सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना

Spread the love

सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना – सपने में कई बार ऐसे लोग दिखाई देते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब होते हैं। अगर आपने भी सपने में ऐसे लोगों को देखा हैं जिनके साथ आप अपनी पूरी लाइफ स्पेंड करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढना आपके लिए जरुरी हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इन सपनों का एक खास मतलब होता हैं। जिनके साथ आप खुद को सेफ और सबसे खुश महसूस करते हैं उनका सपने में आना भविष्य में घटित होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारें में बताता हैं। आइये जानते हैं की सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना और सपने में सहेली को देखना कैसा होता हैं।

सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना
सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना

दोस्तों, सपने में क्लोज फ्रेंड या बॉयफ्रेंड के दिखने पर लड़की इसका मतलब जानने की कोशिश करती हैं। बॉयफ्रेंड का सपने में आकर रोना, हंसना, गाना, बातें करना सभी के अर्थ अलग होते हैं। कुछ सपने अशुभ घटनाओं की इशारा करते हैं तो कुछ शुभ घटनाओं की ओर तो आइए जानते हैं की सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना क्या संकेत देता हैं।

सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना

सपने में अपने बॉयफ्रेंड को हंसते और मुस्कुराते देखना रिश्ते की मजबूती को दर्शाता हैं। आने वाले समय में आप दोनों का संबंध और भी गहरा और प्यार से भरा होगा। हर मुश्किल घड़ी में एक दूजे का साथ देकर रिश्ते की बुनियाद को मजबूत करेंगे। वही बॉयफ्रेंड को रोते हुए या उदास देखना संकेत देता हैं की भविष्य में आपको धोखा मिल सकता हैं। कुछ लडकियां सपने में बॉयफ्रेंड से आलिंगन या किस करते देखती हैं। ऐसा सपना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। जिसका अर्थ हैं की आप दोनों जल्द ही उस पवित्र बंधन में बंधेंगे जो 7 जन्मों तक आपको दूर नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत

सपने में रोमांस करना

सपने में अपने बॉयफ्रेंड रोमांस करते देखना भी बहुत अच्छा माना जाता हैं। निकट समय आप दोनों के लिए बेहद अच्छा हैं। जल्द ही आप दोनों द्वारा देखें गए रियल लाइफ के सपने पुरे होंगे। आप दोनों ने जो लक्ष्य बनाया हैं वह जल्द ही पूरा होगा। यह सपना जल्द विवाह के संकेत भी देते हैं। एक दुसरे के प्रति समर्पण की भावना आपके जीवन को सुखमय बनाएगा। सपने में रोमांस करना आपकी किसी मनोकामना के पूर्ण होने के भी संकेत हैं जो आपके जीवन को पहले से कई गुना बेहतर बनाएगी। परन्तु किसी अनजान व्यक्ति से सपने में रोमांस करते देखना अशुभ माना जाता हैं। जिसका साफ़ अर्थ हैं की आप ऐसे रास्ते पर चल रहे हैं जो मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें एक ही इंसान को बार-बार सपने में देखना और अनजान व्यक्ति को मरते हुए देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में सहेली को देखना

सपने में सहेली को देखना
सपने में सहेली को देखना

सहेली से जुड़े सपने सुख शांति और परस्पर प्रेम को दर्शाता हैं। अगर आपने सपने में अपनी पुरानी सहेली को देखा हैं तो इसका मतलब हैं की आपकी मौजूदा लाइफ कई परेशानियों से जूझ रहा हैं जिसका आप अंत चाहते हैं। आप वर्तमान में काफी अकेला महसूस कर रहे हैं और उम्मीद लगाएं बैठे हैं की कोई आपकी सहायता करें। वही दोस्तों के साथ सपने में मस्ती करना शुभ सपना माना जाता हैं जिसका अर्थ हैं की आप सफलता से महज कुछ कदम ही दूर हैं। नए दोस्तों को सपने में देखना इंगित करता हैं की आप समय के साथ परिवर्तन की चाह रखने वाले इन्सान हैं। निकट समय नए व्यवसाय और अन्य कार्यों के लिए शुभ हैं।

यह भी पढ़ें सपने में शिवलिंग देखना पूजा करना / सपने में मंदिर में शिवलिंग देखना

सपने में अपने बॉयफ्रेंड से बात करना

सपने में अपने बॉयफ्रेंड से बात करना बड़ा ही शुभ माना जाता हैं। यह सपना इशारा करता हैं की आप दोनों का गठबंधन जल्द ही होने वाला हैं। माता-पिता की सहमती और बड़ों के आशीर्वाद से आपकी लव लाइफ मृत्यु के अंतिम पड़ाव तक सुखमय व्यतीत होगा। यह सपना किसी लम्बी यात्रा की ओर भी इशारा करता हैं। जिसका मतलब हैं की आप बॉयफ्रेंड के साथ शादी के पहले या बाद में घुमने जाने वाले हैं। आप दोनों की बॉन्डिंग फेविक्विक की तरह मजबूत और चिपकू होगा।

यह भी पढ़ें

निष्कर्ष

इस पोस्ट में सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना कैसा होता हैं इसके बारे में विस्तार से बताया गया हैं। सपने में किसी अपने व्यक्ति को देखना सबको अच्छा लगता हैं। जब सपने में सहेली, बॉयफ्रेंड, भाई आदि दिखाई देते हैं तो यह सब आपके अंदर की भावना को दर्शाती हैं। जब किसी का किसी से अत्यधिक लगाव होता हैं तो प्रकृति भी उसके प्रेम को समझती हैं। सपने के रूप में प्रकृति व्यक्ति को सही रास्ता दिखलाकर भविष्य की संभावित घटना को रोकने के लिए प्रेरित करती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने वास्तव में भविष्य की रूप रेखा होती हैं जिसे समझने वाला इन्सान समस्यायों से बचा रहता हैं।

मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की यह पोस्ट ” सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना ” बेहद अच्छी और उपयोगी लगी होगी। इस पोस्ट में प्रदान की गयी जानकारी शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें सपने में सांप को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ – जानकर हैरान हो जाएंगे

1 thought on “सपने में अपने बॉयफ्रेंड को देखना / सपने में सहेली को देखना”

Leave a Comment