गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी

Spread the love

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी – अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे है तो इसका साफ़ मतलब है की आप अभी भी सिंगल हैं। सिंगल होना बुरा नहीं है लेकिन एक उम्र के बाद पार्टनर की कमी महसूस होने ही लगती हैं। अगर आप भी युवावस्था में पहुंच चुके है तो निश्चित ही आपको एक फीमेल पार्टनर की कमी महसूस हो रही होगी। गर्लफ्रेंड पाने के लिए आपको किसी स्कूल और कॉलेज से डिग्री लेने की आवश्यकता नहीं हैं।

लेकिन लड़कियां आपके प्रति आकर्षित हो इसके लिए आपको स्वयं में कुछ विशेष बदलाव करने की जरूरत हो सकती हैं। आज की यह खास पोस्ट ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ” उन युवाओं के लिए जो लाख कोशिशों के बाद भी गर्लफ्रेंड नहीं बना पाते है। तो आइए जानते है की गर्लफ्रेंड पाने के लिए आपको क्या क्या करना पड़ सकता हैं।

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं
गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी

हर व्यक्ति का नेचर अलग होता हैं। कुछ लड़के बहुत ही शाय और इंट्रोवर्ट होते हैं। इंट्रोवर्ट का मतलब है की जो ज्यादा बातें न करता हो। ऐसे लड़के जल्दी किसी लड़की को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाते हैं। खैर, आप स्वयं में बदलाव करने की कोशिश तो अवश्य ही कर सकते हैं। अगर आप आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो करते है तो यकीन मानिए आपको गूगल पर दुबारा यह कीवर्ड ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ” सर्च नहीं करना पड़ेगा.

गर्लफ्रेंड पाने के लिए सबसे जरुरी चीज आत्मविश्वास हैं। अगर आपको खुद पर विश्वास होगा की आप यह कर सकते है तो वह काम आसान हो जाता हैं। आपने यह जरुर सुना होगा की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हैं। नीचे मैंने 10 टिप्स या तरीके बताए है जो गर्लफ्रेंड पाने में आपकी मदद करेगा। आइए जानते है की गर्लफ्रेंड कैसे पाएं :-

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं – सबसे तेज और बेस्ट तरीके

कई बार हैंडसम और तेज तर्रार होने के बावजूद आप गर्लफ्रेंड नहीं बना पाते हैं। ऐसे में मन में कई सवाल उठते है जैसे : – गर्लफ्रेंड कैसे पाएं , आखिर मुझमे कमी क्या है? वगैरा-वगैरा। आपको बता दे की लड़कियों की पसंद-नापसंद लड़कों से थोड़ी अलग होती हैं। ज्यादात्तर लड़के खुबसुरत लड़कियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन लड़कियां सिर्फ खूबसूरती नहीं देखती हैं। जी हां, हाल ही के सर्वे से पता चला है की लड़कियां सिर्फ लड़कों के बाहरी रूप रंग देखकर दिल नहीं देती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर लड़कियां किस तरह के लड़के पसंद करती हैं। आज की इस आर्टिकल के जरिए आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ” को अंत तक जरुर पढ़े।

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं , यह एक ऐसा सवाल है जो अक्सर युवाओं द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता हैं। जब आप अपने फ्रेंड को किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में देखते है तो अवश्य ही सोचते होंगे की काश मेरी भी कोई गर्लफ्रेंड होती जिसके साथ हर छोटी-मोटी बात शेयर कर पाता। गर्लफ्रेंड पाने का कोई सीक्रेट तरीका होता हैं। गर्लफ्रेंड पाने के लिए बस आपको थोड़ी हिम्मत दिखानी होती हैं।

दरसल बहुत से लड़के लड़कियों से बात करने में घबराते है। यही वजह है की उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती हैं। इसलिए सबसे पहले खुद को आत्मविश्वास से भर देना हैं। जी हां, आप स्वयं की कमियों को दूर कर ऐसा आसानी से कर सकते हैं। गर्लफ्रेंड कैसे पाएं , इसके लिए मैंने 10 बेहतरीन तरीके बताए हैं। यकीन मानिए नीचे बताए गए तरीके लड़कियों को आकर्षित करने में काफी असरदार हैं:-

लड़की की तालाश करें

गर्लफ्रेंड पाने के लिए सबसे पहला कदम लड़की खोजना हैं। यह तो आप ही जानते होंगे की आपको कैसी लड़की चाहिए। अगर आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ते है तो टेंशन की कोई बात ही नहीं हैं। स्कूल और कॉलेज में बहुत सारी लड़कियां होंगी जिनमें से कोई आपको अवश्य ही पसंद होंगी। अगर आप स्कूल और कॉलेज से पास आउट हो चुके है तो पार्टी-फंक्शन और सोशल मीडिया और दोस्तों के जरिए भी अपनी पसंद की लड़की ढूंढ सकते हैं।

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी
गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ?, इस सवाल का सबसे पहला जवाब लड़की ढूंढना ही हैं. लेकिन ध्यान रहे की आप उस लड़की को आसानी से इम्प्रेस कर सकते है जिसे आप पहले से जानते हैं। आजकल सोशल मीडिया होने वाले प्यार के किस्से भी बहुत सुनने को मिलते हैं। आज के समय में लड़के हो या लड़कियां सभी सोशल मीडिया यूज करते ही हैं। सोशल मीडिया के जरिए आप दूर देश की लड़कियों से भी जुड़ सकते हैं।

खैर, दोस्ती किस दिन काम आएगी। आप अपने दोस्तों से भी पूछ सकते है की गर्लफ्रेंड कैसे पाएं और मदद ले सकते हैं। आप अपने दोस्तों से उनके जान पहचान की लड़की से मिलवाने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावे शादियों के सीजन में पार्टी फंक्शन तो होते ही रहते हैं। पार्टी-फंक्शन गर्लफ्रेंड बनाने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक हो सकती हैं। अगर कोई लड़की आपको पसंद आती है तो बिना डर और शर्म के आगे बढकर उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं।

ध्यान रहे की पहली मुलाकात में लड़की से गर्लफ्रेंड बनने के लिए न कहें। अन्यथा लड़की आपको गलत भी समझ सकती हैं। पार्टी में आप अपनी पसंदीदा लड़की का खास ख्याल रख उसे आकर्षित कर सकते हैं। जैसे : खाने के लिए पूछना, खाना लाकर देना आदि। अगर लड़की भी आप में इंटरेस्ट ले रही है तो उसका नम्बर मांगने में संकोच न करें।

कई बार हम राह चलते अनजान लड़की के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। अगर लड़की अकेली है तो बिना देरी किए उससे बात करने की कोशिश कर सकते हैं। रिजेक्ट होना या न होना यह तो जोड़ी बनाने वाले के हाथ में है लेकिन कोशिश करेंगे तभी तो सफल होंगे।

अपने पहनावे पर विशेष ध्यान दें

प्रत्येक युवा के मन में कभी न कभी यह सवाल आता ही है की गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ?. अच्छा पहनावा और खुबसुरत शक्ल निश्चित तौर गर्लफ्रेंड पाने में आपकी मदद कर सकता हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते है जो गंदे और मैले कुचैले कपड़े पहनते हैं। दरसल लड़कियां साफ-सफाई को लेकर बेहद सेंसिटिव होती हैं।

इसलिए अगर आप अपने स्कूल या कॉलेज में किसी लड़की पसंद करते है तो उसके सामने कभी भी गंदे कपड़े पहनकर न जाएं। अगर आप गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर सीरियस है तो कुछ नए कपड़े, जूते और परफ्यूम आदि खरीद लें। गर्लफ्रेंड कैसे पाएं

आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी की फर्स्ट इम्प्रेसन इज लास्ट द इम्प्रेसन। अगर आपका पहला इम्प्रेसन ही खराब होगा तो भला कोई लड़की दुबारा आपसे मिलना या बात करना क्यों चाहेगी। अत: पहनावे को लेकर आपको केयरफुल रहना चाहिए। लड़कों को हमेशा डिसेंट कपड़े ही पहनना चाहिए। लड़कियां उन लड़कों को भी बिल्कुल भाव नहीं देती है जो लफुआ और गुंडा टाइप दीखते हैं। इसलिए शर्ट – पेंट की बटन और चेन को हमेशा लगाकर रखें।

इसके अलावे रोजाना स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में पहनने के लिए 7 नए ड्रेस और जूते खरीद सकते हैं। जब लड़कियां रोज आपको नए पहनावे में देखेंगी तो वे आपस में आपकी चर्चा जरुर करेंगी। साफ़-सुथरे और नए कपड़े पहनने के साथ-साथ आपको डिसेंट तरीके उन्हें धारण करना भी सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है : जानकर हैरान हो जाएंगे

आंतरिक गुणों को निखारे

शारीरिक सुंदरता निश्चित तौर पर सबको आकर्षित करती है लेकिन अगर आप अंदर से बुरे इन्सान है तो हैण्डसम होने के बावजूद लड़की आपको कभी भी भाव नहीं देगी। लड़कियों को केयरिंग, दयालु, विनम्र, हंसमुख, मददगार और आदर और सम्मान देने वाले लड़के जल्दी पसंद आते हैं। ऐसे लड़कों में लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर को देखती हैं।

दरसल बहुत से लड़के सिर्फ टाइम पास के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं। लेकिन लड़कियां रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होती हैं। इसलिए वह बाहरी खूबसूरती से ज्यादा आंतरिक खूबसूरती को तवज्जो देती हैं। अगर आप अपने आंतरिक गुणों को निखार लेते है तो यह सवाल पूछना नहीं पड़ेगा की गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ?.

अपने अंदर के आंतरिक गुणों को निखारने के लिए क्रोध, घृणा, द्वेष, जलन और इर्ष्या जैसे भावों को दूर रखना जरुरी हैं। मान लीजिए जिस लड़की को आप पसंद करते है वह आपके क्लास में ही पढ़ती हैं। ऐसे में आप खुद को अच्छा दिखाने के लिए क्लास के कमजोर स्टूडेंट्स की मदद कर सकते हैं। इस तरह क्लास की लड़कियां आपकी ओर आकर्षित हो सकती हैं। अगर आवश्यक हो तो आप उस लड़की की भी मदद कर सकते है जिसे आप पसंद करते हैं। इस तरह आप उस लड़की की नजर में हीरो बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें मेरी पत्नी मुझ पर क्यों चिल्ला रही है? – कारण और समाधान

लड़की के इशारों को समझें

ज्यादात्तर लड़के अनुभव की कमी के चलते लड़की के इशारों को समझ पाने में नाकाम हो जाते हैं। लड़कियां लड़कों की अपेक्षा बेहद शर्मीली होती हैं। यही वजह है की वह जिसे पसंद करती है उसके साथ अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं कर पाती हैं। जब किसी लड़की को कोई लड़का पसंद आता है तो वह उसे इशारे जरुर देती हैं। जब लड़का इशारों को समझ नहीं पाता तो लड़की को लगता है की लड़का उसमें इंट्रेस्टेड नहीं हैं। इस तरह रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट जाता हैं।

ज्यादात्तर लड़कियां अपनी बॉडी और कमेंट्स के जरिए इशारे करती हैं। जैसे : बार बार छुपकर आपको देखना, देखकर मुस्कुराना, बार-बार बातें करने की कोशिश करना, नोट्स मांगना, हेल्प मांगना, साथ चलने के लिए कहना, तारीफ करना, पहनावे या आपसे जुडी अन्य किसी चीज पर टिप्पणी करना आदि।

ज्यादात्तर लड़के लड़कियों के इशारे को समझ नहीं पाते है। यही वजह है की उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती हैं। अगर कोई लड़की ऐसे इशारे दे रही है तो बिना देरी उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

बातचीत शुरू करें

बिना लड़की से बातचीत शुरू किए लड़की को गर्लफ्रेंड बना पाना असंभव हैं। यह सच है की लड़कियां बहुत शर्मीली होती हैं। पहली बार में विपरीत जेंडर से बात करने में सबको डर और असहजता महसूस होती हैं। लड़के इस बात से भी डरते है की कही प्रपोज करने पर उसे थप्पड़ न लग जाएं। आपका यह डर खत्म हो जाए इसके लिए ही मैंने बाहरी खूबसूरती और आंतरिक खूबसूरती को निखारने के लिए कहा हैं।

यकीन मानिए लड़कियां उन लडको को कभी भी थप्पड़ नहीं मार सकती है जो अच्छे नेचर के होते हैं। इसलिए लड़कियों की नजर में अच्छे बने रहने की कोशिश करें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और आप बेझिझक पसंदीदा लड़की से बातचीत कर सकते हैं। अगर आप अपनी पसंदीदा लड़की से बात शुरू नहीं करेंगे तो यकीन मानिए यह सवाल ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ” हमेशा गूगल पर सर्च करते रह जाएंगे.

क्लास रूम हो या कोई पार्टी फंक्शन लड़की से बातचीत की शुरुवात करना मुश्किल काम नहीं हैं। क्लास रूम में लड़की से बात करने के हजारों बहाने मिल जाएंगे। मान लीजिए की लड़की की राइटिंग बेहद अच्छी है। तो आप उसकी राइटिंग की तारीफ कर सकते हैं। वही अगर आप क्लोज फ्रेंड्स है तो उसकी खूबसूरती की तारीफ से भी बातचीत की शुरुवात सकते हैं। अगर आप आमने सामने बात करने में शरमा रहे है तो सोशल मीडिया के जरिए भी बातचीत शुरू कर सकते हैं।

मौका मिलते ही गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछे

किसी अनजान लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछना थोड़ा मुश्किल लग सकता हैं। लेकिन अगर आप लड़की को अच्छी तरह जानते और समझते है तो उसे प्रपोज करना बिलकुल भी मुश्किल कार्य नहीं हैं। अगर आपके मन में रिजेक्शन का डर है तो थोड़ा और इन्तेजार का सकते हैं। लेकिन इन्तेजार की भी एक सीमा होती हैं। इन्तेजार करते-करते कही ऐसा न हो की आपकी पसंद की लड़की को कोई और प्रपोज कर दें। इसलिए डर को कुछ समय के लिए साइड में रखकर हिम्मत दिखाए और लड़की को प्रपोज करें।

बताए की आप उसे कब से और कितना पसंद करते हैं। अपनी फीलिंग्स को लड़की के सामने पूरी ईमानदारी के साथ रखें। ज्यादात्तर लड़कियां अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखना चाहती हैं। इसलिए अगर आप लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछ रहे तो ध्यान दे की वहाँ आसपास कोई न हो। आप चाहे तो रोमांटिक डेट अरेंज कर सकते हैं। इसके अलावे कोई खास गिफ्ट देकर भी प्रपोज कर सकते हैं।

बहुत से लड़के इतने शाय होते है की लड़की से अपने दिल की बात शेयर तक नहीं कर पाते हैं. अगर आपके अंदर इतनी हिम्मत नहीं की लड़की से दिल की बात कह सके तो गर्लफ्रेंड कैसे पाएं यह सवाल पूछना व्यर्थ हैं।

यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दे ये चीजें खुश हो जाएगा बॉयफ्रेंड

सफल बने ताकि किसी दुसरे पर आश्रित न हो

एक सफल इंसान को सभी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। आपने कई महिलाओं को देखा होगा जो खुद तो खुबसुरत होती है लेकिन शादी किसी ऐसे से करती है जो जीवन में सफल और पैसा वाला होता हैं। जैसा की मैंने आपको बताया है की लड़कियां रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस होती हैं। लड़कियां चाहती है की वह जिसके साथ रिलेशनशिप में है उसी से शादी हो। अगर आप स्कूल कॉलेज में है तो अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस रहे। लड़कियां पढने में तेज और मेहनती लड़के से जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

अगर आप अब स्कूल कॉलेज में नहीं पढ़ते है तो अच्छी जॉब की तालाश करें। मान लीजिए की आप किसी लड़की को डेट के लिए पूछ रहे हैं। अगर वह आपके साथ जाने के लिए रेडी है लेकिन आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं तो इस स्थिति में आपकी बेइज्जती होनी तय हैं। ऐसा न हो की रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आपको बर्तन मांजने पड़ जाएं। अगर आप दोस्तों से पैसे मांगकर डेट पर जाते है तो इससे लड़की के सामने आपका इम्प्रेसन भी खराब होगा।

यह भी पढ़ें दिल को छू लेने वाले पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं – गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की शायरी

बुरी आदतों को दूर करें

हर किसी में कोई न कोई बुरी आदतें तो जरुर होती हैं। ज्यादात्तर लड़कियां उन लड़कों को बिलकुल पसंद नहीं करती जो नशा करते हैं। अगर आप भी नशा जैसे : शराब और सिगरेट के आदि हो चुके है तो इसे छोड़ देना ही उचित हैं। कोई भी लड़की एक नशेरी इंसान की गर्लफ्रेंड भला क्यों बनना चाहेगी। नशे से शरीर, पैसा और परिवार सब कुछ बर्बाद हो जाता हैं। जिस घर में पुरुष परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने की जगह दिन रात नशे में डूबे रहते है उस घर में सुख शांति की कल्पना करना भी संभव नहीं हैं।

समाज भी नशेरी लोगों को गलत दृष्टि से देखता हैं। नशे से धन, इज्जत और शरीर की हानि का होना तय हैं। नशे में डूबे लोग न तो अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते है और न ही अपने परिवार की देखभाल कर सकते हैं। बुरी आदतें कई तरह की हो सकती है जैसे : शराब पीना, गैरजिम्मेदार होना, जुआ खेलना आदि।

अगर आपमें भी ऐसी बुरी आदतें है तो संभल जाइए क्योकि लड़कियां ऐसे लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अगर लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करना है तो उनके सामने कोई भी ऐसा कार्य न करे जो उन्हें पसंद न हो।

यह भी पढ़ें लड़की की तारीफ कैसे करे : सही तरीका जान लो नहीं तो गर्लफ्रेंड नाराज हो जाएगी

लड़की की तारीफ करे और थोड़ा मजाकिया बने

भला ऐसा कौन व्यक्ति होगा जिसे अपनी तारीफ सुनना पसंद न हो। हर किसी को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता हैं। आप उस लड़की की भी तारीफ कर सकते है जिसे आप पर्सनली नहीं जानते हैं। किसी की तारीफ करने के लिए किसी खास समय का इन्तेजार नहीं करना पड़ता हैं। लेकिन ध्यान रहे की तारीफ हमेशा दिले से और ईमानदारी से करनी चाहिए। अगर आप मुझसे पूछेंगे की गर्लफ्रेंड कैसे पाएं तो मैं कहूंगी की जिस लड़की को आप पसंद करते है उसकी तारीफ जरुर करें. लड़के द्वारा लड़की की तारीफ करना दिखाता है की आप उनमें इंट्रेस्टेड हैं.

मान लीजिए की आपको किसी लड़की की ड्रेसिंग सेंस पसंद आया हैं। तो आप उसकी तारीफ में यह कह सकते है की यह ड्रेस आपके उपर बेहद खुबसुरत लग रही हैं। या ऐसा भी कह सकते है की आपके उपर इस ड्रेस की खूबसूरती और बढ़ गयी हैं। अगर लड़की आपकी फ्रेंड है तो घुमा फिराकर उसकी तारीफ करने की आवश्यकता नहीं हैं। आप डायरेक्टली उसकी खूबसरती की तारीफ कर सकते हैं जैसे: तुम्हारी खूबसूरती मेरे दिल की धडकनों को तेज कर देती हैं, तुम्हारे होठों पर लाल लिपस्टिक बेहद खुबसुरत लगती हैं आदि।

हंसी मजाक तनाव दूर करने में मदद करता हैं। लड़कियों को बात-बात पर हंसाने वाले लड़के बेहद पसंद आते हैं। यह तो आप जानते ही की लड़कियां बेहद बातूनी होती हैं। उन्हें गॉसिप और हंसी मजाक करना पसंद होता हैं। आप इस बात का फायदा उठा सकते हैं। इन्टरनेट पर आपको बहुत सारे यूनिक और फनी चुटकुले मिलेंगे।

आप कुछ यूनिक चुटकुले को चूज कर क्लास में सभी को हंसा सकते हैं। इसके अलावे क्लास में लंच के वक्त सीरियल और मूवीज के बारे में भी गॉसिप कर सकते हैं। इससे लड़कियों का ध्यान आप पर जरुर जाएगा।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश कैसे करे :- 5 बेहतरीन तरीके

सामाजिक दायरे को बढ़ाएं

यह आवश्यक नहीं है की आपको सोशल मीडिया, स्कूल और कॉलेज में गर्लफ्रेंड मिल ही जाएं। अगर आपको ऑनलाइन गर्लफ्रेंड नहीं मिलती है तो सामाजिक बनने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ घूमना, पार्टी करना, क्लब जाना आदि भी जरुरी हैं। आप जितने समाजिक होंगे गर्लफ्रेंड बनाने के भी उतने ही अधिक मौके मिलेंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के इंटरैक्ट होना जरुरी हैं।

जब उम्र होने के बावजूद गर्लफ्रेंड नहीं बन पाती है तो लड़कों के मन कई तरह के सवाल घूमते रहते है जैसे मुझे गर्लफ्रेंड कब मिलेगी, मुझे गर्लफ्रेंड कैसे मिलेगी और गर्लफ्रेंड कैसे पाएं आदि. गर्लफ्रेंड बनाना है तो लड़कियों के फेवरेट जगहों पर जरुर जाएं. जी हाँ, आप ऐसी जगहों पर दोस्तों के साथ घुमने का प्लान कर सकते है जहां लड़कियां जाना पसंद करती हैं। लड़कियों को माल्स, समुद्र किनारे, ठंडे और पहाड़ी स्थानों पर घूमना पसंद होता हैं। ऐसी जगहों पर आपको गर्लफ्रेंड बनाने के कई मौके मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड को कैसे मनाए ( gf ko kaise manaye )

किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कैसे कहें

गर्लफ्रेंड कैसे पाएं ? , इस सवाल का जवाब तो आपको मिल ही गया होगा. अब आइए जानते है की किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कैसे कहें… दोस्तों किसी अनजान लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहना बेवकूफी हैं। अगर आप किसी अनजान लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहेंगे तो रिजेक्शन के 100 प्रतिशत चांस हैं।

कोई भी लड़की किसी अनजान लड़के को बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहेगी। इसलिए सबसे पहले लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करें। अगर पसंदीदा लड़की को आप पहले से जानते है और क्लोज है तो अपनी फीलिंग्स को ईमानदारी के साथ रखें। आप कुछ इस तरह लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए कह सकते हैं :-

  • हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन है। मैं तुम्हे लम्बे समय से पसंद करता हूं। क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी ?
  • तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, जबसे मैंने तुम्हे देखा है मेरे दिल की धडकन बन चुकी हो। क्या तुम मेरी होना चाहोगी।
  • मुझे ऐसा लगता है की हम दोनों एक दुसरे के लिए ही बने है।।।क्या तुम मुझे अपना बॉयफ्रेंड बनने का मौका दोगी?
  • गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछने से पहले रोमांटिक माहौल तैयार करना भी जरुरी हैं।
  • आप हाथों में रेड गुलाब लेकर भी लड़की को गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछ सकते हैं।
  • अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न है तो एक खुबसुरत रिंग के साथ भी लड़की को डेट पर चलने के लिए कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड का निकनेम क्या रखें

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी ” में मैंने बताया है की गर्लफ्रेंड पाने का सबसे बेहतरीन तरीका क्या हैं। जहां कुछ लड़कों को आसानी से गर्लफ्रेंड मिल जाती है वही कुछ कोशिश करने बावजूद भी किसी लड़की को इम्प्रेस नहीं कर पाते हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं जैसे : लड़के का खराब व्यवहार, खराब पहनावा, खराब आर्थिक स्थिति, बहुत कम बोलना, बुरी लत, लड़की से बात करने में डरना आदि। उम्मीद है की यह आर्टिकल गर्लफ्रेंड पाने में आपकी मदद करेगा।

मुझे यकीन है की आपको यह आर्टिकल ” गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी ” पसंद आयी होगी। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें ओके गूगल गर्लफ्रेंड कैसे बनाते हैं / गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं

Leave a Comment