पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज

Spread the love

पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज :- शादी के बाद भी ब्रेकअप अर्थात तलाक की खबरें बढती जा रही हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। कोई भी शादी तभी सफल होती है जब पति-पत्नी के बीच प्रेम होता हैं। शादी-शुदा पुरुष तब किसी और स्त्री की ओर आकर्षित होता है जब पति-पत्नी में नहीं बिल्कुल भी नहीं बनती हैं। इसके अलावे कई बार ऐसा भी होता है की शादी के बाद पति अपनी पत्नी से दूर कही विदेश में जॉब करता है। ऐसी स्थिति में भी पुरुष का अफेयर किसी दूसरी लड़की या स्त्री के साथ अक्सर देखा जाता हैं। अफेयर की वजह से न सिर्फ पत्नी बल्कि पूरा परिवार ही मुश्किल में पड़ जाता हैं। बच्चे होने की स्थिति में चीजें और भी बदत्तर हो जाती हैं। पति का अफेयर कैसे जाने इसकी जानकरी नीचे दी गयी हैं।

पति का अफेयर कैसे जाने - 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज
पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज

नाजायज संबंध या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बच्चे के मानसिक ग्रोथ को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। अफेयर की वजह से घर में रोज-रोज लड़ाई-झगड़े होने लगते है जिसकी वजह से बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। चाहे गलती किसी की हो समाज पति-पत्नी दोनों ही को गंदी नजर से देखने लगता हैं। अगर समय रहते पत्नी पति का अफेयर जान ले तो परिस्थितियां बिगड़ने से पहले ही कण्ट्रोल में आ सकती हैं। इसलिए यह जानना हर पत्नी के लिए आवश्यक है की पति का अफेयर कैसे जाने ?

पति का अफेयर कैसे जाने

भारत में ज्यादात्तर पति ही घर के मुखिया होते हैं। पति का देर रात तक घर से बाहर रहना काम की वजह से भी हो सकता हैं। इसलिए बेवजह शक करने से रिश्ते में दरार पड़नी तय हैं। इसलिए अक्सर पत्नियां पूछती है की पति के अफेयर कैसे जाने? । पति का किसी और महिला के साथ अफेयर है या नहीं यह जानने के लिए दिमाग लगाना जरुरी हैं। एक बार पति का अफेयर कन्फर्म होने के बाद उस महिला को सबक सिखा सकते हैं। आप चाहे तो अपने फैमिली मेम्बेर्स की मदद भी ले सकते हैं। हालांकि पति को खुद के क्लोज लाने के लिए गुस्से के बजाय प्रेम का सहारा लेना चाहिए। प्रेम विवाह की अपेक्षा अरेंज मैरिज में अफेयर के किस्से ज्यादा सुनने को मिलते हैं। अगर पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो जाने की कैसे आप रंगे हाथ उन्हें पकड़ सकते हैं। आइए जानते है की कैसे पता करें कि पति का अफेयर चल रहा है ?

पति का अफेयर कैसे जाने - 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज
पति का अफेयर कैसे जाने – 5 लक्षण जो खोल देते है सभी राज

1. बर्ताव में बदलाव

जब पति किसी ओर स्त्री की तरफ आकर्षित होती है तब उसके व्यवहार और बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर आपका पति अचानक घर में आपका ज्यादा ख्याल रखने लगे तो यह संकेत हो सकता है की उसे कुछ न कुछ अवश्य चाहिए। दरसल अफेयर की स्थिति में पुरुष पत्नी को घर में खुश रखता है ताकि उसे उस पर शक न हो। और वह बाहर अपने पसंदीदा स्त्री के साथ देर रात तक ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण

2. हर वक्त बहाने बाजी करना

गैर स्त्री के प्रति के आकर्षण हंसते-खेलते घर में तूफान खड़ा कर सकता हैं। जब पति किसी और स्त्री के प्रेम में पागल होता है तब वह पत्नी से दुरी बनाने लगता हैं। घर से दूर लवर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए झूठे बहाने बनाता हैं। अगर आपके पति भी रोज घर देर से लौटते है और फ़ोन करने पर झूठे बहाने बनाया करते है तो समझ लीजिए की कुछ बड़ी गड़बड़ हैं। पति किसी बड़ी समस्या में है या फिर गैर स्त्री के चक्कर में हैं। हालांकि शक करने से पहले खुलकर पति से बातचीत करें।

यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

3. पत्नी को देखते ही अचानक फोन काट देना

अगर पति किसी और स्त्री के साथ रिलेशन में है तो निश्चित ही वह खुद को उससे फ़ोन पर बात करने और चैट करने से रोक नहीं पाएगा। अत: पति पर अपनी नजरें गड़ाएं रखें। अगर पति देर रात अकेले में किसी से बात करता या फ़ोन पर फुंसफुसाता हुआ दिखाई देता है तो यकीनन वह आपसे कुछ छुपा रहा हैं। अचानक से पत्नी को देखकर फोन कट कर देना संकेत है की वह आपको धोखा दे रहा है। इसलिए आप डायरेक्टली अपने पति से बात कर सकती हैं। बात करने से शक दूर हो जाएगा। अगर पति सच में धोखा दे रहा है तो बातचीत के क्रम में निश्चित ही घबराहट देखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय

4. पति का संबंध बनाने से मना करना

जब पति पार्टनर को छोड़ किसी अन्य स्त्री के साथ होता है तो ऐसे में पत्नी के साथ संबंध बनाने से हिचकने लगता हैं। अत: अगर आप अचानक से फील करते है की पति शारीरिक संबंध बनाने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है तो संभव है की वह किसी टेंशन में हो या फिर उसका किसी गैर स्त्री के साथ फिजिकल इंटिमेसी हैं। कभी-कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के बावजूद पति पत्नी संबंध तो बना लेता है लेकिन रोमांस और प्यार दूर दूर तक दिखाई नहीं देता हैं। यह भी पति का अफेयर होने के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

5. सोशल मीडिया और मोबाइल का पासवर्ड मांगे

पति-पत्नी के बीच कोई भी सीक्रेट नहीं होनी चाहिए। शास्त्रों में भी पति-पत्नी एक दुसरे का अर्धांग कहा गया हैं। पति-पत्नी के बीच का सीक्रेट रिश्ते में दूरियों को जन्म देता हैं। अगर पति अपना मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और सोशल मीडिया आदि का पासवर्ड आपके साथ शेयर करना नहीं चाहता है तो इसका साफ़ मतलब है की वह किसी गैर स्त्री को चाहता हैं। अगर पति के पास कोई दूसरा मोबाइल है जिसकी जानकारी आपको नहीं है तो समझ लेना चाहिए दाल में जरुर काला हैं।

यह भी पढ़ें पति को पत्नी का कौन सा अंग नहीं छूना चाहिए / स्त्रियों के किस अंग को छूना शुभ माना जाता है

निष्कर्ष – पति का अफेयर कैसे जाने

जब पत्नी को अपने पार्टनर पर शक होता है तो अक्सर यह सवाल ” पति का अफेयर कैसे पता करें ” पूछती हैं। अगर हाल के कुछ दिनों में पति के व्यवहार, रहन सहन और मानसिकता में बदलाव देख रही है तो यह चिंता का विषय हो सकता हैं। इस पोस्ट ” पति का अफेयर कैसे जाने ” में मैंने कुछ ऐसे लक्षण बताए है जिससे आप पार्टनर के गंदे सीक्रेट्स को जान सकती हैं। बर्ताव में बदलाव , पति का संबंध बनाने से मना करना और पत्नी को देखते ही अचानक फोन काट देना ये सभी कुछ ऐसे ही संकेत है जिसकी मदद से यह आसानी से जाना जा सकता है की पति का अफेयर किसी के साथ चल रहा है अथवा नहीं।

उम्मीद है की आपको बतायी गयी यह जानकारी ” पति का अफेयर कैसे जाने ” पसंद आयी होगी। इस जानकारी को सभी महिलाओं के साथ जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें पति को वश में कैसे करें ( pati ko vash mein kaise karen )

Leave a Comment