लिट्टी चोखा बनाने की विधि / लिट्टी चोखा रेसिपी :- लिट्टी चोखा नाम लेते ही बिहार का नाम जुबान पर आ जाता हैं। दरसल लिट्टी-चोखा बिहार का सबसे लोकप्रिय व्यंजन हैं। हालांकि अब यह व्यंजन भारत के सभी राज्यों में बनाएं जाते हैं। लेकिन बिहारी तरीके से बनी लिट्टी चोखे का स्वाद सबसे नायाब माना जाता हैं। बिहार में आने के बाद हर चौक-चौराहे, रेस्टोरेंट और बड़े-बड़े होटलों में भी यह व्यंजन आसानी से मिल जाता हैं। लिट्टी को सामान्यत: आलू, बैंगन और टमाटर से बने चोखे के साथ खाया जाता हैं। इसके अलावे यह हरी धनियां की चटनी और तेल में पकी हरी मिर्च के साथ भी खायी जाती हैं। लिट्टी दो तरीकों ( तेल में और डायरेक्ट आग पर ) से बनायीं जाती हैं। आग वाली लिट्टी तेल में पकायी गयी लिट्टी की अपेक्षा ज्यादा स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

बिहारी लिट्टी चोखा रेसिपी बनाना बहुत ही आसान हैं। चुकी यह आग पर डायरेक्ट पकायी जाती है इसलिए हाथ और लिट्टी के जलने का डर रहता हैं। इसलिए पकाते वक्त थोड़ी सावधानी बरतनी जरुरी होती हैं। लिट्टी को कुछ लोग सीधे आग पर पकाने के बजाय स्टील की जाली का उपयोग करते हैं। स्टील से बनी जाली पर लिट्टी को पकाना आसान होता हैं। इस पर लिट्टी के जलने की सम्भावना भी कम होती हैं। तो आइए आपको आपको बताते है की बिहारी लिट्टी चोखा बनाने की विधि क्या हैं और इसमें कौन-कौन सी सामग्रियां लगती हैं।
लिट्टी चोखा बनाने की विधि : लिट्टी चोखा रेसिपी इन हिंदी

बिहारी लिट्टी आटे से बनायी जाती हैं। आटे से बनी चीजें पाचन के लिए अच्छी मानी जाती हैं। गेहूं का आटे में कम कैलरी और ज्यादा फाइबर होता हैं। जिससे कब्ज और पेट से जुड़ी समस्यायों में लाभ मिलता हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन एनर्जी को बूस्ट करता हैं। आटे में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। लिट्टी के लिए जो चोखा बनाया जाता है उसमें टमाटर, आलू और बैंगन डाला जाता हैं। टमाटर, आलू और बैंगन से बने चोखे में भरपूर फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कई विटामिन्स, भरपूर पानी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। लिट्टी चोखे के सेवन से वजन नहीं नहीं बढ़ता हैं। क्योकि इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है जिससे भूख कम लगती हैं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की स्किन को ब्राइट और स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। दरसल एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन उत्पादन को बढाने में मदद कर स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करता हैं। पोटेशियम और फाइबर युक्त लिट्टी चोखा का सेवन ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता हैं। इसके अलावे इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हैं। खैर, यह तो आप जान चुके है की लिट्टी चोखा खाने के फायदे क्या है। अब जानते है की लिट्टी चोखा रेसिपी में लगने वाली सामग्रियां कौन कौन सी है और इसे बनाने की विधि क्या हैं :-
लिट्टी चोखा रेसिपी में लगने वाली सामग्रियां
लिट्टी चोखा पकाने के लिए बहुत सी सामग्रियों की जरूरत होती हैं। स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा तभी बन पाएगा जब आप नीचे बताए गए सभी सामग्रियों को सही मात्रा में डालते हैं। लिट्टी चोखा रेसिपी में लगने वाली सामग्रियां निम्नलिखित हैं :-
लिट्टी के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 छोटा ग्लास आटा
- छोटा अदरक का कतरन
- 10 से 15 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- शुद्ध चने का सत्तू
- हरी मिर्च 2 कटी हुई
- एक बड़े निम्बू का रस
- नमक – स्वाद अनुसार
- आम के अचार का मसाला
- धनियां की कटी हुई हरी पत्तियां
- एक चम्मच सरसों तेल
- 1/4 कप पानी
- 2 चम्मच घी
- अजवायन
चोखा बनाने में लगने वाली सामग्री
- 5 उबले हुए आलू
- 2 पके हुए टमाटर
- 2 आग पर पका बैंगन
- 10 लहसुन की कलियां छिली हुई
- अदरक का एक छोटा टुकड़ा कतरा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- हल्दी – आधी चम्मच
- नामक – स्वाद अनुसार
- पानी – एक कप
- धनियां पत्ता –
- निम्बू – आधा कटा हुआ
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी
लिट्टी चोखा बनाने की विधि : लिट्टी चोखा रेसिपी बिहारी स्टाइल
लिट्टी बनाने का तरीका
लिट्टी बनाने से पहले कुछ चीजों का इन्तेजाम जरुर कर लें। आज मैं आपको डायरेक्ट आग पर लिट्टी बनाने का तरीका बताने जा रही हूं। डायरेक्ट आग पर पकी लिट्टी स्वाद में जाली पर पकी लिट्टी और तेल में छनी लिट्टी से ज्यादा स्वादिष्ट होती हैं। दरसल डायरेक्ट आग के अंदर पकायी गयी लिट्टी में एक सोन्ही सी खुसबू होती है जो स्वाद को और भी बढ़ा देती हैं। हालांकि लिट्टी को लड़की के आग में डालकर नहीं पकाना चाहिए। लिट्टी बनाने के लिए गोबर से बने गोइठा सबसे बेस्ट हैं। गोइठा की आग से लिट्टी के जलने की संभावना न के बराबर होती हैं। इसलिए 20 रूपये का गोइठा खरीद लें।
यह भी पढ़ें Aubergine Pizza in Hindi : सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा मिनटों में तैयार
लिट्टी का आटा कैसे बनाएं
लिट्टी के लिए सबसे पहले आटे को सही तरीके से गूंथना जरुरी हैं। 2 गिलास आटा लेकर उसमें जरूरत अनुसार पानी डाल दें। उसके बाद उसमें हल्का नमक और थोड़ी सी अजवायन मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें। आटा जितना अच्छा गुथेंगे लिट्टी भी उतनी ही मुलायम और खाने में स्वादिष्ट होगा। आटे को दोनों हाथों से मुक्के की मदद से तब गुथे जब तक की यह मुलायम न हो जाएं।
यह भी पढ़ें मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी
लिट्टी के अंदर भरा जाने वाला चोखा तैयार करने का तरीका
200 ग्राम सत्तू को किसी बर्तन में रखकर उसमें बारी-बारी से अदरक, लहसुन, हरी धनिया, हरी मिर्च आदि को काटकर उसमें अच्छी तरह मिला दें। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा पानी, आम के अचार का मसाला, एक बड़े निम्बू का रस आदि मिक्स कर लें। जब आप इसे मिक्स कर ले तब चख कर जरुर देख लें। दरसल सत्तू में नमक सामान्य से थोड़ा ज्यादा डालना होता हैं। क्योकि आटा नमक को अवशोषित करता हैं। अगर आपने आटे में नमक मिलाकर गुथा है तो नमक को सामान्य ही रखें। अब लिट्टी में भरा जाने वाला सत्तू तैयार हो चूका हैं।
जब आपका आटा और सत्तू तैयार हो जाए तो लोई बनाकर सत्तू भरना शुरू कर दें। जिस तरह आप सामान्य लिट्टी में सत्तू भरते है उसी तरह इसे भी भरना होता हैं। आटे की लोई बनाकर इसे बेलन से थोड़ा सा बेलकर बीच में सत्तू को भरना होता हैं। भरने के बाद मुंह को अच्छी तरह बंद करना जरुरी हैं। ऐसे ही आप सभी लिट्टी को तैयार कर लें।
यह भी पढ़ें पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि
लिट्टी को आग पर पकाने का तरीका : लिट्टी चोखा बनाने की विधि
इमेज में दिखाए गए तरीके से गोइठा को खड़े करके उसमें पतले लकड़ियों की सहायता से आग लगा दें। गोइठा को तब तक जलने दे जब तक की यह पूरी तरह जलकर आग न बन जाए। उसके बाद बेलन या किसी लकड़ी से गोइठा की आग को छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़कर जमीन पर बिछा दें। अब इसपे भरे हुए लिट्टियों को रखकर पकाना हैं। ध्यान रहे की पहली बार आपको जल्दी से लिट्टी को पलटना हैं। क्योकि आग की गर्मी लिट्टी को जला सकती हैं। इस क्रिया को बार-बार दोहराते रहना है ताकि लिट्टी अच्छी तरह पक सकें। अगर आग कम पड़े तो उसकी राख से लिट्टी को पूरी तरह ढक कर छोड़ दें।
लिट्टी के पकने के बाद उसे निकालकर किसी पात्र में रखें। डायरेक्ट आग में पकी लिट्टी राख से गन्दी हो जाती हैं। जिसे साफ़ करना बहुत जरुरी हैं। लिट्टी को एक एक कर साफ़ करना काफी मुश्किल हो सकता हैं। इसलिए जब सब लिट्टियाँ पक जाए तब उसे सूती कपड़े की गमछी में डाल दें। अब गमछी के दोनों छोड़ को पकड़कर अलग-अलग साइड मोड़ें। इस तरह लिट्टी गमछी के अंदर लॉक हो जाएगा। अब गमछी के दोनों साइड को पकड़कर लटाई की तरह जोर जोर से घुमाएं। इस तरह आप देखेंगे की लिट्टी बिल्कुल साफ़ सुथरी हो गयी हैं। लिट्टी जब अच्छी तरह साफ़ हो जाए तब उसे घी से भरे बर्तन में डुबोकर निकाल लें।
यह भी पढ़ें दम आलू ( dum aloo recipe in hindi ) रेसिपी इन हिंदी
लिट्टी का चोखा बनाने की विधि इन हिंदी
लिट्टी का चोखा बनाने के लिए ऊपर बतायी गयी सामग्रियों की जरूरत होगी। इसलिए चोखे की सभी सामग्रियों को एक जगह इकठ्ठा करें। चोखा बनाने के लिए आलू, टमाटर और बैंगन की जरूरत हैं। सबसे पहले आलू को उबालकर उसके छिलके को अलग करें। उसके बाद बैगन और टमाटर को आग में पकाकर उसके छिलके को भी हटा दें।
अब इन तीनों चीजों को हाथों से अच्छी तरह मसल कर इसमें 10 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, धनिया पत्ता, अदरक का एक छोटा टुकड़ा बारीक़ काटकर मिला दें। चोखे का कलर पीला करने के लिए उसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। हल्दी से चोखे का स्वाद भी बढ़ जाता हैं। अब लास्ट में नमक, थोड़ा सा पानी, आधा चम्मच सरसों तेल आदि मिला दें। अब आपका चोखा तैयार हो चूका हैं।
यह भी पढ़ें लौकी की सब्जी ( lauki sabzi) हाथ चाटने पर मजबूर कर देगी
निष्कर्ष – लिट्टी का चोखा बनाने की विधि इन हिंदी
लिट्टी चोखा रेसिपी ( लिट्टी चोखा बनाने की विधि ) बनाने में वक्त लग सकता हैं। लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद आपको जीवन भर याद रहेगा। लिट्टी चोखा बनाने में लगने वाली सामग्रियां ज्यादा महंगी नहीं होती हैं। हां इसमें थोड़ा वक्त जरुर लगता है लेकिन इसे बनाना बहुत ही आसान हैं। आज के समय में लिट्टी चोखा बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारत में पसंद की जाती हैं। लिट्टी का स्वाद बढाने के लिए घी में डुबोना बिल्कुल न भूलें। सीधे आग पर पकायी गयी लिट्टी स्वाद और स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे मानी जाती हैं। इसलिए मैंने इस पोस्ट में लिट्टी को सीधे आग में पकाने का तरीका बताया हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” लिट्टी चोखा बनाने की विधि : हाथों को चाटते रह जाएंगे इस नए तरीके से बनाओ लिट्टी चोखा ” जरुर पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करे ताकि वे लोग भी इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकें।
यह भी पढ़ें मैगी कैसे बनाते हैं – मैगी बनाने का तरीका
लिट्टी चोखा इमेज
लिट्टी चोखा फोटो
