लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? – सबसे प्रभावी घरेलू उपचार

Spread the love

लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? – सबसे प्रभावी घरेलू उपचार :- लूज मोशन एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से दैनिक जीवन काफी प्रभावित होती हैं। इस समस्या में पेट में खलबली मची रहती हैं। पेट दर्द और अचानक से लैट्रिन जैसा फील होने जैसे लक्षणों के चलते घर से बाहर निकलने से पहले भी 10 बार सोचना पड़ता हैं। सिर्फ दिन में 5 से 6 बार लूज मोशन होने से ही शरीर से सारा पानी बाहर निकल जाता हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर और बेहोशी जैसे हालात होने आम बात हैं। इसलिए लूज मोशन होने पर खूब पानी पीने की सलाह दी जाती हैं। इस समस्या में खाना-पीना कुछ भी नहीं पचता हैं। इसलिए सही खान-पान का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी हैं। तो आइए जानते है की लूज मोशन को घरेलु उपायों द्वारा तुरंत कैसे रोकें?

लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? - सबसे प्रभावी घरेलू उपचार
लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? – सबसे प्रभावी घरेलू उपचार

फ्रेंड्स, लूज मोशन में मल से ज्यादा शरीर से पानी निकलता हैं। इस दौरान पेट में मध्यम दर्द के साथ एंठन और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लूज मोशन के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या मुख्य रूप से बैक्टीरियल और वायरस के संक्रमण की वजह से होता हैं। इसके अलावे एक्सपायरी खाद्य खाद्य पदार्थ, दूषित भोजन, एंटीबायोटिक दवाएं और अधिक तेल मसालों का सेवन भी लूज मोशन का कारण बन सकती हैं। आइए जानते है की लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?

लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?

आमतौर पर लूज मोशन की समस्या एक से दो दिनों में ठीक हो जाती हैं। लेकिन कुछ मामलों में जैसे क्रोनिक डायरिया कई दिनों तक बनी रहती हैं। कभी-कभी इस समस्या के चलते व्यक्ति की जान पर भी बन आती हैं। इसलिए इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लूज मोशन में सबसे जरुरी चीज है सही भोजन और भरपूर पानी। इस समस्या में नार्मल पानी को पचाने में भी दिक्कत होती हैं। इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए थोड़े-थोड़े अन्तराल पर नमक-पानी और चीनी का घोल पीते रहना चाहिए। लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें इसके लिए कुछ घरेलू उपचार नीचे बताए गए हैं:-

लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?
लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?

1. खान-पान सही कर लूज मोशन को तुरंत रोकें

लूज मोशन की सबसे प्रमुख वजह गलत खान-पान ही हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना सबसे जरुरी है की इस समस्या के दौरान आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। साथ ही यह ध्यान देना चाहिए की आवश्यकता से अधिक भोजन पाचन तंत्र को अधिक कार्य करने पर मजबूर करती हैं। जिससे समस्या और भी गंभीर हो सकती हैं। अत: आपको आवश्यकता से कम भोजन ही करना चाहिए। इस समस्या में दूध, स्ट्रीट फूड्स, तेल-मसाले, शराब, चाय, गंदे पानी, बासी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के सेवन बचना चाहिए। दस्त में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसे आसानी से पचाया जा सके।

कुछ खाद्य पदार्थों से बनाए दुरी

मरीज को अगर लूज मोशन की समस्या है तो चावल, प्रोबायोटिक से भरपूर दही, और मुंग की खिचड़ी देना सबसे बेस्ट हैं। मूंग की खिचड़ी में प्रोटीन, कई विटामिन्स और पोटेशियम होता हैं। इसका सेवन इस दौरान ज्यादा खाने से बचना चाहिए। शब्जी में कद्दू, लौकी, भिन्डी आदि शब्जियों का सेवन करना लाभप्रद हैं। कुछ शब्जियों जैसे गोभी, चना, बीन्स और ब्रोकली में हाई फाइबर मौजूद होता है। ऐसे खाद्य पदार्थ लूज मोशन की समस्या को और भी बढ़ा सकती हैं। क्योकि इन शब्जियों को पचाने में पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। ज्यादा फाइबर मल की तीव्रता को बढाती है। अक्सर देखा जाता है की जिन लोगों को लूज मोशन की समस्या रहती उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं।

ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स ओआरएस या नमक पानी और चीनी के घोल का सेवन करने की सलाह देते हैं। दरसल शरीर से अधिक मात्रा में तरल निकल जाने से इलेक्ट्रोलाइटस की कमी हो जाती हैं। इलेक्ट्रोलाइटस की पूर्ति के लिए नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। सोडियम अर्थात नमक वाले खाद्य या पेय पदार्थ पानी को शरीर में जल्दी सोखने में भी मदद करते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती हैं। दस्त में नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद माना जाता हैं। नारियल पानी में सोडियम और पोटाशियम दोनों ही होता हैं। इन इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति से शरीर पुन: सामान्य अवस्था में लौटने लगती हैं।

यह भी पढ़ें मसूड़े फूलने का कारण और उपचार – इन घरेलु उपायों से मिलेगा आराम

2. अदरक और चीनी

अदरक एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल खूबियों से समृद्ध हैं। इसका सेवन हानिकारक बैक्टीरिया से पेट को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। दस्त में अदरक और चीनी से बनी चाय या उबाले गए अदरक के पानी को पीने से पेट के सुजन, इन्फेक्शन और दर्द से राहत मिलती हैं। दिन में दो बार इस पेय पदार्थ को पीने से पाचन प्रक्रिया में सुधार आता हैं। खाली पेट अदरक खाने से गैस और एसिडिटी से भी राहत मिलती हैं। इसमें जिंजरोल होता है जो पाचन में मदद करने वाले एनजाइमों को एक्टिव कर अधपचे भोजन को पचाने में मदद करता हैं। इसके एंटी-इन्फ्लामेंट्री गुण फुले पेट को कम करता हैं।

यह भी पढ़ें 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? – 5 आसान घरेलू उपाय और क्रीम

3. दही का सेवन कर लूज मोशन को तुरंत रोकें

लूज मोशन में दही या दही से बने मठ्ठे का सेवन करना फायदेमंद हैं। इसके सेवन से दस्त से राहत मिलती हैं। दरसल दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स होते है जो गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर पाचन में सुधार लाता हैं। इसके अलावे इसका सेवन मल की तीव्रता को कम करने में भी मदद करती हैं। लूज मोशन में प्रोबायोटिक्स के लिए दही और छाछ जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन अच्छा माना जाता हैं। चिकित्सक प्रोबायोटिक्स के लिए टेबलेट्स जैसे एसिडोफिलस, न्यूट्रास्विस प्रोबायोमैक्स प्रोबायोटिक के सेवन की भी सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें हिचकी क्यों आती है – हिचकी रोकने के घरेलु उपाय

4. जीरा पानी से लूज मोशन को तुरंत रोकें

जीरा में मौजूद थाइमोल पाचक एंजाइमों को सक्रीय कर लूज मोशन में सुधार लाता हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है जो सुजन और एंठन को कम करता हैं। इसका सेवन दिन में दो बार करना चाहिए। जीरा शब्जियों में डाले जाने वाला एक आम मसाला हैं। यह शब्जियों के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता हैं। जीरा एक आयुर्वेदिक औषधि भी हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पेट की समस्यायों को दूर करने में किया जाता हैं। लूज मोशन में जीरा के पानी को पीने से इसके लक्षणों से राहत मिलती हैं। जीरा-पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में जीरा को उबालना होता हैं। उबले हुए पानी को दिन में दो बार पिए। इससे जल्द लाभ मिलता हैं।

5. केला का करे सेवन

केले में पोटाशियम भरपूर मात्रा में होती हैं। पोटाशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति कर शरीर की एनर्जी लेवल को बूस्ट करता हैं। इसमें मौजूद स्टार्च आपके द्वारा ग्रहण की गये पानी और नमक के अवशोषण में मदद करती हैं। हालांकि लूज मोशन में आवश्यकता से अधिक किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करना अच्छा नहीं हैं। इसलिए अगर आपको लूज मोशन है तो सुबह 1 से 2 केला खाना पर्याप्त हैं। केले में मौजूद पेक्टिन पाचन को तेज कर स्थिति में सुधार लाता हैं।

यह भी पढ़ें सर्दी-जुकाम के घरेलु उपाय

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? । लूज मोशन की समस्या में व्यक्ति को चलने दौड़ने में भी डर लगता हैं। शारीरिक क्रिया करने से पेंट गीली होने का डर बना रहता हैं। रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। हालांकि खान-पान को सही करने से स्थिति में जल्दी सुधार देखा जाता हैं। दिन में अगर 4 बार से ज्यादा लूज मोशन हो गया हो तो घरेलु उपायों को आजमा सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की अगर लूज मोशन की वजह से सामान्य से अधिक कमजोरी महसूस हो रही हो तो चिकित्सक की सलाह आवश्यक हैं।

उम्मीद है की आपको यह पोस्ट लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें? और इसका सबसे प्रभावी घरेलू उपचार की जानकारी पसंद आयी होगी। इस जानकरी को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।

अह भी पढ़ें मुंह खोलने के घरेलु उपाय

Leave a Comment