जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें :- बहुत दर्द होता है जब आपको वो इंसान नजरअंदाज करे, जिसके attention के लिए आप हमेशा उसका wait करते हो। कई बार हम गलत इंसान के प्रेम में पड़ जाते हैं। हर इंसान एक जैसा नहीं होता हैं। कुछ लोग सिर्फ और सिर्फ टाइमपास के लिए प्यार करने का नाटक करते हैं। ऐसे लोग एक समय के बाद आपका साथ छोड़ ही देते हैं। कहा जाता है की प्यार दिल से किया होता हैं। लेकिन आज के समय में दिल और दिमाग दोनों को ऑन रखना बहुत ही जरुरी हैं। जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो ऐसा लगता है मानों पूरी दुनियां ही खत्म हो चुकी हैं। प्यार में मिलने वाले धोखे को भूल पाना हर इंसान के लिए सबसे मुश्किल कार्य होता हैं।

ऐसा नहीं है की हम सिर्फ अपने लाइफ पार्टनर से ही प्यार कर सकते हैं। हम माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदार और दोस्तों से भी तो प्यार करते हैं। लेकिन जब हमें कभी ऐसा महसूस होने लगता है की जिससे हम बहुत प्यार करते है वह हमें इग्नोर कर रहा है तो दिल जोरो से रोने लगता हैं। हालांकि कोई बिना वजह आपको इग्नोर नहीं करता हैं। इग्नोर करने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे :- आपकी किसी बात का बुरा लगना, किसी और को पसंद करने लगना, शक, मन भर जाना, गलत व्यवहार, जलन, इर्ष्या, कुछ छुपाना या झूठ बोलना आदि। इसके अलावे भी इग्नोर करने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। खैर आइए जानते है की जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ?
जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें?
जब आप बार-बार इग्नोर किए जाते हो मानसिक तनाव पढने लगता हैं। खासकर तब जब इग्नोर करने वाला व्यक्ति आपके दिल के बेहद करीब होता हैं। आप कुछ हद तक अपने दोस्तों के इग्नोरेंस को तो बर्दाश्त कर सकते है लेकिन जब लाइफ पार्टनर इग्नोर करता है तो एक पल भी दूर रहना हजारों वर्षों सा लगने लगता हैं। आज की इस पोस्ट में मैंने विस्तार से बताया है की दोस्तों, लवर, पेरेंट्स आदि द्वारा इग्नोर होने पर आपको क्या करना चाहिए।

नाराजगी की वजह पता करें
सबसे पहले तो यह जानने की कोशिश करनी चाहिए की सामने वाला व्यक्ति आपसे खफा क्यों हैं। बिना वजह कोई किसी नाराज नहीं होता हैं। नाराजगी की वजह जानने के बाद ही समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। नाराजगी की वजह जानने के लिए डायरेक्ट सामने वाले से बात करनी चाहिए। उनसे पूछे की आखिर आप मुझे इग्नोर क्यों कर रहे हो। एक जगह रहने पर छोटी-मोटी बातों पर कभी-कभी बहस और लड़ाई हो जाती हैं। ऐसे में शांति से बातचीत करने की जरूरत हो सकती हैं।
जिनसे हम प्रेम करते है उन्हीं से नाराज भी होते हैं। अगर आप कपल्स है तो रात का समय बातचीत के लिए सबसे उचित समय हैं। रात में बेड पर जाने के बाद अपने पार्टनर के मूड को पहले ठीक करने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ रोमांस और फ़्लर्ट जरुर करें। गुस्से की वजहों पर बात करे और वादा करे की कभी एक दुसरे से से नाराज नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है? – जानकर हैरान हो जाएंगे
थोड़ा समय दें
आप तो जानते ही है समय बड़े से बड़े घाव को भरने की क्षमता रखता हैं। अगर कोई आपसे नाराज या गुस्सा है और आपकी बातें सुनने को बिल्कुल तैयार नहीं तो इस स्थिति में कुछ समय के लिए उस व्यक्ति को अकेला छोड़ देना चाहिए। एक समय के बाद व्यक्ति का क्रोध कम हो ही जाता हैं। जब गुस्सा शांत हो जाए तो सही वक्त देखकर बार करें। अगर आपके सगे-संबंधी, दोस्त या हमसफर आपसे नाराज या गुस्सा है तो जल्दबाजी करना नाराजगी को और भी बढ़ा सकता हैं। क्योकि गुस्से में व्यक्ति का मष्तिष्क सही से काम नहीं करता हैं। संभव है की गुस्से में वह आपको भला-बुरा सुनाने लगे। ऐसे में आपका भी मूड खराब हो सकता है जिसकी वजह से नाराजगी बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती हैं। इसलिए गुस्सा शांत होने की प्रातिक्षा जरुर करें।
यह भी पढ़ें प्यार में सबसे ज्यादा कौन तड़पता है – जानकर हैरान हो जाएंगे
जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफ़ी मांगे
गलतियां सभी से होती हैं। अगर आपकी किसी छोटी या बड़ी गलती ने आपको अपनों से दूर कर दिया तो उसका समाधान भी आपको ही निकालना हैं। गलतियों की माफ़ी मांगने से आपकी इज्जत कम नहीं हो जाएगी। अपनों से माफ़ी मांगना या उनके सामने झुकना आपका उनके प्रति प्रेम को प्रदर्शित करता हैं। कपल्स में से एक अगर किसी वजह से खफा है तो दुसरे का यह कर्तव्य है की वह शांत रहे। अगर दोनों ही गुस्सैल स्वाभाव के होंगे तो नाराजगी लड़ाई-झगडे का रूप ले लेती हैं।
लड़ाई-झगड़े सिर्फ कपल्स को ही नहीं बल्कि बच्चों के मष्तिष्क को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं। रिश्ते तोड़ना बड़ा ही आसान होता है लेकिन टूटे हुए रिश्ते को जोड़ना बहुत ही मुश्किल। इसलिए जान लीजिए की अपनों के लिए झुकने में कोई शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले
आप भी इग्नोर करना शुरू करें
अगर सारी कोशिशें नाकाम हो चुकी है तो निश्चित ही सामने वाला व्यक्ति का अब आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। जब किसी से आप बार बार ignore महसूस करें, तो उस रिश्ते को ख़तम करना ही बेहतर है। क्योकि ऐसे रिश्ते अक्सर बुरे वक्त में साथ छोड़ जाते हैं। शुरुवात में बेचैनी और अकेलापन तो जरुर महसूस होगा लेकिन एक समय के बाद आप जीना सीख ही लेते हैं। प्यार में लोग एक दुसरे से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकते हैं। जब आप इग्नोर करने वाले इन्सान को इग्नोर करते हो वह कंफ्यूज्ड हो जाता है की उसे क्या करना चाहिए। ऐसे में वह हार मानकर अपनी नाराजगी को खत्म कर सकता हैं।
अगर सामने वाले के दिल में आपके लिए थोड़ी सी भी मोहब्बत होगी तो वह आपके लिए वापस जरुर आएगा। लेकिन अगर वह आपके पास वापस नहीं आता तो इसका मतलब साफ़ है की उसके दिल में आपके लिए कभी प्यार था ही नहीं। ऐसे लोगों के लिए दिल को व्यथित क्यों करना जिसने आपको कभी दिल से चाहा ही नहीं।
यह भी पढ़ें ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय
जीवन में आगे बढ़ें
समय किसी के लिए कभी नहीं रुका है और नहीं रुकेगा। इसलिए पास्ट से बाहर निकलकर वर्तमान में जीना सीखना चाहिए। चाहे आपके साथ कोई हो या न हो हमेशा आगे बढ़ते रहने की कोशिश करनी चाहिए। पॉजिटिव सोच के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ें। मन को समझाएं की जो व्यक्ति लाइफ से गया है वह मेरे प्यार के काबिल था ही नहीं। हर किसी का एक जीवन लक्ष्य होता हैं। जीवन लक्ष्य हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हैं। अत: आपको भी अपने इंटरेस्ट के अनुसार लक्ष्य बनाना चाहिए। इससे आपको उस इंसान को भूलने में मदद मिलेगी जिसने जीवन भर साथ निभाने का वादा कर बीच मझदार में ही साथ छोड़ दिया।
जब आप खाली बैठे रहते है तो मन पास्ट में ही उलझा रहता हैं। मन तो होता ही है चंचल। इस चंचल मन को काबू में करने के लिए खालीपन से मुक्ति पाना जरुरी हैं। अगर आप पुराने प्यार की राह देखते रहेंगे तो समय के साथ-साथ आपका भविष्य भी गहरे अंधकार में समा जाएगा। जो व्यक्ति आपको छोड़कर गया है वह आपसे काफी आगे निकल जाएगा। इसलिए ऐसे व्यक्ति के लिए क्या रोना जो आपके सच्चे प्यार को समझ ही नहीं सका।
यह भी पढ़ें सच्चे प्यार की पहचान क्या है? – 6 सबसे बड़ी पहचान
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ? । प्यार में कपल्स के बीच बहस और लड़ाई-झगड़े होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। शक, धोखा और खराब व्यवहार कपल्स के बीच नाराजगी की सबसे बड़ी वजह हैं। जिससे आप प्रेम करते है अगर वह आपसे बेहद नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन मनाने के लिए नाराजगी की वजह पता करनी जरुरी हैं। इसलिए सबसे पहले नाराज व्यक्ति से डायरेक्ट बातकर उससे क्षमा मांगे।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ? ” बहुत पसंद आयी होगी। इस खास प्यार भरी जानकारी को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
1 thought on “जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें ?”