कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे

Spread the love

कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग :- हिंदू शास्त्रों के अनुसार, युग चार प्रकार के हैं सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलयुग। कलयुग सभी युगों में सबसे बुरा माना जाता हैं। इस युग को पाप और अधर्म का युग भी कहा जाता हैं। यह युग अन्य युगों की अपेक्षा सबसे छोटा सिर्फ 4,32,000 सालों का ही हैं। वर्तमान समय कलयुग की शुरुवात मात्र हैं। सनातन शास्त्रों के अनुसार अभी सिर्फ 5127 वर्ष ही बीतें हैं। इस तरह आप समझ ही गए होंगे की अभी इस युग के अंत में 426,873 शेष हैं। इसका मतलब साफ़ है की अभी पाप और अधर्म की शुरुवात हुई हैं। इस युग में लोग अकारण ही अपनों से भी जलन, इर्ष्या, क्रोध और द्वेष जैसे भाव रखते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है की कलयुग का अंत आते आते लोग कैसी हरकतें करेंगे।

कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे
कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे

बढ़ता क्राइम रेट संकेत है की कलयुग का प्रभाव लोगों पर तेजी से हावी हो रहा हैं। इस युग में लोगों को यह भ्रम रहता है की पाप कर्म से सफलता मिल सकती हैं। कलयुग में पैसों के आगे रिश्ते भी कोई मायने नहीं रखते हैं। हालांकि कलयुग का प्रभाव शुरुवाती दौर में जिसकी वजह से अब भी बहुत से लोगों में इंसानियत बाकी हैं। आज के समय में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं अक्सर देखने और सुनने को मिलती हैं। इसलिए आइए विस्तार से जानते है की कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग :-

कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग

इस युग में रिश्ते-नातों से ज्यादा महत्त्व पैसों को दिया जाता हैं। लालच और असंतोष की भावना लोगों को गलत कर्म करने के लिए बाध्य करती हैं। लोग पैसों के लालच में खून के रिश्तों को भी तार-तार करने में देरी नहीं करते हैं। कहा जाता है की पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती हैं। लेकिन कलयुग में कुछ सगी माँ भी अपनी संतान को दुसरे पुरुष के लिए छोड़ देती हैं। इस युग में लोग सही और गलत से ज्यादा अपना अपना स्वार्थ देखते हैं। नफरत, झूठ, इर्ष्या, लालच और पाप इस युग की धुरी हैं। शास्त्रों की माने तो कलयुग का अंत आते आते लोगो की हरकतें और व्यवहार में आज की तुलना में और भी ज्यादा नकारात्मक या बुरे परिवर्तन आ सकते हैं। नीचे बताया गया है की कलयुग का अंत आते आते लोग कैसी हरकतें करेंगे ?

कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे
कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे

ईश्वर की पूजा बंद कर देंगे लोग

जैसे जैसे कलयुग अंत की तरफ बढेगा लोगों का विश्वास ईश्वर और अध्यात्म के प्रति बिल्कुल ही कम होता चला जाएगा। दिखावा और पाखंड को पूजा-पाठ मान लिया जाएगा। जो लोग अच्छा बोलते है उन्हें ही विद्वान और भगवान कहा जाने लगेगा। मंदिर और अन्य धर्मों के पूजा स्थल पूरी तरह खाली दिखने लगेंगे। विज्ञान की मदद से चमत्कार करने वाले भगवान की भांति पूजे जाने लगेंगे। धर्म के नाम पर पढ़ें लिखे ज्ञानी लोग भी एक दुसरे से बिना वजह लड़ते रहेंगे। शास्त्र कहते है की कलयुग का अंत इससे भी भयावह हो सकता हैं। यह स्थिति आज भी है लेकिन अभी भी भगवान पर विश्वास करने वाले करोड़ों लोग हैं।

यह भी पढ़ें कलयुग में जीवन जीने का तरीका – जीवन जीने के लिए करें ये काम

नग्नता बढती चली जाएगी

एक समय था जब सिर्फ अभिनेत्रियां छोटे-छोटे कपड़े पहनती थी। लेकिन आज के समय में यह बिल्कुल आम हो चूका हैं। सोशल मीडिया हो या थियटर सभी जगह लड़के\लड़कियां छोटे कपड़ें में अपनी शारीरिक सुंदरता दिखाती हैं। जबकि असली सुंदरता की पहचान व्यक्ति के आंतरिक गुणों से की जाती हैं। जब कलयुग का अंत निकट होगा तब वस्त्र का कोई महत्त्व नहीं रह जाएगा। तन को दिखाना ही फैशन बन जाएगा। पब्लिक में भी बिना कपड़ों के निकलने में लोग पूरी तरह सहज महसूस करने लगेंगे।

यह भी पढ़ें हनुमान जी के किस रूप की पूजा सबसे फलदायी है – बनेंगे सारे बिगड़े काम

पैसों के लिए अधर्म का रास्ता चयन करेंगे

आज भी कुछ लोग पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन ईमानदारी से पैसा कमाने और जीवन व्यतीत करने वालों कि तादाद बहुत ज्यादा हैं। लेकिन जब कलयुग अंत समय आएगा तो पैसें वाले लोगों को सम्मानित और गरीबों को अपमानित किया जाएगा। गरीबों को लोग गलत नजरों से देखने लगेंगे। जिसकी वजह से पैसें कमाने की जिद्द बढ़ेगी और इस स्थिति में लोग अधर्म और पाप का रास्ता चयन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे।

यह भी पढ़ें दो अगरबत्ती जलाने से क्या होता है – पूजा में कितने अगरबत्ती जलाने चाहिए जाने

अपने स्वार्थ को सबसे आगे रखेंगे

रिश्ते-नातें भी स्वयं स्वार्थ के आगे फीकें नजर आयेंगे। व्यक्ति के पास होने पर अहंकार की भावना आ जाएगी। स्व: हीत के लिए दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे। खुद को दूसरों से आगे रखने के लिए लोग एक दुसरे को शारीरिक और मानसिक चोट पहुंचाएंगे। अपने स्वार्थ के लिए माता-पिता, भाई-बहन , पति/पत्नी किसी को भी हानी पहुँचाने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे। यह सब कलयुग के अंत की झलक मात्र हैं। अंत इससे भी बुरा हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें अगर हनुमान चालीसा के शक्ति देखना चाहते हैं तो,सुबह उठकर ऐसे पढ़ ले हनुमान चालीसा और देखें चमत्कार

शास्त्रों का अध्ययन बंद कर देंगे लोग

कलयुग का जब अंत समय आएगा तब श्री हरी विष्णु एक नए अवतार के रूप में धरती पर होंगे। लेकिन इससे पहले धरती पर मनुष्य कीड़े-मकोड़ों की तरह एक दुसरे से लड़ते-झगड़ते और मृत्यु को प्राप्त होते रहेंगे। कलयुग के प्रारम्भ में ही आज यह स्थिति है की लोग शास्त्रों से ज्यादा शस्त्र पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। हर देश अपनी-अपनी सैन्य सेना और युद्ध संसाधनों को बढ़ाने में लगी हुई हैं। शास्त्र हमें सिखाती है की युद्ध से सिर्फ और सिर्फ विनाश होता हैं। युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ हैं। लेकिन जैसे जैसे कलयुग अंत की तरफ अग्रसर होगा लोग शास्त्रों को पूरी तरह जीवन से अलग-थलग कर देंगे।

शास्त्र कहते है की कलयुग का अंत जब निकट होगा तब गंगा जल विहीन हो जाएगी और पूरी धरती से पेड़ पौधे सूखने लगेंगे। लोग मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों पर जाना बंद कर देंगे। नग्नता समाज पूरी तरह फ़ैल जाएगी। रिश्ते और मान मर्यादा सिर्फ किताबों में ही रह जाएगी।

यह भी पढ़ें सपने में हनुमान जी का नाम लेना और उन्हें उड़ते हुए देखना देता हैं आश्चर्यजनक संकेत

कलयुग का अंत कौन करेगा

कलयुग का अंत स्वयं भगवान विष्णु के अवतार द्वारा होगा। जब अंत समय आएगा तब श्री हरी विष्णु के अवतार और परशुराम शिष्य कल्कि द्वारा दुष्ट और पापी प्रकृति के राक्षसों का नाश होगा। और एक बार फिर से नए युग की शुरुवात होगी जिसे सतयुग कहा जाएगा।

कलयुग के अंत में मनुष्य का क्या होगा?

कलयुग के अंत में मनुष्य की आयु, हाइट और मन: स्थिति में बड़े बदलाव होंगे। व्यक्ति की आयु और हाइट बहुत कम हो जाएगी। इंसानों की औसत आयु सिर्फ २० वर्ष रह जाएगी। इंसानों की हाइट महज ४ इंच रह जाएगी। खाने-पीने के लिए भोजन और जल का अकाल पड़ जाएगा। अध्यात्म और ईश्वर से विश्वास उठ जाएगा। जरूरतें, लालच और इर्ष्या व्यक्ति को बुरे और गंदे कर्म करने पर विवश कर देगा।

यह भी पढ़ें चालू औरतों को कैसे पहचाने / चालू महिला के इशारे – 5 तरीके और इशारे जो खोल देता हैं सारे राज

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग । इसके अलावे भी मैंने इस पोस्ट कई सवालों जैसे कलयुग का अंत कौन करेगा और कलयुग का अंत कैसे होगा आदि सवालों के जवाब शास्त्रों के अनुसार दिया हैं। इस युग के अंत में खाने को भोजन और पीने को शुद्ध पानी की कमी हो जाएगी। धरती पर पापियों और अध्रिमियों की संख्या बढ़ने लगेगी। जब पाप और अधर्म धर्म और सत्य पर हावी होने लगेगा तब श्री हरी विष्णु कल्कि अवतार में धरती पर अवतरित होकर दुष्टों का अंत करेंगे।

उम्मीद है की आपको आज की यह जानकारी ” कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे ” पसंद आयी होगी। सभी जानकारी हिन्दू शास्त्रों से ली गयी हैं।

यह भी पढ़ें कलयुग

Leave a Comment