लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? – हर लड़की पार्टनर से रखती है ये उम्मीदें : – सभी लड़कियों को अपने पार्टनर से कुछ न कुछ उम्मीदें तो होती ही हैं। खुद के लिए एक परफेक्ट पार्टनर को खोजना बहुत चैलेंजिंग होता हैं। लड़कियां लड़कों की तरह नहीं होती हैं। यहां तक की हर लड़की की सोच, पसंद और चाहत भी अलग-अलग होती हैं। लेकिन कुछ कॉमन चीजें भी है जो हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से expect करती हैं। हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से प्रेम और सम्मान चाहती हैं। एक सच्चा साथी जीवन भर बिना किसी स्वार्थ के अपने हमसफर का हर तरह से ख्याल रखता हैं।

हर लड़का जिस्म का भूखा नहीं होता, कुछ सच्चा प्यार और आपका जिन्दगी भर साथ भी देना चाहते हैं! । प्यार में लड़के-लडकियां एक दुसरे प्रेम के अलावे भी बहुत सी चीजों की उम्मीदें और चाहत रखते हैं। आइए अब विस्तार से जानते है की लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है?
क्यों पूछते है लड़के यह सवाल
जब आप यह सवाल किसी दोस्त से पूछते है तो मजेदार और फनी जवाब मिलते हैं। ज्यादात्तर दोस्तों का यही जवाब होगा की लड़कियां लड़कों से पैसा और अटेंशन चाहिए। यह सच है की कुछ लड़कियां लड़कों से सिर्फ पैसों की चाहत रखती हैं। ऐसी लड़कियां कभी भी प्यार नहीं कर सकती हैं। हालांकि कुछ लड़कियों की वजह से सभी को गलत नहीं कहा जा सकता हैं। जो कपल्स एक दुसरे से सच्चा प्यार करते है उनकी सबसे बड़ी चाहत होती है की उनका पार्टनर हमेशा खुश रहें। ज्यादात्तर लड़कियां शर्मीली और संकोची नेचर की होती हैं। जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें जल्दी शेयर नहीं कर पाती हैं। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने हर वो चीज करना चाहते है जो वे कर सकते हैं। इसलिए लड़के अक्सर गूगल पर प्रश्न करते है की लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है?
लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है?

इस प्रश्न के सैकड़ों जवाब आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। दोस्तों से भी आपको इसका सही और सीरियस जवाब नहीं मिल सकता हैं। अपने पार्टनर से कुछ expect करना गलत नहीं हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा आकर्षित करते है जो इमानदार, केयरिंग, दयालु, आत्मविश्वासी, खुबसुरत और स्मार्ट हो। टाइम पास लव में लड़कियां लड़कों से खूब खर्चे करवाती हैं। वही जो लडकियां रिश्ते को लेकर सीरियस होती वह अपने बॉयफ्रेंड के खर्चीले स्वाभाव को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। खैर, सभी लड़कियों की अपने बॉयफ्रेंड से उम्मीदे और चाहते अलग सी हो सकती हैं। अगर गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना चाहते है तो इस प्रश्न ” लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है ” का उत्तर जानना आपके लिए बहुत जरुरी हैं। सच्चे प्यार में लड़कियां क्या चाहती है लड़कों से जानकर हैरान हो जाएंगे।
1. प्यार और सम्मान
प्यार, विश्वास और सम्मान हर रिश्ते की बुनियाद हैं। जिस रिश्ते में एक दुसरे के प्रति सम्मान और प्रेम नहीं होता उसका ज्यादा दिन तक टिक पाना मुश्किल होता हैं। अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट सबको प्यारी होती हैं। हर लड़की चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड हर परिस्थिति में उसका सपोर्ट करें। दूसरों की उपस्थिति में स्पेशल फील करवाएं। लड़कियों को उनकी बातों को सुनने और बचकानी हरकतों को झेलने वाले लड़के चाहिए। लड़कियां बहुत इमोशनल होती हैं। ऐसे लड़के सभी लड़कियों को पसंद आते है जो उनकी फीलिंग्स की रिस्पेक्ट करें। अगर आप एक लड़के है तो अपने पार्टनर के लक्ष्य और चाहतों का सम्मान करें।
यह भी पढ़ें एकतरफा प्यार में क्या करना चाहिए
2. लड़कियां लड़कों से समय चाहती है
रिलेशनशिप में एक दुसरे को पर्याप्त समय देना जरुरी होता हैं। हर लड़की चाहती है उसका बॉयफ्रेंड उसके छोटी-छोटी इच्छाओं का ख्याल रखें। एक दुसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए लाइफ से जुड़ी बातें करना सीरियस रिलेशनशिप को दर्शाता हैं। जब कोई लड़की लव लाइफ को लेकर सीरियस होती है तब वह अधिक से अधिक समय बॉयफ्रेंड के साथ बिताना चाहती हैं। टाइम स्पेंड करने से न सिर्फ प्रेम बढ़ता है बल्कि एक दुसरे को समझने का मौका भी मिलता हैं। लड़के का गर्लफ्रेंड के लिए टाइम न निकालना दर्शाता है की वह रिलेशनशिप को लेकर बिल्कुल सीरियस नहीं हैं। लड़कियां इस चीज को आसानी से भांप जाती हैं। लड़कियों को लग सकता है की आप किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसलिए गर्लफ्रेंड के लिए शौपिंग, डिनर, पार्टी, मूवी और घुमने के लिए समय जरुर निकालें।
यह भी पढ़ें किसी को अपने प्यार में पागल करने का तरीका – 5 तरीके
3. रिश्ते के प्रति ईमानदारी चाहती है
कोई भी लड़की रिलेशनशिप में किसी तीसरें को बरदाश्त नहीं कर सकती हैं। वह चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए पूरी तरह ईमानदार रहें। लड़के का अटेंशन सिर्फ और सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ही होना चाहिए। किसी भी लड़की को झूठ बोलने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं। अत: अगर लड़का सच्ची मोहब्बत करता है तो उसे अपने पार्टनर के प्रति इमानदार रहना चाहिए। जब आप गर्लफ्रेंड के प्रति ईमानदार होते है तो शक और अविश्वास का प्रश्न ही नहीं उठता हैं। ईमानदारी से निभाया गया रिश्ता अटूट होता हैं।
यह भी पढ़ें कैसे पता करें प्यार सच्चा है या टाइमपास – 5 सबसे शानदार तरीके
4. समझदारी और आत्मनिर्भरता
लड़के की समझदारी और परिपक्वता भी लड़की को आकर्षित करती हैं। लड़की चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड मेच्युर और लाइफ में सफल हो। यह सच है की लड़कियों को हंसाने-गुदगुदाने और फ़्लर्ट करने वाले लड़के पसंद आते हैं। लेकिन जब पूरी लाइफ बिताने की बात आती है तो वह मेच्युर लड़के को ही पसंद करती हैं। लड़कियां लाइफ के जरुरी मुद्दों पर सीरियसली सोचने वाले लड़के को चाहती हैं। पिता के पैसों पर ऐश करने वाले लड़कों को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इसलिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।
यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
5. सपोर्टिव नेचर
आज के समय में लड़के-लड़कियां सभी एक समान हैं। बिना किसी की मदद के हर फील्ड में लड़कियां बढ़ चढकर हिस्सा ले रही हैं। लेकिन किसी का साथ हमारे आत्मविश्वास को बढाता हैं। इसलिए वह चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड उसके सपनों का पंख बनकर हमेशा उसके साथ रहें। कुछ लड़के लड़कियों को खुद से कम समझते हैं। उनके सपनों को इग्नोर करते हैं। ऐसा करने से लड़की और लड़के के बीच की दूरियां खाई का रूप ले लेती हैं। जिसे भर पाना लगभग असंभव सा हो जाता हैं।
यह भी पढ़ें झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें
निष्कर्ष
आपके सवाल लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? इसका जवाब निश्चित ही लव लाइफ को बेहतरीन बनाने में मदद करेगी। लड़कियां लड़कों से सबसे ज्यादा जिन चीजों की उम्मीदें रखती है वो प्यार, ईमानदारी, सपोर्ट और समझदारी हैं। परिपक्व, सफल और समझदार लड़के अपने पार्टनर का ख्याल दूसरों की तुलना में अधिक अच्छे से रखते हैं। हमेशा बचकानी हरकतें और लाइफ को लेकर सीरियस न रहने वाले लड़के मेच्युर और सफल लड़कों की तुलना में लड़कियों को जल्दी आकर्षित तो कर लेते है लेकिन शादी के बाद पार्टनर की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए लड़कियां चाहती है उसके बॉयफ्रेंड में सभी अच्छे गुण मौजूद हो।
उम्मीद है की आपको यह पोस्ट ” लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? ” बहुत पसंद आयी होगी। पुरुष या लड़कों को लड़कियों के बारें सबकुछ पता होनी चाहिए। ताकि अपने पार्टनर की लाइफ को खुशियों से भरा जा सकें।
यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे