Ladki Ki Tareef Kaise Kare :- यह तो आपने सुना ही होगा की लड़कियों को तारीफ करवाना बहुत पसंद होता हैं। सच तो यह है की हर किसी को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता हैं। लड़कियां सजती संवरती भी इसीलिए ताकि लोग उन्हें देखे और तारीफ करें। लेकिन किसी अनजान लड़के द्वारा गलत तरीके से की जाने वाली तारीफ लड़की को परेशान भी कर सकती हैं। इसलिए अगर आपको किसी लड़की में कुछ खास नजर आता है तो सोच समझकर ही तारीफ करें।

आपका एक गलत वर्ड भी लड़की के मष्तिष्क में शक पैदा कर सकता हैं। लड़कियों की तारीफ करने के सैकड़ों तरीके हो सकते है लेकिन आज मैं जो तरीका बताने जा रही हूं वह बिल्कुल अलग और दिल को छू लेने वाली हैं। तो आइए जानते है की लड़की की तारीफ कैसे करे ?
ज्यादात्तर लड़के प्यार के मामले में काफी शर्मीले होते हैं। उन्हें पता नही होता की लड़कियों की तारीफ कब, कैसे और किस तरह की जानी चाहिए। प्यार में एक दुसरे की तारीफ करने के सैकड़ों मौके मिलते हैं। आपको बस मौके का इंतेजार करना होता हैं। ज्यादात्तर लड़के सिर्फ शारीरिक सुंदरता की तारीफ करते हैं।
रिलेशनशिप की शुरुवात में शारीरिक बनावट या सुंदरता की तारीफ करना बहुत सी लड़कियों को असहज कर सकता हैं। खासकर तब जब आप किसी लड़की की तारीफ सबके सामने करते हैं। लड़की की तारीफ़ ( ladki ki tareef kaise kare ) कैसे करे इसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गयी हैं।
लड़की की तारीफ कैसे करे
हम तारीफ तब करते है जब किसी व्यक्ति के गुणों और सुंदरता से प्रभावित होते हैं। झूठी और बनावटी तारीफ़ किसी को भी पसंद नहीं आती हैं। बनावटी तारीफ़ करना लड़की को आपसे दूर भी कर सकता हैं। उसे लग सकता है की आप उनके साथ सिर्फ टाइमपास कर रहे हैं। इसलिए लड़की की झूठी तारीफ़ करने से बचना चाहिए। अगर तारीफ दिल से की जाए तो सामने वाले की धड़कने तेज हो जाती हैं। अगर लड़की को आकर्षित करना है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है की लड़की की तारीफ कैसे करे ?

ईमानदारी से की गयी तारीफ लड़की को आपके प्रति आकर्षित करती हैं। हालांकि तारीफ़ करने की भी एक सीमा होती हैं। जरूरत से ज्यादा किसी की तारीफ करना भी मन में शक पैदा करता हैं। इसलिए तारीफ करने का सही तरीका जानना बहुत जरुरी हैं।
अच्छा इंप्रेशन जमाने के लिए लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के आगे तारीफों के पूल बांध देते हैं। अगर लड़की अभी सिर्फ आपकी दोस्त है तो हर वक्त तारीफ़ करने से बचना चाहिए। लड़की की तारीफ तभी करे जब आप उसके अच्छे व्यवहार या सुंदरता के प्रति सच्चे दिल से आकर्षण महसूस करते हैं। बेमतलब की झूठी तारीफ से लड़की प्रभावित नहीं होने वाली हैं। स्टेप बाय स्टेप जाने और समझे की लड़की की तारीफ कैसे करना सबसे बेस्ट हैं :-
लड़की की तारीफ सही समय पर करें
हर किसी का मूड हर समय एक सा नहीं होता हैं। मान लीजिए की आपकी गर्लफ्रेंड का किसी से झगड़ा हुआ है या घर में किसी तरह की समस्या है। ऐसे में लड़की का मूड निश्चित तौर पर ऑफ होगा। अगर आप इस स्थिति में लड़की को समझने के बजाय उसकी तारीफ करेंगे तो वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आप सिर्फ उसे हिम्मत ही दे सकते हैं। जैसे कह सकते है की तुम स्ट्रोंग हो हिम्मत रखों सब ठीक हो जाएगा।
लड़की की तारीफ करने के लिए कोई खास समय नहीं होता हैं। जैसे मान लीजिए की आपकी गर्लफ्रेंड ने एक नयी ड्रेस खरीदी है। अगर वह नयी ड्रेस में आपके सामने खड़ी है तो उसकी तारीफ करते हुए कह सकते है की तुम इस ड्रेस में बहुत खुबसुरत लग रही हो। इसके अलावे कह सकते है की तुम्हारे पहनने से यह ड्रेस और भी खुबसुरत हो गयी हैं।
यह भी पढ़ें लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )
लड़की की तारीफ में सही शब्दों का चयन करें
जैसा की मैंने आपको बताया की हर लड़की एक जैसी नहीं होती हैं। संभव है की तारीफ में उपयोग किए गए शब्द लड़की को बिल्कुल भी पसंद न आए। अगर आपकी तारीफ उसे बनावटी लगेगी तो वह शायद ही आपके करीब आना चाहेगी। इसलिए तारीफ के दौरान सोच समझकर बोलना जरुरी हैं। अगर आप इंट्रोवर्ट है या लड़कियों के सामने खुलकर बोल नहीं पाते तो गर्लफ्रेंड की फोटो को सामने रखकर प्रैक्टिस कर सकते हैं।
अपनी पसंदीदा लड़की को प्यार में पागल करने के लिए इतना तो आप कर ही सकते हैं। कुछ लड़के बिना सोचे समझे ऐसे वर्ड्स बोल देते है जो लड़की के मन में शक पैदा करता हैं। जैसे :- तुम बवाल माल हो, तुम मस्त चीज हो, तुम हॉट हो आदि। ऐसे वर्ड्स शायद ही किसी लड़की को अच्छा लगे।
अगर आप लम्बे समय से रिलेशन में है तो ये वर्ड्स भी आम हो जाते हैं। लेकिन अगर आप नए नये रिलेशन में आए है तो ऐसे वर्ड्स का उपयोग बिल्कुल न करें। ऐसे वर्ड्स सुनकर लड़की आपके बारे में नेगेटिव ही सोचेगी।
लड़की सोच सकती है की आप लफुआ है या फिर लड़कियों की इज्जत नहीं करते हैं। रिलेशनशिप की शुरुवात में तारीफ भी रेस्पेक्ट के साथ करनी चाहिए। तुम की जगह आप का उपयोग करें। कुछ सामान्य तारीफ एक्जाम्पल के तौर पर नीचे दिए गये है जिससे लड़की खुश हो सकती हैं :-
- आपकी आंखें बहुत प्यारी है
- आपका बड़े-बुजुर्गों के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा हैं
- आप नेचर की बहुत अच्छी हैं
- आपकी राइटिंग स्किल तो लाजवाब हैं
- आप किसी परी की तरह दिखती हो
- आपकी आवाज इतनी प्यारी है की मन करता है की बार-बार सुनता रहूं
यह भी पढ़ें लड़के धोखा क्यों देते हैं (Ladke Dhokha Kyon Dete Hain)
लड़की की तारीफ कैसे और किन चीजों की करें
अब सवाल आता है की लड़कियों की तारीफ कैसे और किन चीजों की करनी चाहिए। ज्यादात्तर लड़के इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहते हैं। इसलिए आज की इस पोस्ट में मैंने बताया है अपनी नयी गर्लफ्रेंड की तारीफ कैसे और किन चीजों से शुरू करनी चाहिए। मान लीजिए की अभी अभी आपकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। ऐसे में आपको लड़की के अच्छे स्वाभाव, सोच, इंटेलिजेंस, काम करने का तरीका, व्यवहार आदि की ही तारीफ करनी चाहिए।
शुरुवात में ही सिर्फ शारीरिक सुंदरता की तारीफ करना बहुत कम लड़कियों को ही पसंद आता हैं। अगर लड़की भी आपसे प्यार करती है तो तारीफ में आप कुछ भी कहेंगे उसे अच्छा ही लगेगा। इसलिए यह जान लीजिए की लड़की की तारीफ कैसे और किन चीजों की करनी है यह पूरी तरह लड़की के स्वाभाव, रिलेशनशिप की गंभीरता और रिलेशनशिप की एज पर डिपेंड करती हैं। लड़की की तारीफ पुरे दिल से करनी चाहिए।
अगर आप किसी लड़की से प्रेम करते तो निश्चय ही उसमें कुछ खास होगा। आप खुद से पूछे की जिस लड़की को आप पसंद करते है उसमें आपको क्या अच्छा लगता हैं। उसके बाद आप लड़की के सामने उसकी खूबियों को एक्सप्रेस करते हुए खुलकर तारीफ कर सकते हैं।
इसके अलावे लड़की की ड्रेसिंग सेंस, मेकअप स्टाइल, ज्वेलरी, सेंस ऑफ़ ह्यूमर, बोलने का तरीका और खूबसूरती की भी तारीफ कर सकते हैं। अगर आप लड़की से बेहद क्लोज है तो थोड़े शरारती तरीके से शारीरिक बनावट की भी तारीफ़ कर सकते हैं। नीचे कुछ एक्जाम्प्ल दिए गए हैं :-
तारीफ
- आपकी/तुम्हारी हेयरस्टाइल बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैसी बेहद यूनिक और खुबसुरत हैं।
- तुम/आप बिना मेकअप के ही बहुत खुबसुरत लगती हो। तुम्हे मेकअप की कोई जरूरत नहीं हैं।
- तुमपर लाइट मेकअप ही अच्छा लगता है क्योकि तुम हो ही इतनी खुबसुरत
- साधारण सा ड्रेस भी यूनिक और खुबसुरत हो जाता है जब तुम पहनती हो।
- तुम्हारा माइंड कितना शार्प है यार, तुम चीजो को कितनी आसानी से पकड़ कर एक्सप्लेन करती हो।
- आपकी नेल पेंट बहुत ही प्यारी हैं।
- तुम्हारी आंखें किसी नशीली जाम की तरह हैं।
- तुम्हारी नयी कानबाली ( एअरिंग ) तुम्हारी खूबसूरती को और भी बढ़ा रही हैं।
- तुम न सिर्फ बाहर से खुबसुरत हो बल्कि दिल की भी बहुत अच्छी हो।
- तुम जब हंसती हो तो लगता है जैसे आसमान से फूलों की बारिश हो रही हो।
- तुम्हारी आवाज बिल्कुल कोयल जैसी क्यूट और प्यारी हैं।
- तुम्हारे होठ बिल्कुल आम की तरह रसीली हैं। ( सिर्फ उनके लिए जो लम्बे रिलेशनशिप में रह चुके है अथवा बहुत क्लोज हैं )
नोट :- लड़की की तारीफ ऐसे करें की बनावटी न लगें। बनावटी तारीफ को लड़कियां तुरंत भाप जाती हैं। अगर ऐसा हुआ तो शायद लड़की आपसे दुरी बनाना शुरू कर सकती हैं। झूठी या बनावटी तारीफ से लड़की को ऐसा लग सकता है की आप लड़कीबाज हैं।
यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स
गर्लफ्रेंड की तारीफ स्माइल के साथ करें
तारीफ करते वक्त आपका फेस एक्सप्रेशन बहुत मायने रखता हैं। कुछ लड़के सिर्फ फॉर्मेलिटी निभाने के लिए लड़की की बेवजह तारीफ करते रहते हैं। अगर आप भी बेमन से लड़की की तारीफ करते है तो जरा रुक जाइए। तारीफ़ करने के लिए सही जगह और सही समय जरुरी होती हैं। जैसे मान लीजिए की लड़की आपसे पूछ रही है की मैं कैसी लग रही हूं ?। इस स्थिति में आप मोबाइल या किसी अन्य कार्य में बीजी रहकर जवाब नहीं दे सकते हैं।
आपको लड़की से सबसे पहले प्यारी सी स्माइल के साथ आंख मिलानी जरुरी हैं। उसके बाद ही आपको जवाब देना हैं। आप लड़की से कह सकते है की तुम आज बिल्कुल अलग दिख रही हो जैसे कोई चाँद का टुकड़ा धरती पर आ गिरा हो। हालांकि लड़के को कभी भी लड़की के पूछने का इंतेजार नहीं करना चाहिए। जी हां, कुछ लड़कियां सजती तो अपने बॉयफ्रेंड के लिए है लेकिन शर्म के मारे पूछ नहीं पाती हैं। ऐसे में आप स्वयं भी लड़की की तारीफ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें किस उम्र में आकर्षण शुरू करता है अपना काम – कब होते हैं लड़के लड़कियां एक दुसरे के प्रति आकर्षित
लड़की की तारीफ़ दिल से करें
दिल से तारीफ करने का अर्थ है की आपके वर्ड्स में सच्चाई और ईमानदारी झलकनी चाहिए। आप जो भी कहते है उसका सामने वाले पर प्रभाव पड़ता हैं। कपल्स को कभी भी एक दुसरे से झूठ नहीं बोलनी चाहिए। कुछ लड़के लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में झूठी तारीफों के पूल बांध देते हैं।
झूठी तारीफ करते वक्त आत्मविश्वास की कमी आंखों में साफ़-साफ़ झलकती हैं। ऐसे में लड़की तुरंत ही आपके झूठ को पकड़ सकती हैं। और जब झूठ पकड़ा जाता है तब पार्टनर पर से विश्वास भी टूटने लगता हैं। नि: संदेह प्यार में कपल्स एक दुसरे से छोटे-मोटे झूठ बोलते ही हैं। लेकिन बार-बार झूठी तारीफ सुनना किसी भी लड़की को पसंद नहीं आता हैं।
दरसल कुछ लड़के सिर्फ टाइम पास करने के लिए लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वे सैकड़ों तरह के बनावटी तारीफे चंद मिनटों में कर जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कों में से है तो ऐसी गलती न करें। लड़कियां इन मामलों में बहुत अनुभवी होती हैं। क्योकिं आपसे पहले भी कई लड़कों ने उनकी झूठी तारीफ़ की होगी।
अगर आप सच में लड़की को पसंद करते है तो लड़की को देखकर आपके दिल में जो आता है वो बोल दें। जैसे अगर लड़की की कोई खास बात या चीज अच्छी लगी हो जैसे : व्यवहार, साफ़ दिल, पसंद, शांत स्वभाव, स्माइल, क्यूटनेस, साहस, हेयर स्टाइल, दयालुता, मददगार प्रकृति और आत्मविश्वास आदि तो उसी वक्त उन खूबियों की प्रशंशा करें। हर किसी में अच्छाइयां और बूराइयां तो होती ही हैं। ध्यान रहे की अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो सिर्फ अच्छाइयों की ही तारीफ करें।
यह भी पढ़ें Ladki se Baat Karne Wala Apps
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की लड़की की तारीफ कैसे करे ?। हर लड़की का नेचर अलग होता है। जो तारीफ किसी लड़की को अच्छी लग रही है वही तारीफ दूसरी लड़की को बुरी भी लग सकती हैं। इसलिए तारीफ करते वक्त सावधानी बेहद जरुरी हैं। आपने सुना ही होगा सावधानी हटी, दुर्घटना हटी। कहने का अर्थ है की तारीफ करते वक्त गलत शब्दों जैसे: सेक्सी, हॉट, माल, बवाल आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर लड़की आपसे प्यार करती है और लम्बे समय से रिलेशन में है तो तारीफ के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल बेहद आम हैं।
मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” लड़की की तारीफ कैसे करे : सही तरीका जान लो नहीं तो गर्लफ्रेंड नाराज हो जाएगी ” पसंद आयी होगी। इस पोस्ट में दी गयी जानकारी अनुभव के आधार पर प्रोवाइड की गयी हैं। ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? – जानकर हैरान हो जाएंगे