धोखेबाज पति की पहचान :- किसी इंसान की शक्ल देखकर यह पता करना नामुमकिन है की वह धोखेबाज है अथवा नहीं। आजकल टीवी और न्यूज़पेपर में पति-पत्नी के धोखे की खबरें ही छायी रहती हैं। जी हां, इन दिनों धोखे की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। अगर आपको भी अपने पार्टनर पर शक हो रहा है तो इस पोस्ट को पूरा पढकर धोखेबाज पति की पहचान कर सकती हैं। मैरिज लाइफ में धोखे की सबसे बड़ी वजह किसी तीसरे का आना हैं। ज्यादात्तर मामलों में पति दूसरी औरत के लिए ही पत्नी को धोखा देता हैं। धोखेबाज पति की पहचान करने के लिए आंख-कान खुले रखना जरुरी हैं। आइए विस्तार से जानते है की धोखेबाज पति के लक्षण क्या है और जब आपको पता चले कि आपका पति आपको धोखा दे रहा है तो आपको क्या करना चाहिए?

आज के समय में हर कोई पैसे कमाने के लिए जॉब और व्यवसाय में व्यस्त हैं। परिवार चलाने के लिए सिर्फ प्यार नहीं बल्कि पैसों की भी जरूरत होती हैं। मिडिल क्लास फॅमिली को पैसे कमाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। कई बार ओवरटाइम के चलते पति घर से देर लौटता है ऐसे में बेवजह का शक रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं। इसलिए किसी और के कहने पर या सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करने के बजाय पति से इस मसले पर डायरेक्ट बात करना सबसे सही माना जाता हैं।
पैसे कमाने के लिए कई बार पतियों को पत्नी से दूर भी रहना पड़ता हैं। ऐसे में जब कपल्स एक दुसरे के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते तब रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं। दूरियां शक की वजह बन सकती हैं। इसलिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते है की पति को हमेशा पत्नी को साथ में ही रखना चाहिए। नीचे विस्तार से धोखेबाज पति की पहचान करने का तरीका बताया गया हैं।
धोखेबाज पति के क्या लक्षण हैं?
जब तक आप पूरी तरह स्योर नहीं हो जाते की पति आपको धोखा दे रहा है तब तक आपको कोई ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए जिससे रिश्ते खराब हो। कई बार हम शक की वजह से भी रिश्तों में दूरियां पैदा कर लेते हैं। ज्यादात्तर पुरुष काम की वजह से देर रात घर आते हैं। कई बार दोस्तों की वजह से भी घर पहुँचने में देर हो जाती हैं। ऐसे में स्त्रियों में शक की भावना उत्पन्न होने लगती हैं। पत्नियां सोचने लगती है की कही मेरे पति की लाइफ में कोई और स्त्री तो नहीं हैं। शादी-शुदा लाइफ की गाड़ी को सही से चलाने के लिए पति-पत्नी को एक दुसरे पर विश्वास होना चाहिए। अगर आप अपने शक को दूर करना चाहती है तो नीचे बताए टिप्स को फॉलो जरुर करें।

हाल के दिनों में, शादी के बाद किसी तीसरे की वजह से बढती अपराधिक घटनाएं बहुत अधिक देखने को मिल रही हैं। यही कारण है की शक होने पर पत्नियां यह जल्दी से जल्दी क्लियर करना चाहती है की पति का किसी और के साथ अफेयर तो नहीं हैं। आइए जानते है कैसे पता करें कि पति आपको धोखा दे रहा है?
अचानक से दुरी बनाने लगना
अचानक से दुरी बनाने लगना धोखेबाज पति की पहचान हैं। हालांकि कई बार काम के अधिक प्रेशर की वजह से भी ऐसा हो सकता हैं। इसलिए घर में बेवजह लड़ाई करने से बचना चाहिए। पहले से पति से देरी की वजह पूछनी चाहिए। अगर पति पर फिर भी शक है तो उसके ऑफिस के दोस्तों से बात कर जानकारी ले सकती हैं। अगर पति का सारा खाली समय फोन पर या ऑनलाइन चैट करने में जा रहा है तो संभव है की वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपके नजदीक जाने पर अगर पति अचानक से बात करना या चैट करना बंद कर देता हैं तो निश्चित ही वह आपसे कुछ-न-कुछ छुपाने की कोशिश में हैं।
इसके अलावे अचानक से फिजिकल रिलेशनशिप से दूर भागना, रोमांस न करना आदि भी धोखेबाज पति की ही पहचान हैं।
मोबाइल और कंप्यूटर का पासवर्ड न बताना
आज के समय में अगर किसी की जासूसी करनी है तो फ़ोन और कंप्यूटर से अच्छा कोई और डिवाइस हो ही नहीं सकता हैं। आमतौर पर पति-पत्नी अक्सर एक दुसरे के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स का यूज करते हैं। पति-पत्नी के बीच कोई भी राज नहीं होता हैं। अगर अचानक से आपके पति लैपटॉप और मोबाइल का पासवर्ड चेंज कर बताने से मना कर रहा है तो समझ लीजिए की कुछ न कुछ गड़बड़ जरुर हैं। दरसल धोखेबाज लोगो के मन में यह डर बना रहता है की कही मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप के जरिए उसका राज न खुल जाए।
यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति को बहुत सताती है – मिनटों में कण्ट्रोल करने के उपाय
व्यवहार में अचानक से बदलाव आना
बदला हुआ व्यवहार भी धोखेबाज पति की पहचान करने के लिए पर्याप्त हैं। अगर पति अचानक से चिकनी-चुपड़ी बाते करने लगे लेकिन आपसे फिजिकल होने से दुरी बनाए तो यह शक करने वाली बात हो सकती हैं। दरसल धोखेबाज लोग ऐसा इसलिए करते है ताकि सामने वाला शक ना करें। हर चीज में रोकटोक करने वाला पति अगर अचानक से आपको इग्नोर करना शुरू कर दे या अजीब तरह से प्यार जताना शुरू कर दे तो संभव है की वह आपको धोखा दे रहा हैं। अर्थात अपने नेचर से विपरीत चीजें करने लगना शक करने वाली बात हो सकती हैं। हालांकि इसकी कोई अन्य वजह भी हो सकती है इसलिए पति सही समय देखकर बात करें।
यह भी पढ़ें पति को सही रास्ते पर कैसे लाएं – 4उपाय
जब पति इग्नोर करे
बिना बात के पति का पत्नी को इग्नोर करना भी धोखेबाज पति की पहचान हैं। आमतौर पर पति-पत्नी एक दुसरे की बातें गौर से सुनते और मानते हैं। अगर पति किसी और महिला के संपर्क में है तो वह आपकी ओर ध्यान देना पूरी तरह बंद कर सकता हैं। इसके अलावे हर वक्त लड़ाई के मूड में रहना, बातों को अनसुना करना और आपकी जरूरतों का ध्यान न रखना भी इशारा है की पति की लाइफ में कोई और आ गया हैं। कुल मिलाकर कहे तो पति को आपकी जरूरतों और भावनाओं से कोई मतलब नहीं रहता हैं। जब पति की लाइफ में कोई और आ जाता है तब अक्सर रात को महिला मित्र के साथ डिनर कर घर वापस आता हैं। अगर पति रोजाना पत्नी को यह बोलता है की मैं बाहर से खाना खाकर आया हूं तो यह शक करने वाली बात हैं।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स
पति का बहानेबाजी करना
सुखद और खुशहाल लाइफ के लिए पति-पत्नी का एक साथ रहना और टाइम स्पेंड करना बहुत जरुरी माना जाता हैं। दिन भर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए पति अक्सर ऑफिस से सीधे पत्नी के पास जाता हैं। लेकिन पति का अचानक से रोज-रोज लेट घर पहुंचना शक पैदा करता ही हैं। अगर लेट आने की वजह पूछे जाने पर पति टाल-मटोल या गुस्सा कर रहा है तो यकीनन कुछ न कुछ गड़बड़ जरुर हैं।
यह भी पढ़ें बच्चा पैदा करने के लिए क्या करना पड़ता है पति-पत्नी को जानिए
खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगना
लड़के आमतौर पे तभी ज्यादा अपने लुक्स पर ध्यान देते जब उन्हें किसी लड़की को इम्प्रेस करना होता हैं। ऑफिस और काम पर जाने से पहले हर कोई अच्छे कपडे पहनता है और बालों को संवारता हैं। कई शादी-शुदा पुरुष पत्नी के होने के बावजूद भी दूसरी महिला को इम्प्रेस करने के चक्कर में रहते हैं। अगर पति काम पर निकलने से पहले जरूरत से ज्यादा एनक देख रहा है तो इसका साफ़ मतलब है की वह किसी और को पसंद करने लगा हैं। इसके अलावे भी कई अन्य चेंजेज देखने को मिल सकते हैं जैसे:- रोज नए-नए कपड़े पहनना, ड्रेसिंग सेंस बदलना आदि।
यह भी पढ़ें करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2025
जब आपको पता चले कि आपका पति आपको धोखा दे रहा है तो आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप पूरी तरह स्योर हो की आपके पति आपको धोखा दे रहे है तो तुरंत रिश्ता तोड़ने के बजाय एक चांस जरुर दें। तलाक लेने से आपके साथ-साथ बच्चों की लाइफ भी बर्बाद हो सकती हैं। इसलिए बिना सोचे समझे जल्दबाजी में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए। कोई भी रिश्ता विश्वास और प्रेम पर ही टिकी हैं। धोखेबाज पति को माफ़ करना निश्चित ही बड़ा ही मुश्किल कार्य हैं। इसलिए सबसे पहले आपको पति की धोखेबाजी के सबुत इकठ्ठा करना चाहिए। कई बार गलतफहमी की वजह से भी रिश्तों में दरार आ जाती हैं। इसलिए आप सबूतों के साथ सीधे पति से बात करें। बात करने से शायद समस्या का समाधान निकल जाए।
ध्यान रखे की पति से बात करते वक्त शब्दों में शालीनता रखें। आप अपनी भावनाओं को पति से साझा कर सकती हैं। आप बता सकती है आप उनसे कितना प्रेम करती हैं। अगर पति अपनी गलतियों को मानकर माफ़ी मांगता है और दुबारा गलती न करने का वादा करता है तो इस स्थिति में एक मौका देना तो बनता ही हैं। परन्तु पति बार-बार गलती दोहरा रहा है तो आप तलाक जे विषय में सोच सकती हैं। हालांकि तलाक लेने से पहले अपने परिवार या बड़ों की सलाह जरुर लें। इस फैसले से दोनों परिवारों पर असर पड़ेगा इसलिए कोई भी फैसला अकेले न लें।
यह भी पढ़ें पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की कैसे पता चलेगा कि आपका साथी धोखा दे रहा है? । धोखेबाज पति की पहचान करना मुश्किल कार्य नहीं हैं। आप अपने पति पर कड़ी नजर रखकर जासूसी कर सकती हैं। हालांकि अगर आप जासूसी कर रही है तो सावधानी से करें। अगर आपका साथी धोखेबाज है तो वह कभी भी आपको अपने सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट के पासवर्ड, मोबाइल और लैपटॉप नहीं देगा। बदले हुए व्यवहार से भी पति की चोरी पकड़ी जा सकती हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” धोखेबाज पति की पहचान ” काफी पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को पति द्वारा सताए जाने वाले हर पत्नी के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण
