प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है

Spread the love

अक्सर लोग यह सवाल करते हैं की प्यार में गुस्सा क्यों आता है और प्यार में बेचैनी क्यों होती है ?। दोस्तों जब किसी से किसी को प्यार होता हैं तो वह हर वक़्त उसी के ख्यालों में खोया रहता हैं। प्यार में गुस्सा होना बेचैनी होना बेहद आम हैं। प्यार एक ऐसा एहसास हैं जो हर किसी को अपनी जिंदगी में एक न एक बार जरुर होता हैं। हालाँकि सच्चे प्यार में गुस्सा और शक जैसी चीजों की कोई जगह नहीं होती हैं। लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी वजहों से भी अपने पार्टनर पे गुस्सा हो जाते हैं। इन सबकी एक बड़ी वजह हैं शक का होना।

प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है

कई बार गुस्सा करने के बाद लोगों को अनुभव होता हैं की उसने एक बड़ी गलती की हैं। गुस्सा करना स्थिति को और बिगाड़ देता हैं इसलिए गुस्से को कण्ट्रोल करना चाहिए। प्यार में गुस्सा करने की कई वजहें हो सकती हैं। कई बार गुस्से की वजह से बात ब्रेकअप तक पहुँच जाता हैं। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं की प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है ?।

प्यार में गुस्सा क्यों आता है

प्यार में गुस्सा आने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे बताएं गए कारण प्रमुख हैं:-

1. पार्टनर को समय नहीं देना

कई बार देखा गया हैं की समय के अभाव के कारण पार्टनर एक दुसरे से जल्दी बात नहीं कर पाते हैं। जब प्रेमी और प्रेमिका एक दुसरे को समय नहीं दे पाते हैं तो दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर फोन करने पर आपका पार्टनर फोन नहीं उठाता हैं तो ऐसी स्थिति में गुस्सा आना स्वाभाविक हैं। ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन तक टिक भी नहीं पाते हैं।

Also, Read दुख और दर्द भरी यादों को भूलने के 5 उपाय

2. प्यार में गुस्सा क्यों आता है – अधिकार जताने से

पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जाताना भी गुस्से की मुख्य वजह हैं। जब आप पार्टनर से उम्मीद से ज्यादा कुछ चाहते हैं और आपकी इच्छा पूरी नहीं होती हैं तो ऐसी स्थिति झगड़े और गुस्से का कारण बन सकती हैं। प्यार अधिकार का नाम नहीं हैं प्यार में एक दुसरे की भावनाओं को समझना बेहद जरुरी हैं। कई बार देखा जाता हैं की पार्टनर जब आपके मर्जी के विपरीत कोई कार्य करता हैं तो ऐसी स्थिति में गुस्सा आता हैं। इसकी मुख्य वजह अधिकार जाताना ही हैं।

Also, Read छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना – इसका उपाय जाने

3. उम्मीद

जब किसी व्यक्ति को अपने पार्टनर से हद से ज्यादा उम्मीद रहता हैं की मेरा प्यार मेरे लिए कुछ भी करेगा तो यह उम्मीद टूटने के कारण भी गुस्सा आता हैं। हद से ज्यादा उम्मीद अक्सर टूट ही जाते हैं। कई बार आप चाहते हैं की आपका पार्टनर सिर्फ और सिर्फ आपके विषय में सोचें और किसी और से बात न करें। लेकिन यह संभव नहीं हैं ऐसे में यह स्थिति कई बार गुस्से का रूप ले लेती हैं।

Also, Read 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

4. झूठ या विश्वास के टूटने की वजह से

प्यार में झूठ, शक आदि का कोई स्थान नहीं हैं। जो लोग अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं की वे कभी भी अपने पार्टनर पर शक नहीं करते हैं। परन्तु अक्सर देखा जाता हैं की पार्टनर अपने रिलेशनशिप में किसी तीसरे को लेकर हमेशा एक दुसरे पर शक करते हैं। कई लड़के लड़कियां अपने पार्टनर के अलावे किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में होते हैं और ऐसे में जब उनकी उम्मीद और विश्वास टूटता हैं या झूठ सामने आता हैं तो गुस्सा आना स्वाभाविक हैं। प्यार में गुस्सा क्यों आता है यह तो आप समझ ही गए होंगे।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

प्यार में धोखा मिला तो क्या करना चाहिए

जब प्यार में व्यक्ति को को धोखा मिलता हैं तो व्यक्ति अंदर ही अंदर टूटने लगता हैं। कई लोग तो नशा करके अपनी जिंदगी तक बर्बाद कर लेते हैं। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते हैं की प्यार में धोखा मिला तो क्या करना चाहिए। दोस्तों धोखा मिलने पर अपनी पिछली जिंदगी को भूलने की कोशिश करना चाहिए। पिछली जिंदगी को याद करते रहना आपके भविष्य के गोल को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अपने पार्टनर से जुड़े प्रत्येक याद को मिटाने की कोशिश करें। यादों को मिटाने के लिए दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और बिजी रहने की कोशिश करें। इसके अलावे आपको अपने मोबाइल और सोशल मीडिया साइट्स से पार्टनर के सारे डिटेल्स डिलीट कर देने चाहिए।

Also, Read कैसे पता करें प्यार सच्चा है या टाइमपास – 5 सबसे शानदार तरीके

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है

लोग अक्सर यह पूछते हैं की सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है लेकिन सच तो कुछ और ही हैं। दरसल धोखा और सच्चे प्यार का दूर दूर तक कोई नाता ही नहीं हैं। सच्चा प्यार अर्थात विश्वास, जी हाँ सच्चे प्यार में विश्वास होता हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं की आप जिससे प्यार करते हैं वह आपके साथ टाइम पास कर रहा होता हैं। इसका मुख्य कारण हैं रिलेशनशिप को लेकर सीरियस न होना। अगर आपका पार्टनर शादी, बच्चे और आपके भविष्य के बारें में बात करने से कतराता हैं तो समझ लीजिये की वह आपसे सच्चा प्यार नहीं करता हैं।

सच्चे प्यार में धोखें की एक प्रमुख वजह हैं संदेह करना हैं शक करना हैं। लेकिन जैसा की मैंने आपको बताया की अगर दोनों एक दुसरे से सच्चा प्यार करते हैं तो वे एक दुसरे पर कभी शक नहीं कर सकते हैं। लेकिन कई बार पार्टनर्स के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री शक का कारण बन जाती हैं और रिश्ते टूट जाते हैं।

Also, Read प्यार में धोखा मिला तो क्या करना चाहिए – करें यह 5 काम फिर देखें कमाल

प्यार में बेचैनी क्यों होती है

प्यार में बेचैनी हार्मोनल चेंजेज की वजह से होती हैं। जब आपका पार्टनर आपसे दूर रहता हैं या लम्बे समय से बात नहीं होती हैं तो ऐसी स्थिति में बेचैनी होती हैं। हालाँकि कई बार आपका पार्टनर जब आपके बिल्कुल करीब होता हैं तो शरीर में अचानक हार्मोनल चेंजेज देखने को मिलता हैं। दरसल शरीर में मौजूद एड्रेनालाइन और नोरेपिनेफ्रिने आदि होर्मोन में असंतुलन की स्थिति की वजह से यह होता हैं।

इसके अलावे जब आपका पार्टनर किसी मुसीबत में होता हैं या बेहद बीमार होता हैं तो ऐसी स्थिति में आपको खोने का डर या हानि पहुँचने के अंदेशे से प्यार में बेचैनी होना आम बात हैं। कई बार इस वजह से भी बेचैनी होती हैं की आपका प्यार समाज स्वीकार करेगा या नहीं।

Also, Read सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं – जानकर हैरान हो जायेंगे

प्यार में क्या-क्या होता है

जब किसी को एक दूजे से बेपनाह मोहब्बत होती हैं तो हर पल वह अपने पार्टनर के बारें में ही सोचता रहता हैं। प्यार में नींद की कमी और भूख में कमी आम बात हैं। इस स्थिति में व्यक्ति सिर्फ अपने पार्टनर के ख्यालों में खोया रहता हैं और उसके साथ भविष्य के सपने देखने लगता हैं। प्यार में पड़ा व्यक्ति अपने दिमाग से नहीं बल्कि दिल से सोचने लगता हैं और अपने पार्टनर की हर ख़ुशी को अपनी ख़ुशी समझता हैं। प्यार में व्यक्ति अमीरी गरीबी, जाती, धर्म, काला गोरा यह सब नहीं देखता हैं। बस वह चाहता हैं की उसका पार्टनर जीवन के अंत तक उसका साथ दे। Also, Read अगर किसी को ऐसे इंसान से बहुत प्यार हो जाये जो पहले से ही शादीशुदा है तो उसे क्या करना चाहिए

निष्कर्ष

प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है इसके बारें में आपने इस पोस्ट में जाना हैं। दोस्तों प्यार में कभी-कभी गुस्सा आना रूठ जाना आदि चलता हैं। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। भविष्य में आने वाली समस्यायों या किसी बात पर होने वाले झगड़े के लिए व्यक्ति तैयार हो पाता हैं। लेकिन अगर प्यार में गुस्सा अत्याधिक आता हैं तो इसका कारण हैं की आप अपने पार्टनर से ज्यादा ही उम्मीद रखते हैं या उनपे शक करते हैं। ऐसी स्थिति में दोनों का एक साथ रहना उचित नहीं हैं।

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की आपको प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है इसकी सम्पूर्ण जानकारी बेहद अच्छी लगी होगी। इस ब्लॉग पर आपको रिलेशनशिप से जुडी सारी समस्यायों का हल मिलता हैं।

Also, Read लड़कियां क्यों धोखा देती है – 5 कारण जिसकी वजह से लडकियाँ प्यार में धोखा देती हैं