पति की किस्मत चमकाने के उपाय – 5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी

Spread the love

पति की किस्मत चमकाने के उपाय5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी – अगर आपके पति का भाग्य खराब चल रहा हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास का होता हैं। पत्नी पति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। हिन्दू धर्म में पत्नी को लक्ष्मी के समान माना जाता हैं। जब किसी लड़की की शादी होती हैं और विवाह के बाद पहली बार अपने ससुराल जाती हैं तो बहु का स्वागत-सत्कार माता लक्ष्मी के समान किया जाता हैं। ज्योतिष शास्त्रों में पति की किस्मत चमकाने के कई उपाय बताएं गए हैं। ये सभी उपाय पत्नी द्वारा ही किया जा सकता हैं। अगर आपके पति द्वारा किये गए हर कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही हैं और आर्थिक समस्याएं परेशान कर रही हैं तो नीचे बताएं गए उपायों से पति की किस्मत बदल सकती हैं।

पति की किस्मत चमकाने के उपाय - 5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी
पति की किस्मत चमकाने के उपाय – 5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी

पतिव्रता पत्नी पुरुष की किस्मत बदल सकती हैं। जो पत्नी सच्चे मन और श्रद्धा पूर्वक पतिव्रत धर्म का पालन करते हुए पति के लिए भगवान से कुछ मांगती हैं उसकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे गुप्त उपाय बताएं गए हैं जो फूटी हुई किस्मत को बदल सकने में सक्षम हैं। आइये जानते हैं की पति की किस्मत चमकाने के उपाय कब और कैसे करना चाहिए।

पति की किस्मत चमकाने के 5 सबसे जबरदस्त उपाय

पति की किस्मत चमकाने के 5 सबसे जबरदस्त उपाय
पति की किस्मत चमकाने के 5 सबसे जबरदस्त उपाय

अगर आप भी चाहती हैं अपने पति की किस्मत चमकाना तो आजमाना होगा कुछ बेहतरीन टोटके जो पति के भाग्य को रातों रात बदल देगी। अगर आपके पति के जीवन में कुछ भी अच्छा और शुभ नहीं हो रहा हैं तो उनकी सोयी हुई किस्मत को चमकाने का समय आ गया हैं। नीचे मैंने आपको कुछ विशेष उपाय बताएं हैं जिसे जरुर आजमाएं।

1. नीम की पत्तियों से पति की किस्मत चमकाएं

माना जाता हैं की नीम के पेड़ का संबंध गणेश जी, निमरी देवी और माँ शक्ति से हैं। इस पेड़ पर गणेश जी रहते हैं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इस पेड़ की सिर्फ 3 पत्तियों का टोटका पति की किस्मत बदलने के लिए पर्याप्त हैं। जो स्त्री कुल देवी की पूजा के दौरान नीम की तीन पत्तियों को तोड़कर देवी पर अर्पित कर 108 मरतबा लक्ष्मी मंत्र या कुल देवी के नाम का जाप करती हैं उसके पति की किस्मत खुल जाती हैं। ध्यान रहे की उपाय सुबह-सुबह स्नान के पश्चात ही करनी चाहिए। पूजा सम्पन्न होने के बाद नीम की पत्तियों को पति के पर्स में रख देना चाहिए।

2. पति की किस्मत चमकाने के उपाय हैं नारियल का टोटका

अगर पत्नी चाहे तो पति की खराब किस्मत को भी जगा सकती हैं। विवाहित स्त्रियों को प्रतिदिन स्नान जरुर करना चाहिए। नारियल का टोटका स्नान के पश्चात ही करें। स्नान के बाद नारियल का बाहरी कठोर आवरण इस टोटके में उपयोग करना हैं। एक नारियल का सबसे कठोर आवरण लेकर उसमें चीनी और सिंदूर डालकर पीपल के जड़ के पास मिट्टी खोदकर अंदर डाल देना हैं। ऐसा करने से पति के रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैं। व्यापार और जॉब में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें सच्ची पत्नी की पहचान क्या हैं – 5 ऐसे गुण जो हर पत्नी को बनाता हैं विशेष

3. मां पार्वती और लक्ष्मी जी की प्रतिदिन करें पूजा

जो महिलाएं रोज माता की पूजा करती हैं उनके पति की असमय मृत्यु नहीं होती हैं। माता पर लाल रंग के फुल के साथ सिंदूर चढाने से पति के जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। रोज सुबह उठकर माता लक्ष्मी जी की आरती जरुर करें। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक समस्याएं नष्ट हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है? – जानकर चौक जायेंगे

4. पति के लिए व्रत और पूजा करें

जो महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। पति की उम्र बढती हैं। मान्यता हैं की पत्नी द्वारा रखें गए व्रत का फल पति को अवश्य मिलता हैं। दरसल हिन्दू धर्म में पत्नी को अर्धांगिनी कहा जाता हैं। दो शरीर होते हुए भी वास्तव वे एक ही हैं। इस लिए पत्नी को पति के लिए व्रत जरुर रखना चाहिए। इसके अलावे सुबह-सुबह स्नान करके पूजा करके ताम्बे के बर्तन में रखें जल को घर में सभी जगह छिड़कना चाहिए।

5. दीपक जरुर जलाएं

हिन्दू घरों में प्रतिदिन भगवान के सामने दीपक जरुर जलाया जाता हैं। अगर पति की किस्मत खराब चल रही हैं तो इस स्थिति में आपको संध्या काल में घर में मन्दिर में घी के दिए जरुर जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होती हैं। शाम के वक्त दीपक घर के मन्दिर के अलावे घर के बाहर भी जलाएं। आंवला और शमी के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाने से पति के जीवन में उत्पन्न हो रही समस्त बाधाओं का अंत होता हैं।

यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान

निष्कर्ष – पति की किस्मत चमकाने के उपाय

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पति की किस्मत चमकाने के उपाय क्या हैं। पति की किस्मत को चमकाने के उपाय शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित हैं। व्रत, पूजा आदि पति की सोयी हुई किस्मत को जागृत कर सकती हैं। ईश्वर में विश्वास रखें और अपना कर्म करते रहें। पत्नी के कर्म पति के जीवन को बदल सकती हैं। विवाहित स्त्रियों को कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। बिना स्नान रसोई घर में खाना नहीं बनाना चाहिए। साथ ही जूठे बर्तन भी रसोई घर में नहीं रखना चाहिए।

आज की यह जानकारी आपके पति की फूटी किस्मत बदल देगी ” बेहद अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

2 thoughts on “पति की किस्मत चमकाने के उपाय – 5 उपाय जो आपकी फूटी किस्मत बदल देगी”

Leave a Comment