महिलाएं धोखा क्यों देती हैं – 5 बड़ी वजहें

Spread the love

महिलाएं धोखा क्यों देती हैं – 5 बड़ी वजहें :- प्यार में धोखा मिलना आजकल आम हो चूका हैं। जी हां, आज के समय में एक व्यक्ति एक ही वक्त में कई लोगों को डेट करते हैं। ऐसे में एक को छोड़कर बाकी को धोखा मिलना ही हैं। खैर, पुरुषों को महिलाओं द्वारा धोखा मिलने की कई वजहें हो सकती हैं। आज की इस पोस्ट में मैं विस्तार से बताने जा रही हूं की महिलाएं आखिर अपने पुरुष पार्टनर को धोखा क्यों देती हैं ?।

महिलाएं धोखा क्यों देती हैं - 5 बड़ी वजहें
महिलाएं धोखा क्यों देती हैं

आज के समय में अक्सर न्यूज पेपर और टीवी के माध्यम से धोखे की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। कई बार ऐसा भी होता है की महिलाएं अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो जाती हैं। ऐसे में पुरुषों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है की महिलाएं अपने पति को धोखा क्यों देती हैं ?

जब आप किसी से बेइन्तहा प्रेम करते है और वह आपको बीच सफर में ही धोखा देकर अकेला छोड़ जाता है तब दिल को जो तकलीफ होती है उसे होठों से बयां कर पाना भी मुश्किल हो जाता हैं। कई लोग तो अपने पार्टनर से धोखा पाने के बाद खुद को दुनियां से अलग कर स्वयं को बर्बाद कर लेते हैं। आजकल महिलाओं द्वारा धोखे दिए जाने वाली बढती घटनाओं की वजह से पुरुष समाज भी डरा हुआ हैं। हालांकि ताली एक हाथ से नहीं बजती हैं। इसलिए आज विस्तार से जानेंगे की महिलाएं धोखा क्यों देती हैं ?

महिलाएं धोखा क्यों देती हैं – 5 बड़ी वजहें

शादी के बाद पति को धोखा मिलने खबरें आज कल सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। ऐसे में पुरुषों के मन में यह जानने की जिज्ञासा बढ़ने लगती है की आखिर महिलाएं धोखा क्यों देती हैं? । जब पुरुषों को इसका जवाब नहीं मिलता तब वह सर्च इंजन पर सवालों जैसे :- महिलाएं धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं अपने पतियों को धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं रिश्तों में धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं अपने पति को धोखा क्यों देती हैं? आदि की बौछाड़ कर देते हैं।

महिलाएं धोखा क्यों देती हैं - 5 बड़ी वजहें
महिलाएं धोखा क्यों देती हैं – 5 बड़ी वजहें

प्यार में धोखा मिलने का अर्थ है पार्टनर के विश्वास को तोड़ना, छल और गुमराह करना। हाल ही में बेवफाई पर कई शोध हुए हैं। उन शोधों में कई महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया था। शोध में ज्यादात्तर उन महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया था जो या तो धोखे का शिकार हुए थे या जिन्होंने अपने पार्टनर को धोखा देकर एक नयी लाइफ शुरू की थी। शोध से जो वजहें सामने निकलकर आयी वह काफी हैरान करने वाली थी। आइए शोध के अनुसार आपको यह बताते है की महिलाएं धोखा क्यों देती हैं ?

नाजायज संबंध या बेवफाई

महिलाओं द्वारा पुरुषों को धोखा दिए जाने की सबसे बड़ी वजह नाजायज संबंध और बेवफाई ही हैं। शादी-शुदा लाइफ में लड़ाई-झगड़े, असंतुष्टि, प्यार और विश्वास की कमी, खराब व्यवहार, जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना और नाजायज संबंध धोखा देने की वजह बन सकती हैं। इन स्थितियों में कपल्स के बीच का रिलेशन धीरे-धीरे खराब होता चला जाता हैं।

जब घर में पार्टनर का प्रेम नहीं मिलता तब वह अकेला फील करने लगती है। ऐसी स्थिति में उसे किसी ऐसे की साथ की आवश्यकता महसूस होती है जो उसे अच्छा फील करवा सकें। अक्सर देखा जाता है की शादी के बाद भी कुछ पुरुष और महिलाएं किसी तीसरे के आकर्षण में पड़ जाते हैं। हालांकि सच्चे प्रेम में ऐसा देखने को नहीं मिलता हैं।

शारीरिक असंतुष्टि, खराब व्यवहार, रोज-रोज के लड़ाई झगड़े, सम्मान और समय की कमी किसी भी महिला को अकेला महसूस करने पर विवश कर सकता हैं। ऐसे में जब कोई अन्य पुरुष उसे सहारा देता है तो वह इसके प्यार में पड़ जाती हैं। ज्यादात्तर मामलों में पतियों द्वारा पत्नी पर ध्यान न देने की वजह से ही रिश्ते में दूरियां आनी शुरू होती हैं। पती-पत्नी के रिश्ते में सम्मान, विश्वास और पर्याप्त समय बेहद जरुरी हैं। इसलिए अपने पार्टनर को भरपूर समय और प्यार दें।

यह भी पढ़ें लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )

पैसे की तंगी

हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती हैं। कुछ महिलाएं रिश्ते और प्रेम से ज्यादा पैसे को महत्त्व देती हैं। बहुत से घरों में आर्थिक समस्यायों के चलते हर वक्त तनाव भरा माहौल बना रहता हैं। जब खराब आर्थिक स्थिति की वजह से रोजाना की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती तब पति-पत्नी के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होने लगती हैं।

जब पत्नी के लाख समझाने के बावजूद पति परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागने की कोशिश करता है तब महिलाएं तनावग्रस्त हो जाती हैं। दरसल कुछ महिलाएं पैसों की तंगी से उबकर तनाव दूर करने के लिए भावनात्मक सहारा ढूंढने लगती हैं जो धोखे की वजह बन सकती हैं।

कई बार पुरुष आर्थिक समस्यायों को ठीक करने के लिए पत्नी से दूर विदेश कमाने के लिए चले जाते हैं। अगर पति-पत्नी के बीच यह दुरी कम समय के लिए हो तो समस्या नहीं होती हैं। लेकिन एक दुसरे से ज्यादा समय तक दूर रहना भावनात्मक दूरी को बढाता हैं। शादी-शुदा लाइफ में शारीरिक जरूरतें पूरी न होने की वजह से कुछ महिलाओं का झुकाव किसी अन्य पुरुष की ओर हो जाता हैं। इसलिए जहां भी रहे अपनी पत्नी को साथ में रखें।

यह भी पढ़ें लड़की की तारीफ कैसे करे

जुएं और शराब का नशा

हमेशा महिलाओं की ही गलती हो यह आवश्यक नहीं हैं। कई बार पुरुषों की गलतियों की वजह से भी महिलाएं उन्हें छोड़ जाती हैं। कोई भी महिला ऐसे पुरुष के साथ नहीं रहना चाहेगी जो परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की जगह दिन रात बुरे दोस्तों के साथ जुएं और शराब आदि में अपना समय बर्बाद करता हैं। जुएं और शराब का नशा न सिर्फ आर्थिक नुकसान को बढाता है बल्कि इससे समाज में मान सम्मान में भी कमी आती हैं। अगर आप भी जुएं और शराब के नशे में हमेशा धुत रहते है तो संभल जाइए।

बुरी संगत और लत का प्रभाव सिर्फ आप पर ही नहीं बल्कि पुरे परिवार पर पड़ता हैं। परिवार की जिम्मेदारियों से भटकते देख पत्नी का क्रोधित होना जायज हैं। जब पति बुरी संगत और लत को छोड़ नहीं पाता तब घर में लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो जाते हैं। रोज रोज शराब के नशे में पति से गालियां सुनना और मार खाना भला कोई स्त्री क्यों बर्दाश्त करेगी। महिलाएं धोखा क्यों देती हैं इसकी एक बड़ी वजह यह भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें लड़की से बात करने वाला एप्स

इच्छा के विरुद्ध विवाह

आज के समय में भी ज्यादात्तर पेरेंट्स अपने बच्चों की शादी उनकी इच्छा के विरुद्ध कर देते हैं। कई बार लड़कियां डर की वजह से अपने प्रेमी के बारे में अपने पेरेंट्स से बात भी नहीं कर पाती हैं। शादी के बाद जब लड़की को गलती का एहसास होता है तब वह बिना कुछ सोचे समझे अपने प्रेमी के साथ भाग जाती हैं। दरसल जब किसी महिला की शादी समाज और परिवार के दबाव में किसी और से कर दी जाती है तब उसके मन में यह घर कर जाता है की उसकी खुशियों की परवाह करने वाला कोई भी नहीं हैं।

माता-पिता द्वारा अपनी बेटी की जबरदस्ती शादी निश्चित रूप से लड़की की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कार्य करती हैं। बहुत सी लड़कियां अपने पेरेंट्स के लिए अपने प्रेमी को धोखा दे देती हैं। वही कुछ लड़कियों का मन शादी बाद भी सिर्फ प्रेमी में ही लगा रहता हैं।

ऐसी लड़कियां विवाह उपरांत भी प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर पति को धोखा देती हैं। वही कुछ तो पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग भी जाती हैं। अर्थात इच्छा के विरुद्ध विवाह लाइफ को नरक के समान बना देती हैं। हालांकि सभी महिलाएं एक जैसी नही होती हैं।

यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

इमोशनल स्पोर्ट की कमी, नजरंदाज करना और सम्मान न करना

हर किसी को अपनी इज्जत प्यारी होती हैं। अगर पति दूसरों को सामने अपनी पत्नी का अपमान करता है तो ऐसी स्थिति में वह टूट जाएगी। शादी के बाद महिला को सबसे ज्यादा उम्मीदे अपने पति से ही होती हैं। ससुराल में जिस पत्नी को उसके पति का साथ नहीं मिलता उसकी जिन्दगी नरक के समान हो जाती हैं। परिवार के दुसरे लोग भी उसकी इज्जत नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में जब उसे किसी अन्य पुरुष का साथ मिलता है तो वह उसके प्रति आकर्षित होने लगती हैं।

इसके अलावे दुःख में पति का साथ न मिलना और पत्नी की बातों को हर हमेशा नजरंदाज करना, उसकी जरूरतों और परेशानियों को न समझना आदि भी महिला को धोखेबाज बना सकती हैं। यहां पुरुषों की गलती होने के बावजूद महिलाओं पर ही दोषारोपण किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें लड़की को प्रपोज कैसे करें – लड़की मना नहीं कर पाएगी

बदला लेने के लिए

कुछ लोग क्षणिक संतुष्टि के लिए बदले की भावना में दुसरे को चोट पहुंचाते हैं। हालांकि प्रेम में प्रतिशोध की कोई जगह नहीं होती हैं। प्रतिशोध की भावना न सिर्फ सामने वाले को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसे भी जिनके मष्तिष्क में ऐसी भावनाएं हैं। इसके बावजूद हर इंसान के मन में उस इंसान के प्रति बदले की भावना उत्पन्न होती ही है जिसने कभी कुछ बेहद बुरा किया हैं। जिसकी वजह से आपकी पूरी लाइफ बर्बाद हो चुकी हैं

अगर किसी पुरुष ने अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को धोखा देकर किसी और स्त्री से शारीरिक संबंध बनाए है तो ऐसी स्थिति में कई महिलाएं डायरेक्ट तलाक लेने के बजाय बदला लेने की सोचती हैं। बदला लेने के लिए वह किसी और पुरुष के करीब जा सकती है और आपको धोखा दे सकती हैं। बदला लेने बाद ही महिलाओं का मन शांत होता है और आत्मसंतुष्टि भी महसूस होती हैं।

यह भी पढ़ें लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? – हर लड़की पार्टनर से रखती है ये उम्मीदें

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपके सवालों जैसे :- महिलाएं धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं अपने पतियों को धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं रिश्तों में धोखा क्यों देती हैं? , महिलाएं अपने पति को धोखा क्यों देती हैं? आदि के जवाब विस्तारपूर्वक दिए हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में सम्मान, समय, प्रेम, विश्वाश, ईमानदारी, बेहतर सम्वाद आदि न हो तो वह रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होकर टूटने के कगार पर पहुँच ही जाता हैं। । पैसे की तंगी, नाजायज संबंध, इच्छा के विरुद्ध शादी, सम्मान की कमी, जिम्मेदारियों से दूर भागना आदि महिलाओं का अपने पार्टनर को धोखा देने की मुख्य वजहें हो सकती हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” महिलाएं धोखा क्यों देती हैं? ” पसंद आयी होगी। यह जानकारी कई लोगों पर शोध के बाद रिजल्ट के रूप में सामने आयी हैं। इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? – जानकर हैरान हो जाएंगे

Leave a Comment