गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करे : समाधान और कुछ घरेलु उपाय :- शादी के पहले और बाद में प्रेग्नेंट होने में काफी अंतर होता हैं। कई बार कपल्स बिना सुरक्षा के शारीरिक संबंध बना लेते हैं। ऐसे में जब लड़की गलती से प्रेग्नेंट हो जाती है तो टेंशन होना लाजमी हैं। टेंशन की वजह कपल की रातों की नींद तक उड़ जाती हैं। समाज उन लड़कियों को गलत दृष्टि से देखता है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती हैं। यही कारण है की लड़की जब शादी से पहले प्रेग्नेंट होती है तब वह टेंशन में आ जाती हैं। असुरक्षित शारीरिक संबंध प्रेगनेंसी का कारण बनती हैं।
अगर आप गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं हैं। अगर सही समय पर प्रेगनेंसी का पता चल जाए तो घरेलु उपाय ( galti se pregnant ho jaye to kya kare gharelu upay aur samadhan ) और एबॉर्शन पिल्स के जरिए निदान संभव हैं।

कई बार शादी के बाद भी ऐसी स्थिति आती है जब आप बिना प्लानिंग के गर्भवती हो जाती हैं। आज के समय में लोग 2 बच्चे से ज्यादा नहीं चाहते हैं। बच्चे जितने ज्यादा होते है जिम्मेदारियां भी उतनी ही अधिक होती हैं। बच्चों को पालने, पढ़ाने और स्वास्थ्य पर खर्चे की वजह से छोटा परिवार ही बेस्ट माना जाता हैं। शादी के बाद अनचाही गर्भावस्था यानी बिना प्लानिंग के गर्भवती होना भी कभी-कभी तनाव का कारण बन सकती हैं। खासकर तब जब आपको और बच्चे नहीं चाहिए होते हैं। गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करे ( Galti se pregnant ho jaye to kya karen ) इसके लिए एबॉर्शन पिल्स, घरेलू उपाय और अन्य जानकारी नीचे विस्तार से दी गयी हैं।
गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करे – समाधान और कुछ घरेलु उपाय

कुछ कपल्स शादी के बाद एक दो सालों तक सिर्फ और सिर्फ एक दुसरे के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। बच्चे होने के बाद पेरेंट्स के ऊपर कई नयी और बड़ी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। माता-पिता बनना बड़े सौभाग्य की बात है लेकिन बिना प्लानिंग और तैयारी के गर्भवती होना कभी-कभी टेंशन का कारण बन जाती हैं। खासकर तब जब महिला शारीरिक और मानसिक रूप से इसके लिए रेडी नहीं होती हैं। कभी-कभी खराब आर्थिक स्थिति और बिना शादी प्रेग्नेंट होने पर भी बच्चे को जन्म देना मुश्किल हो जाता हैं। खैर गलतियां तो इंसान से ही होती हैं। अगर प्रेगनेंसी गलती से हुई है और कपल्स बच्चा नहीं चाहते तो नीचे बताए गए उपाय कर सकते हैं।
कई बार कपल्स अनचाही प्रेगनेंसी को खत्म करने के लिए बिना किसी की सलाह दवाओं का सेवन कर लेते हैं। बिना चिकित्सीय सलाह के गर्भपात वाली दवाइयों का सेवन महिला के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता हैं। गर्भपात वाली दवाओं का सेवन एक निश्चित समय के अंदर और डॉक्टर द्वारा सुझाए अनुसार ही करना होता हैं। गलती से प्रेग्नेंट होने पर कुछ घरेलु उपाय भी बहुत कारगर माने जाते हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं। लेकिन आपके लिए यह जानना जरुरी है की प्रेगनेंसी का पता जितनी जल्दी चलता है गर्भपात कराना उतना ही आसान होता हैं।
दवाओं द्वारा सिर्फ 5 महीने से कम की प्रेगनेंसी को समाप्त करना सेफ माना जाता हैं। विशेष परिस्थिति में ही सर्जिकल गर्भपात करने की सलाह दी जाती हैं। अधुरा गर्भपात और 24 सप्ताह से ज्यादा की प्रेगनेंसी में सर्जिकल गर्भपात जरुरी हो जाता हैं। गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो आपको निम्नलिखित चीजें करनी चाहिए।
डॉक्टर की सलाह पर लें एबॉर्शन पिल्स
गर्भपात के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में एबॉर्शन पिल्स का सेवन हैं। आपने कुछ दवाओं जैसे अनवांटेड 72, आई-पिल और अनवांटेड किट आदि का नाम तो सुना ही होगा। ये सभी दवाएं तब यूज में आती है जब कपल्स को असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के बाद बच्चे नहीं चाहिए होते हैं। अनवांटेड 72 और आई-पिल महिला को गर्भवती होने से रोकता हैं। अनवांटेड 72 और आई-पिल असुरक्षित संबंध बनाने के 72 घंटे के अंदर लेनी होती हैं। पीरियड के मिस हो जाने के बाद इनका सेवन गर्भवस्था को समाप्त नहीं कर सकता हैं। पीरियड का मिस होना गर्भवती होने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें विवाहित स्त्री बिना संबंध के कितने दिनों तक रह सकती है – जाने विस्तारपूर्वक
असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के बाद ली जाने वाली टेबलेट
अनवांटेड 72 और आई-पिल असुरक्षित संबंध स्थापित करने के बाद 3 दिनों के भीतर लेनी होती हैं। हालांकि इन दवाओं को जल्दी से जल्दी लेने की सलाह दी जाती हैं। आप जितनी जल्दी इसका सेवन करेंगी गर्भवती होने के चांसेज उतने की कम होंगे। यह गर्भनिरोधक गोली है न की गर्भावस्था को समाप्त करने वाली। गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल वाली गोलियां ही सबसे बेस्ट हैं।
यह भी पढ़ें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए taki pregnant na ho जाने विस्तार से
गर्भावस्था को समाप्त करने वाली टेबलेट्स
अगर आप पहले से ही गर्भवती है तो डॉक्टर आपको अनवांटेड किट लेने की सलाह दे सकते हैं। अनवांटेड किट में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल होता है जो प्रोजेस्टेरोन को ब्लॉक कर गर्भाशय को सिकोड़ने का कम करती हैं। प्रोजेस्टेरोन के ब्लाक होने से गर्भ समाप्त हो जाता हैं। हालांकि इन दवाओं का सेवन बिना चिकित्सीय सलाह के करना बेहद हानिकारक भी हो सकता हैं। इसलिए स्वयं दवा खरीदकर सेवन न करें। मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल गोलियां गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए सबसे प्रभावी दवा हैं।
यह भी पढ़ें पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है जानकर हैरान हो जाएंगे
अदरक और नीम
अदरक और नीम का उपयोग सैकड़ों तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता हैं। यह पूर्णत: आयुर्वेदिक है इसलिए इससे शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता हैं। गलती से असुरक्षित संबंध बनाने के बाद अदरक और नीम की मदद से प्रेगनेंसी को रोका जा सकता हैं। प्रेगनेंसी को रोकने के लिए अदरक पानी का सेवन करनी चाहिए। सबसे पहले किसी बर्तन में अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े को क्रश कर एक गिलास पानी के साथ अच्छी तरह उबाल लेना हैं। 10 मिनट अदरक को अच्छी तरह उबालने के बाद बचे हुए पानी को धीरे-धीरे पी लेना हैं। इसके अलावे नीम का काढ़ा भी प्रेगनेंसी को रोकने में मदद करती हैं। इन चीजों का सेवन महिला के एग्स से स्पर्म के मिलन को रोकता है जिससे प्रेगनेंसी की प्रक्रिया रुक जाती हैं।
नोट :- प्रेग्नेंट होने के बाद अदरक और नीम का सेवन गर्भावस्था को समाप्त नहीं कर सकता हैं। यह भी जान लीजिए की गर्भावस्था को रोकने में घरेलु उपाय पुराने तरीके जिसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। अगर आपका पीरियड मिस हो गया है तो सबसे पहले प्रेगनेंसी किट के जरिए यह कन्फर्म करे की आप प्रेग्नेंट है या नहीं। अगर आप प्रेग्नेंट है तो चिकित्सीय सलाह के बाद ही दवा जैसे अनवांटेड किट का सेवन करें।
यह भी पढ़ें मंडूकासन के नुकसान : मंडूकासन किसे नहीं करना चाहिए
कच्चा पपीता और एलोवेरा
अनचाही प्रेगनेंसी में महिलाएं अक्सर गूगल पर यह सवाल करती है की अगर मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं और मुझे नहीं चाहिए तो क्या करना चाहिए? । आपको बता दे की कच्चा पपीता और एलोवेरा में मौजूद लेटेक्स गर्भाशय में संकुचन पैदा करने में मदद करता हैं। गर्भाशय संकुचन गर्भपात का कारण बन सकती हैं। यही कारण है की जो लोग बच्चे रखना चाहते है उन्हें कच्चा पपीता और एलोवेरा के सेवन की सलाह नहीं दी जाती हैं।
हालांकि कच्चा पपीता और एलोवेरा का सेवन गर्भपात का एक घरेलु उपाय हैं। यह कितना असरदार है इसके लिए और शोध की जरूरत हो सकती हैं। घरेलु नुस्खों का उपयोग बिना चिकित्सीय सलाह के करना नुकसानदायक भी हो सकता हैं। दरसल कई बात घरेलु नुस्खों से अधूरा गर्भपात ही हो पाता हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी नुस्खे को नहीं आजमाना चाहिए।
यह भी पढ़ें नामर्द आदमी की पहचान : यकीनन आप नहीं जानते होंगे
सर्जिकल अबॉर्शन
24 सप्ताह की प्रेगनेंसी के बाद दवाओं द्वारा एबॉर्शन काफी मुश्किल होता हैं। इसकी वजह भ्रूण की साइज़ हैं। हालांकि कुछ मामलों में 24 सप्ताह की कम प्रेगनेंसी में भी सर्जिकल अबॉर्शन के लिए डॉक्टर कह सकते हैं। 24 सप्ताह के ऊपर के मामलों में व्यक्ति को कोर्ट की अनुमति भी लेनी पड़ सकती हैं। सक्शन तकनीक द्वारा सर्जिकल अबॉर्शन की जाती हैं। सबसे पहले डॉक्टर पेट के दर्द को कम करने और गर्भाशय ग्रीवा को खोलने वाली दवाएं देते हैं। उसके बाद बेहोशी का इंजेक्शन देकर गर्भाशय से भ्रूण टिश्यू को निकाला जाता हैं। गर्भपात के इस तरीके में मुश्किल से 15 मिनट का समय लगता हैं।
यह भी पढ़ें पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है – पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में आप लोगो के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों जैसे :- गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करें, तुरंत प्रेगनेंसी रोकने के लिए घरेलू नुस्खे क्या करना चाहिए? आदि सवालों के जवाब दिए गए हैं। ज्यादात्तर लोग गलती से प्रेग्नेंट होने खुद से ही इसका समाधान निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। जबकि ऐसा करना कई बार खतरनाक साबित होता हैं। गर्भपात के सबसे सुरक्षित तरीकों में Abortion Pills और Surgical Abortion शामिल हैं। अगर गर्भावस्था 3 महीने से कम की है तो गर्भपात में ज्यादा समस्या नहीं आती हैं। डॉक्टर द्वारा सुझाए गए Abortion Pills (मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल) की मदद से प्रेगनेंसी को समाप्त किया जा सकता हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करे घरेलु उपाय और दवा की जानकारी ” आपको जरुर पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें रेगेस्ट्रोने टेबलेट