एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें – 15 बेस्ट टिप्स

Spread the love

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें – 15 बेस्ट टिप्स :- प्यार किस्मत वालों को नसीब होता हैं। प्यार में पड़ा एक बुरे प्रकृति का व्यक्ति भी सुधर सकता हैं। प्यार में इतनी ताकत है की दुश्मन का दिल भी पिघला सकता हैं। जब किसी से प्रेम होता है तब व्यक्ति स्वयं से ज्यादा उसकी परवाह करने लगता हैं। उसके पास दूसरों के बारे में सोचने तक का समय नहीं रहता हैं। वह हर समय गर्लफ्रेंड की नजर में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में लगा रहता हैं। अगर आप यह सवाल ” एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें ” पूछ रहे है तो नि:संदेह आप अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्रेम करते हैं। आप हर वो कोशिश करना चाहते जिससे प्रेम का पवित्र बंधन मजबूत हो। आइए विस्तार से जानते है की एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें :-

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें - 15 बेस्ट टिप्स
एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें – 15 बेस्ट टिप्स

जो लड़के हर वक्त प्रेमिका के लिए खुद को अच्छा और बेहतर बनाने की कोशिश करता है वह नि: संदेह एक योग्य पति साबित हो सकता हैं। बॉयफ्रेंड का यह फर्ज है की वह हर परिस्थिति में अपनी गर्लफ्रेंड के होठों पर मुस्कान बनाए रखें। एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड बनना कोई मुश्किल कार्य नहीं हैं। लेकिन इसके फायदे बहुत सारे हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हैं की आपकी गर्लफ्रेंड सिर्फ और सिर्फ आपके लॉयल रहेगी। इसके अलावे वह न तो आपसे कभी नाराज होगी और न ही झगड़ा करेगी। इसलिए एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें , यह जानना हर लड़के के लिए जरुरी हैं।

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें –

बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें यह जानने से पहले आपके लिए यह समझना जरुरी है एक अच्छे बॉयफ्रेंड में कौन-कौन से गुण होने चाहिए। एक अच्छा बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका के प्रति उदार, ईमानदार, स्वार्थरहित, प्रतिबद्ध, दयालु, मददगार और विनम्र होता हैं। लेकिन एक बेहतर बॉयफ्रेंड बनने के लिए पुरुषों में सिर्फ इन गुणों का होना ही पर्याप्त नहीं हैं। एक अच्छा बॉयफ्रेंड वो है जो अपनी प्रेमिका के चेहरे पर कभी भी गम के बादल न आने दें। एक अच्छा लड़का अपनी प्रेमिका की छोटी-छोटी जरूरतों और समस्यायों को कभी अनदेखा नहीं करता हैं। एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें इसके लिए 10 बेहतरीन तरीके नीचे बताए गए हैं :-

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें - 15 बेस्ट टिप्स
एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें – 15 बेस्ट टिप्स

रिश्ते में ईमानदार रहें

प्यार में ईमानदारी सबसे जरुरी हैं। आप जिससे प्रेम करते है उसके प्रति ईमानदार रहना चाहिए। जिस रिश्ते में ईमानदारी न हो वहां असुरक्षा, अलगाव, मानसिक तनाव और विश्वास की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न होती हैं। ऐसे में आप एक अच्छे और बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बन सकते हैं। कुछ लड़के एक साथ कई लडकियों को डेट करते है। एक लड़की कभी भी अपने शौतन जो बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से सच्ची मोहब्बत करते है तो न तो उससे कभी झूठ बोले और न ही कभी उसका विश्वास तोड़े। रिश्ते में ईमानदारी खुले संचार, भावनात्मक अंतरंगता और विश्वास को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। विश्वास की कमी असुरक्षा, संदेह और झगड़े की स्थिति उत्पन्न करती हैं।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड कैसे पाएं

पार्टनर को सम्मान दें

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को लाइफ पार्टनर बनाना चाहते है तो उसका सम्मान करना जरुरी हैं। ऐसा कोई कपल नहीं जो कभी लड़ते झगड़ते नहीं हैं। रिलेशनशिप में हर कपल एक दुसरे से कभी कभी झगड़ते जरुर हैं। लेकिन लड़ाई-झगड़े के बावजूद जो कपल एक दुसरे के लिए मन में हमेशा सम्मान रखते है उनका रिश्ता आजीवन स्वस्थ और खुशहाल बना रहता हैं।

चाहे गर्लफ्रेंड से आपके विचार मिले या न मिले उसकी बातों को ध्यान से सुनें। दूसरों के सामने गर्लफ्रेंड की बातों को इग्नोर करने और काटने से उसके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं। ऐसे में वह अपमानित महसूस कर सकती है जो की रिश्ते में कडवाहट की वजह बन सकती हैं।

पार्टनर का सम्मान करने का मतलब है की आप उनके फैसलों की इज्जत करें। इसके अलावे गर्लफ्रेंड से प्रेम से बात करना, गंभीरता से बातों सुनना, भावनाओं और इच्छाओं की कद्र करना, गाली गलौज न करना, किसी भी परिस्थिति में हाथ न उठाना, दूसरों के सामने गर्लफ्रेंड पर न चिल्लाना, उनके प्रयासों की सराहना करना, निजता का सम्मान करना और सहयोग करना आदि पार्टनर का सम्मान करने के ही विभिन्न तरीके हैं।

दुःख की घड़ी में सदैव साथ रहें

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड को दुःख की घडी में अकेला नहीं छोड़ सकता हैं। दुःख की घड़ी में हर किसी को सहारे की आवश्यकता महसूस होती हैं। हर किसी की लाइफ में कभी न कभी ऐसे क्षण आते ही है जब उन्हें अपनों का साथ चाहिए होता हैं। दुःख में आपका साथ उसके अकेलेपन को तो दूर करेगा ही साथ ही रिश्ते की डोर को भी मजबूत करेगा।

सुख में साथ देने वाले हजारों लोग मिलेंगे लेकिन दुःख में सिर्फ अपने ही साथ रहते हैं। आपका साथ दोनों के बीच एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव विकसित करेगा जिससे एक दुसरे पर विश्वास और भी बढेगा। दुःख में साथ देने वाले इंसान को लोग चाहकर भी भूल नहीं पाते हैं।

यह भी पढ़ें ओके गूगल गर्लफ्रेंड कैसे बनाते हैं / गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं

गर्लफ्रेंड की हर छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करें

गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पुरा करना दिखाता है की आप कितने केयरिंग हैं। लड़कियां अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए बॉयफ्रेंड से हेल्प नहीं मांगती हैं। लेकिन जब लड़के उनकी जरूरतों का का ख्याल रखते है तो उन्हें बेहद अच्छा लगता हैं। गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा तब कर पाएंगे जब आप उनकी जरूरतों को जानेंगे। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर यह जानने की कोशिश कर सकते है की आपकी गर्लफ्रेंड को किन चीजों की आवश्यकता हैं। गर्लफ्रेंड की कुछ सामान्य जरूरतों की लिस्ट नीचे दी गयी हैं :-

  • जरुरी बुक्स खरीदकर देना
  • मेकअप किट खरीदकर देना
  • लड़की को उसकी पसंदीदा चीज गिफ्ट करना
  • आर्थिक रूप से सम्पन्न है तो गर्लफ्रेंड के लिए स्कूटी, साइकिल और मोबाइल फ़ोन खरीदना

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड का निकनेम क्या रखें

मदद के लिए सबसे आगे रहे

मदद करना दर्शाता है की आप उस लड़की की कितनी परवाह करते है जिससे आप प्रेम करते हैं। आप गर्लफ्रेंड की मदद कई तरीकों से कर सकते हैं। आप चाहे अपनी गर्लफ्रेंड की जैसे भी मदद करे इससे आपके रिश्ते में भावनात्मक लगाव और विश्वास बढ़ता हैं। मदद करने से आपको और सामने वाले दोनों ही को अपार ख़ुशी महसूस होती हैं।

एक अच्छा और बेहतर बॉयफ्रेंड बनने के लिए आपको gf की हर संभव मदद जरुर करनी चाहिए। मान लीजिए की आपकी gf को पैसों की जरूरत है तो आप उसकी मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावे पढाई, कुकिंग और अन्य चीजों में भी gf की मदद कर आप एक बेहतर बॉयफ्रेंड बनने की कोशिश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी

समय-समय पर गिफ्ट्स देते रहे

गिफ्ट साझा करना प्यार और स्नेह दर्शाता हैं। हम किसी को कोई चीज तभी गिफ्ट करते जब हमें उनसे लगाव होता हैं। गिफ्ट देने वाले इंसान को भूलना मुश्किल होता हैं। गिफ्ट बड़ा है छोटा यह मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो वह इंसान जो गिफ्ट देता हैं। जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ गिफ्ट करते है तो उसे लगता है आप के दिल में उनके लिए एक स्पेशल जगह हैं। एक अच्छे बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड की हर पसंद नापसंद पता होनी चाहिए। अगर आप gf की उसकी पसंद की चीजें गिफ्ट करेंगे तो वह ज्यादा खुश होगी।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश कैसे करे :- 5 बेहतरीन तरीके

बोलने से ज्यादा सुनना सीखें

एक अच्छा बॉयफ्रेंड कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को अनसुना करने की कोशिश नहीं करता है चाहे उसकी बातें कितनी ही बेबुनियाद और बे सर पैर के हो। यह तो आप जानते ही है की लड़कियां बातूनी होती हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत अच्छे लगते है जो उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। ध्यानपूर्वक बातें सुनने से गर्लफ्रेंड की जरूरतों, विचारों और भावनाओं को समझने में मदद मिलती हैं।

आप सामने वाले को जितना अधिक सुनते है उसे समझना उतना ही आसान हो जाता हैं। जब तक आप अपनी गर्लफ्रेंड की बात सुनेंगे नहीं तब तक उसकी तकलीफों, समस्यायों और चिंता को नहीं समझ सकते हैं। एक अच्छा बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को हर मुसीबत से दूर रखने का प्रयत्न करता हैं।

यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

गर्लफ्रेंड का सपोर्ट करें

एक अच्छा बॉयफ्रेंड हर परिस्थिति में अपनी gf के साथ खड़ा रहता हैं। निश्चित तौर पर आपके पार्टनर की भी कुछ इच्छाएं, आवश्यकताएं और लक्ष्य होंगे। मान लीजिए की आपकी गर्लफ्रेंड का इंटरेस्ट किसी ऐसे फील्ड में काम करना जिसमें आपकी रूचि नहीं हैं। हर व्यक्ति की सोच, रूचि और लक्ष्य एक सा नहीं होता हैं।

अगर आप गर्लफ्रेंड को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करेंगे तो वह आपसे गुस्सा होकर सारे रिश्ते तोड़ सकती हैं। इसलिए विरोध करने के बजाय सपोर्ट करने की कोशिश करें। एक अच्छा बॉयफ्रेंड gf के लक्ष्य का समर्थन करता है न की उसकी काबिलियत पर शक।

यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दे ये चीजें खुश हो जाएगा बॉयफ्रेंड

गर्लफ्रेंड पर शक, गुस्सा आदि न करें

गर्लफ्रेंड पर शक और बेवजह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। बार-बार शक करना विश्वास को तोड़ता तो है ही साथ ही इससे रोजाना लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। एक बेहतर बॉयफ्रेंड आप तभी बन सकते है जब आप स्वयं से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड पर विश्वास करेंगे। बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करना रिश्ते में तनाव उप्तन्न करता हैं। इसलिए अगर आप अपनी gf से सच्ची मोहब्बत करते है तो उसपे शक करना छोड़ दीजिए।

यह भी पढ़ें मेरी पत्नी मुझ पर क्यों चिल्ला रही है? – कारण और समाधान

गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करें

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच रोमांस न हो तो रिश्ते से मिठास ही खो जाती हैं। गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होना भावनात्मक जुड़ाव, विश्वास और उत्साह को बढाता हैं। महिलाओं को अपने पसंदीदा पुरुष के साथ रोमांस करना बेहद प्रसन्न होता हैं। रोमांस करने से हैप्पी होरमोंस रिलीज होते है तो महिलाओं के मूड को बेहतर करने में मदद करता हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का मूड अच्छा नहीं लग रहा है तो प्यार से एक बार उसे गले लगाकर देखें।

यह भी पढ़ें लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? – जानकर हैरान हो जाएंगे

आर्थिक रूप से खुद को सशक्त करें

एक अच्छा बॉयफ्रेंड अपनी gf की सभी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करता हैं। gf की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद को आर्थिक रूप से सशक्त करना बेहद जरुरी हैं। मान लीजिए की आपकी gf को बुक्स चाहिए लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में आप बिना पैसों के अपनी गर्लफ्रेंड की मदद कैसे कर सकते हैं।

पेरेंट्स के पैसे को गर्लफ्रेंड पर खर्च करना उचित नहीं हैं। इसलिए खूब पढाई करे और संभव हो तो पार्ट टाइम जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते है। अगर आप अपनी पढाई पूरी कर चुके है तो अपने पसंद की फील्ड में जॉब के लिए ट्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें मेरी पत्नी मुझ पर क्यों चिल्ला रही है? – कारण और समाधान

गलतियों को स्वीकारें

रिश्ते में तनाव की सबसे बड़ी वजह अपनी गलती को न मानना भी हैं। कई बार हम गुस्से में अपने पार्टनर से कुछ ऐसा कह देते है जिससे उसे बुरा लग जाता हैं। खैर, कपल्स के बीच छोटी-मोटी लड़ाइयां कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांगना एक अच्छे बॉयफ्रेंड की पहचान हैं। माफ़ी माँगना कपल्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करता हैं। शांति से गर्लफ्रेंड से बातकर माफ़ी मांगने से गलतफहमियां दूर होती है और एक दुसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ता हैं।

यह भी पढ़ें जान लीजिए की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए , खुशियों से भर जाएगी लाइफ

बुरे संगत से दूर रहें

एक लड़की यह कभी नहीं चाहेगी की उसका बॉयफ्रेंड बुरी संगत में स्वयं को बर्बाद कर लें। बुरी संगत व्यक्ति को उसके लक्ष्य पथ से तो भटकाता ही है साथ इससे कई बड़े नुकसान की भी सम्भावना रहती हैं। शराब, सिगरेट और जुए का आदि व्यक्ति अपनी कमाई का सारा पैसा इन चीजों में बर्बाद कर देता हैं।

बुरी संगत की वजह से शरीर और पैसा दोनों ही बर्बाद हो जाता हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति भला कैसे अपने परिवार और गर्लफ्रेंड की जिम्मेदारियों को निभा सकता हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों से दुरी बनाकर ही रहना पसंद करती हैं। अगर आप एक अच्छे बॉयफ्रेंड बनना चाहते है तो खुद को बुरी संगत और लत से दूर रखें।

यह भी पढ़ें फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? – जान लो

संभव हो तो अपने परिवार से मिलाएं

एक अच्छा बॉयफ्रेंड अपने रिश्ते को कभी भी सीक्रेट रखने की कोशिश नहीं करता हैं। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार के सदस्यों से जरुर मिलवाएं। इससे लड़की को लगेगा की आप रिश्ते को लेकर सीरियस है। gf को परिवार से मिलाना यह भी दर्शाता है की आप उससे कितना प्यार करते हैं। साथ ही ऐसा करने से लड़की का विश्वास भी आप पर बढेगा।

यह भी पढ़ें बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट में मैंने आपके सवालों जैसे :- एक बेहतर बॉयफ्रेंड कैसे बनें और एक अच्छा बॉयफ्रेंड कैसे बनें आदि सवालों के जवाब दिए हैं। एक अच्छे और बेहतर बॉयफ्रेंड का मतलब है ईमानदारी के साथ रिश्ते को निभाना। लेकिन एक अच्छे बॉयफ्रेंड में ईमानदारी के अलावे भी कई गुण होने चाहिए। एक अच्छा बॉयफ्रेंड अपनी gf पर खुद से भी ज्यादा भरोसा करता हैं। बेहतर बॉयफ्रेंड बनने के लिए अपने अवगुणों को दूर करना भी बेहद जरुरी हैं। गर्लफ्रेंड की जरूरतों का ख्याल रखना, उसे सपोर्ट करना, गुस्सा न करना, जलन भाव न रखना आदि अच्छे बॉयफ्रेंड की ही पहचान हैं।

मुझे पूरा यकीन है की आपको आज की इस पोस्ट ” एक अच्छा बॉयफ्रेंड कैसे बनें ” में दी गयी जानकरी पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को जरुरतमन्द लोगों के साथ whatsapp पर शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?

Leave a Comment