पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए

Spread the love

पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए: दोस्तो आजकल की इस आधुनिक जिंदगी और इस आधुनिक दुनिया में लोग सही दीक्षा और उसके महत्व को नजरंदाज कर देते है और इसे एक रूढ़िवादी यानी पुरानी सोच बताकर टाल देते है। लेकिन दोस्तों भारतीय संस्कृति बहुत पुरानी है और इसमें बने नियम किसी न किसी वस्तु या वैज्ञानिक कारण को ध्यान में रखकर ही बनाए गए है। इसलिए सही दिशा के ज्ञान को नज़र में रखते हुए पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए यह बात बहुत महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि गलत दिशा में सोने से आपके वैवाहिक जीवन में लड़ाई झगडे हो सकते है।

पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए
पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए

क्या कहता हैं वास्तु शास्त्र ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पति और पत्नी सही दिशा और और सही तरीके से नहीं सोते है तो यह उनकी शादी शुदा जिंदगी पर नकारात्मक असर डालता है। इसलिए  पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए इस बात पर उन्हे ध्यान देने की ज़रूरत हमेशा होती है। ताकि उनका वैवाहिक जीवन लड़ाई झगडे के बजाय प्यार और शांति से गुजरे।

वास्तु शास्त्र में  पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए, इस बात का पूरा नॉलेज दीया गया है। वास्तु के अनुसार सही दिशा में सोने से पति पत्नी का रिश्ता अच्छा रहता है और संतान से कोई शिकायत नहीं आती है।

इसीलिए अब जान लेते है की पति-पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए। लेकिन यह जानने से पहले हम बेडरूम से जुड़ी कुछ जानकारी के बारे में पता होना जरुरी है।

बेडरूम की सही दिशा

1. पति-पत्नी का बेडरूम वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम ये दोनो दिशाएं विवाहित जोड़े में प्यार और लगाव के लिए उचित मानी जाती है। कहते है की इस दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी का रिश्ता अच्छा रहता है।

2. जब एक विवाहित जोड़े के सोने की बात हो तो यह ध्यान में रखे की आपके बेडरूम में ऐसी कोई भी बीम लाइट नहीं होनी चाहिए जो बेडरूम को क्रॉस करे।

3. वास्तु के अनुसार बेड के ठिक उपर भी लाइट लगाना शुभ नहीं होता है।

4. अपने बेड को लैपटॉप, मोबाइल से फ्री रखे।

5. विवाहित जोड़े को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की बेड की सही दिशा के साथ आपको भी सही दिशा में सिर करके सोना चाहिए। इसके लिए आप कोशिश करे की आपका सिर दक्षिण दिशा में हो।

6. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखे की यदि विवाहित जोड़ा घर का मालिक है तो उनका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो और यदि विवाहित जोड़ा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है तो उनका बेडरूम उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। शादी शुदा जोड़े का बेडरूम उत्तर पूर्व दिशा में न हो क्योंकि इस से उन्हे सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

बेड सही दिशा में रखें

वास्तु के अनुसार पति और पत्नी का बेड कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की आपका बेड दरवाजे के सामने ना हो। इतना सब जानने के बाद अब हम यह जान सकते है की पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विवाहित जोड़ा इस बात का ध्यान रखे की उनका सिर उत्तर दिशा में न हुआ हो क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन में टेंशन आ सकती है। अचानक से आप थकान महसूस कर सकते है।

पति-पत्नी के सोने की सही दिशा (पति-पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए।)

दोस्तों पति-पत्नी को कमरे के कोने में सोने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी ऊर्जा के सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। साथ ही इस बात का ख्याल रखे की आपके बेड के दोनो तरफ थोड़ी बहुत खाली जगह हो।

इसके अतिरिक्त सबसे जरुरी बात यह है की पति को दाहिनी तरफ सोना चाहिए और पत्नी को बाई ओर क्योंकि पत्नी को भारतीय संस्कृति में वामिंगी कहा जाता है। यानी पत्नी का हिस्सा बाई ओर आता है।

Also, Read बॉडी को डिटॉक्स कैसे करे (Body ko Detox Kaise Kare in Hindi)

बेडरूम के दरवाजे का ध्यान रखें

विवाहित जोड़े के रूम का दरवाजा पूर्व उत्तर या पश्चिम दिशा में सही रहता है।

पैरो की दशा का ध्यान रखें

कोशिश करे की विवाहित जोड़े के पैर पूर्व या पश्चिम  की और हो। इस से सेहत सही रहती है।

सही रंग का चुनाव करे

कहते है की हर रंग की अपनी कोई खास बात होती है। इसलिए अपने बेडरूम का रंग सफेद, हल्का गुलाबी, क्रीम कलर कर सकते है।

बेडरूम में अन्य फर्नीचर का ख्याल रखें

ड्रेसिंग टेबल

ड्रेसिंग टेबल को अपने बेड से दूर रखे और इस बात का ध्यान रखे की आपके सोते हुए की छाया मिरर में न दिखे इसलिए बेड और ड्रेसिंग टेबल दोनो एक दूसरे अपोजिट साइड में होना जरुरी है।

बॉक्स बेड का ख्याल रखें

दोस्तो आपके बेड के पास कचरा होना अच्छा नही माना जाता है। कोशिश करिए की आपका बॉक्स बेड साफ और व्यवस्थित हों। क्योंकि हर चीज की अपनी एक ऊर्जा होती है ऐसे में आपके बेड में कचरा भरा होगा तो आपकी नींद पर इसका असर होगा।

नेगेटिव एनर्जी को खत्म करें

बेडरूम की नकारात्मक ऊर्जा को निकलने के लिए आप बेडरूम में नमक के पानी का पोछा लगा दे।

आलमारी को सही जगह रखे

अगर आपके रूम में अलमारी है तो उसकी सही दिशा का ध्यान रखें। हो सके तो अलमारी को दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखें।

बेडरूम की सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपाय

अपने कमरे को व्यवस्थित रखे। रोशनी अच्छी तरह से रूम में आती रहे इस बात का ध्यान रखें।

मनी प्लांट का पौधा

दोस्तो मनी प्लांट हवा को शुद्ध करने का काम करता है। इसलिए बेडरूम में मनी प्लांट लगा सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की इस पौधे पर रोज थोड़ी बहुत धूल पड़ती रहे।

दोस्तो पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए की इस श्रेणी में आपको हम यही कहना चाहेंगे की संसार में हर वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है और वास्तु के अनुसार उसका सही स्थान। इसलिए हमेशा ध्यान रखे की आपके बेडरूम का सही वास्तु आपके शादी शुदा जीवन की खुशी को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए हमेशा बेडरूम के माहौल को साकारात्मक रखे। और रात में गहरी नींद ले जिस से आपका चिड़चिड़ा पन दूर हो और प्यार को आपके रिश्ते में जगह मिले।

हमने आज पति-पत्नी को रात में कैसे सोना चाहिए के बारे में बात की। हम उम्मीद करते है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

Also, Read एकादशी व्रत किसको करना चाहिए

FAQ

Q. रात में पति और पत्नी कैसे सोए?

Ans: वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए पति पत्नी के दाहिनी ओर सोए और पत्नी बाई ओर।

Q. पति पत्नी का बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए?

Ans: दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

Q. क्या सच ऊर्जा पति पत्नी के रिश्ते पर असर डालती है?

Ans: जी हा बिलकुल यह बात सच है। क्योंकि हर वस्तु और प्राणी की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है।

इसके बारें में अधिक पढ़ें

Also, Read करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं | करवा चौथ कब है 2023