बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी

Spread the love

बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी – गर्मीं के मौसम में बालों में दही लगाना बहुत फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों और खोपड़ी को उचित पोषण प्रदान कर मजबूती प्रदान करता हैं। यह बालों में नमी को लम्बे समय तक बनाएं रखने में मदद करती हैं। यह कंडिशनर की तरह आपके बालों को चमकदार लुक देता हैं। दही में प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, जिंक, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, फैटी एसिड और कई तरह के खनिज होते हैं। दही रूखे और टूटते बालों के लिए सर्वोत्तम घरेलु उपायों में से एक हैं। अगर आपके बालों की जड़ों में किसी तरह का इन्फेक्शन हो गया हैं तो दही इस समस्या को दूर कर सकता हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों की जड़ों को मजबूती देकर ग्रोथ को सुनिश्चित करता हैं। नीचे बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी हैं।

बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी
बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर दही को घर पर आसानी से जमाया जा सकता हैं। घर पर जमाया गया दही बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। यह रुसी की समस्या को महज कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए समाप्त कर देता हैं। स्कैल्प और बालों को ड्राई होने से रोकता हैं जिससे बालों की चमक देखने लायक होती है। आइए जानते हैं की बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे क्या हैं।

बालों में दही लगाने के फायदे और नुकसान

फ्रेंड्स, बालों में दही लगाना बहुत फायदेमंद हैं लेकिन किसी भी चीज की अति खराब ही होती हैं। अगर आप दही अधिक मात्रा में लगाते हैं तो इससे नुकसान भी संभव हैं। आइए विस्तार से जानते हगें की बालों में दही लगाने के फायदे और नुकसान क्या हैं।

बालों में दही लगाने के फायदे

बालों में दही लगाने से दो मुंहे और टूटते-झड़ते बालों की समस्या से निजात मिलता हैं। आज के समय बालों का झड़ना या टूटना एक ऐसी समस्या हैं जिससे 60 परसेंट से ज्यादा लोग जूझ रहे हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन बी हैं जो बालों को पोषण देकर ग्रोथ तेज करता हैं। दही लगाने से आपके बाल बिल्कुल शाइनी, मुलायम और इन्फेक्शन मुक्त रहता हैं। दही रूखे-बेजान बालों में भी जान डालकर उसकी खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देती हैं। रुसी होने पर दही और निम्बू को एक साथ मिलाकर बालों में लगाकर 15 से 20 मिनट छोड़कर पानी से धो लेना चाहिए। इससे बालों को पोषण तो मिलेगा ही हैं साथ ही रुसी आपको परेशान नहीं करेगा। हेयर फॉल रोकने के लिए एलोवेरा और दही के मिश्रण को बालों में जरुर लगाना चाहिए।

एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण वाले एलोवेरा के जेल में थोड़ा सा दही और आधे कटे निम्बू के रस को मिलाकर बालों में लगाने से बाल रस्सी की तरह मजबूत हो जाते हैं। बालों का झड़ना अचानक कम हो जाता हैं। दरसल यह मिश्रण डैंड्रफ को खत्म कर बालों की झड़ने की दर को कम कर देता हैं।

गर्मी के दिनों में दही को बालों में लगाने से बाल गर्मी में झुलसने से बचे रहते हैं। अत्यधिक गर्मी बालों के टूटने की प्रमुख वजह हैं। गर्मी के दिनों में बाल जल्दी ड्राई हो जाते हैं जिसकी वजह से टूटने की समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। विटामिन सी की उपस्थिति कोलेजन को बूस्ट कर उसे शायनी और बेहद मजबूत बनाता है। दही में पाएं जाने वाले विटामिन B7 और A बालों की जड़ों को जबरदस्त मजबूती प्रदान करता हैं।

यह भी पढ़ें

बालों में दही लगाने के नुकसान

बालों में दही लगाने के नुकसान
बालों में दही लगाने के नुकसान

दोस्तों, बालों में दही लगाने के कोई गंभीर नुकसान नहीं हैं। परन्तु कुछ लोगों को दही लगाने से एलर्जी हो सकती हैं। अगर त्वचा पर खुजली या लालपन दिखाई देता हैं तो दही लगाना तत्काल छोड़ दें।

जिनके त्वचा तैलीय होती हैं उन्हें कम मात्रा में ही दही लगाना चाहिए। दरसल दही स्किन पर तेल छोड़ता हैं। जिससे स्किन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा तैलीय हो जाता हैं। ऐसे में सर के बालों की जड़ों में गंदगी बैठने का खतरा और अधिक बढ़ जाता हैं।

यह भी पढ़ें

बालों में दही लगाने का तरीका – बालों में दही कितनी देर तक और कैसे लगाना चाहिए

बालों में दही कई तरीके से लगाया जाता हैं। रुसी की समस्या, झड़ते बाल, दो मुंहे बाल, रूखेपन जैसी समस्यायों से निजात पाने के लिए नीचे बताएं गए तरीके से दही को बालों में लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं।

  • सबसे पहले एक छोटा कटोरा ले
  • अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें
  • अब 5 बड़े चम्मच दही डालें
  • आधे निम्बू का पूरा रस निचोड़ कर कटोरे में डालें
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं
  • मिश्रण तैयार हो जाने के बाद इसे हल्के हाथों से बालों में अच्छी तरह लगाएं
  • अगर आप बालों की जड़ों में लगायेंगे तो यह और भी अच्छा रहेगा
  • दही को 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ना पर्याप्त हैं

यह भी पढ़ें

पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने

व्हाइट टोन क्रीम कब लगाना चाहिए – व्हाइट टोन क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या होता है

पूरे शरीर को गोरा करने वाली क्रीम – गोरा होने की 5 बेस्ट क्रीम

पुरुषों के लिए सबसे अच्छे परफ्यूम की लिस्ट – 5 परफ्यूम जिसकी खुशबू से महिलाएं होती हैं आकर्षित

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे क्या-क्या हैं। अगर आप अधिक मात्रा में किसी चीज का सेवन या उपयोग करते हैं तो निश्चित तौर पर नुकसान की सम्भावना रहती ही हैं। बालों में दही लगाना बिल्कुल सेफ हैं। हालांकि कुछ मामलों में एलर्जी देखी जाती हैं ऐसे लोगों को दही नहीं लगाना चाहिए। दही को एलोवेरा के साथ लगाने से बाल काफी सुंदर दिखते हैं। दरसल एलोवेरा में बालों को स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन इ, सी, बी और ए होता हैं।

इस पोस्ट ” बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे ” में मैंने दही के फायदे और नुकसान की जानकारी दी हैं। बालों के लिए दही बेहद अच्छी मानी जाती हैं। खासकर गर्मी में इसे लगाने की सलाह दी जाती हैं। मुझे आशा हैं की आपको यह पोस्ट आपको शानदार लगी होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़ें नूपुर मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं – मिलाएं 5 चीजें फिर देखें कमाल

1 thought on “बालों में दही लगाने के नुकसान और फायदे की सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment