सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने

Spread the love

सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने – सपने जो व्यक्ति की कल्पना मानी जाती हैं हालांकि सपनों पर आपका कोई कण्ट्रोल नहीं होता हैं। यही कारण हैं की स्वप्न शास्त्र सपनों को भविष्य के संकेत के तौर पर देखती हैं। अत: सपनों को नजरंदाज करना महंगा पड़ सकता हैं। कुछ सपने मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर के रूप में आपको दिखाई देते हैं। कई लोग सपने में भगवान से जुड़े कार्य देखते हैं। सपने में धार्मिक आयोजन, कीर्तन, कोई मांगलिक कार्य और ज्योतिष को हाथ दिखाते देखना आपकी लाइफ में होने वाले महत्वपूर्ण परिवर्तनों को बताने की कोशिश करते हैं।

सपने में धार्मिक आयोजन देखना
सपने में धार्मिक आयोजन देखना

जब हम असल दुनियां में धार्मिक आयोजन, कीर्तन, कोई मांगलिक कार्य और ज्योतिष को देखते हैं तो मन प्रसन्न होता हैं। लेकिन जब सपनों की दुनियां में इस तरह की चींजे होती हैं तो मन में कई सवाल छोड़ जाते हैं। हमारा मष्तिष्क इन रहस्यमयी लगने वाले सपनों के बारें में जानने के लिए बेताब हो जाता हैं। आइए जानते हैं की सपने में धार्मिक आयोजन, कीर्तन और कोई मांगलिक कार्य देखना कैसा होता हैं।

सपने में धार्मिक आयोजन देखना

धर्म कार्य, धार्मिक आयोजन के सपने ज्यादात्तर उन्हीं को आते हैं जो पूजा-पाठ और भगवान में विश्वास रखते हैं। सपने में धार्मिक आयोजन देखना शुभ माना जाता हैं। भगवान और धर्म को जानने की रूचि बढ़ेगी। अच्छाई और बुराई के अंतर को समझने की शक्ति में इजाफा होगा। ऊपर वाले की कृपा और आशीर्वाद सदा आप पर बनी रहेगी। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होगा जो आपकी लाइफ में अनमोल बदलाव लेकर आ सकता हैं। भगवान पर अटूट विश्वास के चलते आपकी लाइफ सुखद और बिना किसी समस्याओं के गुजरेगा। धर्म कार्य करते हुए या होते हुए स्वयं को सपने में देखना ईश्वरीय सहायता मिलने के भी संकेत हैं।

यही भी पढ़ें सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना देता हैं भयंकर संकेत

सपने में कीर्तन होते देखना

सपने में कीर्तन होते देखना
सपने में कीर्तन होते देखना

स्त्री और पुरुषों के स्वप्न में भजन कीर्तन दिखाई देना अच्छा माना जाता हैं। जब हम असल जीवन में कीर्तन और भजन सुनते हैं तो मन को एक असीम शांति का अनुभव होता हैं। शायद ही किसी और चीज से इतनी शांति प्राप्त होती हैं। भगवान आपके सभी कष्ट किसी कूड़े की भांति बहा ले जायेंगे। रोजगार और धन से संबंधित समस्याएं भगवान की कृपा से जल्द दूर होगी। कार्य क्षेत्र में भटकाव और चिंता का निवारण होगा और जिन समस्यायों से अभी वर्तमान में आप लड़ रहे हैं उसमें सफल होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। सपने में कीर्तन होते देखना पूर्व जन्मों के शुभ फल मिलने के संकेत भी देते हैं।

यही भी पढ़ें सपने में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए देखना और घी लगी रोटी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने

सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने का मतलब हैं की आपके अंदर का डर आपके मौजूदा लाइफ पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा हैं। सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाना अशुभ माना जाता हैं। भय और चिंता आपके अंदर की प्रतिभा को तिल-तिल कर मार रही हैं। समय रहते हैं अगर आप इस स्थिति को नियंत्रित करेंगे जो भविष्य में आने वाली बड़ी मुसीबत का सामना करने में सक्षम हो पाएंगे।

यही भी पढ़ें सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत

सपने में भागवत कथा होते देखना

सपने में भागवत कथा होते देखना एक संकेत हैं की आपके कर्ण तक एक ऐसा शुभ समाचार पहुंचेगा जिसके इन्तेजार में आपने एक लम्बा समय बिता दिया हैं। कथा-पूजा देखना और भगवान का दर्शन होना जैसे सपने बड़े नसीब वाले को प्राप्त होते हैं। इस सपने का एक ही मतलब हैं की आपके नसीब में जो खुशियां हैं उसका समय आ गया हैं। आपकी लाइफ से दुःख कुछ इस प्रकार दामन छोड़ेंगे जैसे की कभी दुःख था ही नहीं। परिवार आपका सुखी और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा। आपकी मनोकामनाएं उस फल की भांति पुरे होंगे जो फुल के आगमन के साथ ही प्राप्त हो जाते हैं।

यही भी पढ़ें सपने में मोर को पकड़ते हुए देखना / सपने में मोर पंख इकट्ठे करना कैसा होता हैं

सपने में मांगलिक कार्य देखना

सपने में मांगलिक कार्य अर्थात शादी-विवाह, जनेऊ, पूजा-कथा, धार्मिक आयोजन आदि का होना बेहद शुभ माना जाता हैं। अत: ऐसे सपने आने के बाद भगवान से प्रार्थना करें की हे ईश्वर मुझे इतनी शक्ति देना की मेरे द्वारा सभी शुभ कार्य बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो। सपने में मांगलिक कार्य देखना जीवन में होने वाले कुछ बदलावों जैसे नए अवसर और जीवन में हमसफर के आगमन के भी संकेत हैं। अगर आपने मांगलिक कार्य को सपने में सफलता पूर्वक पूर्ण होते देखा हैं तो इसका मतलब यह हैं की आपकी जो मन में दबी इच्छाएं हैं उसके पूर्ण होने का समय निकट हैं।

यही भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने का मतलब क्या होता हैं। हर सपना कोई-न-कोई संकेत लेकर अवश्य आता हैं। संसार में जो कुछ भी होता हैं हर एक की वजह होती हैं। सपने भी किसी खास वजह से ही हमारे जीवन में आते हैं। इनका भी हमारे जीवन में खास स्थान हैं। अगर कोई व्यक्ति दिन रात एक ही सपने में खोया हैं तो समझ लेना चाहिए की ईश्वर सपने में दिखी चीजों के जरिये आपको कुछ बताने की कोशिश कर रही हैं।

यह पोस्ट ” सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने ” उन लोगों तक जरुर से जरुर शेयर करें जिन्हें इस तरह के सपने अक्सर आते हैं।

यही भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

2 thoughts on “सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने”

Leave a Comment