क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है – मंगलवार व्रत के नियम

Spread the love

क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है – मंगलवार व्रत के नियम – मंगलवार का व्रत में बजरंगबली की पूजा की जाती हैं। बजरंगबली को हनुमान और पवन पुत्र के नाम से भी जाना जाता हैं। हनुमान जी महाकाल के अंश हैं। जिनके बाहुबल की तुलना किसी से नहीं की जा सकती हैं। आज भी अदृश्य रूप में वे धरती पर विद्दमान हैं। भक्त उनकी कृपा पाने के लिए मंगलवार का व्रत रखते हैं। ज्यादात्तर पुरुष ही मंगलवार का व्रत करते हैं। इसलिए महिलाओं या लड़कियों के मन में यह सवाल उठता हैं की क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है ?। तो आइए शास्त्रों के अनुसार विस्तार पूर्वक बताते हैं की लड़कियों को मंगलवार का व्रत रखना चाहिए या नहीं।

क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है - मंगलवार व्रत के नियम
क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है – मंगलवार व्रत के नियम

हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं यही कारण हैं की लोग यह प्रश्न अक्सर करते हैं की क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है ?। आपके सभी सवालों के जवाब इस लेख में मैंने विस्तार से बताया हैं। साथ ही मंगलवार व्रत के नियम और इसके फायदे नुकसान की जानकारी भी संलग्न हैं। अगर आप व्रत के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता हैं। इसलिए जानकारी को अंत तक जरुर पढ़ें।

क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है

मंगल वार का व्रत करने से भक्तों के कष्ट तो दूर होते ही हैं साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त होता हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से समस्त संकटों का निवारण होता हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता हैं। मंगलवार का व्रत शनी की कुदृष्टि से भी व्यक्ति बचाता हैं। लड़की हो या लड़के सभी इस व्रत को कर सकते हैं। परन्तु यह भी ध्यान रहे की लडकियों को पीरियड के दौरान इस व्रत को नहीं करना चाहिए।

ब्रह्मचारी होने की वजह से महिलाओं को उन्हें न छूने की सलाह दी जाती हैं। अर्थात आपको पूजा के दौरान मूर्ति या फोटो को टच नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे की हनुमान जी सभी स्त्रियों को माता के समान मानते हैं इसलिए उन्हें पैर छूकर प्रणाम नहीं करना चाहिए। इसके अलावे महिलाओं या लड़कियों को हनुमान जी पर सिंदूर और पंचामृत आदि भी चढ़ाना निषेध हैं।

यह भी पढ़ें फूल धोकर चढ़ाना चाहिए या नहीं – भगवान पर फुल चढाने के नियम

मंगलवार का व्रत किस महीने से शुरू करें

मंगलवार का व्रत शुरू करने से पहले नियमों का पूरा ज्ञान होना बेहद जरुरी हैं। यह व्रत हनुमान जी से संबंधित हैं। ईश्वर की नजरों में कोई भी महिना अशुभ नहीं होता हैं। आप साल के किसी भी महीने का चयन इस व्रत को शुरू करने के लिए कर सकते हैं। महीने का शुक्ल पक्ष इस व्रत की शुरुवात के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता हैं। अत: आप इस दिन से इस व्रत को २१ दिन तक लगातार जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें खुद भगवान ने बताया था इस मंत्र के बारे में तुलसी के सामने बोले 24 घंटे के अंदर मनोकामना पूरी

मंगलवार व्रत में क्या खाना चाहिए

मंगलवार के व्रत में नमक या नमक से निर्मित किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन खान-पान में दूध और दूध से निर्मित चीजों का सेवन करना अच्छा माना जाता हैं। इसके अलावे आप घी में बने हलवा, पूरी और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इस दिन कई लोग सिर्फ फलाहार करते हैं। आप किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं।

मंगलवार व्रत के फायदे और नुकसान

  • व्रत करने वाले भक्तों के ऊपर से शनि और मंगल दोष दूर होता हैं।
  • व्रती के धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती हैं।
  • व्रत से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं।
  • धन, नौकरी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • शादी के लम्बे समय अन्तराल भी अगर बच्चा नहीं हो रहा हैं तो व्रत जरुर रखें।
  • व्रत करने वाले लोगों से नकारात्मकता कोसों दूर रहती हैं।
  • समस्त संकट और समस्याएं समय के साथ-साथ धीरे-धीरे स्वत: दूर होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? – हैरान हो जायेंगे जानकर

मंगलवार व्रत के नियम

मंगलवार व्रत के नियम
मंगलवार व्रत के नियम

जो लोग मंगलवार का व्रत रखना चाहते हैं उन्हें कम से कम ७ मंगलवार तक जारी रखना होता हैं। मंगलवार व्रत के कई नियम हैं जिनका पालन करना आवश्यक हैं।मंगलवार व्रत के नियम ध्यान से पढ़ें।

  • मंगलवार के दिन सबसे पहले पूजा से पहले स्नान आवश्यक हैं।
  • उसके बाद व्रत करने से पहले संकल्प लें।
  • इस दिन लाल और केसरी रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा कार्य करनी चाहिए।
  • पूजा में सरसों, तेल, घी। गुड़, सिंदूर, चना और लड्डू का उपयोग जरुर करें। ये सभी चीजे हनुमान जी को अतिप्रिय हैं।
  • पूजा के बाद आरती जरुर करें।
  • पूजा सम्पन्न होने के पश्चात गरीबों और अपनों के बीच प्रसाद वितरण करें।
  • व्रत करने वाले स्त्री और पुरुष को इस दिन संबंध बनाने से खुद को दूर रखना चाहिए।
  • इस दिन मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और नमक से परहेज करें
  • बार-बार भोजन करने के बजाय सिर्फ सुबह पूजा के बाद एक बार ही भोजन करें।

यह भी पढ़ें जनेऊ अशुद्ध कब होता है – पहनने और उतारने के नियम

निष्कर्ष – क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है

आज की इस जानकरी में मैंने आपको बताया हैं की क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है ?। मंगलवार व्रत के नियम और इसके फायदे और नुकसान की भी जानकरी विस्तृत रूप से लेख में प्रदान की गयी हैं। लड़की हो या लड़का ईश्वर किसी खास जेंडर के लिए नहीं हैं। ईश्वर की पूजा पर सब का हक हैं। इसलिए बिना हिचक आप हनुमान जी की पूजा और मंगलवार का व्रत सभी नियमों का पालन करते हुए पूरा कर सकते हैं।

उम्मीद हैं की यह लेख ” क्या लड़कियां मंगलवार का व्रत कर सकती है ” आपको पसंद आयी होगी। इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें।

यह भी पढ़ें लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सपने में देखना और रोना क्या संकेत देता हैं जाने

Leave a Comment