पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

Spread the love

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स – पति-पत्नी के बीच तनाव का होना हर घर की कहानी हैं। जीवन में कभी-न-कभी ऐसा समय भी आता हैं जब पति-पत्नी एक से खफा हो जाते हैं। पति-पत्नी के बीच अनबन और लड़ाई झगड़े का होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। परन्तु जब स्थिति नियंत्रण से बाहर निकल जाता हैं तो बात तलाक और अलग रहने तक पहुंच जाती हैं। कलहपूर्ण वातावरण के चलते हैं घर के सभी सदस्य परेशान हो जाते हैं। बच्चे, व्यवसाय और जॉब पर भी इसका बुरा असर पड़ता हैं। पति-पत्नी के बीच तनाव की मुख्य वजह आर्थिक स्थिति, शक, मिसअंडरस्टैडिंग और प्यार की कमी हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के लिए नीचे बताएं गए 5 बेहतरीन उपाय जरुर अपनाएं।

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय - टिप्स
पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स

प्यार साधारण लड़ाई झगड़े से कभी प्रभावित नहीं होता हैं। पति-पत्नी का जीवन प्रेम और विश्वास पर टिका हैं। जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब दोनों के बीच कुछ ग़लतफ़हमियां जगह लेने लगती हैं। शक और ग़लतफ़हमी एक इंसान को दुसरे इंसान से दूर करने में अहम रोल निभाते हैं। कभी-कभी अवैध सम्बन्ध भी पति-पत्नी के बीच के बीच के तनाव को बढ़ा देता हैं। जब दोनों में प्रेम नहीं होता हैं तो ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं।

पति-पत्नी के बीच तनाव के कारण

दोस्तों, पति-पत्नी में तनाव के कई कारण हो सकते हैं। परन्तु सभी कारणों के पीछे अत्यधिक क्रोध, इर्ष्या, जलन, अहंकार, शक, अवैध संबंध, आर्थिक स्थिति, गलतफहमी और प्यार का न होना हैं। अगर पति-पत्नी के रिश्ते के बीच इन गलत भावों का आना होता हैं तो रिश्ते का टूटना या तनाव में आना निश्चित हैं। कई बार काम और अन्य कारणों से पति-पत्नी एक दुसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच शक और गलतफहमी जन्म लेने लगती हैं। इसलिए यह आवश्यक हैं की आप कभी-कभी काम को साइड में रखकर अपने पार्टनर को समय दें।

पति-पत्नी का जीवन खुशहाल और तनाव रहित बनाने के 5 उपाय

चाहे पति-पत्नी के बीच किसी भी वजह से लड़ाई झगड़े हो आप नीचे बताएं गए टिप्स की मदद से स्थिति को बिगड़ने से रोक सकते हैं। ध्यान रहे की क्रोध और अहंकार व्यक्ति की सोचने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। इसलिए जब भी पार्टनर के साथ किसी तरह की अनबन या लड़ाई हो तो क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयत्न करना चाहिए। पति-पत्नी का पूरा जीवन एक दुसरे के लिए समर्पित होना चाहिए। संतान के जन्म के बाद जिम्मेदारियों का बोझ दोनों के ऊपर आता हैं। अगर आप दोनों तनाव में रहेंगे तो इसका असर आपके बच्चे पर भी पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच तनाव को कम करने के जबरदस्त उपाय नीचे बताए गए हैं।

पति-पत्नी का जीवन खुशहाल और तनाव रहित बनाने के 5 उपाय
पति-पत्नी का जीवन खुशहाल और तनाव रहित बनाने के 5 उपाय

1. गुस्से को कण्ट्रोल करना सीखें

गुस्सा सभी लड़ाई झगड़े की सबसे बड़ी वजह हैं। अधिक गुस्सैल स्वाभाव छोटी बात को भी बतंगर बना देती हैं। अगर पति-पत्नी के बीच तू-तू मैं हो रही हैं तो गुस्से को कण्ट्रोल करना सीखना चाहिए। गुस्से को कैसे कण्ट्रोल करते हैं यह सिखने के लिए आपको डिग्री करने की भी आवश्यकता नहीं हैं। गुस्से में व्यक्ति गड़े मुर्दे भी उखाड़ने लगते हैं। इसलिए जरुरी हैं की आप इसे कण्ट्रोल करना सीखें। पति-पत्नी के बीच तनाव की एक बड़ी वजह गुस्सा ही हैं। अगर दोनों में से कोई एक गुस्सैल स्वाभाव का हैं तो दुसरे को शांत रहना चाहिए।

अगर दोनों ही गुस्सैल हैं तो रोज सुबह-सुबह भगवान् की भक्ति करें और शास्त्रों का अध्ययन करें। योग भी गुस्से को कण्ट्रोल करने में आपकी मदद करेगा। फिर भी अगर आपको गुस्सा आता हैं तो झगड़ने के बजाय कही बाहर शांत जगह पर घुमने जाएं और ठंडे पानी से सर को धो लें।

यह भी पढ़ें दिल को छू लेने वाले पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं – गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की शायरी

2. पार्टनर को भरपूर समय दें

समय के अभाव के चलते भी पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े होते है। पार्टनर को समय न देने के कारण उनमें हीन भावना जन्म लेती हैं। उन्हें ऐसा लग सकता हैं की आप उनसे प्रेम नहीं करते हैं। पार्टनर को जरूरत की चीजे समय पर उपलब्ध कराएं। एक दुसरे के साथ खूब बातचीत करें। प्यार वाली बातें करें और खूब रोमांस करें। इसके अलावे समय मिलने पर शहर के बाहर किसी अच्छी जगह पर सैर करने भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें पति अगर पत्नी को मारे तो क्या करना चाहिए – प्यार और अधिकार से स्थिति को संभाले

3. गलती स्वीकार करना सीखें

आरोप प्रत्यारोप का पति-पत्नी के जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कई बार ऐसा होता हैं की दोनों में से कोई अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होता हैं। ऐसे में वाद-विवाद बढ़ता चला जाता हैं। आपकी गलती नहीं भी हैं तो भी शांत रहकर इस स्थिति को बिगड़ने से रोक सकते हैं। आप दोनों को जीवन भर साथ ही रहना हैं। हिन्दू धर्म में पति-पत्नी को एक ही माना गया हैं। इसलिए गलती चाहे किसी की भी हो उसे स्वीकार कर क्षमा मांगना सीखें।

यह भी पढ़ें पति की किस्मत चमकाने के उपाय – 5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी

4. पति-पत्नी के बीच का तनाव प्रेम से दूर करें

जब भी ऐसा लगे की पार्टनर झगड़ा करने वाला हैं उससे प्रेम से बात करें। कभी कभार शक और गलत फहमी प्रेम के बीच दिवार बन जाती हैं। इसलिए सबसे पहले पार्टनर को विश्वास दिलाएं की आप सिर्फ और सिर्फ उनसे ही प्रेम करते हैं। आप चाहे तो उनके लिए उनका मनपसंद भोजन स्वयं ही बना सकते हैं। सप्ताह में कम से कम एक दिन भोजन बनाने में उनकी सहायता अवश्य करें।

यह भी पढ़ें सपने में पति के बड़े भाई को देखना / सपने में बहन के पति को देखना

5. गलत आदतों को सुधारें

पति-पत्नी के बीच का तनाव का एक और मुख्य कारण आपकी गलत आदते हैं। गलत संगत, शराब का सेवन, झूठ बोलने की आदत, शक्की नेचर, तंज कसने की आदत ये सभी चीजें आपको आपके पार्टनर से दूर करने लिए पर्याप्त हैं। इसलिए ऐसी चीजों को करने से बचे जो आपके पार्टनर को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय क्या हैं। रिश्तों को तोडना और बनाना आपके ही हाथों में हैं। पति-पत्नी का जीवन चाहे कितना भी संघर्षों से भरा हो हमेशा एक दूजे का साथ देना चाहिए। छोटी-मोटी नोक झोंक तो हर घर में होती हैं। इस स्थिति को सिर्फ और सिर्फ प्रेम से संभाला जा सकता हैं। रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए एक दुसरे पर शक करना और ताने देना छोड़ देना चाहिए। यह भी ध्यान रखें की एक दुसरे की बुराई कभी भी बाहर वाले के सामने न करें।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स ” बहुत ही अच्छी लगी होगी। ये टिप्स आपके रिश्तों को बचाने के काम आएगी।

यह भी पढ़ें अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

1 thought on “पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के 5 बेहतरीन उपाय – टिप्स”

Leave a Comment