सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना देता हैं भयंकर संकेत

Spread the love

सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना देता हैं भयंकर संकेत – अलग-अलग रंग और परिस्थितियों में चूहे को सपने देखना कुछ ऐसे इशारे करते हैं जिसकी जानकारी स्वप्नद्रष्टा के लिए आवश्यक हैं। चूहे का सपना इसलिए भी खास माना जाता हैं क्योकिं चूहा भगवान गणेश से जुड़ा हुआ हैं। भगवान गणेश जी की सवारी के रूप में चूहे की पूजा की जाती हैं। ऐसे में जब चूहे स्वप्न में दिखाई देते हैं तो लोग इसके मतलब को जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। सपने में चूहा का दिखाई देना शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं। दरसल यह इस बात पर डिपेंड करता हैं की आपने सपने में किस रंग और परिस्थिति में चूहे को देखा हैं।

सपने में बड़ा चूहा देखना
सपने में बड़ा चूहा देखना

चूहे को सपने में देखने पर इसे नजरंदाज करना उचित नहीं हैं। दरसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चूहे का सपने में आना जीवन में अचानक से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तनों की ओर इशारा करते हैं। सपने में चूहा भागते देखना और सपने में सफेद चूहा देखना कुछ ऐसे ही सपने हैं जो अक्सर ही लोगों को दिखाई देते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना कैसा होता हैं।

सपने में चूहा भागते देखना

अगर सपने में चूहा डरकर भागते हुए दिखा हैं तो यह अच्छा सपना माना जाता हैं। व्यापार और जॉब में जिन परेशानियों का सामना आप वर्तमान में कर रहे हैं उसके दूर होने के योग बन रहे हैं। शिक्षा प्राप्त करने में जो समस्याएं आ रही हैं उसके निवारण का समय आ गया हैं। सपने में चूहा भागते देखना चुनौतियों और समस्यायों के अंत की शुरुवात को दिखाता हैं। आपका बुरा समय खत्म होने वाला हैं। एक नयी शुरुवात आपका इन्तेजार कर रही हैं। इसलिए पिछली बातों को भूलकर एक नयी शुरुवात करने का प्रयत्न करें।

यह भी पढ़ें सपने में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए देखना और घी लगी रोटी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में बड़ा चूहा देखना

मित्रों, सपने में बड़ा चूहा देखना विश्वासघात मिलने की ओर इशारा करता हैं। अगर आपने किसी बड़े चूहे को सपने में देखा हैं तो किसी अपने से ही आपको धोखा मिल सकता हैं। धोखे के कारण आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आपके घर में कुछ ऐसा कुछ हो सकता हैं जिसके चलते घर के सभी सदस्य आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर गौर जरुर करें।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत सारे फूल देखना / पीला, सफेद, बैंगनी और अन्य तरह के फूलों का सपने में दिखना देता हैं खास संकेत

सपने में सफेद चूहा देखना

सपने में सफेद चूहा देखना
सपने में सफेद चूहा देखना

दोस्तों, सपने में सफेद चूहा देखना शुभ माना जाता हैं। सफ़ेद चूहा शांति और उन्नति का प्रतिक हैं। जिसका अर्थ हैं की आपका सुस्त चल रहे जीवन में नयी उम्मीद जागेगी। आप खुद को पहले से भी ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे। घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। अंतत: आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी। मानसिक थकान और टेंशन से छुटकारा मिलेगा। यह सपना भगवान गणेश का आपके ऊपर विशेष आशीर्वाद को भी दर्शाता हैं। जिस पल आपने इस सपने को देखा हैं उसी पल गणेश जी को मन ही मन प्रणाम कर उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए।

यह भी पढ़ें सपने में पीला आम देखना और सपने में पका हुआ आम तोड़ना देते हैं हैरान करने वाले संकेत

प्रेगनेंसी में सपने में चूहा देखना ( Pregnancy me sapne me chuha dekhna)

एक गर्भवती महिला के सपने में चूहे का आना संकेत हैं की जन्म लेने वाला बेबी बहुत ही नटखट स्वाभाव का होगा। अपने नटखट स्वाभाव के चलते लोग उसे खूब प्यार देंगे। अगर प्रेगनेंसी में चूहा मरा हुआ दिखाई देता हैं तो इसका मतलब हैं की प्रकृति आपको सावधान करने की कोशिश कर रहा हैं। आपको डिलीवरी तक बच्चे की सेहत का ख्याल रखते हुए अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में मोर को पकड़ते हुए देखना / सपने में मोर पंख इकट्ठे करना कैसा होता हैं

सपने में काला चूहा देखना

काले चूहे बहुत कम लोगों को ही सपने में दिखाई देते हैं। काला चूहा का सपने में दिखना अशुभ माना जाता हैं। इस रंग के चूहे अगर सपने में दिखे हैं तो सतर्क रहें। दरसल काला चूहा कई ऐसे संकेत देते हैं जिसे जानने के बाद व्यक्ति थोड़ा डर जाता हैं। हालांकि डरने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। अशुभ स्थिति में मौजूदा परिस्थितियों का आकलन करते हुए आगे बढ़ते रहने से समस्यायों को उत्पन्न होने से पहले ही समाप्त किया जा सकता हैं। सपने में काला चूहा देखना किसी करीबी से धोखा मिलने और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने की संभावना को बतलाने का प्रयत्न करता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

निष्कर्ष – सपने में बड़ा चूहा देखना

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना कैसा संकेत देता हैं। चूहों का सपने में आना अच्छा और बुरा दोनों ही हो सकता हैं। अगर आपके द्वारा देखे गए सपने अशुभ हैं तो भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा के प्रसाद के रूप में लड्डू चढ़ाना बिल्कुल न भूले। भगवान गणेश और उनकी सवारी चूहे को लड्डू बहुत पसंद हैं। कोई भी सपना बुरा नहीं होता हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति सही समय पर अर्थ को जान खुद को सावधान कर ले तो संभावित बुरी स्थितियां भी टल जाती हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” प्रेगनेंसी में सपने में चूहा देखना ( Pregnancy me sapne me chuha dekhna) ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस पोस्ट को उन लोगों तक शेयर जरुर करें जिन्हें चूहे से जुड़े सपने अक्सर आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में गाय पीछे पड़ जाना / सपने में गाय का घर में आना कैसा होता हैं जाने

2 thoughts on “सपने में बड़ा चूहा देखना / सपने में काला चूहा देखना देता हैं भयंकर संकेत”

Leave a Comment