बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है – 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल :- सर पर मौजूद घने, काले और लंबे बाल न सिर्फ हमारे चेहरे की खूबसूरती बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का भी कार्य करती हैं। कम उम्र में ही झड़ते बालों से आज के युवा सबसे अधिक परेशान हैं। कम उम्र में सफ़ेद और झड़ते बाल आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी हैं। इस समस्या से करोड़ों युवा जूझ रहे हैं। मार्किट में भी बालों की समस्यायों को ठीक करने लिए सैकड़ों हेयर प्रोडक्ट्स मौजूद है। लेकिन ज्यादात्तर हेयर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते है जिसके ज्यादा उपयोग से स्थिति और भी बिगड़ने लगती हैं। इसलिए मैंने आपको बताया है की बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है ?

मार्किट में आयुर्वेदिक हेयर आयल की भी कमी नहीं हैं। यही वजह है की सही हेयर आयल चूज करना चैलेंजिंग हो सकता हैं। इसलिए मैंने आपका काम बेहद आसान कर दिया हैं। मैंने इस पोस्ट में 5 सबसे अच्छे आयुर्वेदिक तेल की जानकारी दी हैं। आप इनमें से किसी एक तेल को उपयोग में ला सकते हैं। इन हेयर ऑयल्स की मदद से आप अपने बालों को मनचाहा आकार और मजबूती दे सकते हैं। तो आइए जानते है की बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है?
बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है
खुबसुरत चेहरा भी बिना बालों के अजीब सा लगता हैं। बालों का झड़ना, खराब ग्रोथ और सफ़ेद होना सामान्यत: शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से होती हैं। हालांकि इसकी कई वजहे हो सकती है जैसे :- गलत खान-पान, रुसी, हार्मोनल चेंजेज, स्ट्रेस, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल, प्रदुषण, बढती उम्र, खराब ब्लड सर्कुलेशन, अनुवांशिक और कुछ रोग जैसे थायरोइड, कैंसर आदि। पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान और व्यायाम के अलावे सही हेयर ऑइल चूज कर बालों की समस्यायों से आसानी से निजात मिल सकता हैं। नीचे बताया गया है की तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

1. करी पत्ता और प्याज का तेल
इन आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित तेल आयुर्वेदिक स्टोर पर भी आसानी से मिल जाती हैं। करी पत्ते और प्याज से घर पर भी आसानी से तेल बनाया जा सकता हैं। इस खास आयुर्वेदिक तेल को बनाने के लिए करी के कुछ पत्ते को आधे कप नारियल तेल में उबालकर प्याज के रस के साथ मिलाना होता हैं। ध्यान रहे की करी के पत्ते को तब तक उबालना जब तक की तेल काला न हो जाए। प्याज का रस निकालने के लिए मिक्सी में क्रश कर कपड़े से छान लेना हैं। अब रस को करी के तेल में मिलाकर बालों में अप्लाई करना हैं। बाजार में यह तेल काफी महँगी मिलती हैं।
इसलिए आप थोड़ी मेहनत कर घर पर ही इसे बना सकते हैं। इस खास तेल में मौजूद सल्फर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों मोटा, काला, लम्बा और मजबूत करता हैं। अगर स्कैल्प में किसी तरह का इन्फेक्शन है तो उसे भी नष्ट करता हैं।
यह भी पढ़ें बालों को सिल्की कैसे बनाये | Sundarta
2. नीम और आंवला तेल
आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती हैं। जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाता हैं। वही नीम में बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने के गुण हैं। ज्यादात्तर हेयर आयल प्रोडक्ट्स में आंवले और नीम को मिलाया जाता हैं। इसका तेल स्कैल्प को साफ़ रखता हैं। जिससे बाल तीव्र गति से बढ़ते हैं। नीम और आंवला से तेल बनाने के लिए नारियल का तेल जरुरी हैं। एक कप नारियल का तेल एक छोटे बर्तन में रखें। उसके बाद उसमें सूखे आंवले का पाउडर और १० नीम की पत्तियां मिला दें।
अब बर्तन को गैस पर चढ़ाकर १० मिनट के लिए उबलने के लिए छोड़ दें। अब आपका तेल तैयार हैं। इस तेल को सुबह या शाम के वक्त रोजाना लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। आपके बाल मजबूत और काले हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें बालों का झड़ना कैसे रोके
3. भृंगराज आयल
भृंगराज आयल किसी वरदान से कम नहीं हैं। आयुर्वेद में बालों के लिए सबसे अच्छा भृंगराज आयल हैं। इस आयल को लगाने से बालों का झड़ना तुरंत ही रुक जाता हैं। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन्फेक्शन और रुसी को खत्म करता हैं। रोजाना इसके उपयोग से बालों को मजबूत और शाइनी बनते हैं। जिन लोगों के बाल समय से पहले सफ़ेद हो जाते है उनके लिए यह आयुर्वेदिक दवा चमत्कार हैं। प्रतिदिन बालों में इस तेल को लगाने से रूखेपन और बाल टूटने की समस्या से राहत मिलती हैं।
यह भी पढ़ें जड़ से बाल हटाने के उपाय – इन पांच उपायों से मिलेगी अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा
4. Ustraa आयुर्वेदिक हेयर ऑयल
इस आयुर्वेदिक तेल को ऑनलाइन खरीदा जा सकता हैं। अमेजन पर इसकी कीमत सिर्फ 478 रूपये हैं। इसमें मुख्य रूप से प्याज, आंवला, नीम, भृंगराज, हरीतकी के अलावे अन्य कई हर्ब्स हैं। इस तेल से प्याज की खुशबू आती हैं। इसमें मौजूद सभी हर्ब्स बालों को स्ट्रोंग और काले बनाने में अहम योगदान देते हैं। इस आयुर्वेदिक तेल में पैराबेन नहीं है इसलिए इसका इस्तेमाल सुरक्षित हैं। इस खास आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों से निर्मित तेल को लगाने से बालों को सम्पूर्ण पोषण मिलता हैं। साथ ही स्कैल्प की समस्यायों से छुटकारा मिलता हैं।
यह भी पढ़ें बालों को जल्दी लंबा और घना करने के उपाय
5. ब्राह्मी, रीठा और आंवला
ब्राह्मी, रीठा और आंवला से घर पर भी तेल बना सकते हैं। इन खास जड़ीबूटियों से कई तेल कंपनिया हेयर आयल बनाती हैं।
हालांकि इन जड़ीबूटियों से निर्मित तेल काफी महंगा हो सकता हैं। ऐसे में आपकी पॉकेट खाली हो सकती हैं। इसलिए घर पर इन आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों को खरीदकर तेल बना सकते हैं। इन हर्ब्स से आयल बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होगी।
- नारियल तेल
- ब्राह्मी
- रीठा
- आंवला
- एलोवेरा
- नीम
तेल बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में एक कप शुद्ध नारियल का तेल डालना हैं। उसके बाद गैस को ऑन करें। अब इसमें कटे हुए बारीक प्याज, नीम की 10 पत्तियां, ब्राह्मी, रीठा और सूखे आंवले को डाल दें। हल्की धीमी आंच पर इसे तेल को 10 से 15 मिनट तक उबलते छोड़ देना हैं। उसके बाद तेल को किसी साफ़ सूती कपडे से अच्छी तरह छान लें। ब्राह्मी और एलोवेरा में में तनाव रोधी गुण होते हैं। ये दोनों शीतल प्रकृति के हैं।
इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और विटामिन C होता है जो स्कैल्प त्वचा की समस्यायों को आसानी से दूर कर सकती हैं। इसमें रीठा है जो रुसी या स्कैल्प में जमी गंदगी को हटाने में मदद करता हैं। इसमें मौजूद आयरन बालों की झड़ने की समस्या को कम करता हैं।
बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है यह तो आप जान ही चुके हैं। ये सभी तेल बालों के बेहतर विकास में योगदान देते हैं। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना सबसे बेस्ट हैं। सुबह उठने के बाद किसी आयुर्वेदिक शैम्पू से बालों को धो सकते हैं।
यह भी पढ़ें बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में मैंने बताया है की बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है ?। आज के समय में ज्यादात्तर युवा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों को कमजोर और बेजान कर लेते हैं। मार्किट में बालों को कलर करने के लिए कई प्रकार की मेहंदीयां मिलती हैं। सभी मेहंदियों में भी हानिकारक केमिकल्स होते हैं। हेयर्स को कलर करने के लिए इनका इस्तेमाल धरल्ले से किया जाता है जिसकी वजह से एक समय बाद बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। कई लोग बालों में तेल भी नहीं लगाते हैं। ऐसे में जड़ों को न तो उचित पोषण मिल पाता है और न ही नमी रहती हैं। जिससे बाल टूटने लगते हैं।
उम्मीद है की आपको यह जानकारी ” बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है – 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल ” बहुत पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट में बालों के लिए सबसे बेस्ट तेलों की सूचि प्रदान की गयी हैं। इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें चावल के पानी से चेहरा कैसे गोरा होता है? – फायदे और नुकसान
2 thoughts on “बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है – 5 बेस्ट आयुर्वेदिक तेल”