चूहे का काटना शुभ या अशुभ

Spread the love

चूहे का काटना शुभ या अशुभ : शहर हो या गांव चूहे हर घर में देखने को मिल जाते हैं। जब घर में चूहों की संख्या बढ़ जाती है तो किचन में रखे सभी चीजों को तहस नहस कर देते हैं। चूहे आमतौर पर इंसानों द्वारा स्टोर किए गए अनाज और फूड्स खाते हैं। आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों की वजह से ही चूहे घरों में डेरा जमा लेते हैं। चूहे लगभग सभी देशों में पाए जाते हैं। रात होते ही चूहे एक्टिव हो जाते हैं। चूहे आमतौर पर बहुत डरपोक जीव हैं। इंसानों की आहट सुनते ही चूहे बिल में जाकर छुप जाते हैं। लेकिन रात के समय इनकी हिम्मत बढ़ जाती हैं। कई बार चूहे सोते हुए इन्सान के बाल या शरीर पर दांतों को गड़ाकर भाग जाते हैं। ऐसे में मन में यह सवाल जरुर उठता है की चूहे का काटना शुभ है या अशुभ

चूहे का काटना शुभ या अशुभ
चूहे का काटना शुभ या अशुभ

हम वास्तवीक जीवन में अक्सर हम सुबह-शाम चूहों को घर के अंदर कूदते-उछलते देखते है। लेकिन ज्यादात्तर लोग चूहे को भगवान की सवारी समझ इग्नोर कर देते हैं। कभी-कभी सामान्य दिखने वाली चीजें भी अशुभ हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको कुछ अलग और अजीब होता दिखे तो उसके अर्थ को समझना जरुरी हैं। अर्थ जानने के बाद ही क्लियर कर सकते है की आपके द्वारा देखा गया दृश्य शुभ है अथवा अशुभ। गूगल पर अक्सर यह प्रश्न पूछा जाता हैं की चूहे का काटना शुभ होता है या अशुभ। आइए आज की इस पोस्ट में ज्योतिष और शकुन शास्त्र के अनुसार चूहों से जुड़े कुछ खास दृश्यों के बारें में बताते हैं।

चूहे का काटना शुभ या अशुभ

चूहे का काटना शुभ या अशुभ
चूहे का काटना शुभ या अशुभ

सनातन धर्म में चूहे की पूजा की जाती हैं। दरसल चूहा माता पार्वती के पुत्र श्री गणेश जी के अति प्रिय हैं। भगवान गणेश जी की मूर्ति और फोटो में चूहे को अक्सर आप देखते होंगे। गणेश जी की सवारी होने की वजह से चूहे को पवित्र और शुभता लाने वाला जीव कहा गया हैं। यही कारण है की शास्त्रों में चूहे को मारना अशुभ बताया गया हैं। चूहे के दांत आम जीवों की अपेक्षा काफी पैने और तेज होते हैं। जिसकी मदद से मजबूत से मजबूत चीजों को वह आसानी से काट देते हैं। खाना न मिलने पर चूहे कुछ भी कतर सकते हैं।

जिन घरों में चूहे की संख्या अधिक होती है वहां प्लास्टिक से बने हर चीज कटी-फटी दिखाई देती हैं। घर में एक दो चूहे का दिखना बेहद आम है लेकिन अधिक संख्या में चूहे का आना और आतंक मचाना शुभ नहीं माना जाता हैं। चूहे का काटना , नोचना और आतंक मचाना भी अशुभ माना जाता हैं। शकुन शास्र और ज्योतिष के अनुसार नीचे बताया गया है की चूहे का काटना शुभ है या अशुभ

चूहे का सोने के दौरान बालों को काटना

बाल का संबंध सौन्दर्य और इज्जत-प्रतिष्ठा से हैं। सोते समय चूहे का बालों को कुतरना या काटना संकेत है की आने वाले समय में आपसे कुछ ऐसी गलतियां हो सकती है जिसकी वजह से आपका सम्मान दांव पर लग सकता हैं। समाज में आपकी इज्जत और प्रतिष्ठा को गहरी ठेस लग सकती हैं। चूहे का बालों को काटना संकेत है की निकट भविष्य में सावधानी पूर्वक कदम आगे बढाने चाहिए।

आपकी एक छोटी सी गलती या लापरवाही वर्षों से कमाई इज्जत को चंद मिनटों में मिट्टी में मिला सकती हैं। इसलिए निकट भविष्य में आपको सतर्क रहकर आसपास की चीजों ओब्सर्व करना चाहिए। अपने आसपास के लोगों के साथ अपना सीक्रेट, पारिवारिक समस्याएं या लाइफ प्लान शेयर करने से बचें।

यह भी पढ़ें सपने में सोना मिलना शुभ है या अशुभ

चूहे का शरीर के अंगों पर काटना शुभ या अशुभ

कई बार चूहे हमारे शरीर के अंगों को निशाना बनाते हैं। चूहे के तेज दांत स्किन को आसानी से कट कर देते हैं। जिससे ब्लड भी निकल सकता हैं। शास्त्रों में चूहे का शरीर के किसी अंग पर काटना अच्छा नहीं माना गया हैं। चूहे का काटना इशारा करता है की आपकी लापरवाही बीमारियों को न्योता दे रही हैं। अर्थात आप किसी बीमारी के शिकार हो सकते है जिसकी वजह से धन की हानि भी संभव हैं। इसलिए अगर आपके ऐसा कुछ हुआ है तो निकट भविष्य में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत सारे चूहे के बच्चे देखना

मंदिर में चूहा देखना शुभ या अशुभ

घर में बहुत सारे चूहे का दिखना अशुभ है लेकिन वही मन्दिर में एक, दो या बहुत सारे चूहे देखना शुभ माना जाता हैं। मंदिर भगवान का स्थल हैं। चूहा भगवान गणेश की सवारी हैं। इसलिए शास्त्रों का मानना है की मंदिर में चूहा देखना संकेत है की आपके अच्छे दिन जल्दी आने वाले हैं। गणेश जी के आशीर्वाद से आपकी लाइफ की लाइफ की नयी शुरुवात हो सकती हैं।

अगर वर्तमान में व्यापार, रिश्ते और जॉब में किसी तरह की समस्या चल रही है तो यह मन्दिर का यह दृश्य एक अच्छी शुरुवात के संकेत हो सकते हैं। निकट भविष्य नया व्यापार शुरू करने या उसमें बदलाव करने के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावे करीबियों के साथ रिश्ते भी अच्छे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बालू का ढेर देखना कैसा होता है जाने

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की चूहे का काटना शुभ माना जाता है या अशुभ ?। आमतौर पर चूहे इंसानों ओ काटने की गलती नहीं करते हैं। लेकिन चूहों की आदत, शैतानी और भूख ऐसा करने पर उसे मजबूर कर सकती हैं। रियल लाइफ में दिखें चूहे का दृश्य शुभ है या अशुभ यह इस बात पर डिपेंड करता है की उन्हें आपने कैसे, कब और कहां और किन परिस्थितियों में देखा हैं। चूहा चाहे शरीर के जिस किसी भी अंग पर काटे यह स्वास्थ्य खराब होने के संकेत देते हैं। इसलिए निकट भविष्य में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” चूहे का काटना शुभ या अशुभ ” अवश्य ही पसंद आयी होगी। इस पोस्ट में दी गयी जानकारी शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर जुड़े रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में पैर फिसलने का मतलब जानकर हैरान हो जाएंगे

Leave a Comment