Hair Growth Tips In Hindi :- स्वस्थ और लंबे बालों की चाहत हर किसी को होती हैं। लड़कियां बालों को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहती हैं। दरसल लड़कियां लम्बे बालों में ही अच्छी लगती हैं। लम्बे और घने बाले उनकी ख़ूबसूरती को बढा देती हैं। व्यक्ति की आंखें, नाक, कान और फेस कितना ही प्यारा, आकर्षक और खुबसुरत क्यों न हो अगर सर पर बाल कम हो तो लुक खराब हो जाता हैं। अच्छा खासा चेहरा भी बिना बालों के बेकार दिखने लगता हैं। जब हमारे बाल सामान्य से ज्यादा से टूटने और झड़ने लगते है तो तो ग्रोथ थम जाती हैं। बाल हमारी पर्सनालिटी को निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाता हैं। बाल बढाने की चाहत हर किसी की होती हैं। कुछ लोग बालों को बढाने के लिए महंगे हेयर आयल, शैम्पू, कंडिशनर और दवाइयां लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद जब कोई लाभ नहीं मिलता तब गूगल पर बालों को बढाने क तरीके ( hair growth tips in hindi ) खोजते हैं।

बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स निश्चित रूप से बालों के लिए लाभप्रद हो सकते हैं। लेकिन इससे आपकी पैकेट ढीली हो सकती हैं। बालों के ग्रोथ को बढाने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करने की जरूरत बिल्कुल नहीं हैं। आज किस पोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय और टिप्स देने जा रही हूं जिसकी मदद से न सिर्फ बालों का ग्रोथ अच्छा होगा बल्कि मजबूती भी मिलेगी। आज मैं आपके साथ कुछ घरेलु उपाय और टिप्स ( hair growth tips in hindi ) शेयर करने जा रही हूं जो की बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा प्रभावी हैं।
Hair Growth स्लो होने की वजह
बाल बढ़ाने के के उपाय ( hair growth tips in hindi ) जानने से पहले ग्रोथ प्रभावित होने के कारणों को जानना जरुरी हैं। बालों की ग्रोथ को तीव्रता देने वाले उपायों को जानने से पहले यह जानना जरुरी है की hair growth प्रभावित होने के कारण क्या हैं। कारणों को जानकर आप लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। कई बार हम अनजाने में बालों को नुकसान पहुंचा लेते हैं। बालों की ग्रोथ स्लो होने की कई वजहें हो सकती हैं। अधिक दिनों तक बालों में जमी गंदगी, रुसी और तेल भी बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार हमारे बाल रूखे होने की वजह से भी टूटने लगते हैं।
इसलिए बालों में नमी को बैलेंस्ड होना जरुरी हैं। अधिक तेल या अधिक रूखापन गंदगी और रुसी जमने का कारण बनती हैं। जिसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। कमजोर हेयर फॉलिकल्स की वजह से बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती हैं। Hair Growth स्लो होने की अन्य सभी वजहें निम्नलिखित हैं :-
- स्कैल्प में किसी तरह का इन्फेक्शन
- प्रदुषण ,धुल-मिटटी का बालों में जमना
- बालों की जड़ों में रुसी की अधिकता
- केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल
- हेयर स्ट्रेटनर और ड्रायर का अधिक उपयोग
- शरीर में विटामिन्स जैसे :- विटामिन ई, डी, सी, ए, बी7, बी12 की कमी
- शरीर में पोषक तत्व जैसे जिंक, आयरन,प्रोटीन की कमी
- अनुवांशिक अर्थात माता-पिता द्वारा बच्चे में आना
- शरीर में अचानक से होने वाले हार्मोनल चेंजेज
- मानसिक तनाव और लम्बे समय तक ब्लड प्रेशर की दवाओं का सेवन
- एलोपेशिया अरेटा की वजह से भी बालों की जड़ कमजोर हो जाती हैं।
Hair Growth Tips In Hindi
वेबसीरिज और मूवीज में एक्टर और एक्ट्रेस के लम्बे बालों से प्रभावित होकर फैन्स भी उन्हीं की तरह बालों को स्टाइल करने की चाह रखते हैं। लेकिन अलग-अलग स्टाइल करने के लिए बालों को लम्बा करना भी जरुरी हैं। आजकल लड़कों में भी लम्बे बाल रखने का चलन बढ़ गया हैं। हालांकि लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा लम्बे बाल रखती हैं। बालों को लम्बा होने में कई महीने लगते हैं। वही कुछ लोगों के बाल बड़ी तेजी से बढ़ते हैं। हर व्यक्ति के बालों के ग्रोथ में अंतर हो सकता हैं। बालों का ग्रोथ खान-पान, लाइफस्टाइल और उम्र पर डिपेंड करता हैं। Hair Growth को बढ़ावा देने वाले टिप्स ( hair growth tips in hindi ) और Homemade Remedy की जानकारी नीचे दी गयी हैं।

1. घर से बाहर निकलने पर बालों को ढकना है जरुरी
अच्छी Hair Growth के लिए बालों को प्रदुषण, सूर्य की तेज धुप, धुल मिट्टी आदि से बचाना जरुरी हैं। जब स्कैल्प में गंदगी जम जाती है तो जड़ों में इन्फेक्शन होने का खतरा सबसे अधिक होता हैं। इन्फेक्शन और गंदगी जड़ों को कमजोर कर देती है जिसकी वजह से हेयर ग्रोथ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इसलिए लड़कों को बाहर निकलने से पहले कैप जरुर लगाना चाहिए। लड़कियों को भी स्कार्फ या दुपट्टे से बालों को जरुर ढक लेना चाहिए।
लम्बे बाल छोटे बालों की अपेक्षा जल्दी गंदे होते हैं। इसलिए बालों को ढकने के अलावे बांधना भी जरुरी हैं। लेकिन बालों ज्यादा टाइट बांधने से बचना चाहिए। बालों को ढकने से सूर्य की तेज धुप बालों से नमी को नहीं छीन पाता हैं। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए ( hair growth tips in hindi ) जड़ों में नमी जरुरी हैं।
यह भी पढ़ें चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है? – 5 सबसे प्रभावकारी क्रीम
2. बालों के लिए जरुरी पोषक तत्वों को खान-पान द्वारा पूरा करें
बालों के स्वस्थ ग्रोथ के लिए ( hair growth tips in hindi ) भोजन में जरुरी विटामिन जैसे ई, डी, सी, ए, बी12 और अन्य पोषक तत्व जैसे बायोटिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि आवश्यक हैं। बायोटिन विटामिन बी7 हैं। बायोटिन से बालों की ग्रोथ तीव्र होती हैं। कुछ खाद्य पदार्थों जैसे :- दाल, मशरूम, मछली, अंडे, दूध, बीज वाले शब्जी, सोयाबीन आदि में बायोटिन भरपूर मात्रा में होती हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ जैसे:- मछलियां, अलसी, अखरोट, हरी शब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बालों को लम्बा, मजबूत और घना करता हैं। विटामिन जैसे ई, डी, सी, ए, बी12 से समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन स्कैल्प को स्वस्थ रखती हैं। विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटी ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता हैं।
खराब रक्त संचार भी बालों के ग्रोथ को प्रभावित करता हैं। विटामिन ई रक्त संचार को बेहतर करता हैं। वही विटामिन बी रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए आवश्यक हैं। बालों तक ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य रेड ब्लड सेल्स ही करते हैं। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ भी बालों के ग्रोथ को बढाने में मदद करता हैं। बालों की जड़ो तक ऑक्सीजन का ब्लड के जरिए सही तरीके से प्रवाह होता रहे इसके लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे :- हरी शब्जियां, दाल, मीट, मछली आदि का सेवन करें।
यह भी पढ़ें पूरे शरीर को गोरा करने वाली क्रीम – गोरा होने की 5 बेस्ट क्रीम
3. बाल बढाने के लिए रोजाना योग करें
योग ( hair growth tips in hindi ) बालों को तेज ग्रोथ देने में मदद करती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन बालों के झड़ने और ग्रोथ के स्लो होने की एक बड़ी वजह हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से आवश्यक पोषक तत्व बालों की जड़ों तक खून के माध्यम से पहुंच नहीं पाते हैं। शीर्षासन, मत्स्यासन, उत्तानासन आदि योग ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं। जिससे बाल मजबूत घने और लम्बे होते हैं।
यह भी पढ़ें 1 मिनट में गोरा होने का तरीका : चेहरा तुरंत खिल उठेगा
शीर्षासन करने का तरीका
शुरुवात में इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। लेकिन प्रैक्टिस करते करते यह आसन आपके लिए आसान हो जाएगा। इस आसन से निष्क्रिय हो चुके हेयर फ़ौलीक्ल्स भी सक्रीय हो जाते हैं। जिससे नए बाल पुन: उगने भी लगते हैं। शीर्षासन ( hair growth tips in hindi ) बालों जल्दी लम्बा करने में मदद करती हैं।
- सर्वप्रथम आपको दोनों हाथों की उँगलियों को एक साथ फंसा लेना हैं।
- उसके बाद कमर को झुकाते हुए हाथों को सर के ठीक बीच में रखना हैं।
- अब सर को जमीन से टीकाकार पैरों को आसमान की तरफ करें।
- अगर शुरुवात में आपको परेशानी हो रही है तो दिवार के सहारे भी सर के बल खड़े हो सकते हैं।
- इसी पोजीशन में आपको 2 मिनट तक रहना हैं।
मत्स्यासन करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए जमीन पर कुछ बिछा लें।
- उसके बाद पीठ के बल सो जाएं।
- ध्यान रहे की आपकी बॉडी बिल्कुल स्ट्रेट होनी चाहिए।
- अब धीरे-धीरे कंधे से नीचे वाले भाग को ऊपर की ओर उठाएँ।
- सर को जमीन पर रहने देना हैं।
- आपकी बॉडी का पूरा भार सर और पैर पर होना चाहिए।
उत्तानासन करने का तरीका
उत्तानासन ( hair growth tips in hindi ) भी सर तक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों को जड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व को पहुँचाने में मदद करती हैं। इस आसन को करना बहुत ही आसान हैं।
- इस आसन को करने के लिए कही भी सिम्पली खड़े हो जाएं।
- अब दोनों पैरों को एक दुसरे के नजदीक करें ।
- उसके बाद धीरे-धीरे दोनों हाथों को आकाश की तरफ करें।
- अब एक लम्बी सांस लेनी हैं।
- अब कमर को बेंड करते हुए हाथों से जमीन को टच करें।
- अब सांस को बाहर छोड़ें।
यह भी पढ़ें पोंड्स क्रीम कब लगाना चाहिए – इस क्रीम के फायदे और नुकसान जाने
4. बालों की देखभाल ( hair growth tips in hindi ) करें
बालों के झड़ने, टूटने, पतले और कमजोर होने की वजह देखभाल में कमी भी हो सकती हैं। उचित देखभाल के अभाव में बाल कमजोर हो जाते हैं। घर से बाहर निकलने पर हमारे बाल धुल-मिट्टी और प्रदुषण से प्रभावित होते हैं। इसलिए बालों को साफ़-सुथरा रखना बहुत ही जरुरी हैं। बालों में जमी गंदगी को साफ़ कर जड़ों को इन्फेक्शन और रुसी से बचाया जा सकता हैं। रुसी और इन्फेक्शन बालों की जड़ों को बेहद कमजोर कर देती हैं। इसलिए घर से निकले तो चोटी बांधकर और ढककर ही निकलें।
ऑफिस या काम से घर लौटने के बाद बालों में गलती से भी तेल न लगाएं। अन्यथा गंदगी बालों की जड़ों में जिद्दी मैल की भांति चिपक सकती हैं। सुबह उठने के बाद बालों को किसी हर्बल शैम्पू से धो लें। इससे गंदगी जड़ों को छोड़ देगी और आपके बालों की ग्रोथ तेज हो जाएगी। कुछ लोग बालों को धोने के बाद हेयर ड्रायर का यूज करते हैं। हेयर ड्रायर की गर्मी से बाल कमजोर होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें Chehre Ke Gadde Kaise Bhare : चेहरे के गड्ढे भरने वाली क्रीम और घरेलु उपाय
5. Hair Growth को बढाने वाले घरेलु उपाय
आज मैं आपको कुछ घरेलु उपाय ( hair growth tips in hindi ) बताने जा रही हूं जो बालों को पोषण देने के अलावे संक्रमण से भी बचाती हैं। बालों की ग्रोथ बढाने के लिए स्कैल्प मसाज या मालिश बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं। मालिश से खून का प्रवाह तेज होता हैं। जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं। मार्किट में मालिश के लिए कई कंपनियों के तेल मिलते है जो दावा करते है की उनका तेल झड़ते बालों को दुबारा उगा सकते हैं। लेकिन अफ़सोस केमिकल युक्त हेयर आयल फायदे से ज्यादा नुकसान देकर चले जाते हैं। इसलिए आज मैं आपको घर पर मौजूद कुछ खास प्रकार के आयुवेदिक औषधियों से निर्मित तेल बनाने का तरीका बताउंगी जिसके नियमित उपयोग से बाल मजबूत, घने और लम्बे होते हैं।
कच्चे अंडे को बालों में लगाएं
मार्किट में कच्चे अंडे आसानी से मिल जाएंगे। एक अंडे की कीमत महज 8 से 10 रूपये होती हैं। अत: आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। अंडे में मौजूद पेप्टाइड Hair Growth को बढ़ावा देते हैं। अंडे की गंध भले ही आपको खराब लगे लेकिन बालों के Growth के लिए यह बहुत ही अच्छा हैं। कच्चे अंडे में सफ़ेद और पीला भाग होता हैं। एक कटोरे में इसे फोड़कर अच्छी तरह मिलाना जरुरी हैं। उसके बाद हाथों की सहायता से धीरे-धीरे इसे बालों की जड़ों से लेकर ऊपर तक लगाएं। एक सप्ताह तक लगातार बालों में इसे लगाने से बालों में ग्रोथ देखने लायक होती हैं।
नारियल और गुड़हल से बनाए तेल
हर घर में गुड़हल का फुल और नारियल का तेल आसानी से मिल जाता हैं। इस फूल से देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं। अगर आपके घर में नारियल का तेल नहीं है तो शुद्ध नारियाल का तेल खरीद लें। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो बालों को संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद लोरिक एसिड, विटामिन और केराटिन बालों को मजबूत और लम्बा करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। नारियल और गुड़हल से बना तेल रुसी, स्कैल्प इन्फेक्शन और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं।
नारियल और गुड़हल से तेल बनाने के लिए 5 गुड़हल के फुल, 100 ग्राम नारियल तेल, करी के 5 से 6 पत्ते चाहिए। तेल को गर्म कर गुड़हल के फूल और करी के पत्ते डाल दें। अब इन चीजों को अच्छी तरह से तेल में पकने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 मिनट तक उबलने के बाद आपका तेल तैयार हो जाएगा। उसके बाद तेल को छानकर सीसी में बंद करें। इस तेल को रोजाना रात को सोने से पहले लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें बेटनोवेट सी क्रीम चेहरे पर लगाने से क्या होता है
प्याज और नारियल का तेल
प्याज और नारियल का तेल से बना नुस्खा बालों क ग्रोथ ( Hair Growth Tips In Hindi ) को तेज करता हैं। तेल बनाने के लिए आपको प्याज, नारियल तेल, करी पत्ता, मेथी दाना और एलोवेरा की आवश्यकता होगी। प्याज को छोटे छोटे भागों में काटकर किसी बर्तन में रख दें। उसके बाद उसमें एलोवेरा की ताज़ी पत्तियों के जेल को निकाल लें। अब तेल को कड़ाही में गर्म कर उसमें सभी चीजों को बारी-बारी से डालें। 10 मिनट तक उबालने के बाद कड़ाही को उतारकर तेल छान लें। उसके बाद इस तेल से रोजाना मालिश जरुर करें। इससे बाल स्वस्थ, काले, घने और लम्बे होते हैं।
यह भी पढ़ें व्हाइट टोन क्रीम कब लगाना चाहिए – व्हाइट टोन क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या होता है
निष्कर्ष – Hair Growth Tips In Hindi
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बाल बढाने के लिए ( hair growth tips in hindi ) कुछ बेहतरीन टिप्स उपाय बताए हैं। जिनकी मदद से आप अपने बालों को सिर्फ लम्बा ही नहीं कर सकते बल्कि मजबूत और घना भी कर सकते हैं। बालों के बिना व्यक्ति की खूबसूरती अधूरी सी लगती हैं। दुसरे लोगों के लम्बे घने और स्टाइलिश बाल देखकर मन में अपने बालों को भी अगर लम्बा करने की चाहत हो रही है तो इन नुस्खों और टिप्स को जरुर फॉलो करें।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” hair growth tips in hindi ” जरुर पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों संग शेयर करे जिन्हें लम्बे बाल रखना पसंद हैं।
यह भी पढ़ें पोंड्स क्रीम