादात्तर लोग अंडे को उबालकर खाना पसंद करते हैं। दरसल कच्चे अंडे से ऑमलेट और पोच जैसी रेसिपी बनाने में तेल, मसाले और अन्य सामग्रियों की आवश्यकता होती हैं। कुछ लोग तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं। वही उबले हुए अंडे को काटकर डायरेक्टली भी खाया जा सकता हैं।

उबले अंडे को बीच से काटकर, धनिया के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च और नमक के साथ खाना सबसे स्वास्थवर्धक माना जाता हैं। इसके अलावे उबले अंडे को कई तरह से खाया जाता है। उबले अंडे से अंडा कढ़ी, अंडा फ्राई, अंडा पराठा, अंडा दो प्याजा और भुजिया जैसी कई स्वादिष्ट रेसिपी तैयार की जाती हैं। चाहे आप कोई रेसिपी बनाओ अंडे को ठीक से उबालना जरुरी हैं। अंडे को पहली बार उबालने में अक्सर लोग गलतियां कर बैठते हैं। आइए अब जानते है की अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ?

सामान्यत: कच्चे अंडे को उबालने में 5 से 10 मिनट का समय लगता हैं। अगर आप अंडे की जर्दी को तरल रखना चाहते है तो इसे उबालने में 5 मिनट का समय लगता हैं। वही पुरे अंडे को अच्छी तरह पकाने में 10 मिनट का समय लगता हैं।

10 मिनट में जर्दी भी अच्छी तरह पक जाती हैं। अर्थात अंडे के टूटने पर तरल नहीं निकलता हैं। ज्यादात्तर लोग अंडे को पूरी तरह पकाकर ही रेसिपी बनाना और खाना पसंद करते हैं। अंडे की शब्जी और कढ़ी बनाने के लिए इसे पूरी तरह पकाना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी

अंडा उबालने का सबसे बेस्ट तरीका

अंडा उबालने का सबसे बेस्ट तरीका
अंडा उबालने का सबसे बेस्ट तरीका

अंडे को उबालने के कई तरीके हैं। अंडे को कूकर, पैन और तसले में उबालना सबसे बेस्ट हैं। कूकर में अंडा सिर्फ 3 मिनट में उबल जाता हैं। हालांकि अंडे को अतिरिक्त 3 मिनट तक कूकर में रखना जरुरी हैं। आइए आपको इसे पैन में उबालने का तरीका बताती हूं।
सबसे पहले एक पैन में एक ग्लास पानी डालें।

  • उसके बाद गैस पर चढ़ाकर उबाल आने तक प्रतीक्षा करें।
  • अब उसमें एक एक कर सभी अंडे डाल दें।
  • अब आप अण्डों को अपने पसंद अनुसार उबाल सकते हैं।
  • अगर जर्दी को पूरी तरह पकाना नहीं चाहते तो 4 से 5 मिनट तक ही उबाले
  • शब्जी और कड़ी बनाने के लिए इसे 10 मिनट तक जरुर पकाएं।
  • पकाने के बाद इसे उतारकर ठंडे पानी के बर्तन में डाल दें।
  • कुछ देर बाद इसे छीलकर इस्तेमाल में लाया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें शतावरी कैसे पकाएं – एयर फ्रायर, स्टोव, ग्रिल और ओवन में शतावरी पकाने का तरीका

उबाले गए अंडे को छिलने का तरीका

उबले अंडे को छिलना बहुत मुश्किल काम नहीं हैं। अंडे को छिलने के लिए सबसे ठंडे पानी से बाहर निकालें। उसके बाद एक अंडे को हाथ में रखकर चम्मच से अंडे के खोल पर धीरे-धीरे मारे जब तक की उसमें क्रैक न पड़ जाएं। बाहरी आवरण में जब क्रैक पड़ जाएं तो हाथों की उँगलियों की नख की सहायता से धीरे-धीरे सख्त खोल को हटाना शुरू करें।

इसके अलावे किसी सख्त चीज पर हाथों की सहायता से अंडे को पकड़कर चारो तरफ हल्का हल्का हिट करें। इससे अंडे की सख्त खोल टूटने लगते हैं। ध्यान रहे की ज्यादा जोर से मारने पर अंडा टूट सकता हैं। जब बाहरी खोल पर क्रैक आ जाए तो उसे उँगलियों के पोरों की आवश्यकता से हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें सिर्फ 2 मिनट में डिनर की रेसिपी ढूँढो – मुंह से पानी आ जायेगा

अंडे की शब्जी बनाने का तरीका

अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? और इसके सख्त खोल को हटाने का तरीका क्या है यह तो आप जान चुके हैं। आइए अब आपको बताते है की उबले अंडे की शब्जी कैसे बनाते हैं। उबले अंडे की शब्जी बनाना बेहद आसान हैं। लोग अंडे की शब्जी को रोटी और चावल के साथ खाना खूब पसंद करते हैं। नीचे अंडे की शब्जी बनाने की सभी सामग्रियों की लिस्ट और तरीका विस्तार से बताया गया हैं :-

अंडे की शब्जी के लिए आवश्यक सामग्रियां

आठ पूरी तरह उबले अंडे
3 प्याज छोटे छोटे टुकड़े में कटे हुए
लहसुन की 6 से 7 कलियां
10 लहसुन की कलियों के पेस्ट
1 बड़ा टमाटर कटा हुआ
एक छोटे टुकड़े अदरक का पेस्ट
जीरा आधा चम्मच
काली मिर्च 6 से 7
हल्दी 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 से 4
नमक 1 चम्मच या स्वादानुसार
धनिया पाउडर – डेढ़ चम्मच
गरम मसाला
तेल 100 ग्राम
हरी धनिया के पत्ते

अंडा फ्राई करने का तरीका

  • अंडे में छेद करने के बाद कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं।
  • उसके बाद उसमें तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें।
  • गर्म होने के बाद उसमें अंडा डालकर सुनहरे होने तक पकाएं।
  • अंडे को फ्राई करने में 4 से 5 मिनट लगते हैं।
  • उसके बाद अंडे को बाहर निकालकर किसी पात्र में रखें।

अंडे की शब्जी

  • अब बाकी बचे तेल में जीरा, काली मिर्च, खड़ा लहसुन, हरी मिर्च डालें।
  • उसके बाद इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालना हैं।
  • 2 मिनट बाद इसमें हल्दी, कटे हुए प्याज, टमाटर और नमक डालें।
  • प्याज को सुनहरे होने तक भुने।
  • उसके बाद इसमें धनिया पाउडर मिलाकर पकने तक भुने।
  • मसाले को अच्छी तरह भूनने के बाद उसमें गरम मसाले को डालकर पानी डाल दें।
  • अब सभी अंडे को डालकर कड़ाही को ढक दें।
  • 2 मिनट के बाद इसे चावल और रोटी के साथ उतारकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें Aubergine Pizza in Hindi : सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा मिनटों में तैयार

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? । उबले अंडे से कई तरह की रेसिपी बनायीं जाती हैं। अलग-अलग रेसिपी के लिए अलग-अलग समय तक अंडे को पकाने की आवश्यकता हो सकती हैं। अंडे की कढ़ी और शब्जी बनाने के लिए इसे अच्छी तरह पकाना जरुरी होता हैं। अंडे को पैन या तसले में पकाना सबसे बेस्ट हैं। अंडे को पैन या तसले में पकाने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगता हैं।

उम्मीद है की आपको आज की इस खास पोस्ट ” अंडे को उबालने में कितना समय लगता है ? – अंडे को उबालने का सही तरीका ” में डी गयी जानकरी जरुर पसंद आयी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी

Leave a Comment