यह सवाल ” लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )” अक्सर उन लड़कों द्वारा पूछा जाता है जो स्वाभाव से ज्यादा शर्मीले और कम बोलने वाले होते हैं। आत्मविश्वास की कमी और शर्मीले स्वभाव के चलते कुछ लड़के लड़कियों से बात करने से भी डरते हैं। लेकिन जब किसी से प्रेम होता है तब मन में सिर्फ एक ही बात चलती की काश वो मेरी हो जाए। लेकिन सिर्फ चाहने मात्र से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती तो किसी को कर्म ही नहीं करना पड़ता। कुछ लड़के तो इतने ज्यादा शर्मीले होते है की लड़कियों से नजरे भी नहीं मिला पाते हैं। ऐसे में भला कोई लड़की कैसे पट सकती हैं। लड़की को पटाने के लिए उसे करीब से जानना और समझना ही पर्याप्त नहीं हैं। तो आइए जानते है की आप अपनी मनपसंद लड़की को कैसे पटा सकते हैं।

यह तो आप जानते ही है की लड़कियां प्यार के मामले में पहले पहल नहीं करती हैं। इसकी वजह उनका शर्मीला स्वभाव हैं। लडकीयां तो शर्मीली होती ही है लेकिन अगर लड़का भी शर्मीला है तो उम्र गुजर जाती है और कोई भी प्यार का इजहार नहीं कर पाता हैं। ऐसे में पसंद की लड़की हाथ से निकल जाती हैं। इसलिए देर होने से पहले क्रश को सही तरीके से प्रपोज करना जरुरी हैं। कुछ लड़के उत्साह में लड़की को बिना अच्छी तरह जाने डायरेक्ट प्रपोज कर देते हैं। इस केस में ज्यादात्तर लड़के रिजेक्ट ही हो जाते हैं। अगर आप चाहते है की लड़की आपको रिजेक्ट न करे तो जान लीजिए की लड़की को पटाने ( ladki kaise pataeye ) के लिए आपको क्या करना चाहिए।
लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )
समय किसी के लिए नहीं रुकता हैं। अगर आप अपनी पसंद की लड़की को जल्दी से जल्दी पटाने की कोशिश नहीं करेंगे तो कोई दूसरा आपकी जगह ले लेगा। लेकिन प्रपोज करने का भी एक तरीका होता हैं। यह नहीं की आप हाथों में फुल लेकर किसी भी अनजान लड़की को प्रपोज कर दो। अगर किसी लड़की को पटाना है तो सभी स्टेप्स फॉलो करनी जरुरी हैं। अगर आप बिना जल्दीबाजी किए स्टेप-बाय-स्टेप चलेंगे तो पसंदीदा लड़की को इम्प्रेस करने में सफलता जरुर मिलेगी। तो आइए जानते है की लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye ) ?

डायरेक्ट या सोशल मीडिया के जरिए बात करने की कोशिश करें
अगर किसी लड़की को पटाना ( ladki ko kaise pataye ) है तो उस लड़की से बातचीत करने के तरीके ढूंढने होंगे। अगर लड़की स्कूल या कॉलेज में पढ़ती है तो बातचीत करने के कई बहाने आसानी से मिल सकते हैं। कॉलेज और स्कूलों में लड़के-लड़कियां आमतौर पर अलग-अलग रो में बैठते हैं। ऐसे में क्लास के अंदर बातचीत करने के मौके बहुत ही कम मिलते हैं। लेकिन कहते है न की कोशिश करने वालों की हार नहीं होती हैं। आपको बस सही मौके की तालाश करनी हैं। अगर मौका नहीं मिलता है तो मौका बनाना पड़ेगा। जी हां, नोटबुक्स या पेन आदि के बहाने आप लड़की से बात कर सकते हैं। लड़की से बोल सकते है की मैंने अपना पेन घर छोड़ दिया है क्या आपके पास एक्स्ट्रा हैं। इसी तरह आप नोटबुक्स भी मांग सकते हैं।
अगर आपको डायरेक्ट लड़की से बात करने में परेशानी हो रही है तो सोशल मीडिया से उसके साथ जुड़ सकते हैं। अगर आप लड़की का नाम जानते है तो फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर लड़की से बात करना रियल लाइफ में आमने-सामने बात करने की अपेक्षा काफी आसान हैं। सोशल मीडिया पर आप अपना परिचय देकर बातचीत की शुरुवात hi-hello से कर सकते हैं। इस तरह जब आप एक बार एक दुसरे से बात कर लेते है तो कॉन्फिडेंस खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं और फेश टू फेश मिलने पर भी नजरे नहीं चुराते हैं।
यह भी पढ़ें प्यार कैसे करते हैं – प्यार क्या होता है जानकर हैरान हो जायेंगे
खुद में भी बदलाव है बहुत जरुरी
अच्छी पर्सनालिटी, अच्छे कपड़े, अच्छी आर्थिक स्थिति और दमकता चेहरा कॉन्फिडेंस को इनक्रीज करता हैं। यह तो आप भी जानते है की प्यार पहली नजर में होना पॉसिबल नहीं हैं। पहली नजर का प्यार सिर्फ फिल्मों में ही पॉसिबल हैं। प्यार और आकर्षण दोनों अलग-अलग चीजें हैं। लेकिन सच तो यही है प्यार की शुरुवात आकर्षण से ही होती हैं। कोई व्यक्ति के आंतरिक गुणों से तो कोई बाहरी सुंदरता पर आकर्षित होता हैं। आकर्षण से दो लोगों को करीब लाने में मदद करती हैं। इसलिए लड़की को पटाने के लिए ( ladki kaise pataeye ) सबसे पहले अपनी पर्सनालिटी पर ध्यान देना शुरू करें। ढंग के डिसेंट कपड़े पहने। हेयरस्टाइल को कभी भी छपडियों की तरह न रखें।
लड़कियां उन लड़कों से दूर भागती है जो पढाई या काम करने की जगह आवारा इधर-उधर घूमते-फिरते हैं। इसके अलावे लड़कियों को शराब और सिगरेट पीने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। इसलिए हर प्रकार के नशे से दुरी बनाने की कोशिश करें।
फिर भी सिर्फ बाहर से सुंदर दिखना ही पर्याप्त नहीं हैं। बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक खूबसूरती भी बहुत मायने रखती हैं। अगर आप बाहर से तो खुबसुरत है लेकिन अंदर से बुरे है तो लड़की आपकी तरफ कभी भी आकर्षित नहीं हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले अपने आचरण, व्यवहार और बातचीत करने के तरीके में सुधार करनी चाहिए। लड़कियां हेल्पिंग और केयरिंग नेचर के लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं। इसलिए अपनी पसंदीदा लड़की के सामने दूसरों की ज्यादा से ज्यादा हेल्प करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें लड़कों के प्यार के इशारे समझना – लड़के को जब होता हैं सच्चा प्यार तो देते हैं ऐसे इशारे
दोस्ती करने की कोशिश करें
लड़की को पटाने ( ladki ko kaise pataeye ) की शुरुवात दोस्ती से करनी चाहिए। बिना जान-पहचान किसी लड़की से प्यार का इजहार आपको काफी महंगा पड़ सकता हैं। अगर आप बिना जान-पहचान लड़की से प्यार का इजहार करते है तो थप्पड़ लगने के चांसेज बहुत ज्यादा हैं। इसलिए ऊपर बताए गए तरीके से बातचीत की शुरुवात कर दोस्ती जरुर करें। दोस्ती ही एक मात्र तरीका है जिससे आप सामने वाले को अच्छी तरह जान सकते हैं। दोस्ती करके ही लड़की के मन को पढ़ा जा सकता हैं। आप जितना अधिक समय उसके साथ व्यतीत करेंगे उतना ही उसे समझने में मदद मिलेगी। लड़की को पटाने के लिए उसकी पसंद-नापसंद, हौबिज और डेली रूटीन को जानना जरुरी हैं। और ये सब जानने के लिए लड़की से नजदीकी बढानी होगी। अर्थात दोस्ती करनी होगी।
यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले
हर परिस्थिति में लड़की के साथ खड़े रहने की कोशिश करें
पटाने के लिए ( ladki kaise pataeye ) सिर्फ लड़की का पीछा करना और उसका दोस्त बने रहना ही पर्याप्त नहीं हैं। अगर आप दोस्ती से आगे बढ़ना है तो लड़की को विश्वास दिलाना होगा की हर परस्थिति में आप उनके साथ खड़े हैं। छोटी-बड़ी मुश्किलें हर किसी लाइफ में आती हैं। जो लोग बुरी परिस्थिति में साथ खड़े रहते है उन्हें भूल पाना मुमकिन नहीं होता हैं। इसलिए लड़की अगर किसी समस्या में है तो उसके दर्द को सुने और सोल्व करने की कोशिश करें। चाहे समस्या छोटी ही क्यों न हो जब आप लड़की की हेल्प करते है तो उसके दिल में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। बस आपको मौके पे चौका मारना हैं। चाहे ख़ुशी के पल हो दुःख के हर पल साथ देने की कोशिश करें।
आपका केयरिंग और हेल्पिंग नेचर ही उसे आपके करीब ला सकता हैं। कुछ लड़के सिर्फ खुद में ही रहते हैं। अपनी पसंद को लड़की पर थोपने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। लड़की की इच्छा और भावनाओं की कद्र करना जरुरी है। ज्यादा बोलने की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा सुनने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें सच्चे प्यार की पहचान क्या है? – 6 सबसे बड़ी पहचान
सही वक्त देखकर लड़की को प्रपोज करें
जब आप पूरी तरह आश्वस्त हो की लड़की भी आपमें इंट्रेस्टेड है तभी प्रपोज करना सबसे सही माना जाता हैं। इसलिए अगर आपको लगता है की आप लड़की को अच्छी तरह जानते और समझते तो बिना देरी प्रपोज करना सही रहेगा। लड़की को प्रपोज करने के सैकड़ों तरीके हैं। लेकिन सबसे सही तरीका अकेले में बिना किसी ताम-झाम के प्रपोज करना हैं। क्योकि ज्यादात्तर लड़कियां अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर करने से डरती हैं। इसलिए गलती से भी लड़की को क्लास रूम में या खुली जगह पब्लिक के बीच प्रपोज न करें। लड़की को प्रपोज करने के लिए उसकी मनपसंदीदा जगह का चुनाव करना ही बेस्ट रहेगा।`
लड़की को प्रपोज करने के लिए रेस्टोरेंट, मूवी थिएटर या पार्क आदि जगहों का चयन कर सकते हैं। लेकिन प्रपोज करने से पहले लड़की से उसकी पसंदीदा जगह, खाना और फिल्म की जानकारी जरुर पूछ लें। इससे प्रपोज करने लिए प्लान तैयार करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें Apne Pyar Ko Kaise Paye : प्यार पाने के आसान तरीके
निष्कर्ष – ladki kaise pataye
लड़की को पटाने के लिए सयंम की आवश्यकता हैं। लड़की कोई चीज नहीं है इसलिए जान लीजिए की उसे पटाने ( ladki kaise pataeye ) के लिए उसका विश्वास जीतना सबसे जरुरी हैं। जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय लड़की को आपसे दूर कर सकता हैं। इसलिए स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ना ही सबसे सही तरीका हैं। किसी लड़की का दिल जीतने के लिए सबसे जरुरी चीज उसका विश्वास जीतना ही हैं। इसलिए लड़की को ये विश्वास दिलाने की कोशिश करे की आप ही उसके लिए बेस्ट हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye ) ” पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि लडको को लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में मदद मिल सकें।
यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
Superb bahut acchi jaankari