जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

Spread the love

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है या जो पति अपनी पत्नी का बीना किसी बड़े कारण के अपमान करता हैं बहुत बड़ा पापी हैं। शास्त्रों के अनुसार पत्नी या किसी स्त्री के अपमान को बहुत बड़ा पाप बताया गया हैं। वही अगर एक पत्नी अपने पति को किसी अन्य व्यक्ति के सामने अपमानित करती हैं या नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं तो उसे जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं होता हैं। पत्नी पत्नी का संबंध बेहद पवित्र होता हैं। पत्नी और पति में नोकझोक का होना बेहद आम हैं। लेकिन हर परिस्थिति में जो एक दुसरे का साथ देते हैं वही सच्चा प्रेम हैं। अगर पति पत्नी में अगर अक्सर लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति बनी रहती हैं तो यह आगे चलकर तलाक का कारण भी बन सकती हैं।

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है - इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए
पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

दोस्तों हमारे देश के हाईकोर्ट ने भी हाल ही में एक ऐसे ही केस में पति पत्नी का तलाक कराया हैं। दरसल पत्नी अपने पति को हर जगह काला और बदसूरत कहकर अपमान करती थी। जिसके बाद कोर्ट ने कहा था की आपको किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं हैं। यह खबर इंडिया टीवी पर आप पढ़ सकते हैं।

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – ऐसी स्थिति में पति को क्या करना चाहिए

दोस्तों पति पत्नी में लड़ाई झगड़े का होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। अक्सर ही समय की कमी, आर्थिक स्थिति और अन्य कई कारणों के चलते लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति क्रोध में होता हैं और क्रोध में निकले वाक्यों के कारण रिश्तों को तोड़ देना उचित नहीं हैं। क्रोध मनुष्य की चेतना और बुद्धि को प्रभावित करने सोचने की शक्ति को कम कर देता हैं। इसलिए जो पत्नी या पति अपने लाइफपार्टनर का अपमान क्रोध की अवस्था में करते हैं उसे सीरियसली नहीं लेना चाहिए।

किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पहले शांत दिमाग से परिस्थिति से निकलने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्ते को तोडना बेहद आसान होता हैं लेकिन जो रिश्ते एक बार टूट जाते हैं वह जल्दी जुड़ते नहीं हैं। तो आइये जानते हैं की जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है तो पति को इस स्थिति में क्या करना चाहिए।

Also, Read पत्नी अपने पति से दूर क्यों रहती है – दूरियों की वजह जाने

शांत रहें और स्थिति को समझने का प्रयत्न करें

सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें की पत्नी आपका अपमान किस वजह से कर रही हैं। अगर पति -पत्नी में से कोई एक क्रोधित हैं तो तो दुसरे को शांत रहना चाहिए। अगर क्रोध में पत्नी आपका अपमान भी कर रही हैं तब भी आपको स्थिति को भांपते हुए शांत रहने की आवश्यकता हैं। कोई भी पत्नी अकारण पति का अपमान नहीं कर सकती हैं लेकिन कुछ ऐसे कारण होते हैं जिसके चलते पत्नी पति से नफरत करती हैं और उसका अपमान करती हैं। अत: सबसे पहले उन कारणों को जानने की कोशिश करें।

Also, Read 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

अपनी गलती को सुधारने का प्रयत्न करें

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है वह बहुत बड़ी गलती करती हैं। अपमान करने से किसी समस्या का निदान नहीं निकल सकता हैं। फिर भी अगर आपकी किसी बड़ी गलती की वजह से पत्नी आपका अपमान करती हैं तो उस गलती को सुधारे और पत्नी से वादा करें की ऐसी गलती वह कभी फिर दुबारा नहीं करेगा। कई बार पति के मुख से पत्नी के परिवार वालों के लिए निकले गए भद्दे शब्द भी पत्नी को क्रोधित कर देते हैं जिसकी वजह से पत्नी के मन में पति के लिए सम्मान घटने लगता हैं। अगर आपने जाने अनजाने अपनी पत्नी को बहुत दुःख दियें हैं तो उसको स्मरण कर उसके लिए क्षमा मांगे। पत्नी से क्षमा मांगना गलत बात नहीं हैं इससे दोनों के बीच प्रेम बढ़ता हैं।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

कुछ काम करें खुद को बिजी रखें

अगर पत्नी बार-बार आपको काम करने के लिए कहकर आपको अपमानित करती रहती हैं जैसे : – दिन भर घर में बैठे रहते हो जाकर कुछ काम करों, दिन भर अपनी माँ की गुलामी करते हो कुछ काम धंधा करो, दिन भर सोते रहते हो आदि। तो इस स्थिति में लड़ाई झगड़े करने से बचना चाहिए। पत्नी आपके भले के लिए ही यह सब कहती हैं क्योकिं शादी के बाद कई तरह की जिमेदारियां आ जाती हैं बच्चों की पढाई से लेकर बच्चों के अच्छे भोजन की व्यवस्था और पत्नी के कुछ सपने आदि। अगर आप खुद को काम में व्यस्त रखेंगे तो और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो पत्नी आपको कभी अपमानित नहीं करेगी।

Also, Read प्यार होने के बाद क्या होता है – एक ऐसा एहसास जो जिन्दगी में रस घोल देता हैं

पत्नी के माता -पिता से इस विषय में बात करें

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है उसके पीछे का कारण पत्नी के परिवार वाले भी हो सकते हैं। कई मामलें में देखा गया हैं की पत्नी की माँ लडकी के ससुराल में हो रहे हर कार्य में दखल देने की कोशिश करती हैं। अगर पत्नी अपने मां के इशारे पर सब कर रही हैं तो आप अपने ससुर से बात करें। स्थिति को उनके सामने रखें वे जरुर इस मामलें में आपकी हेल्प करेंगे।

Also, Read 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई ladki आपको पसंद करता है

दोस्तों के साथ समय बिताएं

निश्चित तौर पर इस स्थिति में व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो सकता हैं। इसलिए खुद को व्यस्त रखें अपने दोस्तों के साथ घुमने जाएँ। नए नए लोगों से मिलना और उनसे बातें करना आपको अच्छा महसूस कारयेगा। आप चाहे तो वाइफ को घूमने के लिए भी पूछ सकते हैं लेकिन जरा प्यार से। Also, Read दुख और दर्द भरी यादों को भूलने के 5 उपाय

निष्कर्ष

दोस्तों किसी भी समस्या का समाधान शांति से बैठकर सुलझाया जा सकता हैं। खासकर पति पत्नी के रिश्तें में आई प्रोब्लेम्स को गंभीरता पूर्वक स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योकिं मैंने कई रिश्तों को अपनी आँखों के सामने टूटते बिखरते देखा हैं। जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है उन्हें भी सोचना चाहिए की किसी को अपमानित करने से उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। अपमानित करने से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं इसलिए शांति के साथ एक दुसरे से बात कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए इसके विषय में मैंने विस्तार से बताया हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी आपकी जिंदगी में दुबारा खुशियाँ लाने में मदद करेगी।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

3 thoughts on “जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए”

Leave a Comment