मन को शांत रखने का मंत्र और उपाय :- अशांत मन कई शारीरिक और मानसिक समस्यायों को जन्म दे सकता हैं। जब व्यक्ति का मन अशांत होता है तब अक्सर हर कार्य में गलतियां होती हैं। अशांत मन तनाव और चिंता बढ़ने की एक बड़ी वजह हैं। जो लोग हर वक्त तनाव और चिंता में डूबे रहते है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और ब्रेन से जुड़ी समस्यायों का खतरा अधिक होता हैं। मन के अशांत होने की सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा सोचना हैं। समस्याएं हर किसी की लाइफ में होती ही हैं। समस्याएं अमीरी-गरीबी नहीं देखती हैं। लेकिन जब आप समस्यायों पर आवश्यकता से अधिक सोचते है तो मन अशांत हो जाता हैं। मन को शांत रखने के लिए ध्यान, अध्यात्म, योग और सकारात्मक सोच जरुरी हैं।

आज के समय में सभी पैसों के पीछे भाग रहे हैं। किसी के पास इतना समय नहीं होता की वह खुद का भी ख्याल रख सकें। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें, घर की समस्याएं, खराब स्वास्थ्य स्थिति, जॉब न मिलना और खराब आर्थिक स्थिति मन अशांत होने की वजह बन सकती हैं। जब आप जीवन में चल रही समस्यायों पर अधिक सोचते है तो टेंशन और भी बढ़ता हैं। इसलिए ओवरथिंकिंग से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप ईश्वर में विश्वास करते है तो मन या दिमाग को शांत रखने के लिए योग, मंत्र और पूजा-पाठ काफी मददगार साबित हो सकता हैं।
मन को शांत रखने का मंत्र और उपाय

कार्य करते वक़्त बार-बार नकारात्मक या अस्थिर कर देने वाले ख्यालों का आना मन को बेहद अशांत कर देता हैं। अशांत मन की वजह से चिड़चिड़ेपन, बेचैनी, डर और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जब हमारा मन अशांत होता है तब छोटी सी प्रॉब्लम भी बड़ी लगती हैं। इस स्थिति में हमें सही निर्णय लेने में भी परेशानी होती हैं। मन के अशांत होने की कई वजहे हो सकती है जैसे :- सपनों का अधुरा रह जाना, नकारात्मक विचारों का बार-बार आना, गंदा विचार और मानसिक समस्याएं आदि।
शांत मन के कई फायदे है। जब आपका मन शांत होता है तो आप खुलकर हंस पाते हैं। मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। हम किसी भी कार्य को आसानी से कर पाते है। दरसल अशांत मन निर्णय लेने की क्षमता को बाधित करता हैं। इसके अलावे तनाव कम होता है और नींद जल्दी आती हैं।
नकारात्मक सोच स्थिति को और भी विकट कर सकती हैं। इसलिए मन को काबू करना बहुत ही जरुरी हैं। मैंने इस पोस्ट में ये भी बताया है की मन में अच्छे विचार कैसे लाये । मन को शांत रखने का मंत्र और कुछ बेहतरीन उपायों की जानकारी नीचे दी गयी हैं। शांत मन से किया गया हर कार्य सफलता की ओर जाता हैं।
मन को शांत रखने का मंत्र
जब आप सबकुछ ईश्वर को समर्पित कर उनका ध्यान करते है तब नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती हैं। दिमाग को शांत रखने में अध्यात्म का सहारा लिया जा सकता हैं। पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करने के लिए एकाग्रता जरुरी हैं। जब आप एकाग्र होकर किसी अच्छे शुभ कार्य में बीजी हो जाते है तो स्वत: ही अनावश्यक विचारों से मुक्त हो जाते हैं। जिससे मन को असीम शांति महसूस होती हैं। मंत्रों का जप ईश्वर का ध्यान करने के लिए किया जाता हैं। मंत्र का जप उंचे आवाज में करना चाहिए ताकि आपका ध्यान इधर-उधर न भटकें। जब आप मंत्रो का जप करते है तो हमारे मन में सिर्फ ईश्वर का ख्याल आता हैं। इस तरह न तो आप अधिक सोचते है और न ही आपका टेंशन बढ़ता हैं। मन को शांत रखने का निम्नलिखित मंत्र बहुत ही प्रभावी मानी जाती हैं।
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः: , ॐ नमः शिवाय: और गायत्री मंत्र का जप करना मन को शांत रखने में काफी प्रभावी साबित होते हैं। इन मंत्रों का जप करने से पहले शरीर को शुद्ध करें। स्नान के पश्चात पूजा और जोर जोर से मंत्र जप करने से अन्य किसी तरह के विचारों को जगह नहीं मिलती हैं। जिससे मन को शांति मिलती हैं।
दिमाग को शांत करने के लिए योग
आपने यह कहावत ” योग भगाए रोग ” तो सुनी ही होगी। योग की मदद से मानसिक और शारीरिक समस्याएं दोनों ही में लाभ मिलता हैं। दिमाग को शांत करने के लिए अनुलोम-विलोम, शवासन, पश्चिमोत्तानासन, उत्तानासन और भुजंगासन जैसे योग काफी लाभप्रद हैं। आइए आपको बताते है की इन योगासनों को कैसे किया जाना चाहिए।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम दिमाग को एकाग्र करने और मष्तिष्क क्षमता को बढाने में मददगार साबित हो सकती हैं। रोजाना सुबह इस योग को करने से तनाव कम होता हैं। यह योग मुख्यत: एक नाक से श्वास लेने और दुसरे से छोड़ने की प्रक्रिया हैं। मन में सकारात्मक उर्जा के प्रवाह के लिए यह योग बेहद प्रभावी मानी जाती हैं। अनुलोम-विलोम ऐसे स्थान पर करे जहां पेड़ पौधे और शांति हो।
- सबसे पहले घास पर पालथी मारकर बैठ जाए
- उसके बाद अपने अंगूठे की सहायता से हाथ के साइड वाले नाक को बंद करें।
- और दुसरे नाक से गहरी सांस लेकर बंद नाक को खोलकर सांस छोड़े।
- उसके बाद इस प्रक्रिया को दुसरे नाक से दोहराएं।
यह भी पढ़ें मंडूकासन के नुकसान : मंडूकासन किसे नहीं करना चाहिए
शवासन
शवासन भी दिमाग को शुद्ध करने में मदद करती हैं। यह योग मानसिक शांति के लिए किया जाता हैं। अशांत मन को शांत करने के लिए शवासन इस प्रकार करना चाहिए।
- सर्वप्रथम जमीन पर साफ़ सुथरा कपड़ा बीछा लें।
- उसके बाद पीठ को जमीन की तरह करके लेट जाना हैं।
- इस योग को शव की तरह लेटकर कर किया जाता है।
- यही कारण है की इसे शवासन कहते हैं।
- अब हाथों को बॉडी के समानांतर रखते हुए लंबी सांस लेकर छोड़ें।
- इस प्रक्रिया को ५ से ६ बार जरुर दोहराएं।
यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ
भुजंगासन
तनाव, चिंता और अशांत मन की स्थिति में भुजंगासन लाभप्रद हैं। इस आसन को रोजाना करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत, फ्लेक्सिबल और लम्बी होती हैं। भुजंगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटकर दोनों पैरों को एक सीध में रखें।
- उसके बाद पैरों के अंगूठे को एक दुसरे से मिलाते हुए तलवे उपर करें
- एक लम्बी सांस लेकर छाती से आगे वाले भाग को हाथों की सहायता से धीरे-धीरे उपर करें।
- इस तरह आपका सारा वेट हाथों और पैरों पर आ जाएगा।
- छाती के पीछे वाले भाग पर दबाव दें।
- इस आसन को रोजाना जरुर करें।
यह भी पढ़ें सबसे अच्छा 15 मिनट का व्यायाम – 3 बेहतरीन व्यायाम
मन को शांत रखने के अन्य उपाय
अगर आप मन को शांत रखने के उपाय ढूंढ रहे है तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करे की मन में गंदा या भटकाने वाला विचार क्यों आता है। मन में गंदे विचारों को जगह मिलने की सबसे बड़ी वजहों में क्रोध, टेंशन, मानसिक समस्याएं, खाली समय, खराब लाइफस्टाइल, लालच, जलन और असफलता हैं। मन को शांत रखने के लिए निम्नलिखित टिप्स भी समस्या के निदान में मददगार साबित हो सकते हैं।
कुछ दिनों की छुट्टी लेकर करीबियों के साथ टाइम स्पेंड करें
अगर मन बेहद अशांत है और काम के दौड़ान भी मन में उल्टे-सीधे विचार आ रहे है तो इस स्थिति में कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेकर दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। जब आप अपनों और प्रकृति के बीच ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करते है तो नकारात्मक विचारों से ध्यान स्वत: ही हट जाता हैं।
यह भी पढ़ें तुरंत गैस भगाने के उपाय : 2 मिनट में मिलेगी गैस से राहत
पसंदीदा कार्यों में खुद को व्यस्त रखें
अशांत मन को शांत रखने के लिए खुद को जितना अधिक हो उतना ही व्यस्त रखना आवश्यक हैं। खाली मन में उटपटांग चीजें अक्सर ही घुमती रहती हैं। इसलिए आप जितना अधिक खुद को बीजी रखेंगे उतनी ही मन को शांत करने में मदद मिलेगी। हर किसी की पसंद अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ लोगों को गाना सुनना पसंद है तो कुछ लोगों को मूवीज देखना। जब आप पसंद की चीजों में बीजी रहते है तो ध्यान नकारात्मक विचारों से हट जाता हैं।
यह भी पढ़ें व्यायाम के 10 लाभ – जानकर हैरान रह जायेंगे
खाली बैठने की जगह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें
बीना लक्ष्य व्यक्ति अक्सर भटक जाता हैं। जब आपके पास करने को कुछ नहीं होता तब बेकार के विचार मन को भ्रमित करने लगते हैं। इसलिए लक्ष्य बनाए और उस लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करें। इस तरह कुछ ही दिनों में स्वत: ही आप अच्छा फील करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें डिप्रेशन से बाहर कैसे निकले ( depression se bahar kaise nikle )
उन लोगों से दुरी बनाए जिनकी वजह से मन अशांत हैं
हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग भी होते है जो जलन, द्वेष और इर्ष्या वश परेशान करते हैं। इसके अलावे गलत संगत भी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्यायों की वजह बन सकती हैं। अगर आप ऐसे लोगों से परेशान होकर मानसिक तनाव में है तो उनसे कुछ समय या हमेशा के लिए दुरी बना लें।
यह भी पढ़ें 2 मिनट में कमर दर्द से आराम मिलेगा – करो ये 5 काम
निष्कर्ष – मन को शांत रखने का मंत्र
आज की इस खास आर्टिकल में मैंने आपको मन को शांत रखने का मंत्र और उपाय बताया हैं। अशांत मन से कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। जब आप आपका दिमाग अशांत और बेचैन होता है तो गलतियां होने के चांसेज ज्यादा होती हैं। अशांत मन को शांत करने के लिए अध्यात्म, पूजा-पाठ, मंत्र और खुद को किसी अन्य कार्य में बीजी रखना फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसके अलावे योग, व्यायाम और पौष्टिक खान-पान भी दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
उम्मीद है की मन को शांत रखने का मंत्र और उपाय आपको पसंद आया होगा। यह जानकरी हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर प्रोवाइड की गयी हैं। अधिक जानकरी के लिए नजदीकी डॉक्टर से जरुर संपर्क करें।
यह भी पढ़ें पीरियड में पेट दर्द का घरेलू उपाय : 5 उपायों से मिनटों में दर्द होगा छूमंतर