मंडूकासन के नुकसान :- यह आसन मेढक के नाम पर हैं। इस आसन से शरीर को अनेको फायदे मिलते हैं। इस आसन को फ्रॉग पोज और मेढकासन भी कहते हैं। यह आसन मधुमेह, स्ट्रेस, पीरियड की एंठन, वजन नियंत्रण, नसों और मसल्स को मजबूत करने और पेट की समस्यायों में फायदेमंद हैं। हालांकि कुछ शारीरिक स्थितियों में मंडूकासन के नुकसान भी संभव हैं। इसलिए आज की इस लेख में मैंने बताया है की मंडूकासन कब नहीं करना चाहिए । आधुनीक समय में लोग स्वास्थ्य से ज्यादा पैसों पर ध्यान देते हैं। अधिक से अधिक पैसे कमाने के चक्कर में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बिल्कुल ही भूल जाते हैं। मंडूकासन मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता हैं। आइए अब विस्तार से जानते है की मंडूकासन के नुकसान और फायदे क्या हैं।

रोजाना सुबह उठकर व्यायाम और योग करना कई शारीरिक परेशानियों को दूर करता हैं। खराब लाइफस्टाइल और बाहरी भोजन का सेवन अनेकों समस्यायों को जन्म देती हैं। खराब पाचन, गैस, मानसिक तनाव, डायबिटीज, और पेट की बढती चर्बी जैसी समस्याएं आजकल आम हो चुकी हैं। इन समस्यायों से बचने के लिए मंडूकासन सबसे बेस्ट योगासन माना जाता हैं। नीचे विस्तारपूर्वक मंडूकासन के फायदे और नुकसान की जानकारी दी गयी हैं।
मंडूकासन के फायदे
मंडूकासन ( Mandukasana ke fayde in hindi ) शरीर को लचीला बनाता हैं। इस योगासन की मदद से कई शारीरिक समस्यायों से छुटकारा मिल सकता हैं। तो आइए जानते है की मंडूकासन के फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या हैं। रोजाना मंडूकासन के निम्नलिखित फायदे होते हैं:-
- इस आसन से शुगर लेवल ठीक रहता है जिससे मधुमेह रोगियों को लाभ मिलता हैं।
- खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक कर हाई बिपि और हृदय संबंधी समस्यायों को ठीक करने में मदद करता हैं।
- इस आसन से पेट में मौजूद नुकसानदायक गैस बाहर निकलती हैं।
- यह आसन मसल्स और नसों को आराम पहुंचाती है जिससे पीठ और आसपास के इलाके के दर्द से राहत मिलती हैं।
- मंडूकासन एंजाइमो को सक्रीय करने में मदद करती है जिससे पाचन क्रिया तेज होती हैं।
- खान-पान की वजह से होने वाले कब्ज, गैस और अपच में लाभदायक हैं।
- जिन लोगों के पेट पर सामान्य से अधिक चर्बी है उन्हें यह आसन जरुर करनी चाहिए।
- इस आसन से पेट की निकली एक्स्ट्रा चर्बी जलने लगती हैं।
यह भी पढ़ें तुरंत गैस भगाने के उपाय : 2 मिनट में मिलेगी गैस से राहत
जैसा की आप जान चुके है की मंडूकासन के कई फायदे हैं। परन्तु कुछ स्थितियों जैसे गलत तरीके, गलत समय और कुछ बीमारियों में मंडूकासन करना नुकसानदायक भी साबित हो सकता हैं। कुछ लोग इस योग को भरपेट खाना खाकर करते है। इस योग से पेट पर काफी प्रेशर पड़ता है इसलिए गलती से भी ऐसा न करें। आइए विस्तार से जानते है की मंडूकासन के नुकसान क्या हैं :-
मंडूकासन के नुकसान
मंडूकासन कुछ शारीरिक स्थितियों में न करने की सलाह दी जाती हैं। पेट से जुड़ी कुछ बीमारियों जैसे अल्सर, पीरियड के दर्द, पेट की सर्जरी, कैंसर और लीवर सुजन आदि में मंडूकासन नहीं करनी चाहिए। इसके अलावे प्रेगनेंसी में इस आसन को करना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता हैं। दरसल यह आसन पेट पर बहुत प्रेशर देता हैं। जिससे शिशु और महिला को नुकसान होता हैं। मंडूकासन के अन्य निम्नलिखित नुकसान संभव हैं।

- बैक पेन में मंडूकासन करने से सुजन बढ़ सकती है जो गंभीर दर्द का कारण बन सकती हैं।
- गर्भावस्था, पेट दर्द, अल्सर, पेट दर्द आदि में इस आसन को करने से शिशु और प्रभावित व्यक्ति की समस्या बढ़ सकती हैं।
- पेट की सर्जरी में इस आसन को करना जान के लिए भी खतरा साबित हो सकता हैं। प्रेशर की वजह से ब्लीडिंग बढ़ सकती है और घाव सूखने में काफी देर लग सकती हैं।
- इस आसन से सबसे ज्यादा प्रेशर पेट और घुटने पर पड़ता है। यही वजह है की पेट और पीठ की दर्द में इस आसन को न करने की सलाह दी जाती हैं।
- महिलाओं को पीरियड के दौरान अक्सर पेट दर्द, ब्लीडिंग और एंठन से जूझना पड़ता हैं। मंडूकासन की वजह से पड़ने वाले प्रेशर ब्लीडिंग और दर्द को इनक्रीज कर सकता हैं।
- हार्ट से किडनी से जुड़े रोगों में भी इस आसन को करना अच्छा नहीं माना जाता हैं।
यह भी पढ़ें बंद नाक खोलने का आसान तरीका : मिनटों में मिलेगा आराम
मंडूकासन करने का तरीका
इस मेढक जैसे दिखने वाले मंडूकासन को घर पर ही बिना ट्रेनर की मदद के भी कर सकते हैं। मंडूकासन करने तरीका स्टेप-बाय-स्टेप नीचे विस्तारपूर्वक बतायी गयी हैं:-
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर वज्रासन की मुद्रा में बैठे।
- अब कसकर हाथों की उंगलियों को मुक्के की तरह मोड़ लें।
- उसके बाद अपने दोनों हाथों की मुठ्ठियों को पेट की नाभि के ठीक बीच में रखें।
- इस दौरान आपको एक गहरी सांस लेनी हैं।
- उसके बाद धीरे-धीरे सांसों को बाहर छोड़ते हुए पेट को जीतना अंदर खिंच सकते है खीचें और झुकते हुए छाती को जांघ से टच करें। यह स्थिति बिल्कुल मेढक की भांति दिखती हैं।
- इस स्थिति में आपको कुछ देर बने रहना हैं।
- मंडूकासन को आप दिन में २ या ३ बार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय
मंडूकासन कब नहीं करना चाहिए
मंडूकासन पीठ, दर्द, पेट दर्द, अल्सर, हैपेरिसिडिटी, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, सर्जरी, पैर के फ्रैक्चर, लीवर के सुजन, पीरियड्स और गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए। अगर आप इन स्थितियों में मंडूकासन करते है तो फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। इसके अलावे यह भी ध्यान रखे की मंडूकासन भरपेट खाकर कभी नहीं करना चाहिए। खाने और
मंडूकासन किसे नहीं करना चाहिए
मंडूकासन गर्भवती महिलाओं, सर्जरी वाले पेशेंट, अल्सर रोगी, पेट और पीठ दर्द से परेशान लोगों को नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स यह सलाह इसलिए देते है क्योकि मंडूकासन से कुछ अंगों जैसे;- पेट, पीठ और पैरों पर बहुत अधिक प्रेशर पड़ता हैं।
यह भी पढ़ें हिमालय कॉन्फिडो कितने दिन तक खाना चाहिए / हिमालय कॉन्फिडो खाने का तरीका
निष्कर्ष – मंडूकासन के नुकसान
आज की इस खास जानकारी ” मंडूकासन के नुकसान : मंडूकासन किसे नहीं करना चाहिए ” निश्चित ही आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आप भी इस आसन से शरीर को लाभ पहुंचाना चाहते है तो इसके फायदे- नुकसान के साथ-साथ इसे करने का सही तरीका जानना जरुरी हैं। स्वस्थ व्यक्ति को मंडूकासन से नुकसान की सम्भावना न के बराबर होती हैं। लेकिन उपर मेंशन की गयी कुछ स्थितियों में इस आसन को करना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” मंडूकासन के नुकसान ” पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है – जाने विस्तार से
1 thought on “मंडूकासन के नुकसान : मंडूकासन किसे नहीं करना चाहिए”