आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय

Spread the love

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय – आंखों का समय के साथ कमजोर पड़ना बिल्कुल प्राकृतिक हैं लेकिन जब हमारी आंखें कम उम्र में ही कमजोर पड़ जाती हैं तो ऐसे में चश्मा लगाना पड़ जाता हैं। आज के समय में कम उम्र में ही इस समस्या से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। आंखें ज्यादा खराब होने पर सर्जरी की भी जरूरत हो सकती हैं। अनुवांशिक, धुम्रपान, पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक टीवी और मोबाइल देखना , खराब लाइफस्टाइल, कुछ बीमारियां जैसे डायबिटीज, आंख की चोट, अर्थराइटिस और गलत खान-पान इस समस्या के मुख्य कारण हैं। आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय इस पोस्ट में विस्तार से बतायी गयी हैं।

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय
आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय

हमारी आंखें प्रकृति द्वारा प्रदान की गयी एक अनमोल उपहार हैं। आंखों की मदद से हम रोजमर्रा के कार्य कर पाते हैं। अगर आंखें समय से पहले खराब हो जाती हैं तो शिक्षा और जॉब में काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं। इसलिए आज आपको मैं आंखों की रौशनी तेज करने के लिए कुछ घरेलु उपायों के साथ-साथ Drop, Exercise और Yoga के बारें में बताउंगी। तो आइए जानते हैं आँखों की रौशनी तेज करने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय के बारें में:-

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय

धुंधली नजर को ठीक करने के लिए आपको Exercise और Yoga के साथ-साथ घरेलु उपाय जरुर आजमाने चाहिए। इसके अलावे आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए इसकी जानकारी भी जरुरी हैं। जब आप आंख का इलाज कराने डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर कुछ ड्रॉप्स और पेट से संबंधित दवाइयां लिखते हैं। दरसल खराब पेट भी धुंधली नजर का कारण बन सकती हैं। दवाओं के सेवन के बावजूद जब स्थिति में सुधार नहीं होता हैं तो लोग परेशान हो जाते हैं। आंखों को ठीक करने के लिए घरेलु उपाय ही सबसे बेस्ट माने जाते हैं। पोषक तत्वों से युक्त भोजन, Exercise, दवा, ड्राप और Yoga ये सभी चीजें आंखों को ठीक करने में मदद कर सकती हैं।

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय
आँखों की रौशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय

फिटकिरी और गुलाब जल – आँखों की रौशनी तेज करने की Drop

फिटकिरी और गुलाब जल आंखों की समस्या के लिए रामबाण उपाय हैं। यह आंखों से गंदगी को बाहर निकालता हैं और ठंडक प्रदान करता हैं। फिटकिरी और गुलाब जल से ड्राप बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ़ सुथरा कप लें। उस कप में आधा गुलाब जल भरे और फिटकिरी को तोड़कर उसमें मिला दें। फिटकिरी का एक छोटा टुकड़ा ही पर्याप्त हैं। ध्यान रहे की फिटकिरी को गुलाब जल में डालने से पहले उसे अच्छी तरह सेंकना जरुरी हैं। इस जल को ड्राप वाली सीसी में रखकर रोजाना सुबह-शाम आंखों में 2,2 बूंद अवश्य डालें। ऐसा करने से आंखों की सफाई होती हैं और धुंधलापन दूर होता हैं।

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए

आंखों की रौशनी तेज करने के लिए त्रिफला, दूध, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सौंफ, विटामिन सी युक्त फल जैसे निम्बू, आंवला, संतरा और बादाम का सेवन आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करता हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हमें विटामिन ए, बी, ओमेगा – 3, और सी की जरूरत होती हैं। विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत गाजर, तरबूज, गाय का घी , कद्दू, हरी शब्जी हैं। इसलिए इनका सेवन जरुर से जरुर करें।

विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ जैसे निम्बू, टमाटर, अमरुद, फूलगोभी, पपीता, किवी और मिर्च का सेवन जरुर करें। इन सबके अलावे अंडा, गाय का धी और नट्स भी जरुर खाएं इनमें विटामिन ई के साथ-साथ अन्य कई जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं।

विटामिन सी और इ हमारी आंखों के सेल्स को को मुक्त कणों से बचाने का काम करता हैं। जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ फोटो टॉक्सिक डैमेज को कण्ट्रोल करता हैं इसलिए बादाम, काजू और अखरोट का सेवन भी आंखों के लिए लाभदायक हैं। वही विटामिन ए आंखों में नमी को बरकरार रखता हैं। इसके अलावे आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को होने से रोकता हैं।

यह भी पढ़ें आंख में कितनी हड्डियां होती है / महिलाओं के शरीर में कितनी हड्डियां होती है जानकर हैरान हो जायेंगे

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए Yoga

धुंधली नजरें, आंखों में दर्द, आंखों से पानी आना, सर दर्द होना इन सभी चीजों का कारण मोबाइल और कंप्यूटर भी हैं। लगातार टीवी, कंप्यूटर पर नजर गड़ाएं रखने से दर्द और आंखों का कमजोर होना स्वाभाविक हैं। मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। मोबाइल रेडिएशन के चलते लोग असमय ही चश्मा लगाने के लिए विवश हैं। खराब लाइफस्टाइल आंखों को बहुत ही नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए रोज सुबह उठकर योग करने की आदत डालनी चाहिए।

शीर्षासन आंखों के लिए सबसे बेस्ट योग मानी जाती हैं। इस योग से रक्त संचार तेज होता हैं जिससे आंखों की नजर तेज होती हैं। इस योग से न सिर्फ आपकी आंखों को फायदा पहुँचता हैं बल्कि चिंता और तनाव में भी आराम मिलता हैं। शीर्षासन करने के लिए सबसे पहले के साफ़ कपड़ा जमीन पर बिछा लें। इस आसन को आप घर में भी कर सकते हैं। वज्रासन के मुद्रा में बैठकर आगे की ओर झुकते हुए कोहनियों को जमीन से लगाएं। अब एक हाथ की उंगली दुसरे हाथ में फंसाते हुए अपने माथे को जमीन से लगाएं। अब धीरे-धीरे शरीर को ऊपर करें। इस आसन को नियमित करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना क्या हैं – शास्त्र क्या कहता हैं इसके बारें में

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए Exercise

Exercise जैसे आंखों को गोल-गोल घुमाना और ऊपर नीचे लगातार १५ से २० बार करना बहुत ही लाभदायक हैं। इसके अलावे दोनों आंखों को 5 से ६ बार तेजी से झपकाते हुए कुछ देर के लिए आंखों को बंद कर लेना भी एक बेहतरीन Exercise हैं इससे आपके eye sight में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय क्या हैं। पोषक तत्वों से भरपूर आहार, Yoga, Exercise और हेल्दी लाइफस्टाइल आपके चश्में के नंबर को कम कर सकता हैं। इसलिए जितना हो सके ऊपर बताएं गए टिप्स को फॉलो करे। आंखों के बिना जिन्दगी काटना बहुत ही मुश्किल हैं। सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें। सिगरेट का धुआ आंखों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” आँखों की रौशनी तेज करने के लिए सबसे बेहतरीन चमत्कारी उपाय ” उपयोगी लगी होगी। इस पोस्ट को उन तक शेयर उन तक शेयर करें जो आंखों की समस्या से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण और इसका उपचार

Leave a Comment