Boyfriend और Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं – 5 आसान तरीके :- ब्रेकअप या शादी के बाद भी जब Boyfriend या Girlfriend पीछा नहीं छोड़ते तो अच्छी खासी चल रही लाइफ तबाह हो जाती हैं। आवश्यकता से अधिक चिपकू होना भी किसी को पसंद नहीं होता हैं। कई बार लोग पार्टनर की गंदी रियलिटी को जानने के बाद लोग ब्रेकअप कर लेते हैं। अगर ब्रेकअप के बाद भी आपका एक्स रोजाना फोन कर या घर तक पीछा कर परेशान करता है तो इस पोस्ट को जरुर पढ़ें। सही समय पर टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलना बेहद जरुरी हैं। अगर शादी के बाद एक्स बॉयफ्रेंड\गर्लफ्रेंड का बार-बार परेशान करना असहनीय होता जा रहा है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है की Boyfriend या Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं ?
लम्बे समय तक रिलेशन में रहने के बाद ब्रेकअप होने पर एक दुसरे को भुला पाना बहुत मुश्किल हो सकता हैं। इसलिए यह संभव है की ब्रेकअप के बाद भी आपका पार्टनर आपको भुला न पाएं और आपसे पैचअप करने की कोशिश करें। पैच अप न करने पर धमकी देना और पब्लिक में परेशान करना बिल्कुल गलत हैं। जब एक्स पार्टनर सारी हदें पार करने लगता है तो उसे पीछा छुड़ाना जरुरी हो जाता हैं। इसलिए जान लीजिए की ऐसे Boyfriend या Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं?
Boyfriend या Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं
कई बार पेरेंट्स की ख़ुशी के लिए कपल्स ब्रेकअप कर लेते हैं। इस स्थिति में तुरंत एक दुसरे को भूल पाना नामुमकिन होता हैं। अगर दोनों में कोई एक रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हो तो स्थिति बद्दत्तर भी हो सकती हैं। आजकल Boyfriend या Girlfriend का शादी में आकर हंगामा करने की न्यूज़ अक्सर सुनने में आती हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो इसके लिए समय पर एक्स के साथ चीजों को सोल्व कर लेना आवश्यक हैं। Boyfriend या Girlfriend से पीछा छुड़ाने के निम्नलिखित टिप्स सबसे कारगर हैं।
Boyfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं?
अगर बॉयफ्रेंड ब्रेकअप के बावजूद आपकी जिंदगी में दखल दे रहा है तो इसमें आपकी गलती भी हो सकती हैं। ब्रेकअप के बावजूद भी अगर लड़की लड़के से किसी तरह का कांटेक्ट रखती है तो एक्स बॉयफ्रेंड को मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती हैं। उसे लग सकता है लड़की अब भी उससे प्यार करती हैं। इसलिए Boyfriend से पीछा छुड़ाने के लिए सबसे पहले एक नया सिम कार्ड लेना जरुरी हैं। इसके अलावे सोशल मीडिया पर भी उसे ब्लॉक करना जरुरी हैं। Boyfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं? इसके लिए निम्नलिखित टिप्स आपके काम जरुर आएंगे :-
- बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया आईडी ब्लॉक करें।
- रास्ते, स्कूल या किसी भी स्थान पर Boyfriend के दिखाई देने पर उसे पूरी तरह इग्नोर करें।
- लड़के लड़कियों के खूबसूरती के दीवाने होते हैं। इसलिए बिना मेकअप रहने की कोशिश करें।
- शादी का बहाना करें। बॉयफ्रेंड से बिना हिचक साफ़ शब्दों कहे की वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जा सकती हैं।
- करियर पर फोकस करने का बहाना बनाकर Boyfriend से दुरी बनाएं।
- ऊपर बतायी गयी कोशिशें नाकाम हो गयी हो तो लड़के के पेरेंट्स से शिकायत करें।
- पेरेंट्स से शिकायत करने के बावजूद लड़का पीछा नहीं छोड़ रहा तो पुलिस कंप्लेंन जरुर करें।
यह भी पढ़ें ओके गूगल गर्लफ्रेंड कैसे बनाते हैं / गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं
Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं
ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है की ब्रेकअप के बाद लड़की लड़के का पीछा करें। अगर लड़की रिलेशनशिप के दौरान फिजिकल हुई हो तो वह किसी भी स्थिति में लड़के को छोड़ना नहीं चाहती हैं। शादी का वादा कर ब्रेकअप करने वाले लड़के अक्सर मुसीबत में फंस जाते हैं। कोई भी लड़की लड़के से संबंध बनाने के बाद उसे भूल नहीं पाती हैं। इसलिए अगर आप लड़की को धोखा देने के बारें में सोच रहे है तो यह बिल्कुल गलत हैं। हालांकि सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होती हैं। यदि Girlfriend बहुत ज्यादा टॉक्सिक है तो समय रहते उससे दुरी बना लेना ही सही होता हैं। जब Girlfriend आपके करियर, प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश करती है तो इस स्थिति में गोल पर फोकस करना मुश्किल हो जाता हैं। आइए जानते है की प्यार से पीछा कैसे छुड़ाएं :-
- सबसे पहले Girlfriend से बातचीत करना पूरी तरह बंद कर दें।
- Girlfriend के सामने किसी और लड़की बात करें।
- अपनी Girlfriend को बताएं की मुझे कोई और पसंद हैं।
- पीछा छुड़ाने के लिए अपना कांटेक्ट नंबर बदल दें।
- सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दुरी बना लें।
- अपने दोस्तों या गर्लफ्रेंड के दोस्तों के साथ अपना नया नंबर शेयर न करें।
- अगर गर्लफ्रेंड बार-बार घर पर आ जाती है तो कुछ दिनों के लिए बाहर चलें जाएं।
- करियर, शादी या नयी गर्लफ्रेंड का बहाना बनाएं।
- गर्लफ्रेंड से मिलना-जुलना और इशारे करना बंद करें।
- पहले ही की तरह उर्जावान और खुश रहने की कोशिश करें ताकि फेस पर ब्रेकअप का दर्द न दिखें।
- अगर गर्लफ्रेंड हदे पार कर रही है तो उसके भाई या पिता से शिकायत करें।
यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे
निष्कर्ष
जब ब्रेकअप की चाह एकतरफा होती है तो एक दुसरे से दुरी बनाना या पीछा छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता हैं। अपने पार्टनर से पीछा छुड़ाने की कई वजहें हो सकती हैं। नाजायज संबंध, एक से अधिक गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड, गलत व्यवहार, आर्थिक स्थिति, लड़ाई-झगड़े, किसी और से शादी और करियर ब्रेकअप की प्रमुख वजहें हैं। किसी लड़के या लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए ( Kisi ladke se picha kaise churaye ) दिल से ज्यादा दिमाग का उपयोग करना जरुरी हैं। अगर आप अपने पार्टनर से दुरी बनाना चाहते है तो आज से ही उसे इग्नोर करना शुरू कर दें।
उम्मीद है की आपको ” Boyfriend या Girlfriend से पीछा कैसे छुड़ाएं ” की यह पोस्ट आपको पसंद आयी होगी। इस जानकारी को उन फ्रेंड्स के साथ शेयर करे जो अपने प्यार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियों के लिए सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है – बेस्ट परफ्यूम फॉर गर्ल्स