सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत

Spread the love

सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत – सोने के बाद सपने का आना बेहद आम बात हैं। सपने में कई बार ऐसी चीजें आती हैं जो व्यक्ति को अंदर ही अंदर भयभीत कर देता हैं। कई बार सपने में गुंडे, पुलिस और चोर आदि दिखाई देते हैं। रियल लाइफ में भी इन्हें देखकर अक्सर लोग डरते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है की सपने आपके मौजूदा लाइफ के साथ-साथ भविष्य के जीवन को भी अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करते हैं। अगर आपने सपने में पुलिस को अलग-अलग स्थितियों में देखा हैं तो निश्चित ही प्रकृति आपको कुछ संकेत देना चाहती हैं। आइए जानते हैं की सपने में पुलिस का घर आना और उनसे दोस्तीं करना क्या इशारा करता हैं।

सपने में पुलिस का घर आना
सपने में पुलिस का घर आना

दोस्तों, यह आवश्यक नहीं की आपके द्वारा देखें गए सपने अशुभ ही हो। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो भविष्य में आने वाली खुशियों और सफलता को दर्शाता हैं। कोई सपना शुभ हैं या अशुभ इसकी जानकारी के लिए सपनों के अर्थ को जानना आवश्यक हैं। अगर आपके द्वारा देखे गए सपने का अर्थ शुभ हैं तो आपको कुछ करने की आवश्यकता नही होती हैं। अशुभ की स्थिति में व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए। अपने इष्टदेव और ईश्वर की पूजा सच्चे मन और भक्तिपूर्वक करने से भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित घटनाओं को होने से रोका जा सकता हैं। नीचे बताया गया हैं की सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना क्या संकेत देता हैं।

सपने में पुलिस का घर आना

सपने में पुलिस का घर आना अच्छा नहीं माना जाता हैं। इस सपने को अशुभ माना जाता हैं। अगर आपके सपने में पुलिस आपके घर पर दस्तक देती हैं तो इसका मतलब हैं की निकट समय आपके लिए शुभ नहीं हैं। आपके मान-सम्मान को काफी क्षति पहुंच सकती हैं। आपके घर का कोई सदस्य किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सपने में पुलिस को घर पर देखने के बाद सावधान रहें और व्यर्थ के लड़ाई झगड़े में न फंसे। यह सपना बड़े आर्थिक नुकसान होने की संभावना को भी दर्शाता हैं।

यह भी पढ़ें सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना

सपने में पुलिस की गाड़ी देखना

दोस्तों, सपने में पुलिस की गाड़ी देखना आपके अंदर के भय को दर्शाता हैं। भूतकाल में आपके द्वारा कोई ऐसा कार्य हुआ हैं जो कानूनन अपराध हैं। ऐसे में आपको पश्चाताप अवश्य करना चाहिए। इस सपने का यह भी अर्थ हैं की आपके जीवन में कुछ अशुभ होने की प्रबल संभावना हैं। सपने में पुलिस की गाड़ी देखना आपके जीवन में होने वाले नकारात्मक परिवर्तन की ओर इशारा करता हैं। अत: सचेत रहे और किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।

यह भी पढ़ें सपने में सांप को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ – जानकर हैरान हो जाएंगे

सपने में पुलिस से दोस्ती करना

सपने में पुलिस से दोस्ती करना बेहद शुभ हैं। जिसका मतलब हैं की आप वर्तमान में जिस किसी भी मुसीबत में फंसे हैं उसका बहुत जल्द अंत होने वाला हैं। व्यवसाय और जॉब में आ रही समस्यायों का जल्द ही अंत होगा। अगर आप किसी क़ानूनी पचड़े में पड़े हैं तो उससे जल्द ही छुटकारा मिलेगा। आप जिस किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं उसका सफल होना तय हैं। सपने में पुलिस से दोस्ती करना यह भी संकेत देता हैं की आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होने वाला हैं जो कठिन समय में हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति सपने में देखना और रोना क्या संकेत देता हैं जाने

सपने में पुलिस की वर्दी देखना

सपने में पुलिस की वर्दी देखना
सपने में पुलिस की वर्दी देखना

दोस्तों, सपने में पुलिस की वर्दी देखना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। यह सपना आपके साहस, मेहनत और अधिकारों को दर्शाता हैं। आप मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हैं। आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य व्यर्थ नहीं जाएगा। जिद्दी प्रकृति के होने की वजह से कभी-कभी कुछ परेशानियां अवश्य खड़ी हो सकती हैं लेकिन आप उसका सामना कर सकने में पूर्णत: सक्षम हैं। यह आपके द्वारा देखें गए सपनों के साकार होने के भी संकेत हैं। कड़ी मेहनत से कठिन लक्ष्य भी आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना / सपने में गुरु से बात करना कैसा होता हैं जाने

सपने में पुलिस से डरना

दोस्तों, सपने में पुलिस से डरना इस बात की ओर इशारा करता हैं की आप वर्तमान में गलत रास्ते पर हैं। सपने में पुलिस से डरना बेहद अशुभ हैं। यह आने वाली उन परिस्थितियों की ओर इशारा करते हैं जो आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता हैं। समय रहते अगर आप गलत रस्ते को छोड़कर जीवन में आगे बढ़ेंगे तो शायद आपका भविष्य सुखमय हो सकता हैं। यह आपके भीतर के डर को दर्शाता हैं। आपके अंदर जो डर बैठा हैं वह आपकी मौजूदा लाइफ को डिस्ट्रॉय कर सकता हैं।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष – सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना कैसा होता हैं। पुलिस का सपना देखने पर अक्सर लोग डर जाते हैं हालांकि पुलिस से जुड़े सपने शुभ भी होते हैं। अशुभ स्थिति में भी आपको डरने के बजाय हिम्मत से काम लेना चाहिए। जीवन में कई बार जाने-अनजाने कुछ गलतियां होती हैं जिसका समाधान पश्चताप हैं। अगर आपको ऐसा लगता हैं की आपके द्वारा कोई गलती हुई हैं तो उसे सुधारने का प्रयत्न अवश्य करें।

मुझे उम्मिस हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस जानकारी को सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत

4 thoughts on “सपने में पुलिस का घर आना और दोस्ती करना देते हैं बड़े संकेत”

Leave a Comment