अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं

Spread the love

अक्सर कपल्स यह सवाल करते हैं की अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए ?। दोस्तों अगर आप रोज रोज के झगड़े से परेशान हो चुके हैं तो आपको मैं इस पोस्ट के जरियें कुछ ऐसे अचूक उपाय बताने जा रही हूँ जो आपकी शादी शुदा लाइफ में फिर से खुशियाँ भर देगी। दोस्तों पति- पत्नी का झगड़ा हर घर में बेहद आम हैं। लेकिन अगर रोज-रोज दोनों के बीच झगड़े होने लगे तो इससे व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान हो जाता हैं साथ ही इससे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। आज की यह खास पोस्ट सिर्फ उन पति पत्नियों के लिए हैं जिनकी आपस में नहीं बनती और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगते हैं। तो आइये विस्तार से आपको बताते हैं की अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए जिससे घर में फिर शांति लाया जा सकें।

अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए
अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए

कहते हैं की पति पत्नी का रिश्ता खट्टा मीठा भोजन की तरह हैं यानी एक पल में लड़ाई तो दुसरे पल में लड़ाई। जब पति -पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे एक हाथ से ताली नहीं बजती वैसे ही सिर्फ एक की गलती नहीं होती हैं। इसलिए इस समस्या के निदान के लिए दोनों को प्रयत्न करना चाहिए। घंटे 2 घंटे की नाराजगी कोई बड़ी बात नहीं हैं लेकिन जब यह नाराजगी कई दिनों तक चलती रहती हैं और पति पत्नी के बीच की दूरियां बढती रहती हैं तो इस स्थिति में बात कभी-कभी तलाक तक भी पहुँच जाता हैं। इसलिए रिश्ते को बिगड़ने से पहले सुधारने की कोशिश जरुर करें।

Also, Read सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जरुर करें

पति पत्नी के बीच लड़ाई कई वजहों से होती हैं जैसे :- एक दुसरे की सोच में अंतर होना, अहम का भाव आना, एक दुसरे की बातों को नहीं सुनना, शक करना, आर्थिक स्थिति आदि। इसके अलावे किसी और व्यक्ति के साथ चक्कर भी लड़ाई झगड़े की वजह हो सकती हैं। इसलिए रोज-रोज के लड़ाई झगड़े से बचने के लिए एक दुसरे को समय दे और एक दुसरे को समझने की कोशिश करें। अर्रेंज मैरिज में लव मैरिज की अपेक्षा ज्यादा लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं इसका मुख्य कारण हैं एक दुसरे को ठीक से समझ नहीं पाना। तो आइये जानते हैं अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए :-

1. बहस करने से बचें

अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। मान लो अगर आपकी किसी बात को लेकर बहस चल रही हैं तो इस स्थिति में किसी एक को अपने गुस्से पर कण्ट्रोल करना चाहिए। क्रोध में व्यक्ति हमेशा गलत निर्णय ही लेता हैं इसलिए क्रोध को कम करने के लिए तत्काल अपने पार्टनर से दुरी बनायें और दोस्तों के साथ घुमने निकल जाएँ। इससे आपका गुस्सा शांत होगा और अच्छे से सोच सकेंगे। इस तरह बेकार के बहस से होने वाले लड़ाई झगड़े कि स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

Also, Read प्यार होने के बाद क्या होता है – एक ऐसा एहसास जो जिन्दगी में रस घोल देता हैं

2. एक दुसरे पर शक न करें

क्या आप जानते हैं की पति-पत्नी के बीच की अधिकत्तर लड़ाई शक की वजह से ही शुरू होती हैं। यह शक आपके किसी और के साथ रिलेशनशिप को लेकर हो सकता हैं या बेकार के खर्चे बढ़ने के कारण भी उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों प्यार में शक की कोई जगह नहीं हैं। प्यार का अर्थ हैं विश्वास, जिस प्यार में विश्वास नहीं हैं वह प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता हैं। इसलिए अपने पार्टनर से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिए। आप अपने पार्टनर के शांत होने पर उनसे बात कर सकते हैं उनके शक को दूर कर लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

3. अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो किसी दुसरे को बीच में नहीं लायें

अगर आपके बीच झगड़ा शुरू होता हैं तो इसे खुद सुलझाने की कोशिश करें। किसी दुसरे का आपके झगड़े में इंटरफेयर करना आपके झगड़े को और बढ़ा सकता हैं। क्योकिं आपके आसपास ऐसे कई लोग होंगे जो आपकी खुशियों से जलते होंगे। ऐसे में वे आपको गलत सलाह दे सकते हैं जो आपकी शादी शुदा जिन्दगी को बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए चाहे झगडे का कारण कुछ भी हो कोशिश करें की उसमें आप अपने और लाइफपार्टनर के परिवार को भी इस बारें में न बताएं।

Also, Read पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए

4. झगड़े के कारण को दूर करने का प्रयत्न करें

पत्नी और पति के बीच झगड़े होने के कई कारण होते हैं। अगर आप उस वजह को दूर कर देंगे तो निश्चित ही लड़ाई झगडे जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। अगर आप विवाह के बाद किसी और व्यक्ति के साथ घूमते हैं और यह आपके लाइफ पार्टनर को पसंद नहीं हैं तो आप अपने रिश्ते को बचाने के लिए ऐसे लोगों से दुरी बना सकते हैं। कई बार रोज-रोज शराब पीने या नशा करने के कारण भी घर में लड़ाई झगड़े होते हैं ऐसे में आपको नशा छोड़ देना चाहिए और अपने लाइफ पार्टनर से वादा करनी चाहिए की वह दुबारा गलती नहीं करेगा।

Also, Read पति को कैसे सुधारें – पति के बिगड़ने की वजह और उपाय

5. बात करना बंद नहीं करें

कई बार छोटी सी तकरार बड़े लड़ाई झगड़े का कारण बन जाती हैं। दरसल यह समस्या तब उत्पन्न होती हैं जब आप अपने पार्टनर से बात करना बंद कर देते हैं। इसलिए अपने अहम का त्याग कर अपने पार्टनर से बात करें। प्यार में झुकने जैसा कोई शब्द नहीं होता हैं अगर आप पहले अपने पार्टनर से बात करेंगे तो इससे आपकी इज्जत कम नहीं होगी बल्कि उनके नजरों और बढ़ेगी। आपके पार्टनर को महसूस होगा की वो मुझसे बहुत प्यार करता हैं। अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए यह तो आप समझ ही गए होंगे।

अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए इसकी पूरी जानकारी और उपाय इस पोस्ट में आपको मैंने बताया हैं। उम्मीद हैं की यह उपाय आपके शादी शुदा लाइफ को पूरी तरह सुधरेगा। ऐसी ही जानकारियों के आप हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को जरुर पढ़ें।

Also, Read पत्नी अपने पति से दूर क्यों रहती है – दूरियों की वजह जाने

2 thoughts on “अगर पति-पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करना चाहिए – 5 उपाय जो फिर से आपकी जिन्दगी में रौनक ला सकती हैं”

Leave a Comment