जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं – जाने सबसे बेस्ट तरीका

जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं :- मां बनना बड़े सौभाग्य की बात हैं। कुछ महिलाएं कोशिश करने के बावजूद भी जल्दी प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। जल्दी प्रेग्नेंट न होने की कई वजहें हो सकती हैं। नए शादी-शुदा कपल्स को पीरियड्स और प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारियां नहीं होती हैं। जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए कपल्स को सही समय पर संबंध बनाने की आवश्यकता होती हैं। इसलिए सर्वप्रथम आपके लिए यह जानना जरुरी है की आपका पीरियड साइकिल कितने दिनों का हैं। ज्यादात्तर महिलाओं का पीरियड साइकिल २८ दिनों का होता हैं। पीरियड साइकिल से ही आप जान सकते है की किसी महिला का ओव्यूलेशन का वक्त क्या हैं। दरसल ओव्यूलेशन के दौरान निकलने वाला अंडा ही पुरुष के शुक्राणु से मिलकर भ्रूण बनाता हैं। आइए अब विस्तार से जानते है की जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं ?

जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं - जाने सबसे बेस्ट तरीका
जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं – जाने सबसे बेस्ट तरीका

मासिक चक्र अर्थात पीरियड साइकिल में अनियमितता वाली महिलाओं का सही ओव्यूलेशन का वक्त जान पाना बेहद मुश्किल होता हैं। अनियमित पीरियड जल्दी प्रेग्नेंट होने में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए अनियमित पीरियड की समस्या को दूर करना भी जरुरी हैं। पीरियड और प्रेगनेंसी एक दुसरे से जुड़े हुए हैं। पीरियड की समस्यायों का सीधा असर प्रेगनेंसी पर पड़ता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं अर्थात गर्भ जल्दी ठहरने के लिए क्या खाना और करना चाहिए?

जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं – उपाय

जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं - उपाय
जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं – उपाय

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए महिलाओं को अपने शरीर को समझना आवश्यक हैं। गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल पीरियड और प्रेगनेंसी को प्रभावित करता हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ पोषण देना जरुरी हैं। ज्यादा उम्र, तनाव, खराब खानपान, नशा, मोटापा, अनियमित पीरियड और जानकारी का अभाव जल्दी प्रेग्नेंट न होने के सबसे आम कारण हैं। इसलिए स्वस्थ खान-पान के साथ-साथ आपको व्यायाम भी करना चाहिए। इसके अलावे शराब और सिगरेट के अलावे अन्य सभी प्रकार के नशीले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती है तो पीरियड साइकिल पर नजर रखना जरुरी हैं।

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए आपको ओव्यूलेशन के नजदीकी दिनों में संबंध बनाना चाहिए। आप ओव्यूलेशन के नजदीकी दिनों में जितना अधिक संबंध बनाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज भी उतना ही अधिक होगा। मान लीजिए की आपका पीरियड साइकिल 28 दिन का है तो ऐसे में ओव्यूलेशन 14 वे दिन होता हैं। शुक्राणु महिला शरीर में 5 दिन तक जीवित रह सकता है और वही अंडा १२ से २४ घंटे तक इस तरह आप अगर ओव्यूलेशन के आसपास के समय में संबंध बनाते है तो आप जल्दी प्रेग्नेंट होते हैं।

तुरंत प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करें?

जब कोई महिला संबंध बनाने के बावजूद प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है तो मन में सैकड़ों प्रश्न उठते है जैसे:- पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं?, जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं, गर्भ नहीं ठहर रहा है तो क्या करना चाहिए? और प्रेग्नेंट होने का सबसे ज्यादा चांस कब होता है? आदि। इस खास पोस्ट में आपको प्रेगनेंसी से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

तुरंत प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे पहले तो आपको ओव्यूलेशन का टाइम पता कर इस दौरान संबंध बनाना जरुरी हैं। ध्यान रहे की प्रेगनेंसी के लिए असुरक्षित संबंध बनाना आवश्यक हैं। संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक बेड पर लेटे रहना भी जरुरी हैं। दरसल इससे शुक्राणु की गति सामान्य से अधिक हो जाती हैं। इस तरह कंसीव करने में आसानी होती हैं। अगर आपके पीरियड अक्सर सही समय पर नहीं आते है तो अनियमित पीरियड को ठीक करने के उपाय कर सकते हैं। इसके अलावे गर्भ जल्दी ठहरने के लिए क्या खाना चाहिए? इसकी जानकारी भी नीचे दी गयी हैं।

अनियमित पीरियड को ठीक करने के उपाय

अनियमित पीरियड को ठीक करने के लिए पपीता, अदरक, दालचीनी और हरी साग-शब्जियों का सेवन फायदेमंद हैं। पपीते में मौजूद कैरोटिन और अदरक में मौजूद एंटीइन्फ्लामेट्री गुण गर्भाशय संकुचन में हेल्प कर अनियमित पीरियड्स को टाइम पर लाने में मदद करता हैं। इसके अलावे आयरन और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन पीरियड खुलकर लाने में मदद करता हैं। अनियमित पीरियड की एक बड़ी वजह हार्मोनल चेंजेज और तनाव हैं। इसलिए खुद को तनाव रहित रखने के लिए व्यायाम, भरपूर नींद और योग आवश्यक हैं। इसके अलावे बढ़ता वजन और शराब आदि भी अनियमित पीरियड का कारण बन सकता हैं।

इसलिए भोजन में ज्यादा तैलीय और तीखे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। कुछ महिलाओं को पीसीओएस की समस्या हो जाती है इस स्थिति में डॉक्टर्स मेटफ़ॉर्मिन जैसी दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावे अनियमित पीरियड की समस्या को दूर करने के लिए कई दवाएं जैसे GynoHerb शक्ति सिरप, Baidyanath अशोकरिश्ट आदि उपलब्ध है जिसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर किया जा सकता हैं।

अनियमित पीरियड की समस्या में नीचे मेंशन की गए घरेलु नुस्खों को आजमा सकते हैं। नीचे बताए गए घरेलु नुस्खे पीरियड की अनियमितताओं को हल करने में मदद करते हैं।

कच्चे पपीते का करें सेवन

एंटी-इंफ्लामेंटरी गुणों वाला आयरन, कैरोटिन और विटामिन सी समृद्ध पपीता गर्भाशय संकुचन में मदद कर पीरियड को जल्दी लाने में मदद कर सकता हैं। इसका सेवन पीरियड की डेट आने से कुछ दिन पहले से शुरू कर देना चाहिए।

अदरक कर करे सेवन

इसमें में भी एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण होता हैं। अदरक हर घर के किचन में आसानी से मिलने वाला आयुर्वेदिक औषधि हैं। यह शरीर में गर्मी बढाती हैं। जिससे पीरियड टाइम पर आता हैं। अदरक का सेवन दिन में एक से दो बार कर सकते हैं। सबसे पहले एक छोटे से अदरक के टुकड़े को एक ग्लास पानी में गुड डालकर उबाल लें। उसके बाद जब यह हल्का गर्म रहे तो इसे पी लें।

दालचीनी का सेवन है फायदेमंद

इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेंट्री और एंटीस्पासमोडिक गुण पीरियड की समस्यायों को दूर करने में मदद करती हैं। इसका सेवन महिला शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं। सबसे पहले आपको इसके पाउडर में एक ग्लास गर्म पानी मिलाकर चीनी के साथ मिश्रित करना हैं। उसके बाद इसका सेवन दिन में दो बार करना हैं। इस उपाय को पीरियड की डेट आने से २ दिन पहले से करना शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

गर्भ जल्दी ठहरने के लिए क्या खाना चाहिए? / जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं

अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती है तो इसके लिए आपको पति और खुद के खान-पान का भी ध्यान रखना जरुरी हैं। आयरन, ओमेगा 3, पोटेशियम, जिंक और विटामिन ई, सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन रिप्रोडक्टिव हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को ठीक करने में मदद करता हैं। इसके अलावे अनार और फलों के जूस का सेवन स्त्री और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद हैं। अनार और चुकुन्दर जैसे फल खून बनाने में मदद तो करते ही है साथ ही यूटरस में ब्लड फ्लो को बढाता हैं। इसके सेवन से पीरियड की अनियमितताओं से भी राहत मिलती हैं। पीरियड खुलकर आते हैं। पुरुषों में स्पर्म काउंट बढाने के लिए ओमेगा 3 से भरपूर सन फ्लावर, अखरोट और कद्दू के बीज का सेवन भी जरुर करना चाहिए।

विटामिन बी और सी से युक्त हरी पत्तेदार शब्जियां जैसे पालक, गोभी, ब्रोकली, लाल साग, भिंडी, चार्ड आदि फर्टिलिटी बढाने में मदद करती हैं। दरसल यह स्पर्म काउंट को इनक्रीज करता हैं। डॉक्टर्स अक्सर गर्भ आयरन की गोलियां लेने की भी सलाह देते हैं। हालांकि की आप शरीर में आयरन की पूर्ति खाद्य पदार्थों के जरिए भी कर सकते हैं। कम कैलरी वाले भोजन भी हार्मोनल बैलेंस को प्रभावित करता है इसलिए शरीर को भोजन के द्वारा पर्याप्त कैलरी देना आवश्यक हैं। गेहूं और ब्राउन सुगर को डेली भोजन में शामिल जरुर करें। इसके अलावे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे दलिया, दाल, चावल और रोटी, सोयाबीन, पनीर और दूध आदि खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें पौरुष जीवन कैप्सूल कितने दिन में असर दिखाता है – पौरुष जीवन कैप्सूल की सम्पूर्ण जानकारी

पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

पीरियड के 7वे दिन से लेकर 18वे दिन के बीच संबंध स्थापित करने पर प्रेगनेंसी के चांसेज होते हैं। हालांकि सभी स्त्रियों के पीरियड साइकिल में अंतर होता हैं। यही वजह है की ओव्यूलेशन के वक्त में अंतर देखा जाता हैं। सामान्यत: सभी महिलाओं का ओव्युलेशन का वक्त पीरियड्स के 12 वे से 17वे दिन के बीच होता हैं। इस दौरान संबंध बनाना प्रेगनेंसी के लिए सही हैं।

प्रेग्नेंट होने का सबसे ज्यादा चांस कब होता है?

प्रेग्नेंट होने का सबसे ज्यादा चांस ओव्यूलेशन के दिन होता हैं। अगर पुरुष और स्त्री के शरीर में अन्य कोई समस्या नहीं है तो इस दिन या दौरान संबंध बनाने से प्रेगनेंसी की संभावना 99 प्रतिशत होती हैं।

बच्चा पैदा करने के लिए कितनी बार करना पड़ता है?

बच्चा पैदा करने के लिए एक बार संबंध बनाना भी पर्याप्त हैं। लेकिन अगर आप ओव्यूलेशन के करीबी दिनों में बार-बार संबंध बनाएंगे तो प्रेगेंट होना आसान हो जाएगा। हेल्थएक्सपर्ट्स कहते है की बच्चा पैदा करने के लिए दिन में 2 बार संबंध जरुर बनाए।

यह भी पढ़ें शादी से पहले शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान – जानकर हैरान हो जाएंगे

गर्भ कब नहीं ठहरता है?

पीरियड के दौरान संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता हैं। जिस दिन पीरियड आता है वही एक दिन प्रेगनेंसी के चांसेज न के बराबर होता हैं। इसके अलावे अनियमित पीरियड, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, स्पर्म की खराब क्वालिटी, टेंशन, पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और गलत समय पर बनाया गया संबंध गर्भ ठहरने के चांसेज को कम करता हैं।

यह भी पढ़ें 2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी

निष्कर्ष – जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं । अगर आप भी जल्दी से जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती है तो बिना देरी पीरियड्स की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। दरसल मासिक धर्म की डेट में होने वाले बार-बार के बदलाव के चलते ओव्यूलेशन के वक्त को पता कर पाना कठिन हो जाता हैं। प्रेगनेंसी के लिए फिसिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल फिटनेस भी जरुरी हैं। इसलिए रोजाना सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने की आदत जरुर डाले। इससे तनाव से बचने में मदद मिलेगी।

मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी ” जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं ” को उन महिलाओं तक जरुर से जरुर शेयर करे जो जल्दी से जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता जानकर हैरान हो सकते है

Leave a Comment