मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ? : – कहते है की मोहब्बत की राह बेहद मुश्किल होती हैं। जब एक लड़की और एक लड़के के बीच प्रेम होता है तब उनका लक्ष्य विवाह ही होता हैं। कई बार लव मैरिज के बावजूद कपल्स हमेशा लड़ते-झगड़ते रहते हैं। ज्यादात्तर लव मैरिज में पैरेंटल सपोर्ट नहीं होता हैं। ऐसे में कपल्स के बीच जब मिसअंडरस्टैंडिंग होती है तो चीजें और भी बद्दत्तर हो जाती हैं। युवा अक्सर आकर्षण और प्रेम को एक समझ बैठते हैं। चेहरे की सुंदरता के प्रति आकर्षित होना आम बात हैं। शारीरिक आकर्षण वाला प्रेम एक समय के बाद खत्म हो जाता हैं। लव मैरिज में भी तलाक की खबरें अक्सर आती हैं। इसलिए सभी लड़कों के लिए यह जानना आवश्यक है की मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ?

आपने कई मोहब्बत की कहानियां सुनी और देखी होगी। मोहब्बत में इंसान अपने पार्टनर की खुशी के लिए हर वो कोशिश करता है जो उसके लिए मुमकिन हो। कपल्स के बीच छोटी-मोटी मिसअंडरस्टैंडिंग और लड़ाइयां होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन जब मोहब्बत में लड़की से धोखा मिलता है तो समय रहते संभल जाना चाहिए। और दुबारा किसी लड़की से नजदीकियां बढाने से पहले यह जरुर जानना चाहिए की ( mohabbat kaisi ladki se karni chahiye ) मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ?
मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ?
मोहब्बत में धोखा मिलने पर खुद को संभाल पाना बेहद मुश्किल होता हैं। मोहब्बत में ज्यादात्तर वही लोग धोखा खाते है जो किसी लड़की की आंतरिक सुंदरता के बजाय बाहरी सुंदरता को तवज्जो देते हैं। अगर लड़के और लड़की की सोच में अंतर होगा तो ऐसी स्थिति में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस शुरू हो जाती हैं। कुछ लड़कियां सिर्फ और सिर्फ पैसे के पीछे भागती हैं। ऐसी लड़कियां स्वार्थ पूरा होने के बाद पुरुष पार्टनर को धोखा देकर किसी और के साथ भाग जाती हैं। इसलिए किसी लड़की के करीब जाने से पहले दिल के बजाय आंखें और दिमाग भी खुली रखनी जरुरी हैं। इसलिए यह जान लीजिए की प्यार, शादी या मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ?

1. पैसे से ज्यादा रिश्ते को अहमियत देने वाली लड़की से मोहब्बत करनी चाहिए
अगर आपकी गर्ल पार्टनर आपके विषय में कम और पैसों के विषय में ज्यादा बातें करती है तो थोड़ा सावधान रहना चाहिए। पैसे हर किसी को पसंद हैं। बिना पैसे के शादी के बाद की लाइफ बेहद मुश्किल हो सकती हैं। लेकिन प्यार को पैसों से नहीं तौला जा सकता हैं। शादी के पहले कपल्स पैसों के विषय में कम और एक दुसरे के विषय में ज्यादा सोचते हैं। हर कपल को दुसरे के करियर, परिवार, पसंद-नापसंद और बिज़नस आदि के बारें में जानने की उत्सुकता होती हैं। लेकिन लड़की का इंटरेस्ट प्यार में कम और पैसे में ज्यादा है तो ऐसे रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक बार जरुर सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें दर्द भरा लव लेटर और पहला लव लेटर जो आपके प्यार को खिंच कर वापस लायेगा
2. आंतरिक गुणों वाली लड़की ही बेस्ट हैं
बाहरी सुंदरता क्षणिक होती हैं। यह सच है की बाहरी सुंदरता व्यक्ति को जल्दी आकर्षित करती हैं। व्यक्ति की असली सुंदरता आंतरिक गुणों से ही पता चल सकती हैं। इसलिए सबसे पहले लड़की से दोस्ती करें। उसके व्यवहार, मानसिकता और आचरण को अच्छी तरह परखें। प्यार में लड़की हो या लड़का वे किसी भी स्थिति में अपने हमसफर या पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं। लड़की के व्यवहार से उसके गुणों का पता करना आसान हो जाता हैं। अच्छे संस्कारों वाली लड़की हमेशा अपनों बड़ों का सम्मान और छोटों को आदर करती हैं। अपने पार्टनर का कभी भी दूसरों के सामने अनादर नहीं करती हैं। लड़की जो क्रोध, इर्ष्या, द्वेष और जलन जैसे भाव के कारण हमेशा दूसरों का अहित करती है वैसी लड़की कभी भी लड़के को खुश नहीं रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे
3. मोहब्बत केयर करने वाली लड़की से करनी चाहिए
प्यार पर किसी का वश नहीं होता हैं। हालांकि प्यार में आंखें और दिमाग हमेशा खुली रखनी चाहिए। अन्यथा आपको धोखा भी मिल सकता हैं। कुछ लड़कियां बेहद मतलबी या स्वार्थी होती हैं। वह चाहती है की लड़के सिर्फ उसके आगे-पीछे चक्कर लगाए और उसकी केयर करें। लेकिन अगर कोई लड़की आपकी फ़िक्र करती है। अगर लड़की बुरी चीजे करने पर डांटती और अच्छी चीजे करने पर प्रसंशा करती है तो समझ लीजिए की उसे आपकी फ़िक्र हैं। लाइफ पार्टनर एक अच्छे दोस्त की तरह होता है जो हमेशा एक दुसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड बीमारी की अवस्था में भी आपके खान-पान दवाओं आदि का ध्यान रख रही है तो ऐसी लड़की शादी के लिए भी परफेक्ट हैं।
यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
4. मोहब्बत सिंगल लड़की से करनी चाहिए
अगर कोई लड़की पहले से ही रिलेशनशिप में है या शादी-शुदा है तो ऐसी लड़की से मोहब्बत करना सिर्फ और सिर्फ दर्द ही देगा। मोहब्बत किसी से कभी भी हो सकती हैं लेकिन शादी सिंगल लड़की से ही हो सकती हैं। मोहब्बत होने के बाद शादी ही एक मात्र लक्ष्य होता हैं। लेकिन शादी-शुदा महिला से मोहब्बत करना आपकी लाइफ को पूरी तरह बर्बाद भी कर सकती हैं। इसलिए ऐसी लड़की या स्त्री के पीछे न पड़ें जो पहले से ही रिलेशनशिप में हो।
यह भी पढ़ें झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें
5. फीलिंग्स को समझने वाली लड़की से प्रेम करें
प्रेम कोई व्यापार नहीं हैं। मोहब्बत में कपल्स एक दुसरे की फीलिंग्स को बिना कहे महसूस कर लेते हैं। लड़की का बिना कहे आपके मन की बात जान लेना साबित करता है की वह आपको अच्छी तरह समझती और जानती हैं। अगर लड़की आपके चेहरे के एक्सप्रेशन को देखकर ही मन को आसानी से पढ़ पा रही है तो वह निश्चित ही आपके मोहब्बत के काबिल हैं। ऐसी लड़की जीवन भर आपका साथ दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें प्यार में लड़के क्या करते हैं? – जानकर हैरान हो जाएंगे
निष्कर्ष
आपको यह जानकारी ” मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ? ” निश्चित ही पसंद आयी होगी। प्यार का सफर कोई आसान सफर नहीं हैं। शादी तक बात पहुंचते-पहुंचते कई कपल्स का ब्रेकअप हो जाता हैं। ब्रेकअप का दर्द सहन कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता हैं। कई बार तो मोहब्बत के बाद शादी भी हो जाती है उसके बावजूद तलाक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए मोहब्बत सच्ची है या सिर्फ टाइम पास यह जानना आपके लिए बेहद जरुरी हैं।
उम्मीद है की यह पोस्ट ” मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ? ” आपको पसंद आयी होगी। इसलिए इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से शेयर करें।
यह भी पढ़ें पति को वश में कैसे करें ( pati ko vash mein kaise karen )